अरहर दाल - कच्चे आम वाली - Arhar dal with Green mango

📅 19 फरवरी 2015 👁 2.2 लाख बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 3.2 (3397)


अरहर की दाल कच्चे, खट्टे आम के साथ बनी हुई एकदम अलग स्वाद में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनती है. होली से पहले कच्चे आम बाजार में मिलने शुरू हो जाते हैं. इस समय ये खट्टी दाल बनाई जा सकती है.

Read - Arhar dal with Green mango Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kairi Ki Khatti Dal

  • अरहर की दाल -  1/2 कप (100 ग्राम)
  • कच्चा आम - 1 मीडियम आकार का
  • देसी घी - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • करी पत्ता - 15-20
  • हरी मिर्च - 2 (लम्बाई में दो भागों में काट लीजिए)
  • काली सरसों - ¼ छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा कम या स्वादानुसार

विधि - How to make Green Mango Tuvar Dal recipe

अरहर की दाल को साफ करके धो लीजिये और बनाने के ½ घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये.
दाल को कुकर में, 2 कप पानी, थोडा़ नमक और थोडी़ सी हल्दी पाउडर डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी करके 2 मिनिट तक दाल पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये और कुकर का प्रैशर खत्म होने पर कुकर खोलें.

आम को धोकर, छीलकर इसका गूदा निकाल कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.


पैन में घी डालकर गरम कीजिये, घी गरम होने पर जीरा, सरसों के दाने भून लीजिए. जीरा और सरसों भूनने के बाद, कच्चे आम के कटे टुकड़े, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हींग डाल कर मिक्स कीजिए और करी पत्ता को काट कर डाल दीजिए, हरी मिर्च, लाल मिर्च और आधा कप पानी डालकर मसाले को ढककर के 3-4 मिनट धीमी आग पर पकने दीजिए.

आम की खटाई पक कर तैयार है. इसे चम्मचे से थोडा़ सा मैश कर दीजिए. कुकर का ढक्कन खोलकर दाल को मसाले में डाल दीजिए और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिए.

आम की खटाई वाली दाल बनकर तैयार है. दाल को प्याले में निकाल लीजिए. दाल को आप परांठे, चपाती, नॉन या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये..

  • 3-4 सदस्यों के लिए
    समय 20 मिनट

Kairi Ki Khatti Dal - Tuvar dal with Green mango Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (3397 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

shubhangi soni pune
Very nice I like your simple tasty recipes, i always use your site thankyou
NishaMadhulika
शुभांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vaishnavi
wow awesome dish wanna more like these.......nisha aunti i watch your reciepe every sunday and i am great fan of yours .....i had recently made dhokla from your site ....i have enjoyed it with my family and friends

निशा: वैश्नवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Moham
Mujhe cooking bahut souk hai mujhe har recipe hindi me email par bhejiyega

निशा: मोहम जी, बहुत बहुत धन्यवाद, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर सभी रैसिपी देख सकते हैं.
saumya singh
nisha mam....nice recipe

निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shruti
Hello Mam,
Video k upar Tuver Daal likhi hai aur Title Arhar daal ka diya hai ...Actual me kaun si daal leni hai ?

निशा: श्रुती जी, अरहर की दाल को तुअर(तुवर) भी कहा जाता है.
tanu
mam jab bi m ye daal bnati hu to ye sahi se gal nahi pati wht is the reasson

निशा: तनु जी, कुछ तरह की दाल देर में गलती है, आप इसे बनाने से पहले 1 घंटे पानी में भिगा दीजिये और अब बनाइये, दाल जल्दी गलेगी.
ragini mhatre
Maine yai dal banayi thi acchi bani thanks nishaji
amit
nisha ji.
kari patta kahan mil sakta hai
doli
esame ek siti hi kyo lagate hai