बेसन और आटे के लड्डू - Atta besan Ladoo - Wheat and chickpea flour laddu

आटा और बेसन को घी में भूनकर गोंद और ड्राय फ्रूट मिला कर बनाये हुये लड्ड् पारम्परिक रूप से त्यौहार पर बनाये जाते रहे हैं. इनकी शेल्फ लाइफ इतनी अधिक है कि आप इन्हें एक बार बनाकर पूरे एक सीजन तक खा सकते हैं.
Read - Atta besan Ladoo - Wheat and chickpea flour Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Atta Besan Ladu
- बेसन - ¾ कप (100 ग्राम)
- गेहूं का आटा - ¾ कप (100 ग्राम)
- बूरा - 1.5 कप (225 ग्राम)
- घी - 1 कप (200 ग्राम)
- खरबूजे के बीज - 2 टेबल स्पून
- गोंद - 1 टेबल स्पून
- काजू – 8 से 10
- बादाम – 8 से 10
- इलायची – 6 से 7
विधि - How to make Atta besan Ladoo
बेसन और आटे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इन दोनों सामग्री को भून लीजिए. इसके लिए, पैन में घी डाल कर अच्छे से पिघला लीजिए, घी के पिघल जाने पर इसमें बेसन और गेहूं का आटा डाल दीजिए. इन्हें लगातार चलाते हुए अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक हल्की मध्यम आंच पर भून लीजिए.
जब मिश्रण से घी अलग होने लगे और यह अच्छा गोल्डन ब्राउन दिखने लगे, मिश्रण भुनकर तैयार है, तब गैस बंद कर दीजिए. मिश्रण को थोड़ी देर और चलाते रहिए ताकि यह तले पर लग न जाएं क्योंकि कड़ाई गरम है. मिश्रण को प्याले में निकाल लीजिए जिससे यह जल्दी ठंडा हो सके.
काजू और बादाम को बारीक-बारीक छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. इलाइची को छीलकर के इसके दानों का पाउडर बना लीजिए.
पैन में गोंद भून लीजिए. इसके लिए, पैन में बचा हुआ घी डालकर गरम कीजिए. घी के हल्का गरम होने पर इसमें गोंद डाल दीजिए और एकदम धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए गोंद को भून लीजिए. जैसे ही गोंद फूल कर हल्की ब्राउन होने लगे वैसे ही इसे प्लेट में निकाल लीजिए.

पैन में बचे हुए घी में कटे हुए काजू और बादाम डाल दीजिए और हल्का सा भून लीजिए. मेवों को भुन जाने के बाद गोंद वाली प्लेट में ही निकाल लीजिए. इसके बाद पैन में खरबूजे के बीच डाल दीजिए और इनके रंग में हल्का सा बदलाव आने तक और फूलने तक भून लीजिए. खरबूजे के बीज भूनते समय एक थाली पैन के ऊपर रख लीजिए ताकि बीज छिटक कर बाहर न गिरें. बीजों के अच्छे से भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए और इन्हें भी उसी प्लेट में निकाल लीजिए.
इन सभी चीजों को भुने हुए आटे-बेसन के मिश्रण में डालकर मिला लीजिए. सभी सामग्री के अच्छे से मिलने तक मिक्स करते रहिए. मिश्रण के हल्का ठंडा हो जाने पर इसमें बूरा और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लीजिए.. बूरा मिलाते वक्त मिश्रण न ज्यादा गरम होना चाहिए और न ही ज्यादा ठंडा. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स होने तक मिलाते रहिए. सारी चीजों के एकसार हो जाने पर लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण हाथ से उठाइये और दोंनो हाथों से दबा-दबा कर गोल लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये, अगर लड्डू बांधने में सूखे लग रहे हों, तो थोड़ा और घी पिघला कर मिश्रण में मिला सकते है. एक-एक लड्डू बनाकर प्लेट में रखते जाइये और सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए.
