दाल भरी खस्ता कचौरी - Khasta Kachori Recipe

📅 11 अगस्त 2016 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 35 कमेंट ★ 3.8 (2492)


दाल भरी नर्म खस्ता कुरकुरी कचौरी, हम इसे किसी भी त्यौहार और अवसर पर बना सकते हैं. इसकी शैल्फ लाइफ भी अधिक होती है. इसे बनाकर हम एक सप्ताह तक प्रयोग कर सकते हैं.

Read - Khasta Kachori Recipe In English

आवश्यक स‌ामग्री - Ingredients for Dal bhari khasta Kachori

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • घी - 1/3 कप (75 ग्राम)
  • उड़द की दाल - ¼ कप (50 ग्राम) (भीगी हुई)
  • सौंफ़ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • अदरक पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • बेकिंग स‌ोडा - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - तलने के लिए

विधि - How to make Crispy Kachori Stuffed with urad dal

उड़द की दाल को धोकर 2 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए. इसके बाद दाल से अतिरिक्त पानी हटा के भीगी हुई दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लीजिए (दाल को पीस‌ने के लिए पानी का उपयोग न करें). पीसी हुई दाल को प्याले में निकाल लीजिए.

किसी बड़े प्याले में मैदा निकाल लीजिए, मैदा में आधा छोटी चम्मच नमक और घी डाल कर अच्छे स‌े मिला दीजिए और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार लीजिए. आटे को ज्यादा मसल - मसल कर चिकना नहीं करना है.( इतना आटा गूथने में 1/2 कप पानी लग जाता है). आटे को 15-20 मिनिट के लिए ढक कर स‌ैट होने के लिए रख दीजिए.

स्टफिंग बनाएं
स्टफिंग तैयार करने के लिए पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लीजिए. तेल गरम होने पर धीमी आंच में हींग, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, स‌ौंफ पाउडर डालकर हल्का स‌ा भून लीजिए. (मसालों को धीमी आंच पर भूनिये, ताकि मसाले जले नहीं).

भूने हुए मसाले में पीसी हुई दाल, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अदरक पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और थोड़ा स‌ा बेकिंग स‌ोडा डाल दीजिए. दाल को लगातार चलाते हुए, अच्छी महक और पूरी तरह स‌ूखने तक भून लीजिए. कलछी को पैन के तले पर चलाते हुए भून लीजिए ताकि दाल पैन के तले पर न लगे.
स्टफिंग भुन कर गोल्डन ब्राउन होकर तैयार है. इस‌े प्याले में निकाल कर ठंडा होने के लिए रख दीजिए.

20 मिनिट बाद आटा स‌ैट होकर तैयार है. आटे को थोड़ा स‌ा और ठीक कर लीजिए. आटे स‌े छोटी-छोटी लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए. कचौरी का आकार आप थोड़ा बड़ा, छोटा या अपनी पस‌ंद के अनुसार बना स‌कते हैं. एक लोई को हाथ पर रख लीजिए और बाकी की लोई को ढक दीजिए. लोई को दोनों हाथों की उंगलियों स‌े प्याली का आकार दे दीजिए.

लोई के ऊपर 1 चम्मच स्टफिंग रख दीजिए. इसके बाद आटे को चारों ओर उठाते हुए स्टफिंग को बंद कर दीजिए. लोई को दूसरे हाथ स‌े दबाते हुए बढ़ा कर पतला कर लीजिए. कचौरी को प्लेट में रख लीजिए. इसी तरह स‌ारी कचौरियों को बनाकर प्लेट में रख लीजिए.

कढ़ाई में तेल डालकर धीमा - मीडियम गरम कर लीजिए. गरम तेल में कचौरियों को तलने के लिए डाल दीजिए. एक बार में जितनी कचौरियां कढ़ाई में आ जाय, उतनी कचौरियां डाल दीजिए. कचौरियों को एक तरफ स‌े स‌िकने पर दूसरी तरफ स‌े पलट दीजिए. कचौरियों को चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर तैयार कर लीजिए.
तली हुई कचौरी को कलछी की मदद स‌े कढ़ाई के ऊपर रोक कर रख लीजिए ताकि अतिरिक्त तेल कचौरी स‌े निकल कर कढ़ाई में वापस चला जाय. कचौरी को प्लेट में निकाल कर रख लीजिए. बची हुई कचौरी को इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिए. (एक बार की कचौरी तलने में 12-14 मिनिट लग जाते हैं). उड़द दाल की खस्ता कचौरियां बनकर तैयार हैं.

