चावल की चकली - Chakli recipe - Instant Rice chakli recipe

चकली अनेक तरह से बनाई जाती है. इसे चावल के आटे में में दाल का आटा और बेसन मिलाकर भी बनाया जाता है, मैदा से भी और सिर्फ चावल के आटे से भी. चावल के आटे से इसे तुरत फुरत बिना किसी तैयारी के बना सकते है.
Read - Chakli recipe - Instant Rice chakli recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Chakli
- चावल - 1 कप (170 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- सौंफ पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- तेल - चिक्की तलने के लिए
विधि - How to make instant chakli recipe
आटा गूंथने के लिए पानी गरम कर लीजिए. बर्तन में 1 कप पानी डाल कर गैस पर गरम होने के लिए रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें 1 छोटी चम्मच तेल, काली मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और हींग डाल दीजिए. गैस बंद कर दीजिए.
सारे मसाले अच्छे से मिला दीजिए और पानी में चावल का आटा डालकर मिला दीजिए, 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए.
20 मिनिट बाद आटे को बड़े से प्याले में निकाल लीजिए और हाथों से मसलते हुए सख्त आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. हाथ पर तेल लगाकर आटे को चिकना कर लीजिए. चकली बनाने के लिये आटा तैयार है.
गूंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और लम्बा आकार देते हुये आटे को मशीन में डालिये, चकली वाली जाली लगी मशीन को बन्द कीजिये. मोटी पोलिथिन शीट बिछाकर रखें और मशीन को ऊपर से दबाब देते हुये, गोल घुमाते हुये, गोल चकली पोलिथिन शीट पर बनाइये, 6-7 चकली बनाकर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, पोलिथिन सीट से चकली इस तरह उठाइये कि चकली अपने आकार में रहे, चकली उठाकर गरम तेल में डालिये. 3-4 या जितनी चकली तेल में एक बार तली जा सके उतनी चकली डाल दीजिये और पलट कर चकली को ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर किसी थाली या प्लेट में निकाल कर रखिये.
सारे आटे से इसी तरह सारी चकली बना कर, तल कर तैयार कर लीजिये.
चावल की चकली तैयार हैं. चकली को पूरी तरह से ठंडा होने पर एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये जब भी आपका मन करे डिब्बे से चकली निकालिये और 2 महिने तक आप ये चकली खाइये.
सुझाव:
- चकली के लिये आटा बहुत ज्यादा नरम और बहुत ज्यादा सख्त नही होना चाहिये.
- चकली तलते समय ध्यान रखें तेल बहुत अधिक गरम न हो मीडियम गरम तेल में चकली तलें बहुत अच्छी चकली बनेंगी.
- 30-32 चकली बनाने के लिये
समय - 55 मिनिट
कमेंट (28)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, हाँ अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: अशोक जी, चकली को गेहूं के आटे, चावल, सूजी या दाल किसी से भी बना सकते हैं.
निशा: कृ्ष्णा जी, रेसिपी देख कर बना कर ट्राई कीजिये, अच्छी बनने और उसकी पैकिंग आदि के बारे में प्लान करके, आप काम कीजिये, हमारी शुभकामनायें आप सफल होंगे.
निशा: अमरीन जी, हां इन्हें ठंडा होने के बाद एअर-टाइट कन्टेनर में 2 महीने तक स्टोर करके रख सकते हैं.
निशा: मानसी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजलि जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या जी, इसमें आप तिल डाल सकते हैं.
निशा: सानिया जी, धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: विपिन जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी, चावल को भिगो कर पीस कर चकली बना सकते हैं, इसके लिये आप मेरे चैनल पर समा के चावल की चकली रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: सोनल जी, चकली के लिये आटा थोड़ा दरदरा पिसा भी चल जाता है.
निशा: आलोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अविका जी, आप ये ट्राई कीजिये, बिना तेल डालें भी बहुत अच्छी एकदम क्रिस्पी चकली बनती हैं.
निशा: कश्मीरा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रितिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, ये बर्तन वाले जो डिब्बे, केक कन्टेनर आदि बेचते हैं उनके पास मिल जाती है.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौम्या जी, मोयन की आवश्यकता नहीं है.
निशा: कुलबीर जी, गुनगुना पानी अच्छा रहता है.
निशा: अनुपमा जी, चकली के लिये आटा बहुत ज्यादा नरम और बहुत ज्यादा सख्त नही होना चाहिये.चकली तलते समय ध्यान रखें तेल बहुत अधिक गरम न हो मीडियम गरम तेल में चकली तलें बहुत अच्छी चकली बनेंगी.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंद्रप्रभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, चावल का आटा लेना है.