नूडल्स ब्रेड रॉल्स - Bread Rolls with Noodles Stuffing,Bread Rolls Recipe

ब्रेड से बनी क्रिस्प कवरिंग, इसके अन्दर नूडल्स, सब्जियां मसालों से बनाई गई स्टफिंग भरी हुई, नूडल्स रोल बच्चों और बडे सभी को पसन्द आते हैं. इन्हें किसी खास अवसर या पार्टी आदि के अवसर भी बनाया जा सकता है.
Read - Bread Rolls with Noodles Stuffing,Bread Rolls Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodle Stuffed Bread Rolls
- ब्रेड - 12
- नूडल्स - 100 ग्राम, उबाले हुए
- हरे मटर के दाने - ½ कप
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नींबू - 1
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा , बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 2, बारीक कटी हुई
- सोया सॉस - 1 छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- तेल - स्टफिंग बनाने के लिए और तलने के लिए
विधि - How to make bread rolls with stuffed noodles
नूडल्स ब्रेड रॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग बना लीजिए इसके लिए पैन में 1 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में अदरक, कटी हुई हरी मिर्च और मटर डाल कर मीडियम आंच पर ढककर 1 मिनिट के लिए पका लीजिए. नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनियां, नींबू का रस, सोया सॉस और नूडल्स डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए और प्लेट में निकाल लीजिए. स्टफिंग तैयार है.
ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड के किनारे काट कर इसी तरह हटा लीजिये.
एक प्लेट मे थोडा़ सा पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबा कर, ब्रेड का अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, अब इसके ऊपर 1 या डेढ़ चम्मच स्टफिंग रख दीजिए और ब्रैड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबाते हुये, स्टफिंग को बन्द कर दीजिये. इस तरह एक-एक ब्रेड में स्टफिंग डाल कर, रोल तैयार करने हैं.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, अच्छे गरम तेल में तैयार रोल डालिये, 2-3 रोल या जितने रोल आसानी से कढ़ाई में आ जायं डाल दीजिये और कलछी से पलट पलट कर चारों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ब्रेड रोल निकाल कर, प्लेट में बिछे टिशु पेपर पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम क्रिस्पी नूडल्स ब्रेड रॉल्स को हरे धनिये की चटनी या टोमॅटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
ब्रेड को पानी में भिगोने के लिये, ब्रेड को पानी में डालें और तुरन्त निकाल लीजिये, और पानी निचोड़ दीजिये, ब्रेड को पानी में अधिक देर तक रखने से वह एकदम गल जाती है, और रोल बनाना मुश्किल होता है.
स्टफिंग को ब्रेड से अच्छी तरह ढकते हुये रोल तैयार कीजिये, स्टफिंग खुली रहने से तेल रोल के अन्दर भर सकता है.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 50 मिनट
Bread Rolls with Noodles Stuffing,Bread Rolls Recipe Video in Hindi
कमेंट (30)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजू जी, स्टफिंग ठीक से न बंद हो या फिर ये अच्छे गरम तेल में न तले गए हो, तब ऎसा हो सकता है.
Plz meri ek prblm solve kriye...main aata noodles ghar pe hi bnana chahti hoon..aur usko preserve krne ka tarika bhi..market m Jo Maggi wale noodles h woh bahut hi unhealthy h but mere bête ko bahut pasand h ...isliye noodles ko ghar PR hi kaise bnaye or sath m zyada din k liye dry krke rakh sake iske liye koi solution btayiye plz..
निशा: स्मिता जी, घर पर हम आटे से बना सकते हैं इसके लिये सिमई बनाने की मशीन आती है, उसमें गुथा आटा डालते हैं उसे चलाने पर गोल नूडल जैसी सिमई नकलती है उन्हैं सुखाकर लम्बे समय तक रखा जाता है.
निशा: बीनल जी हां रख सकते हैं लेकिन जिस प्लेट में रखें उसमें तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, जिससे रोल उससे चिपकेंगे नहीं.
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिंटू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hmesha ye recipe khayi h bnayi nhi h thnx aj pta chal gya.....
mam... hare matar ke place me.. kuch aur use kr skte hai... kya..?? plz rply
mam... hare matar ke place me.. kuch aur use kr skte hai... kya..?? plz rply
Nisha g aapki website ki help se main masala dosa bnaya aur bahut acha bana pehle dosa chipak jaata tha par is baar nahi chipka ...aap bahut ache se batati hai k kya mistakes recipue banane mein ho sakti a aur kaise dhayan rakhe.thanx a lot.
निशा: मेनका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi mam,
nimbu ke achar me famfud(fungi) aja e to uska phir kya kare?
निशा: संगीता जी, अगर फफूंद ऊपर ही थोड़ा सा है तब अचार को ऊपर से हटा कर फेंक दीजिये और बाकी अचार 1-2 दिन कि धूप में रख दीजिये, और अगर फफूंद नीचे तक है तो अचार फेंक दीजिये.
I like this receipe and
want to make this for a party. Can I make this a day in advance? If not what snacks can be made a day or 2 days in advance.
I live in US n here it is difficult to get taste in resturents. I find ur website very helpful. this is boon for me.
निशा: राधिका जी, ब्रेड रोल को अच्छे गरम तेल में डालकर तलें, और आग मीडियम हाई रखें, ब्रेड रोल तेल एब्जोर्ब नहीं करेंगे.
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Could you tell me what type of besan I should use for " Besan and Mava ki barfi? Also the milk powder you have as a ingredient do you mean MAVA or also Dry milk powder as well.kindly clarify Thank you.
निशा: सरला जी, प्लीज ये कमेन्ट आप उसी रेसिपी पर लिखेंगी तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
thanyou
निशा: अनुराधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
MAM BREAD ROLLS ME OIL KAFI BHAR JATA HAI BREAD OIL SOKH LETA HAI JISKE KARAN BHOT HEAVY HO JATE HAI .
ISKA KOI SOLUTION HAI TO MAM PLZ JARUR SHARE KIJIYE.
THANKS
निशा: मानसी जी, ब्रेड रोल को अच्छे गरम तेल में डालें और तेज फ्लेम पर तलें,और निकाल कर टिशु पेपर पर रखें, ब्रेड रोल में तेल नहीं भरेगा.