गरमा गरम खस्ता कचौरी को हरे धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के स‌ाथ परोसिये और इसके स्वाद का मजा लीजिए. कचौरियों को आप 1 सप्ताह तक खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.

स‌ुझाव
आटे को गूथते स‌मय देशी घी या डालडा घी डाल कर आटा को गूंथ सकते हैं.

आटा को ज्यादा मसल-मसल कर चिकना नहीं गूंथना हैं, इसे स‌िर्फ गूंथ कर बाइंड कर लीजिए.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (2492 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (35)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

poornima uikey
टिप्पणी kachori banana mujhe pasant h. Khana chahha lagta h. Lekin mujhe banana nahi ata
NishaMadhulika
पूर्णिमा जी, आप रेसिपी को फोलो करें इसका विडियो भी देखें और बाताई गई सावधानियों को ध्यान में रखते हुए कचौरी बनाएं. आप बहुत अच्छी कचौरी बनाएंगी.
mohit
mam Kya isme Desi ghii ke jgha refaind oil ka use kr sakte h momam ke liya or Kya ye refaind ke momam se bi karari or krisp ho skti h
NishaMadhulika
मोहित जी, आप कचौरी में मोयन के लिए और कचौरी तलने के लिए रिफाइंड का उपयोग कर सकते हैं. कचौरी अच्छी स्वादिष्ट बनेगी.
Madhulika verma
Mam kya kchori me mungfali dal sakte h...

निशा: आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Madhu purohit
Mam moth daal ki bhi essi hi kachori banegi kya??

निशा: मधु जी, आप इसी तरह से बना सकती हैं.
raju
500gm madha kitna water kitna sailt ?
निशा: राजू जी, रेसिपी में हमने 250 ग्राम मैदा यूज किया है, 500 ग्राम के लिये सारी चीजे दूगनी मात्रा में ले लीजिये.
Ritesh
Hi Nishaji,
Tried your recepie today. The kachoris turned out fabulous (wish i could share the pics). Many thanks for this recepie. It's my dads favorite and he loved it. :)

निशा: रितेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Subodh Saini
namaste aunty ji
m aapke btaye huye triko se ghar me kuch na kuch bnata rhta hu muje bhut hi maja aata h mane kachori bnae bhu hibdiya bni aapka btane ka tarika bhut hi saral h thanks

निशा: सुबोध जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
saurabh sharma
Red chilly powder kyo nhi dalte hai

निशा: सौरभ जी, हमने इसे कम तीखा बनाया है, आप चाहें तो लाल मिर्च पाउडर डाल सकते हैं.
Mitali
Mam plzz aap mjhe bina sugar ya buure ke khoye ke laddoo bnana btayengi....

निशा: मिताली जी, मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल रेसिपी दी हुई है आप उन्हें देख सकती हैं. धन्यवाद.
shruti Shrivastava
kachoori bht acchi bni..thnxx

निशा: श्रुती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shreya
maam.... maine khchori bnayi but wo bahut hard ban gai... aisa huwa???

निशा: श्रेया जी, कचौरियां को आटा नरम न गूंथा जाए या उसमें मोयन पर्याप्त मात्रा में न डाला जाए, तो कचौरियां सख्त बनती है. आप कचौरियों के आटे में ठीक मात्रा में मोयन डालिए और नरम आटा गूंथकर तैयार कीजिए, कचौरियां सख्त न होकर खस्ता बनेंगी.
annu singh
Namste
Kya ham apke page ko like kr skte hai taki apki recipes home page pe aate rhe.

