एगलैस बादाम केक - Eggless Almond Cake Recipe

साबुत बादाम को छिलका सहित पीसकर बनाया गया एगलैस बादाम केक बच्चों और बड़ो सभी को बहुत पसन्द आता ही है, बनाने में भी बहुत आसान है
Read : Eggless Almond Cake Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for eggless almond cake oven
- बादाम पाउडर - 1 कप (120 ग्राम)
- मैदा - 1 कप (120 ग्राम)
- दूध - 1 कप
- चीनी पाउडर - 1/2 कप (75 ग्राम)
- मक्खन - 1/2 कप (100 ग्राम)
- कंडेंस मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
- बादाम - 15 - 20
- छोटी इलायची - 6 -7
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- इंस्टेंट कॉफी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Almond Cake Recipe
एक बडे़ प्याले में पिघला हुआ मक्खन और चीनी का बूरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुये फैंटिये, मक्खन और चीनी फ्लपी होने पर इसमें कन्डेंस मिल्क डालकर, एक बार फिए अच्छी तरह से फैंट लीजिए.
दूसरे प्याले में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर डालकर छानकर ले लीजिए, पिसे हुए बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिला लीजिए (इलायची पाउडर की जगह आप इसमें वनीला एसेंस भी डाल सकते हैं).
इन्सटेंट कॉफी पाउडर में एक या दो चम्मच दूध डालकर कॉफी को घुलने तक मिक्स कर लीजिए और इसे मक्खन व चीनी के बैटर में डाल कर मिला दीजिए.
केक को बेक करने के लिए ओवन को 180 डि. से. पर प्रीहीट कर लीजिए
केक पैन तैयार कर लीजिए, 7 इंच लम्बा सिलिकॉन का हार्टशेप केक पैन लीजिए और इसे बटर लगा कर चिकना कर लीजिए, पैन को आप आलिव आयल से भी चिकना कर सकते हैं.

पतले मिश्रण में सूखे हुए मिश्रण को डाल दीजिए और थोडा़ थोड़ा दूध डाल कर मिलाते रहिए. मिश्रण को बहुत ज्यादा गाढा़ और बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए. अच्छी कंसीस्टेंसी में इसका घोल बनाकर तैयार कर लीजिए. तैयार बैटर को केक पैन में डाल दीजिए, पैन को खटखटा दीजिए ताकी बैटर उच्छी तरह से सैट हो सके. साबुत बादाम को इसके ऊपर सजाकर लगा दिजिए.
केक को बेक करने के लिए, जाली स्टेन्ड पर ओवन में रख दीजिए. माइक्रोवेव को कोन्वेक्शन मोड पर 180 डिग्री से. पर 20 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए, और केक को चैक कीजिये, केक को ऊपर से अच्छा ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये. केक ऊपर से अच्छा ब्राउन दिख रहा है, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखा जा सकता है, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता है तो केक बेक होकर तैयार है. अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को फिर से 160 डिग्री से. पर ही केक के पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये. बादाम केक 40-50 मिनिट में बेक होकर तैयार हो जाता है.
केक को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए. ठंडा होने परे केक को कंटेनर से निकाल लीजिए. बहुत ही सॉंफ्ट और स्पंजी केक बनकर तैयार है, बादाम केक को फ्रिज में रखकर 15 से 20 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव :
- अलग-अलग ओवन में केक को बेक होने में अलग-अलग समय लगता है.
- केक को अपनी पसन्द के अनुसार किसी भी बर्तन और किसी भी शेप में बनाया जा सकता है.
- बादाम पाउडर बनाने के लिये सूखे बादाम मिक्स/ ग्राइंडर में पीस लें.
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nishaji muze puchana he ke oven me jo cake mould estmal hote he usme kya ham nonstick cake mould estmal kar sakte he.agar ha to konse esme rkhe microwave ya convection
निशा: प्रिया जी, नानस्टिक केक कन्टेनर यूज कर सकते हैं, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनायें.
