पनीर टिक्का मसाला - Paneer Tikka Masala Gravy – Paneer Tikka Masala Restaurant style

📅 30 सितंबर 2016 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 42 कमेंट ★ 4.2 (2118)


दही और देशी मसालों के साथ मैरीनेटे किये हुये पनीर को ओवन या तवे के ऊपर हल्की आंच पर भून कर मसाले दार रिच मखनी ग्रेवी में बना पनीर टिक्का मसाला ग्रेवी पनीर की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली रेसीपीज में से प्रमुख है. हम इसे किसी भी खास अवसर पर बना सकते हैं.

Read - Paneer Tikka Masala Gravy – Paneer Tikka Masala Restaurant style In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Tikka Masala Gravy

  • पनीर - 250 ग्राम
  • दही - 2 टेबल स्पून
  • बेसन - 2 टेबल स्पून
  • तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
  • टमाटर - 3 (300 ग्राम) (पेस्ट)
  • मक्खन - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हींग - 1/2 पिंच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • चीनी - 1/2 छोटी चम्मच (आप चाहें तो)

विधि - How to make Paneer Tikka Masala Restaurant style

पनीर टिक्का मसाला बनाने के लिए पनीर को 1 या 3/4 से.मी़ मोटे चौकोर टुकड़ों में काट लीजिए.

टमाटर को मिक्सी में पीस कर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए.

पनीर टिक्के का मसाला तैयार करने के लिए एक बड़े से प्याले में दही लीजिए और साथ में 1 टेबल स्पून बेसन, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच से कम नमक डाल लीजिए. सभी सामग्री को अच्छे से मिला लीजिए.

इसके बाद, पनीर के टुकड़ों को मसाले में डाल दीजिए. इनके ऊपर अच्छे से मसाले की परत चढ़ जाने तक मिलाते रहिए. पनीर के टुकड़ों के चारों ओर अच्छे से मसाला लग जाने के बाद, प्याले को 20 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दीजिए ताकि ये अच्छे से सैट हो जाएं.

20 मिनिट बाद, टिक्के सैट होकर सेकने के लिए तैयार है. पनीर टिक्कों को सेकने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन में 1-2 छोटी चम्मच तेल डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए. पैन में एक-एक करके पनीर टिक्का रखते जाइए और नीचे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए.

नीचे से गोल्डन ब्राउन होते ही टिक्कों को एक-एक करके पलट दीजिए और इस ओर से भी अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिए. थोड़ी देर बाद, जब टिक्के दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होकर तैयार हो जांय,. गैस बंद कर दीजिए.

पनीर टिक्कों के लिए ग्रेवी तैयार कीजिये
ग्रेवी बनाने के लिए एक पैन को गैस पर गरम कर लीजिए और इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल के गरम होने के बाद, इसमें जीरा डाल कर भून लीजिए. जीरे के चटखते ही, तेल में हींग, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, कसूरी मेथी और 1/2 छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. मसाले को धीमी आंच पर हल्का सा भून लीजिए.

मसाले के हल्का सा भुनते ही टमाटर का पेस्ट और 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. अब टमाटर को मसाले से तेल अलग होने तक भून लीजिए.

जब तक मसाला अच्छे से पककर तैयार हो, तब तक एक छोटे से पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए और गरम तेल में 1 टेबल स्पून बेसन डाल कर लगातार चलाते हुए बेसन का रंग बदलने तक भून लीजिए.

भुने हुए बेसन को ग्रेवी में डाल दीजिए और मसाले को हल्का सा और भुनने दीजिए. थोड़ी देर बाद, जब मसाले से तेल अलग होने लगे, मसाला भुनकर तैयार हो जायगा. इसके बाद, 1/2 कप से थोड़ा कम पानी डाल कर मिला लीजिए और, ग्रेवी में 1/2 छोटी चम्मच नमक, चीनी, गरम मसाला और हरा धनिया डाल कर सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

तैयार ग्रेवी में सिके हुए पनीर टिक्के डाल दीजिए और टिक्कों को ग्रेवी में अच्छे से मिक्स कर कर लीजिए. इसके बाद ग्रेवी को ढककर 2-4 मिनिट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए.

