एगलैस बादाम केक - Eggless Almond Cake Recipe

साबुत बादाम को छिलका सहित पीसकर बनाया गया एगलैस बादाम केक बच्चों और बड़ो सभी को बहुत पसन्द आता ही है, बनाने में भी बहुत आसान है
Read : Eggless Almond Cake Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for eggless almond cake oven
- बादाम पाउडर - 1 कप (120 ग्राम)
- मैदा - 1 कप (120 ग्राम)
- दूध - 1 कप
- चीनी पाउडर - 1/2 कप (75 ग्राम)
- मक्खन - 1/2 कप (100 ग्राम)
- कंडेंस मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
- बादाम - 15 - 20
- छोटी इलायची - 6 -7
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- इंस्टेंट कॉफी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Almond Cake Recipe
एक बडे़ प्याले में पिघला हुआ मक्खन और चीनी का बूरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुये फैंटिये, मक्खन और चीनी फ्लपी होने पर इसमें कन्डेंस मिल्क डालकर, एक बार फिए अच्छी तरह से फैंट लीजिए.
दूसरे प्याले में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर डालकर छानकर ले लीजिए, पिसे हुए बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिला लीजिए (इलायची पाउडर की जगह आप इसमें वनीला एसेंस भी डाल सकते हैं).
इन्सटेंट कॉफी पाउडर में एक या दो चम्मच दूध डालकर कॉफी को घुलने तक मिक्स कर लीजिए और इसे मक्खन व चीनी के बैटर में डाल कर मिला दीजिए.
केक को बेक करने के लिए ओवन को 180 डि. से. पर प्रीहीट कर लीजिए
केक पैन तैयार कर लीजिए, 7 इंच लम्बा सिलिकॉन का हार्टशेप केक पैन लीजिए और इसे बटर लगा कर चिकना कर लीजिए, पैन को आप आलिव आयल से भी चिकना कर सकते हैं.

पतले मिश्रण में सूखे हुए मिश्रण को डाल दीजिए और थोडा़ थोड़ा दूध डाल कर मिलाते रहिए. मिश्रण को बहुत ज्यादा गाढा़ और बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए. अच्छी कंसीस्टेंसी में इसका घोल बनाकर तैयार कर लीजिए. तैयार बैटर को केक पैन में डाल दीजिए, पैन को खटखटा दीजिए ताकी बैटर उच्छी तरह से सैट हो सके. साबुत बादाम को इसके ऊपर सजाकर लगा दिजिए.
केक को बेक करने के लिए, जाली स्टेन्ड पर ओवन में रख दीजिए. माइक्रोवेव को कोन्वेक्शन मोड पर 180 डिग्री से. पर 20 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए, और केक को चैक कीजिये, केक को ऊपर से अच्छा ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये. केक ऊपर से अच्छा ब्राउन दिख रहा है, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखा जा सकता है, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता है तो केक बेक होकर तैयार है. अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को फिर से 160 डिग्री से. पर ही केक के पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये. बादाम केक 40-50 मिनिट में बेक होकर तैयार हो जाता है.
केक को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए. ठंडा होने परे केक को कंटेनर से निकाल लीजिए. बहुत ही सॉंफ्ट और स्पंजी केक बनकर तैयार है, बादाम केक को फ्रिज में रखकर 15 से 20 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव :
- अलग-अलग ओवन में केक को बेक होने में अलग-अलग समय लगता है.
- केक को अपनी पसन्द के अनुसार किसी भी बर्तन और किसी भी शेप में बनाया जा सकता है.
- बादाम पाउडर बनाने के लिये सूखे बादाम मिक्स/ ग्राइंडर में पीस लें.
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनप्रीत जी हां डाली जा सकती है.
निशा: लक्ष्मी जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर केक बनाया जाता है, केक के कन्टेनर को जाली स्टेन्ड पर रखना होता है, और माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर हीट ऊपर से लगती है, लेकिन फैन चलने के कारण हीट सभी तरफ से लगती है और बहुत अच्छा केक बेक होता है.
निशा: रेखा जी, हमने आपके सवाल का रिप्लाइ दिया है. केक को बेक करते समय ओवन के ऊपर नीचे के दोंनो रोड ओन करने है.
