नमकपारे - Namak Pare Recipe | Namkpara Recipe

बाजार से लाया हुआ तरह तरह का नमकीन तो आप सभी खाते ही हैं, लेकिन घर में बनी नमकपारे या शांके (namakpare recipe ) का जायका कुछ अलग ही है. आज घर में नमकपारा (Namak para) बनाकर देखिए
Read - Namak Pare Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Namkpara Recipe
- मैदा- 2 कप
- तेल- ¼ कप (मैदा में मिलाने के लिए)
- नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अजवायन- ½ छोटी चम्मच
- तेल- नमकपारे तलने के लिए
विधि - How to make Namak pare
मैदा गूंथिए
मैदा में नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पूरी जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिए. इसके बाद, आटे को मसल-मसलकर चिकना कर लीजिए. इतनी मात्रा का आटा लगाने में आधे कप से भी कम पानी का इस्तेमाल होता है. गुंथे आटे को 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि यह फूलकर सैट हो जाए.
मोटी बड़ी पूरी बेलिए
आटे को फिर से मसलकर चिकना कर लीजिए. दूसरी ओर कढ़ाही में तेल डालकर गरम होने रख दीजिए. आटे को 2 भागों में बांट लीजिए. एक भाग को उठाकर गोल कर लीजिए. इसे चकला बेलन की मदद से ¼ सेमी मोटा रखते हुए बड़ा बेल लीजिए.
नमकपारे काटिए
बेली हुई बड़ी पूरी को ¾ इंच के चौकोर में काटकर तैयार कर लीजिए. इसके लिए, पहले इसे लंबाई में काटिए और फिर चौड़ाई में काट लीजिए.

नमकपारे तलिए
कढ़ाही में गुंथे मैदे की जरा सी गोली बनाकर डालकर देखिए. अगर यह धीरे-धीरे सिककर ऊपर आ जाए, तो तेल उपयुक्त गरम है. नमकपारे तलने के लिए बहुत ज्यादा गरम तेल की आवश्यकता नही है. इतने ही गरम तेल में चौकोर टुकड़े डाल दीजिए और धीमी आंच पर इन्हें अच्छे से ब्राउन होने तक तल लीजिए. बीच-बीच में नमकपारों को कलछी से घुमा दीजिए
इसी बीच बाकी नमकपारे बेलकर तैयार कर लीजिए. बेली हुई इस पूरी से ½ सेमी की लंबाई में सांखे काटकर तैयार कर लीजिए.
चौकोर नमकपारों के सिक जाने के बाद, इन्हें नैपकिन पेपर बिछाकर रखी हुई प्लेट में निकाल लीजिए और लंबी सांखे तलने के लिए कढ़ाही में डाल दीजिए. ज्यादा लंबी सांखों को बीच में से आधा काटकर तलने के लिए डाल दीजिए और चौकोर नमकपारों की तरह ही तल लीजिए. एक बार की सांखे तलने में करीब 8 से 9 मिनिट लग जाते हैं.
कुरकुरे नमकपारे और सांखे तैयार हैं. आप इन्हें ऎसे ही या इनके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला बुरककर मसालेदार बनाकर सर्व कीजिए. नमकपारों के पूरी तरह ठंडा होने के बाद एअर-टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और जब भी मन करे तब कन्टेनर से नमकपारे निकालकर 2 महीने तक खाते रहिए.
सुझाव
- आप अपनी पसंदानुसार साइज और आकार के नमकपारे काटकर तैयार कर सकते हैं.
- नमकपारों को धीमी आंच पर ही तलें वरना ये खस्ता नहीं बन पाते. तेज आंच पर ये बाहर से तो ब्राउन हो जाते हैं लेकिन अंदर से नरम ही रहते हैं.
कमेंट (79)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I would like you,to add SEARCH option in your website,so that it will be easier for us,to search & find ,easily & try out your Fantastic,easy to make,recipes. I hope,you will implement it,ASAP.
Thanks & Regards,
Shrinivas Sant,Nasik-Maharashtra-India 9822456365
निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाती जी, नमक पारे बना कर आप उसके ऊपर से नमक छिड़क कर भी खा सकते हैं.
निशा: शारदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुभा जी, हां आप इसे आटे से भी बना सकते हैं.
निशा: पंकज जी, नमकपारों के लिए तेल ही सही रहता है.
निशा: टीना जी, हां मैदा में बेकिंग सोडा मिक्स कर सकते हैं, लेकिन इससे नमकपारे तेल ज्यादा सोख लेते हैं.
निशा: लक्ष्मी जी, मैदा में पर्याप्त मात्रा में तेल डालिए और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी जैसा सख्त आटा गूंथिए. 2 कप मैदा से नमकपारे का आटा लगाने में 1/4 कप तेल और 1/2 कप से भी कम पानी का इस्तेमाल होता है.
निशा: रूप जी, नमकपारे के आटे में तेल या घी पर्याप्त मात्रा में ना डाला जाए, तब वे सख्त हो सकते हैं.
निशा: लक्ष्मी जी, इन्हें धीमी आंच पर तलिए, ये ज़रूर कुरकुरे बनेंगे.
निशा: उग्रसेन जी, आप मक्के के आटे से नमक पारे बनाना चाहते हैं, बना सकते हैं, मेरे वेबसाइट और चैनल पर मक्के के आटे से नमकीन मठरी की रेसिपी देखी जा सकती है.
निशा: नीलू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
Aapki namakpare recipe achhi he. Muje ye puchna tha k nylon poha k chiwde me kya me test k liye namakpare milana chahti hu, kya me yahi recipe se karu ya uske liye kuch alag recipe he?
निशा: जोसेफ जी, पोहे में मिलाने के लिये नमक पारे बना रहे हैं, तब उन्हैं थोड़ा छोटा छोटा काट कर छोटे साइज का बनायें, बाकी सारा तरीका एक जैसा ही रहेगा.
निशा: स्नेहा जी, मेरी कोई बुक नहीं है.
निशा: रितू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya hum namakpare besan se b bana skte h?plz batana
निशा: प्रियंका जी, जिन लोंगों को मैदा पसन्द नहीं आती है, वे बेसन और गेहूं के आटे से नमक पारे बना सकते हैं, वेबसाइट और मेरे चैनल पर रेसिपी उपलब्ध है.
Mam , how to make soft roti nd poori
निशा: रचना जी, मेरी वेबसाइट पर रोटी और पूरी की रेसिपी उपलब्ध है, उन्हैं आप देख सकते हैं और ट्राई कीजिये बहुत जल्दी आप सोफ्ट रोटी और पूरी बना सकेंगे.
निशा: कोमल जी, तली हुई सारी चीजों में कैलरी अधिक होती है, लेकिन बेसन पारे का स्वाद अलग होता है और बेसन मैदा की अपेक्षा पाचक और हैल्दी होता है.
निशा: रुची जी, तो आप आटे की मात्रा बढा़ दीजिए.
निशा: अर्चना जी, आप करके देख सकते हैं.
Thanks.
निशा: गौरव जी, गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंथ लीजिये.
निशा: सिद्धार्थ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.