मैसूर बोंडा - Mysore Bonda Recipe | Mysore Bajji | Ulundu bonda

मैदा, दही और देशी मसाले मिलाकर बना मैसूर बोन्डा दक्षिण भारत के प्रमुख स्ट्रीट फूड में से एक है. इसे हम नारियल की चटनी के साथ चाये के साथ या कभी भी हल्के नाश्ते के रूप में परोस सकते हैं.
Read - Mysore Bonda Recipe | Mysore Bajji | Ulundu bonda Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mysore Bonda
- मैदा - 1 कप (125 ग्राम)
- चावल का आटा - ¼ कप (50 ग्राम)
- दही - ½ कप
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
- नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- बेकिंग सोडा - ⅓ छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Mysore Bajji or Mysore Bonda
एक बड़े प्याले में मैदा निकाल लीजिए इसमें चावल का आटा, दही , जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ अदरक, नमक और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिला दीजिए.
इस मिश्रण में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए चिकना गाढा़ घोल बनाकर तैयार कर लीजिए. बैटर को 2-3 मिनिट अच्छे से फैंट लीजिए (इतना बैटर बनाने में ¾ कप पानी का उपयोग हुआ है). बैटर को 5-10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए, बैटर फूलकर तैयार हो जाएगा.
बैटर तैयार है, इसमें थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल अच्छा गरम होना चाहिए. तेल को चैक करने के लिए बैटर में से थोडा़ सा बैटर तेल में डालकर देखें अगर बैटर सिक कर तुरंत उपर आ गया है तो तेल अच्छा गरम होकर तैयार है, अब हम बोंडा बना सकते हैं.
अब बैटर में से थोडा़ सा बैटर हाथ में लेकर गरम तेल में डाल दीजिए बोंडा आप अपनी पसंद अनुसार छोटा या बडा़ जैसा चाहें बना सकते हैं. बोंडा को कलछी से पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये.
तले हुये बोंडा को कलछी से उठाकर कुछ देर कढ़ाई के ऊपर रख लीजिए, ताकि बोंडा से अतिरिक्त तेल कढ़ाई में वापस चला जाय. बोंडा को प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल लीजिए (एक बार के बोंडा तलने में 4-5 मिनिट का समय लग जाता है). सारे बोंडा इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम मैसूर बोंडा को टमैटो सॉस या हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- बैटर को पतला न रखें इसे थोड़ा गाढ़ा ही रखें. बैटर की कंसीस्टेंसी पकोड़े के घोल से भी थोडी़ गाढ़ी होनी चाहिए.
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: यदि बेसन का घोल पर्याप्त न पका हो तो खांडवी की परत अच्छी तरह नहीं बनेगी.
निशा: गौतमी जी, बैटर ज्यादा है तब उसे फ्रिज में रख सकती हैं और दूसरे दिन उससे मैसूर बोन्डा बना सकती हैं.
निशा: किशोरी जी, आपकी मम्मी जब बनाती है तो ध्यान से देखें, रेसिपी का वीडियो भी देख लें, थोड़ी मात्रा में बनायें, रेसिपी में यूज होने वाली सारी चीजें निकाल कर प्लेटफार्म पर रखलें, बनाते समय पूरा कन्सन्ट्रेशन रेसिपी पर रखे, आप बहुत अच्छी चीजें बनायेंगी.
Working hu Jada bnana ata nhi much
Apki sight she Sikhs n now cooking queen hu gar ki
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, बैटर पतला न हो और तेल अच्छा गरम हो, मैसूर बोंडा अच्छे बनते हैं, तेल अच्छे से गरम न होने पर बोंडा तेल अधिक सोक लेते है.
निशा: प्रभाकर जी, बैटर अधिक गाढ़ा हो, या बैटर को अच्छी तरह फैंटा न गया हो तब एसा हो सकता है.
निशा: राजीव जी, आप इसकी जगह सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Aapka danyawaad
निशा: मोबिन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, राइस कुकर में स्टीम करके बनाई जाने वाली रेसिपी बना सकते हैं, इडली या ढोकला या मोमोज बनाये जा सकता है.
निशा: लिखिता जी, धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रनाली जी, इसमें बेकिंग पाउडर भी डाला जा सकता है.
निशा: तनु जी, आपको भी मेरा बहुत-बहुत प्यार और धन्यवाद.
बस एक गलती हो गयी थी। आपके नीचे दिए सुझाव पर ध्यान नही दिया कि घोल गाढ़ा रखना है। जैसा पकोड़ों का घोल होता है वैसा घोल बनाया तो 15 मिनट बाद वो और पतला हो गया। जैसे चिल्ले का घोल होता है। इसलिए ऑयली कुछ ज्यादा हो गया। बाकी बहुत टेस्टी बना। धन्यवाद निशा जी।
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजय जी, आप सही कह रहें हैं, तेल अच्छा गरम होने का मतलब है कि ज्यादा गरम हो, और खराब गरम तो कभी बोलते ही नहीं हैं.
निशा: पूर्णिमा जी, अगर चावल का आटा नहीं है तो चावल को भिगा कर मिक्सर से पीस कर मिला सकते हैं, या फिर इतनी ही मात्रा में सूजी मिला लीजिये.