पके आम की खट्टी मीठी कढ़ी - Sweet and Sour Mango Kadhi Recipe

पके हुये आम की खटास और मिठास लिये हुये बनी यह कढी महाराष्ट्र और गुजरात में अधिक पसंद की जाती है. इसे चावल ओर रोटी दोनों के साथ परोसा जा सकता है.
Read - Sweet and Sour Mango Kadhi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ripe Mango Kadhi
- पका हुआ आम - 1 ( 200 - 250 गाम)
- बेसन - 1/4 कप ( 25- 30 ग्राम)
- दही - आधा कप
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - 2 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 8- 10 पत्ते
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 लम्बाई में 2 टुकड़े में कटी हुई
- लाल मिर्च साबूत - 1-2
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Sweet and Sour Kadhi with Ripe Mango
आम को धोइये और छील कर पल्प निकाल लीजिये, पल्प को इतने बड़े टुकड़ों में काट लीजिये कि वह मिक्सर में पीसे जा सकें. आम के टुकड़े मिक्सर जार में डाल दीजिये, दही भी डाल दीजिये, और बेसन डाल कर अच्छी तरह आम के टुकड़े पिसने और बेसन दही के मिलने तक फैट लीजिये. अब इसमें 3 कप पानी डालकर मिला दिजिये, कढ़ी के लिये घोल तैयार है.
कढ़ी बनाने के लिये, कढ़ाई गरम कीजिये और कढ़ाई में आधा तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में आधा जीरा और हींग डाल दीजिये, जीरा भुनने पर, हरी मिर्च, लालमिर्च को 2 टुकड़ों में तोड़कर डाल दीजिये, हल्दी पाउदर और आधे करी पत्ता डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिये, अब कढ़ी का घोल डालिये और कढ़ी को लगातार चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक उसमें उबाल न आ जाय.

कढ़ी में उबाल आने के बाद, गैस धीमी कर लीजिये, नमक और थोड़ा सा हरा धनियां डाल दीजिये और हर 1-2 मिनिट में चमचे से अच्छी तरह चलाते रहिये, इस तरह धीमी गैस पर कढ़ी को 7-8 मिनिट पका लीजिये. पके आम की खट्टी मीठी कढ़ी बन कर तैयार है.
कढ़ी को प्याले में निकाल लीजिये, और कढ़ी के ऊपर तड़का बनाकर डालिये.
छोटा पैन गर्म कीजिये, तेल डालिये, तेल गर्म होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद करी पत्ता डालिये और
गैस बन्द कर दीजिये, तड़के में लाल मिर्च डालकर मिला दीजिये. तैयार तड़के को प्याले में रखी कढ़ी के ऊपर डालिये और मिला दीजिये. पके आम की खट्टी मीठी कढ़ी तैयार है.
पके आम की खट्टी मीठी कढ़ी को चपाती, परांठे और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आप कढ़ी में थोड़ी और मिठास पसन्द करते हैं तो 1-2 छोटी चम्मच चीनी डाल सकते हैं.
4-5 सदस्यों के लिये
समय 30 मिनिट
Sweet and Sour Mango Kadhi Recipe - Gujarati Mango Curry Recipe
कमेंट (5)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Your recipes always make my days superb
निशा: , बहुत बहुत धन्यवाद. ललिता जी
निशा: वीना जी, इसे पके हुए आम से ही बनाया जाता है. अगर आप कच्चे आम का इस्तेमाल करेंगे, तो उसमें मीठा स्वाद नही आएगा. सिर्फ खट्टी ही कढ़ी बनेगी. धन्यवाद.
निशा: परवेज़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.