गोभी-मसाला (Gobhi Masala Curry)

📅 7 जनवरी 2008 👁 3.8 लाख बार देखी गई 💬 47 कमेंट ★ 3.2 (6036)

Gobhi Masala Curry

गोभी की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती है.गोभी आलू तो मुख्य सूखी सब्जी है इसे सभी बनाते है, लेकिन गोभी की सब्जी बनाने का एक तरीका यह भी है गोभी मसाला, ये सब्जी तरीदार बनेगी और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है.तो आइये आज हम गोभी मसाला (Cauliflower Curry ) बनाते हैं.

Read - Gobhi Masala Curry Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gobhi Masala Curry

  • गोभी - 500 ग्राम (एक मीडियम आकार का गोभी) (फ्लोरेट की हुई)
  • दही -  1/4 कप
  • क्रीम - 1/2 कप
  • काली मिर्च पाउडर- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
  • टमाटर - 4 
  • हरी मिर्च -1 
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - गोभी तलने के लिए और सब्जी बनाने के लिए
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • मलाई या क्रीम - 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनिया -  2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Gobhi Masala Curry

गोभी के टुकड़ो को मेरीनेट कीजिये:

दही को मथ लीजिये. मथे हुये दही में 1/4 छोटी चम्मच नमक, काली मिर्च और कार्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिला दीजिये. इस घोल में गोभी के टुकड़ों को डाल कर अच्छी तरह चम्मच से चला कर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये.

इसी बीच, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को काटकर मिक्सर जार में डालिए और पीसकर पेस्ट बना लीजिए. 

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में मेरिनेटिड गोभी के टुकड़ों को डालकर हल्के ब्राउन होने तक तलिये और प्लेट में निकाल लीजिये.

सब्जी बनाइए

कढ़ाही में 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर अतिरिक्त तेल निकाल दीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चलायें, इस मसाले में पिसा हुआ टमाटर, अदरक और हरी मिर्च मसाला डालिए. इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए और मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. लगभग 5 मिनिट में मसाला भुन जाएगा. 

भुने मसाले में क्रीम या मलाई और मेरीनेशन के बाद बचे हुए दही को डालकर 2-3 मिनिट तक भूनिये. भुने मसाले में गरम मसाला, नमक,  लाल मिर्च पाउडर और तली हुई गोभी डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए 2 मिनिट तक भून लीजिये.

तरी वाली सब्जी बनाने के लिए इसमें एक कप पानी डालकर मिला दीजिये. सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 3 से 5 मिनिट पकने दीजिए ताकि सारे मसाले सब्जी में ज़ज़्ब हो जाएं.  तरी वाली मसाला गोभी तैयार है. सब्जी को प्याले में निकालिये, हरे धनिये ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम मसाला गोभी की सब्जी को नान,परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

4 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

गोभी को तुरंत धोकर सब्जी ना बनाएं, इसे आधा घंटे पहले धोकर छलनी में रख लीजिए ताकि गोभी का पूरा पानी अच्छी तरह से सूख जाए. गोभी में पानी रह जाए तो तलते समय यह उचट सकता है.  

Gobhi Masala Curry Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (6036 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (47)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Indrajeet singh
gobhi masala lajwab bana tha
निशा: इन्दजीत, धन्यवाद.
Yasmin
simple gobhi ke tukdo ko tel me talna hai ya dahi pste me bhigoe hue tukdo ko talna hai??
Sindhu
Hi aunty aaj Maine ye recipe banai mere family me sabhi ne like kiya gobhi aur dahi ka combination achchha hai. Mai aapki recipe daily try karti hu thanks for this best site.
निशा:सिन्धु, बहुत बहुत धन्यवाद.
saumya
Thanks Nisha ji for such a wonderful site.maine apki bahut recipes try ki hain sab bahut acchi bani.but gobhi masala mein gobhi ko marinate karne ke bad fry karne mein bahut time laga or wo kadai main chipak bhi rahi thi.Kya problem hui hogi?
निशा: सोम्या, गोभी को पहले से धोकर छलनी में पानी सूखने तक सुखा लीजिये, दही गाड़ा लीजिये, तेल अच्छी तरह गरम होने पर ही गोभी को फ्राई कीजिये, अगर नानस्टिक कढ़ाई हो तो उसमें भी गोभी को तल सकते हैं, धन्यवाद.
swati kushwah
nisha ji gud morning .its good receipe but gobhi thodi kacchi reh gayi kya ise thodi der dakhkar rakh sakte hai
निशा: स्वाति, जी हां अगर आप गोभी को और पकाना चाहती हैं, तो उसे थोड़ी देर और पकने दीजिये.
Pooja
gobhi to gali nai !!
pooja
Hello nisha ji.............kya gobhi masala me dahi dalna jarrori hi iski jagah kuch or nhi dal sakte.

निशा:
पूजा, सब्जी में हमने दही नहीं डाला है, दही में गोभी को मेरीनेट किया है, इससे सब्जी का स्वाद बहुत अच्छा आता है.
archana
All of your recipes are very nice. I have tried a lot of them. They turned out very well and I got a lot of praises thanks to you. Thank you once again for all the delicious recipes!
anuradha mishra
nishaji thanks for this delicious curry.is 1 tablespoon is sufficient for 2 people
darkhsha
nisha ji kya malai ki jagah thoda sa doodh dal sakte hai

निशा: द्रक्षा, दूध भी डाल सकते हैं.
kdsingh
Namaste Nishaji,Can I add onion and garlic to this gobhi masala?..Thanks

निशा: जी अवश्य.
isha
hello, nishaji me aap ki sabhi recipe pasand karti hu aur samay samay par try bhi karti hu .nishaji mujhr sabji me tari aur masale ka andaja nahi hai jis se meri sabji kharab banti hai kya aap mujhe person ke hisab se tari aur masala ka andaj bata sakti hai .thx
निशा: इशा, मैं चार लोगो के लिये सब्जी और तरी के लिये इनग्रीडिएन्ट लिखती हूं आप इसी से अन्दाज लगाइये, नमक के लिये यदि आपकी सब्जी की मात्रा लगभग 1 लीटर हो जाती है तब आप एक छोटी चम्मच नमक डालिये, अपने स्वाद के अनुसार कम ज्याद कर सकती हैं, मैं सब्जी में मिर्च कम प्रयोग में लाती हूं, ये तो सभी जानते हैं कि ज्यादा मिर्च खाना हानिकारक है.मैं यही कहना चाहूंगी कि आप मन से सब्जी बनाइये आपको थोड़े ही दिन में इन सब मसालों का अन्दाज आ जायेगा.
Neeru
First of all HAPPY NEW YEAR! all your recipes are very easy and interesting. Whenever i organize any party i always to through your recipes. Please also tell how to make white gravy without KAJU. Thanks a lot for your guidance. also send recipes for school going kids
Anjali
Hi, I follow your website for many recipes. I have a question for this one, Will 2 table spoon curd be enough for 350g cauliflower? and should we roast the curd soaked cauliflower or before mixing it with curd? Will appreciate your response. Thanks
pratibha
हैलो निशा जी, मैंने दिवाली पर ये गोभी मसाला बनाया..... सभी गेस्ट्स ने काफी तारीफ किया ...... thanks फॉर your such a delicious cooperation.... i love ur site for ur all recipes..

Thanks again..
pratibha
Avnish Kumar
Thanks, all the recipes is very good,
i have used many of these.
Thanks again.

Avnish
Delhi
Manoj
Thanks Madhulika ji, Aapki sari recipes bahoot acchi lagti hai. Videsh me rahte hue desh ka khana. Lajawab. Thaks once again.