मेकरोनी राइस पुलाव - Macaroni Pulao recipe - Pasta Pulao Recipes

📅 2 दिसंबर 2014 👁 2.4 लाख बार देखी गई 💬 50 कमेंट ★ 3.5 (4105)


मेकरोनी राइस पुलाव बच्चों को बहुत पसंद आता है. मैक्रोनी के साथ हरी सब्जियां और ताजा कुटे हुये मसालों का खास स्वाद आपको भी बहुत पसंद आयेगा.

Read - Macaroni Pulao recipe - Pasta Pulao Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Macaroni Pulao recipe

  • बासमती चावल - 1 कप (पके हुए)
  • मैकरोनी - 1 कप (पकी हुई)
  • टमाटर - 2 (बारीक कटे हुए)
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मटर - 1/2 कप
  • काजू - 20-25
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल या घी - 3-4 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच (पतला पतला बारीक कटा हुआ)
  • साबुत गरम मसाले बडी़ इलायची-1 , लौंग-4, काली मिर्च-10-11, दालचीनी- ½ इंच टुकडा़
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • पिज्जा सॉस - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Macaroni Pasta Pulao ?

पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए. गैस धीमी कर दें. जीरा भून जाने पर इसमें पतला कटा हुआ अदरक, बड़ी इलाइची को छील कर, उसके दाने, साबुत मसाले डाल दीजिए. इन्हें हल्का सा भून लेने के बाद, हरी मटर डाल डीजिए और ढककर 1 से डेढ़ मिनिट तक भून लीजिए.

पैन को खोलिये, कटी हुई शिमला मिर्च डाल दीजिए और इसे भी एक से डेढ़ मिनिट तक के लिए चलाते हुए भून लीजिए. सब्जियों के क्रन्ची हो जाने पर इसमें कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और ढककर 2 मिनिट के लिए पकने दीजिए.


सब्जियों के पक जाने के बाद इसमें पिज्जा सॉस, लाल मिर्च पाउडर, नमक, कटे हुए काजू के टुकडे़ और पका कर रखी हुई मैकरोनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

अब पका कर रखे हुए चावल भी कलछी से अलग अलग करते हुये डाल दीजिए और सभी चिजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. गरमा गरम मेकरोनी राइस पुलाव बनकर तैयार है. इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कीजिए. बहुत ही स्वादिष्ट मेकरोनी राइस पुलाव बना है, परोसिये और खाइये.

सुझाव
आप पुलाव में अपनी पसन्द के अनुसार जो सब्जियां डालना चाहें डाल सकते हैं. साथ ही इसमें ड्राई फ्रूट भी आप अपनी पसंद अनुसार डाल सकते हैं.

  •  3-4 सदस्यों के लिए
  • समय - 35 मिनिट

Macaroni Pasta Pulao Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (4105 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (50)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

niya jain
Hi princi,
Yeast is a kind of algae vegitation.it uses for fermantation.it use in bakery product n some sweets

ginni manhas
nisha...i love dis recepie..
.thanx 4 ur recepie
princi
What is the yeast???? Plzzzzz nisha ji reply me.....
निशा: प्रिन्सी जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनकूल तापमान पर बहुत जल्दी बढ़ती है, इसे आटे को फरमेन्ट करने के लिये यूज किया जाता है. इसे किराना शोप से आसनी से खरीदा जा सकता है.
preeti lahoti
realy delicious receipe and i love pulav n macroni.... most important thing is.. any one can read coz hindi and english.... lang... thanku so much.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vini
hey nisha thanx for sharing this recepe dear.and today m going to try this
निशा: विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vinita
hey nisha.....thax for sharing this yaar....
Shobha
What is yeast ?
Shweta khivsara
Very nic recipe
Pizza ka sauce bahar ka ya phir ghar pe kaise banaye
निशा: श्वेता जी, पिज्जा सास को बाहर से लेकर भी यूज कर सकते हैं और वेबसाइट पर इसे घर पर बनाने का तरीका भी दिया है. सर्च बटन पर पिज्जा सास लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Ruby kumari
Nisha mam pl mujhe ye batayiye pakka huaa chabal kaise chabal ko pakayenge or pizza sous ki jagah maggi sous use kar skate h ya nahi
निशा: रूबी जी, पका हुआ चावल को पकाना नहीं है, मेकरोनी और मसालों के साथ मिलाना है. मेगी सास मीठा होता है, जब कि पिज्जा सास उतना मीठा नहीं होता है, अगर आप चावल में हल्की मिठास पसन्द करते हैं तो मेगी सास यूज कर सकते हैं.
shilpi
rice & makroni saat paka sakte h kya man
निशा: शिल्पी जी, मेकरोनी को अलग ही उबालना होता है, चावल के साथ ये सही तरह से नहीं उबलेंगे.
kanchan
nisha ji ...hum is me namak kab dalege...last me ya after vegetable plz reply...
निशा: कंचन जी, सब्जियां पकाने के बाद नमक डाला गया है, इसके बाद मेकरोनी और चावल डाल कर मिक्स करना है.
prashant bargal
mecroni ke jagah pasta use me la sakte hai kya ?
निशा: प्रशान्त जी हां किया जा सकता है.
shikha
Nishaji haldi use karenge kya
निशा: शिखा जी, आप चाहें तो हल्दी यूज कर सकती हैं.
Sangeeta
मेकरोनी,पास्ता बनाने की कुछ अन्य विधियाँ की भी जानकारी दीजिये। PLEASE
Sangeeta
Hi nisha ji मैकरोनी को लगभग कितनी देर उबालना चाहिए
ayat
Mam plzzzz rply
Agr Pizza saus n available ho to kya use kr skte h
निशा: अयात जी, तब आप 2 टमाटर, 1 हरीमिर्च और 1 इंच अदरक बारीक काट कर, सब्जियोम के साथ पका कर यूज कर सकते हैं.
bhavna
nisha g thanku mei apki is site se bht kch bana shikh gai par kya aap macrooni ki aur receipe bata sakti h ??
निशा: भावना जी मैं कोशिश करूंगी.
ayat
Mam agr pizza so n ho to kya use kr skte h
ayat
Macroni kaise bnani h mam
Jaise hm normly bnate h waise ya kewl boil krke dalni h
निशा: अयात जी, मेकरोनी को उबालना है, मेकरोनी को उबलते पानी में डालें, 1 छोटी चम्मच तेल और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दें, और मैकरोनी को नरम होने तक उबाल लें, और यूज करें.
aakansha goel
nisha ji ye recipy bhut acchi h......mujhe to macroni wese bhi bhut pasand h.....m ye jrur bmaungi
निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.