4 मिनिट बाद, सब्जी में मक्खन डालकर मिक्स कर लीजिए और गैस बंद कर दीजिए. पनीर टिक्का मसाला बन कर तैयार है, इसे एक प्याले में निकाल लीजिए.

स्वाद में लाजवाब और चटाखेदार गरमागरम पनीर टिक्का मसाला सब्जी को हरे धनिये से गार्निश करके सर्व कीजिए और मजे से खाइए.

3-4 सदस्यों के लिए

सुझाव

  • पनीर टिक्का को नॉन -स्टिक पैन में ही धीमी आंच पर सेके. तेज आंच पर पनीर जल्दी काला हो जाता है और डार्क गोल्डन ब्राउन नही सिक पाता है.
  • आप अपने स्वादानुसार लाल मिर्च की मात्रा घटा या बढ़ा सकते हैं.
  • अगर आपको टिक्के की ग्रेवी का और ज्यादा लाल रंग चाहिए तो रेड फूड कलर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • बेसन भूनकर ग्रेवी में डालने की बजाय भुने चने को पीसकर भी ग्रेवी में डाल सकते हैं और अगर आप कॉर्न स्टार्च का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे पानी में घोल कर ही डालें.
  • आप कम मक्खन खाना पसंद करते हैं तो सब्जी में इसकी मात्रा घटा भी सकते हैं.

How to make Paneer Tikka Masala – Paneer Tikka Masala Restaurant style

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (2118 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (42)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nisha
Mam, thank u 4 the recipe. Mam mane aaj paneer tikka masala banaya tha but bht pakane pr bhe usme oil masale se alag nhe hua . please help.
निशा: निशा जी, पहले मसाले को तेल अलग होने तक भूने और फिर ग्रेवी को एकदम धीमी आग पर देर तक पकायें बीच बीच में चलाते रहें और सब्जी में कलर के लिये देगी मिर्च,यानि कि कश्मीरी लाल मिर्च का यूज करें.
Khushbu rawat
Mam apki sabhi recipes bht tasty banti Hain. Humne apki Kai recipes try ki Hain or sbhi bht achi bni. Hum or hmare hubby apke fan bn chuke Hain. Thanku so much ma'am for this guidance n those tasty recipes.

निशा: खुश्बू जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Nisha Rahul Dubey
Nisha ji your all recipe is excellent.

निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Veena
Hello nisha ji j tried this recipe but paneer k piece chipak gaye pan par besan chipak gaya and pander golden brown nhn ho paya, aisa kyun hua hoga? Thanks for the recipe
निशा: वीना जी, आप पनीर के पीसेज सेकने के लिये नानस्टिक पैन का यूज करें, और इन्हैं धीमी मीडियम आग सेंके, ये बहुत अच्छे सिक कर तैयार होंगे.
Uddhav U Kadam
Very nice this Recipe

निशा: उद्धव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kishori
mam, isame shimala mirch jaruri nahi hoti hai kya...
plz maju bataiye............

निशा: किशोरी जी, आप अपने स्वादानुसार शिमला मिर्च डाल सकते हैं.
Billa
Nisha ji,Thanks for this recipe.I tried this recipe last night.Really it's very yummy recipe.

निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
Amarjit
Nisha ji,Thanks for this recipe.I tried this recipe last night.Really it's very yummy recipe.

निशा: अमरजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vaishnavi singh
awesome and mouth watering recipe nisha aunti

निशा: वैश्नवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Meenu Jain
how to make 1 tablespoon ginger paste

निशा: मीनू जी, 1 टेबल स्पून अदरक का पेस्ट बनाने के लिए 1 से 1.5 इंच अदरक का टुकड़ा छीलकर मिक्सी में बारीक पीस लीजिए.
Nishanth cn
Hi aunty, i tried your paneer tikka masala and every one in the family enjoyed it. I'm 13 year of age and this recipe is very easy and delicious!
Thank you!!