Hi Nisha Ji blackforest cake hum microwave ya o t g mebanaya aur konsha container me
निशा: अंजना जी, केक को माइक्रोवेव में बनाने के लिये माइक्रोवेव सेफ कन्टेनर लेने होंगे और ओटीजी में बनाने के लिये किसी भी मैटर के कन्टेनर ले सकते हैं. दोंनो में केक अलग समय में और अलग तरीके का बन कर तैयार होता है.
thank u mam
Nice recepi mam... I am big fan of you..badam k alawa koi or dry fruit b le skate h kya hum...
निशा: निधि, ये हमने बादाम केक बनाया है, आप इसमें काजू या किशमिश डाल सकते हैं.
mam ur recpe of cake are awesone.... please tell me recipe of rusk or cake rusk........
निशा: सुपर्णना जी, मैं रस्क बनाने की कोशिश करती हूँ.
How to condens milk
condence milk kya hai
निशा: रिशु जी, कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का कन्सन्ट्रेट मिश्रण है, और इसे बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कन्डेन्स्ड मिल्क लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Me cake microwave me bnata hu pr hr bar sukha bnta h or bikhr jata h ..
Please tell me proper temperature of microwave and timing
निशा; अंकुर जी, वेबसाइट एपल स्पंज केक रेसिपी इन माइक्रोवेव उपलब्ध है, और सारे केक माइक्रोवेव में इसी तरह बनाये जाते है, केक सूखा है इसका मतलब बैटर गाढ़ा है, अगली बार बैटर कम्पेरेटिवली पतला रखेंगी तो केक सोफ्ट बनेगा.
nishaji, maine kai baar cake banane ki koshish ki par hamesha rubbery cake bana...mere paas samsung ka microwave hai. usmein 8 press buttons hain. jismein se ek button cake banane ke liye hai...kya aise microwave mein cake ban sakta hai? agar haan to please mujhe bataaiye
Doosra, jis tarah se aapne alag-alag temperature pe banane dikhaaya waisa nahin hai....plus mere paas silicon bakind dish nahin hai....Kya mian botosil dish mein baking kar sakti hoon?
Teesara, mera cake ka batter fluffy nahin hota hai...Mujhe kya karna chahiye...Mujhe baking seekhne ka bahut mann hai par in sab baaton ki wajh se kabhi himmat nahin juta pataai...
Kya aap meri madad karengi?
Chetana
Hello nishaji . Milkmade ko condensed milk ki jagah le sakte hein??
kya mai isme.custerd powder daal sakti hu??
निशा: कुमकुम जी, एगलैस केक बनाने के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क का यूज किया जाता है, इसकी जगह क्रीम या घर में निकलने वाली मलाई का यूज कर सकते हैं.
Oven ko 180 per pre heat kaise karte hai.
निशा: नितिका जी, 180 डि.से. पर ओवन को सैट करो ओन करदो ओवन गर्म होकर बन्द हो जाता है या 5 मिनट के लिये ओन रहने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
निशा: पल्लवी जी केक को किसी भी भारी तले के बर्तन में या कुकर में आसानी से बना सकते हैं, वेबसाइट पर कुकर में केक की रेसिपी उपलब्ध हैं, वेबसाइट के सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: ज्योति, आप कन्फ्यूज मत होइये, कप से नापना चाहें तो कप से नापिये और ग्राम में नापना चाहें तो ग्राम में नापिये. हर एक चीज कप में 1 कप में अलग अलग मात्रा में आती है.
mene cake cooker m banaya tha. cake toh sahi bana pr
usme cake jaise Khusboo nhi thi.
mene vanilla assence b dala tha.har cheez naap k dali
thi
plz btaye kaha kaami thi
mene cake cooker m banaya tha. cake toh sahi bana pr usme cake jaise Khusboo nhi thi.
mene vanilla assence b dala tha.har cheez naap k dali thi
plz btaye kaha kaami thi
Apko bahut bahut dhanyawad ki aap itni saral bhasha me apni cooking recipes share karti hain. Maine khud apne hatho se cookar me cake banaya tha ... or yummmmmy kya maza aaya , fir to char baar ( 4 times ) or bhi bana liya . Thanks again for your idea sharing ..
Oven ko 180 per pre heat kaise karte hai.