ब्रैड कुलचा - Bread Kulcha Recipe - Kulcha Bread Recipe

यीस्ट मिलाकर फुलाये हुये आटे से बने ब्रेड कुलचे स्ट्रीट फूड के रूप में बहुत लोकप्रिय हैं. किसी भी छुट्टी के दिन इन्हें घर पर बनाईये और छोले मसाला के साथ ओवन फ्रेश ब्रेड कुलचा परोसिये, सभी को बेहद पसंद आयेंगे.
Read - Bread Kulcha Recipe - Kulcha Bread Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Kulcha
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- कसूरी मेथी - 2 छोटी चम्मच
- इन्सटेन्ट ड्राई एक्टीव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Kulcha Bread ?
ब्रैड कुलचा बनाने के लिए, मैदा को प्याले में डालिये, इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट, नमक, चीनी और एक टेबल स्पून तेल डाल कर मिला लीजिए और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिए. हाथ पर तेल लगाइये और आटे को अच्छी तरह से मसल-मसल कर, बार-बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूंथिये, आटे को एकदम चिकना और सोफ्ट कर लीजिये.
गुंथे आटे में हाथ से चारों और तेल लगाइये और प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर 2 -3 घंटे के लिये रख दीजिये, कुलचे का आटा लगभग दुगना फूल कर तैयार हो जाता है.
प्याले से टावल हटाइये और मैदा को फिर से हाथ से बिलकुल थोड़ी देर मसल कर पंच कर लीजिये. गूंथे हुये आटे को बराबर के 4-5 भागों में बांट कर गोले बना दीजिये, आटे का एक गोला उठाइये, बिलकुल कम सूखा मैदा लगाकर लम्बाई में थोडा़ सा बेलिए अब कुलचे के ऊपर आधा छोटी चम्मच कसूरी मेथी डाल कर हाथ से दबा कर लगा दीजिये, बेलन की सहायता से इसे लम्बाई में बेल लीजिए.
लीजिए, तेल से चिकना कर लीजिए, कुलचा को उठाकर बेकिंग ट्रे में रख दीजिए और ट्रे को आधे घंटे के लिए ढककर रख दीजिए.
ओवन को 180 डिग्री से. में प्रिहीट कर लीजिए और ट्रे को ओवन में रखकर ओवन को 180 डिग्री.से. पर 10 मिनट के लिए बेक किजिये.
10 मिनट बाद ट्रे को निकाल लीजिए कुलचे दोंनो ओर से हल्के गोल्डन ब्राउन हो चुके होंगे कुलचे बनकर तैयार हैं. इन्हें फ्रिज में रखकर 3-4 दिनों तक खाया जा सकता है. कुलचों को छोले, चटनी, अचार जैंम के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट मैदा में डालकर आटा गूंथा जाता है, लेकिन ड्राई एक्टिव यीस्ट को अलग से 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डाल कर साथ में चीनी डालकर ढककर 10 मिनट के लिये रख कर एक्टिव किया जाता है, इसके बाद आटे में डालकर गूथा जाता है.
2 सदस्यों के लिये
समय 45 मिनट
कमेंट (31)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता जी, आटा सोफ्ट लगाएं, इसे गरम जगह पर 2 से 4 घंटे के लिए रखें, आटा जरूर फूलेगा.
निशा: माधुरी जी, मैदा को फरमेन्ट करने के लिये यीस्ट डालना आवश्यक है, इसे आप किराना स्टोर से खरीद सकते हैं.
निशा: ज्योती जी, बना सकते हैं.
jo recipe try krni hai usme yeast aa raha h toh plz substitute bata dein mujhe
निशा: मिस्बाह जी, आटे को फरमेन्ट करने के लिए दही और बेकिंग सोडा भी डाला जा सकता है,
I hv tries this recipe however it didn't cm out soft and fluffy...kulchas were very hard...can u pls tell me what to do to make them soft...temperature settings were as per shown in the video.thanks..