निशा: निशांत जी, मुझे बहुत खुशी है कि इतनी कम आयु में ये डिश बनाकर सभी को खिलाई और सभी को बहुत पसंद भी आई, आपको बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
mukesh patel
thanks nisha ji.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shalini pandey
nice and easy recipe..

निशा: शालिनी जी, धन्यवाद.
Suman Surana
Nisha ji maine aapki batai recipe se maine ye sabji banai bohot hi yummy sabji bani aur mere ghar par bhi sab ko yeh bohot pasand ayi
Thank you for such a delicious recipe

निशा: सुमन जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Anugya Singh
Namaste Nisha Masi main apki bahut badi fan hu. Aap mere liye meri mommy jaisi ho..Mujhe shadi se pehle kuch khas khana banana nahi ata tha.. I was working,isliye zyada time bhi nahi milta tha, shadi fix hone k baad meri maa ne mujhe kafi kuch basics sikhaye cooking k barey me..par ajkal k time me basics se kaam nahi chalta. After marriage main din bhar log in rahti aur YouTube par chup chup kar dishes seekhti rahti... Mere in laws aur husband mujhse bahut impress hain.. par meri har tareef ki asli wajah aap hain... thanku so much...Love u.

निशा: अनुग्या जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं.
Peeyush Jain
Mam kya non stick pan ki jagah sadi kadai use kar sakte hai ?

निशा: पीयूष जी, सादा कढ़ाई में इसे बनाया जा सकता है लेकिन नॉन स्टिक पैन में ये आसानी से और बिना चिपके बन ज़ाते हैं.
kuljit
can I use cream

निशा: कुलजीत जी, हां आप क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ayushi sharma
oh nisha ji what a nice dish thank you thank you
kya refind use kar sakte hai

निशा: आयुषी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हां आप रिफाइन्ड अॉयल भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
Garima
Nishaji, today I tried this recipe and it came out very nicely. Everyone at home liked it a lot.
Thankyou so much

निशा: गरिमा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Vinay gajare
Humne aapki prachalit sabhi recipe you tube se of line download ki hai o sabhi aachhi hai bohat hi acchi hai lekin please madom yah sirf u tube par he jo proper download nahi hoti he o other memory me nahi aati
Devesh sharma
Bahut hi nice recipe h

निशा: देवेश जी, धन्यवाद.
Dr leena jain
Nisha ji thank you so much for ur pure vegan nd without onion nd garlic recipies as i properly follow jainism ur site is very useful for me

निशा: लीना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mini Singh
Paneer tikka masala me masuri methi nahi daalenge toh chalega kya...?

निशा: मिनी जी, आप इसे बिना कसूरी मेथी के भी बना सकती हैं.
suraj morne
thanks nishaji mene bhi abhi ye receipe try ki bahut tasty receipe hai nishaji thanks.

निशा: सूरज जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
SULEKHA
very nice recipe-panner tikka & the way u made it nisha ji fabulous & easy. i, m fan of urs & ur cooking. bcoz of u mam, i am trying many recipes of urs at home.

निशा: सुलेखा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Rajkumari
Nishaji,maine ek baat notice ki h ki aap kisi bhi recipe m lahsun pyaaz nai use krte kyu???????????

निशा: राजकुमारी जी, मेरे परिवार में बिना प्याल लहसन के ही खाना बनाया और खाया जाता हैं.
Ashish
How can find the taste of food like pander butter masala is sweet and sour and others how can find please send tips and app if u have . thanks
pradip dokhe
Bahut achi recipi bani hai paneer tichaa ki orr nishamadhulika ka to main Dhanyawad dena chahata hu etani easy recipi batane ke liye

निशा: प्रदीप जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Rajan pAndey
waah nisha mame aapne to bada easy way bata diya hai paneer tike ka aur avla achar banane ka

निशा: राजन जी, धन्यवाद.
Palak Agrawal
Nice recipe. Easily defined. Thank you so much.

निशा: पलक जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.