निशा: रेखा जी, आप बिलकुल सही कह रही है कि 150 डि.से. पर केक जल सकता है, कुछ ओवन एसे होते हैं, जो बहुत जल्दी केक को बेक कर देते हैं, एसे ओवन में 100 या 120 पर केक को चैक करते हुये बेक कीजिये, थोड़े ही दिन में आप अपने ओवन को जान लेंगे और उसके बाद यह समस्या नहीं आयेगी.
निशा: तरुना जी, मेरी हमेशा ही कोशिश रहती है, नई रेसिपी के लिये, और आपके कमेन्ट मुझे कुछ कुछ नया करने के लिये प्रेरित करते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराधा जी, आप बहुत अच्छी कुक है, आपने इस केक को कुकर में अच्छा बनाया है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meine bhi ye cake try kiya per pluffy nahi bana mere pass samsung microwave ha meine use 180 degree per fast preheat kiya phir convection mode per 20 min ko set kiya mujhe samjh nahi aaya kaha mistake hua
निशा: आकांक्षा जी, प्लीज आप एक बार वीडियो और देखिये, सारे इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर, निकाल कर रखें, इसके बाद दिये हुये तरीके से केक बनायें, बहुत अच्छा केक बनेगा.
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंशु जी, केक अगर थोड़ा कम बेक हुआ तो केक बीच से पिचक जाता है, क्यों कि केक पहले किनारे से बेक होना शुरू हो जाता है बीच में बाद में बेक होता है.
निशा: दिव्या जी, में इसके लिये कोशिश करूंगी.
Muze ye puchhana tha ki, cake mould ka size bhi cake ka bake hone pe dipent hota hai kya.
Agar han to kitne qty per konse size ka mould lena chahiye.
Aager muze ye cake bahuti hi thodi qty me banana hai ho sare ingredients kitna leke or kitni der bake karu.
निशा: वर्षा जी, केक कन्टेर इतना बड़ा हो कि बैट से कन्टेनर आधा लगभग भर जाय, एसा न हो कि कन्टेनर में बिलकुल ही तले में बैटर आ जाय या फिर कन्टेनर 3/4 यानि कि ज्यादा भर जाय. केक को छोटा बनाने के लिये मात्रा आधा ली जा सकती है, सारी चीजें आधा की जा सकती हैं या फिर सारी चीजें चौथाई उतने ही अनुपात में कम कर सकते हैं.
निशा: सीमा जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम ली जा सकती है.
bachhe wait kr rhe the cake, or udas ho gye.
aap btaiye mam, kyu nhi ban paya mera cake.
निशा: चंदा जी, बैटर पतला होने से एसा हो सकता है, या बैटर में बेकिंग पाउडर कम होने से भी एसा हो सकता है.
निशा: कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर या क्रीम डाली जा सकती है.
निशा: सुनील जी, तापमान तो यही रहेगा लेकिन समय थोड़ा अधिक लग सकता है.
निशा: दिव्या जी, आप इसका थोड़ा डिटेल बतायें ये कहां पर खायी जाती है, मैं इसे सर्च करूंगी.
निशा: रेनुका जी, केक बैटर में ये चीजें यूज की जा सकती हैं, और बादाम पाउडर भी डाला जा सकता है, अगर बैटर बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो उसमें दूध डालकर उसे पतला किया जा सकता है.
निशा; सिमरन जी, कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का गाढ़ा मिश्रण है, इसे बनाने का तरीका भी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कन्डेन्स्ड मिल्क लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती हूँ.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता जी, केक के लिये सारे इन्ग्रीडियेन्ट्स नाप कर लीजिये, बैटर न अधिक गाढ़ा हो और न अधिक पतला हो, ओवन को पहले प्रीहीट अवश्य कीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी और केक अच्छा बनने लगेगा.
निशा: शितु जी, इसमें आप साल्टेड या अनसाल्टेड कोई भी बटर ले सकती हैं, और केक को गैस ओवन में बनाया जा सकता है.
निशा: अरुना जी, अवश्य डाले जा सकते हैं.
Muze ye puchhana tha ki, cake mould ka size bhi cake ka bake hone pe dipent hota hai kya.
Agar han to kitne qty per konse size ka mould lena chahiye.
Aager muze ye cake bahuti hi thodi qty me banana hai ho sare ingredients kitna leke or kitni der bake karu.
निशा: अनुराधा जी हां अवश्य बना सकती हैं.