निशा: तनु जी, आटा सोफ्ट लगायें, इसे 2-4 घंटे के लिये रखें, आटा फूलता है तब कुलचे स्पंजी बनते हैं, तापमान थोड़ा अधिक रखें, ताकि ये जल्दी से ब्राउन हो और सिक सकें, बहुत अच्छे कुलचे बनते हैं.
निशा: Anjana ji, you can use baking soda instead of yeast.
Kya Maide ki jagah Aata prayog kar sakte hai.
निशा: राजेश जी, इन्हैं आटे से बनाया जा सकता है, लेकिन आटे से बने कुलचे का स्वाद और टेक्सचर अलग होता है.
I like ur recipe of bread kulch.
Kya mai bread kulcha convection microwave mai bana sakti hoon..
Agar ha to kitne temperature par banana chahiye
निशा: स्वाति जी, ब्रेड कुलचा कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है,कन्वेक्सन मोड बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, रेसिपी में दिये हुये तापमान पर इन्हैं बना सकते हैं, समय और तापमान में थोड़ा अन्तर हर एक ओवन में होता है.
Bina ovan ke ye bread kulcha ban sakta hai kya?
निशा: दीपक जी, ब्रेड कुलचा ओवन में ही अच्छा बनता है.
mujhe dry active yeast kahan se milega, main gurgaon me hoon. fresh yeastand active dryyeast me kya difference hai?
निशा: निधि जी, ड्राई यीस्ट किराना शोप पर मिल जाता है, लेकिन आप बारीक वाला इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट लीजिये, वह ज्यादा अच्छा रहता है. फ्रैस यीस्ट केक का सामान बेचने वालों के पास मिलता है, इसकी सैल्फ लाइफ कम होती है.
Namaste nishaji..
kya hum ise cooker me bana skte h.?.. Yeh yeast ki jagah dahi baking powder use kr skte h?... Pls rply mam..
निशा: गजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yeast kyas hota h
निशा: अंजना जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है जो अनुकूल वातावर मिलने से बड़ी तेजी से बड़ती है, इसे ब्रेड को स्पंजी बनाने के लिये यूज किया जाता है.
निशा जी नमस्कार आपकी रेसिपी बहुत पसंद आती हैं मेरा सवाल है इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट की जगह कुछ और डाल सकते हैं
निशा: गुाजन जी, आटे को फरमेन्ट करन के लिए दही और बेकिंग सोडा भी डाला जा सकता है, जिस प्रकार हमने भटूरे के लिये आटा लगाया उसी प्रकार कुलचे के लिये भी आटा लगा सकते हैं.
madam,
इन्सटेन्ट ड्राई एक्टीव यीस्ट kya hai. yeh kaha se milega.
and isko bina ओवन ke nahi bana sakte kya. madam please reply.
निशा: अनीता जी, एसा किया जा सकता है, लेकिन कुलचा को डिब्बे के अन्दर रखें, कुलचा के बीच में बटर पेपर लगायें ताकि कुलचे आसानी से अलग किये जा सकें.
kya ya bred kulcha hum cooker ma bana sakta ha agar oven na ho to
निशा: जमाल जी, माइक्रोवेव में नान नहीं बन सकते हैं.
your receipe is very good but
if dry yeasr is not available then what should we use in place of dry yeast , help me.
निशा: श्वेता जी हां एसा किया जा सकता है.
निशा: सुमन जी, ये ओवन में अच्छे बनेंगे.
निशा: ममता जी, ड्राई एक्टिव यीस्ट पीली सरसों के दाने जैसा गोल होता है लेकिन इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट खसखस से भी बारीक होता है.
Nisha G h waise nahi bantey jaise aam tor par Delhi ki sadko par chole kulche miltey.
waise wale kaise banege
jarur bataye
निशा: दीपक जी, आप सही कह रहें हैं, वे कुलचे बिलकुल अलग हैं, मैं उन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.