ब्रैड कुलचा - Bread Kulcha Recipe - Kulcha Bread Recipe

📅 14 फरवरी 2015 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 31 कमेंट ★ 3.6 (4953)


यीस्ट मिलाकर फुलाये हुये आटे से बने ब्रेड कुलचे स्ट्रीट फूड के रूप में बहुत लोकप्रिय हैं. किसी भी छुट्टी के दिन इन्हें घर पर बनाईये और छोले मसाला के साथ ओवन फ्रेश ब्रेड कुलचा परोसिये, सभी को बेहद पसंद आयेंगे.

Read - Bread Kulcha Recipe - Kulcha Bread Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Kulcha

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • कसूरी मेथी - 2 छोटी चम्मच
  • इन्सटेन्ट ड्राई एक्टीव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Kulcha Bread ?

ब्रैड कुलचा बनाने के लिए, मैदा को प्याले में डालिये, इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट, नमक, चीनी और एक टेबल स्पून तेल डाल कर मिला लीजिए और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ लीजिए. हाथ पर तेल लगाइये और आटे को अच्छी तरह से मसल-मसल कर, बार-बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूंथिये, आटे को एकदम चिकना और सोफ्ट कर लीजिये.

गुंथे आटे में हाथ से चारों और तेल लगाइये और प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर 2 -3 घंटे के लिये रख दीजिये, कुलचे का आटा लगभग दुगना फूल कर तैयार हो जाता है.

प्याले से टावल हटाइये और मैदा को फिर से हाथ से बिलकुल थोड़ी देर मसल कर पंच कर लीजिये. गूंथे हुये आटे को बराबर के 4-5 भागों में बांट कर गोले बना दीजिये, आटे का एक गोला उठाइये, बिलकुल कम सूखा मैदा लगाकर लम्बाई में थोडा़ सा बेलिए अब कुलचे के ऊपर आधा छोटी चम्मच कसूरी मेथी डाल कर हाथ से दबा कर लगा दीजिये, बेलन की सहायता से इसे लम्बाई में बेल लीजिए.

लीजिए, तेल से चिकना कर लीजिए, कुलचा को उठाकर बेकिंग ट्रे में रख दीजिए और ट्रे को आधे घंटे के लिए ढककर रख दीजिए.

ओवन को 180 डिग्री से. में प्रिहीट कर लीजिए और ट्रे को ओवन में रखकर ओवन को 180 डिग्री.से. पर 10 मिनट के लिए बेक किजिये.

10 मिनट बाद ट्रे को निकाल लीजिए कुलचे दोंनो ओर से हल्के गोल्डन ब्राउन हो चुके होंगे कुलचे बनकर तैयार हैं. इन्हें फ्रिज में रखकर 3-4 दिनों तक खाया जा सकता है. कुलचों को छोले, चटनी, अचार जैंम के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट मैदा में डालकर आटा गूंथा जाता है, लेकिन ड्राई एक्टिव यीस्ट को अलग से 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डाल कर साथ में चीनी डालकर ढककर 10 मिनट के लिये रख कर एक्टिव किया जाता है, इसके बाद आटे में डालकर गूथा जाता है.
2 सदस्यों के लिये
समय 45 मिनट

Kulcha Bread Recipe Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (4953 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (31)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ps
Aunty, I like all your recipes. Can you please tell me recipe of kulcha eaten with matara. This is a street food of Delhi and very different from bread kulcha/ amritsari kulcha. I live outside India and have been trying to get this recipe for two years. I hope you will be able to help
निशा: ps, मैं कोशिश करूंगी.