पनीर सेन्डविच - Paneer Sandwich Recipe

📅 28 जनवरी 2017 👁 87.4 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 3.7 (737)

तुरत फुरत भूख मिटानी हो और कुछ पौष्टिक भी चाहिए, तो सबसे आसान विकल्प है पनीर सेन्डविच. पनीर और मनपसंद सब्जियों की भरांवन से तैयार ये सेन्डविच भूख शांत करने के साथ-साथ आपके ज़ायके को भी बढ़िया कर देते हैं.

Read - Paneer Sandwich Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Sandwich Recipe

  • ब्राउन ब्रेड- 4
  • पनीर- 100 ग्राम
  • पत्तागोभी- 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • गाजर- ½ कप (कद्दूकस की हुई)
  • मक्खन- 1 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च का पेस्ट- ¼ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम
  • नमक- ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Paneer Sandwich

स्टफिंग तैयार कीजिए
पनीर सेन्डविच बनाने के लिए पनीर को कद्दूकस कर लीजिए. कद्दूकस किए पनीर में पत्तागोभी, गाजर, नमक, काली मिर्च पाउडर और हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए. साथ ही साथ इसमें हरा धनिया भी डाल दीजिए और सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. सेन्डविच में भरने के लिए फिलिंग तैयार है.

ब्रेड स्लाइस स्टफ कीजिए
सेन्डविच मेकर को अॉन करके गरम कर लीजिए. इसी बीच, सेन्डविच में स्टफिंग लगाकर तैयार कर लीजिए. इसके लिए, एक-एक करके ब्रेड स्लाइस लीजिए और इन पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर एक समान फैला लीजिए. मक्खन लगाने के बाद, एक ब्रेड पर 2 से 2.5 चम्मच स्टफिंग रखिए और चारों तरफ फैला लीजिए. फिर, इसे दूसरी ब्रेड से ढक दीजिए. इसी तरह दूसरा सेन्डविच भी भरकर तैयार कर लीजिए.

सेन्डविच ग्रिल कीजिए
इसके लिए, दोनों स्टफ्ड सेन्डविच को सेन्डविच मेकर में रख दीजिए और सेन्डविच मेकर को बंद करके 3 से 4 मिनिट तक ग्रिल कर लीजिए. 4 मिनिट बाद, सेन्डविच चैक कीजिए. एकदम ब्राउन क्रिस्पी सेन्डविच बनकर तैयार हैं, इन्हें सेन्डविच मेकर से निकालकर सर्विंग प्लेट में रख लीजिए और बीच में से तिरछा काट लीजिए.

क्रिस्पी, स्वादिष्ट और पौष्टिक पनीर सेन्डविच तैयार हैं. सेन्डविच को टमेटो सॉस या मस्टर्ड सॉस जो भी आपको पसंद हो, उसके साथ परोसिए और चाव से खाइए.

सुझाव

  • बच्चों के लिए सेन्डविच बना रहे हैं और वे तीखा न पसंद करते हो, तो हरी मिर्च न डालकर 1 चम्मच टमेटो सॉस स्टफिंग में मिला लें. 
  • ब्रेड पर मक्खन लगाना आपकी इच्छा पर निर्भर करता है. यदि आपको मक्खन नापसंद हो, तो मत लगाइए.
  • स्टफिंग में प्याज और टमाटर का भी उपयोग कर सकते हैं. ज्यादा रिच सेन्डविच खाने का मन होने पर आप इसमें 2 टेबल स्पून क्रीम भी मिला सकते हैं.

Paneer Sandwich Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (737 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Milan shukla
One of my favourite recepie.this is fast cooking and Healthy and dilicious.thankyou so much Nisha ji

निशा: मिलन जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritu
One of my favourite recipe.fast to cook healthy and tasty. Thankyou so much Nisha ji

निशा: ऋतु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.