बेसन और आटे के स्वादिष्ट लड्डू तैयार है, लड्डू के अच्छे से ठंडा हो जाने पर इनको एअर टाइट डिब्बे में भर कर रख लीजिये और 4 से 5 माह तक चाव से खाइए.
सुझाव
- लड्डू बनाने के लिए मोटे बेसन का इस्तेमाल कीजिए, इससे लड्डू अच्छे बनते हैं.
- गोंद को बिल्कुल धीमी आंच पर फूलने तक तलिए, तेज आंच पर फ्राय होने पर ये अंदर से कच्चे रह जाते है और खाने में मुंह में चिपकते भी है
- आप मेवों की मात्रा अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
- अधिक गरम आटे में कभी भी बूरा नही मिलाना चाहिए क्योंकि यह पिघल जाता है.
- 16 लड्डू बनाने के लिए पर्याप्त
कमेंट (26)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उमा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: सोनू जी, घी अधिक हो जाने से ऎसा हो सकता है आप इसमें थोड़े काजू पिस कर डाल दीजिए लड्डू आसानी से बंध जाएंगे.
निशा: रचना जी, मुझे खुशी है की आपको मेरी ये रेसिपी पसंद आई है. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: अमनप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारूल जी, धन्यवाद.
निशा: ऋचा जी, हां आप पाउडर शुगर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: अंसारी जी, धन्यवाद.
Aapki ladoo wali sari recipee maine bnai hai..sab bht achhi bni hai...ab main kuh bhi bna skti hu..mujhe pehle daabra bnana nahi aata tha...ab ...aapke method bht easy hote h..
Once again thank s a lot
निशा: सुनीता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Dhanyavaad
निशा: करिश्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बिना गोन्द के भी बना सकती हैं. गोन्द का प्रयोग स्वाद बढ़ाने के लिए किया गया है. वैसे यह शरीर की ताकत को भी बढ़ाता है.
I made ladoos to follow your recipe these are nice but when we eat it stuck and like fix in the mouth what should I do to solve the problem.
Thanks
निशा: बॉबी जी, गोंद कच्चा रह गया होगा. अगली बार आप जब भी लड्डू बनाएं, तो गोंद को बिल्कुल धीमी आंच पर फूलने तक तल लीजिए.
निशा: वंदना जी, आप इन्हें चखकर देख लीजिए. अगर कड़वे न लग रहे हो, तो आप इन्हें लड्डू में इस्तेमाल कर सकती हैं.
Muje apki recepies bhut achi or easy lagti hai. Maine mostly khaane ki cheezein apki site se sikhi hai. Thanks mam for easy and tasty recipies
निशा: जसमीन जी, हमारी वेबसाइट को इतना पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरहा जी, हम यह रेसिपी जल्दी ही अपलोड करेंगे.
निशा: परिनीता जी, आप बिना गोंद के भी इसे बना सकती हैं.
निशा: शिखा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, इतने अच्छे कमेन्ट्स के लिए, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रिषु जी, बूरा को तगार भी कहते हैं. यह चीनी से बनाया जाता है, बूरा और तगार बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है आप इसे देख सकते हैं.
निशा: रेशमा जी, इसमें गोंद को भूनकर और दरदरा पीसकर मिलाया जा सकता है, या गोंद को पीस कर आटे को भूनते समय भी डाल कर आटा भून सकते हैं.
Happy Diwali Ji. Ek cheez batao Jo aapne gond dal kar ladoo banaye hai inhe 2 year ki baby ko dia ja dakta hai yan nahi, as per my knowledge it's given to new mothers. Pls reply as soon possible.
Thanks and regards
Monika
निशा: मोनिका जी, ये लड्डू हैल्थ के लिये अच्छे होते हैं, बेबी को अवश्य खिलायें.
निशा: विद्या जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: मेहुल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु जी, आपको भी मेरी तरफ से धन्यवाद.