निशा: अन्नु जी, हां आप इसे लाइक कर सकते हैं.
davinder kaur
Nisha g ,tx u for all recipes , I have one confusing, somosa, kachori,and mathri ka atta(maida) me moyin(oil) ki matra same hi hoi aa jase
250gm Maida
80Gm oil(1/3)

निशा: दविन्दर जी, हां, इन सभी के लिए मोयन 1/3 थोड़ा ज्यादा है, आप 1/4 भाग मोयन डाल सकते हैं.
shikha
Aapki di hue kae chijo ko mayne bnaya .very tasty

निशा: शिखा जी, धन्यवाद.
Sweety
Thanks for reply..Apki receipe badi achi aur easy hoti hai..jisse mujhe bhi cooking achi lgti hai aur Mein bhut Sikh gayi Hu..

निशा: स्वीटी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
sweety
Khasta naram Ni banti.agar jyada naram Ata lagayo tab kachi reh jati hai..kya kami hai Nishaj

निशा: स्वीटी जी, इसमें मोयन नाप कर पूरी मात्रा में डालिए, नरम आटा लगाइये, और कचौरियों को धीमी आंच पर मध्यम गरम तेल में तलिए और धीमी आग पर ही अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिए, कचौरियां अच्छी बनेंगी.
Jaya sadhu
Kachori wese nhi phoolti Jesse market Ki hoti hai kyu.

निशा: जया जी, कचौरी के लिये सोफ्ट आटा लगायें और उसे धीमी आग पर मीडियम गरम तेल में तलने के लिये डालें, कचौरी अवश्य फूलेगी, बहुत अच्छी बनेगी.
priti badgaiya
Meri kachori hotel ki tarha crypi aur fuli nahi rahati iske liya tarika batay

निशा: प्रीति जी, कचौरी के लिए नरम आटा गूंथिए और उसे धीमी आंच पर मध्यम गरम तेल में तलने के लिए डालिए, और धीमी आग पर ही अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें, कचौरी अवश्य फूलेंगी और क्रिस्पी भी बनेंगी.
vidya
Such a nice recipe. Thanks for sharing it.

निशा: विद्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Hira lal
Please with patto &chana sabzi
Mansi
Kya hum gehun k ate ka istemal kar sakte hai??

निशा: मानसी जी, ये मैदे से ही अच्छी बनती हैं.
rashmi
nisha ji .. which daal have u used in recipe ,urad daal means white daal that we use for idli/ dosa or yellow moong mogar that we use for moong vade ??

निशा: रश्मि जी, हमने धुली उड़द दाल (सफेद वाली) का इस्तेमाल किया है.
nisha chandrakar
mem maine kai bar banaya hai kachori but kurkura nai banta and fulta bhi nai.

निशा: निशा जी, कचौरी के लिये नरम आटा गूंथिए और उसे धीमी आंच पर मध्यम गरम तेल में तलने के लिये डालिए, कचौरी अवश्य फूलेगी और क्रिस्पी भी बनेंगी.
Anjum Khan
mem.. Aapki racipy bahut hi achi nd simple he
thank u so much nisha mem for wonderful racipy
but mem meri kachoriya fulti kyu nhi h plz tell me reason...
निशा: अंजुम जी, कचौरी के लिये सोफ्ट आटा लगायें और उसे धीमी आग पर मीडियम गरम तेल में तलने के लिये डालें,कचौरी अवश्य फूलेगी, बहुत अच्छी बनेगी.
Jyoti
Many thanks Madhuji for the wonderful recipes.

निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neelam sharma
mem beking soda or khana soda alag alag hota hai kya.?

निशा: नीलम जी, दोनों एक ही होते हैं.
Payal sharma
Jai shree ram aunty
Main ne do tin brrr khasta kachori banai hrr brr bht hi tasty bani...papa ko bht jyda pasnd aai bki jisko bhi khilai bht hi pasand aii....thank u aunty itni achi recipe shikhane ke liye

निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Payal sharma
Aunty plzzzzzzzzz chenna murki ki recipe upload kre plzzz

निशा: पायल जी, मै इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
Payal sharma
Jai shree ram aunty!
Stuffing mei baking soda dala apne....usae kya fark padhta hai stuffing mei
निशा: पायल जी, उससे कचौरी का स्वाद अच्छा आता है.
Gita
Good. Swad

निशा: गीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.