पनीर ब्रेड रॉल्स - Paneer Stuffed Bread Rolls

मटर, मसाले पनीर रोल पनीर की स्टफिंग को ताजी ब्रेड में भरकर बनाये हुये पनीर ब्रेड रॉल्स किसी भी खास अवसर पर या शाम को हल्के फुल्के नाश्ते में बना सकते हैं.
Read - Paneer Stuffed Bread Rolls Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Paneer Bread Rolls
- ब्रेड - 6
- पनीर - 150 ग्राम (1 कप क्रम्बल किया हुआ )
- शिमला मिर्च - 1/4 कप बारीक कटी हुई
- मटर के दाने - 1/4 कप
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
- नमक - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make Bread Paneer Rolls
पनीर को क्रम्बल कर लीजिए. पैन में तेल डालकर गरम कीजिए, तेल गरम होने पर इसमें हरी मटर और शिमला मिर्च डालकर थोडा़ सा भून लीजिए. अदरक, हरी मिर्च, पनीर डाल दीजिए, नमक, चाट मसाला, डाल कर 2 मिनट लगातार चलाते हुये पका लीजिए. हरा धनियां डालकर मिक्स कर लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए.

स्टफिंग को प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दीजिए. ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काट कर अलग कर दीजिये. सारे ब्रेड इसी तरह तैयार कर लीजिये. एक प्लेट मे थोडा़ सा पानी ले लीजिये और एक ब्रेड को पानी में डुबाकर निकाल लीजिये, पानी में भीगी हुई ब्रेड को हथेली पर रखिये, दूसरी हथेली से दबा कर, ब्रेड का पानी निकाल दीजिये, अब इसके ऊपर 2 या ढाई चम्मच स्टफिंग रख दीजिए और ब्रेड को मोड़ दीजिये और चारों ओर से अच्छी तरह दबा कर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये. इस तरह सारी स्टफिंग एक-एक ब्रेड में डाल कर तैयार करके, रोल बनाकर प्लेट में लगाकर रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तैयार रोल उठाइये और गरम तेल में डालिये और कलछी से पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये ब्रेड रोल निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये. सारे रोल इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम पनीर ब्रेड रॉल्स को हरे धनिये की चटनी या टोमॅटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव :
ब्रेड को पानी में भिगो कर, ब्रेड को तुरत्न्त निकाल लीजिये, ब्रेड पर स्टफिंग रखिये और ब्रेड को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, अगर ये खुली रहे तो तेल में निकल सकती है.
रोल को तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिये, कम गरम तेल में रोल डाल कर तलने से, वे तेल को सोख कर सकते हैं.
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शैली जी, ब्रेड रोल डीप फ्राई करके ही बनाये जायें तो अच्छे बनते हैं.
निशा: वर्षा जी, ब्रेड को पानी में भिगो कर, ब्रेड को तुरंत निकाल लीजिये, ब्रेड पर स्टफिंग रखिये और ब्रेड को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये आप बहुत अच्छे रोल बनाएंगी.
निशा: चीकू जी, नही, इसमें आटा नही मिलाया जाता.
Thank u aap bahut acchi achhi recipe late ho
Thanks for sharing recipe
Nice Recipe
nisha ji aapki har receipe kamal ki hai
निशा: सोनाली जी, मटर को ढककर पकायें, वह अवश्य सोफ्ट हो जायेगी.
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, ब्रेड को पानी से तुरन्त निकालिये, और ब्रेड के टूटने पर उसे हाथ से दबाते हुये बांध दीजिये.
निशा: शुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.