अनरसे - Anarsa Recipe - Anarse Recipe

दीपावली का विशेष व्यंजन अनरसे (Anarse) है, सामान्यतया यह उत्तर भारत में अधिक प्रचलित है. मेरी मम्मी दीपावली पर मिठाई बनाना अनरसे ही शुरू करती थी क्यों कि अनरसे बनाने के लिये 2 दिन पहले चावल भिगोने पड़ते हैं. आप भी इस दीपावली की व्यंजन श्रंखला में अनरसे को शामिल कर लीजिये. आइये अनरसे बनाना शुरू करते हैं.
अनरसे दो तरह के बनाये जा सकते है. गोल गोल गोलियां या चपटी टिकियां जैसे. गोल गोल अनरसे खाते समय कुरकुरे के साथ साथ अन्दर से मुलायम होते है जिनका स्वाद एकदम अलग होता है.
Read - Anarsa Recipe - Anarse Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Anarsa Recipe
- छोटा चावल - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप )
- पाउडर चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- दही या दूध - 1 टेबल स्पून
- घी - 2 टेबल स्पून
- तिल -2 टेबल स्पून
- तलने के लिये - घी
विधि - How to Make Anarase
छोटे, नये चावल ले लीजिये, चावलों को साफ कीजिये, धोइये और भिगो दीजिये. चावल 3 दिनों तक भीगे रखने हैं लेकिन 24 घंटे बाद पानी बदल दीजिये.
अब चावलों में से पानी निकाल दीजिये, चावलों को किसी साफ मोटे सूती कपड़े के ऊपर छाया में फैला दीजिये, 1 या 1 1/2 घंटे में चावलों का पानी सूख जाता है(चावल पूरी तरह नहीं सूखने चाहिये वे नम ही रहें).
इन चावलों को मिक्सी से मोटा आटे जैसा पीस कर एक बर्तन में निकाल लीजिये, आटे को छ्लनी में छाना जा सकता है. चीनी पाउडर, चावल का पिसा आटा और घी को अच्छी तरह मिलाइये. दही को मथ कर या दूध चम्मच से थोड़ा डालिये और इस मिश्रण को इसी दही या दूध की सहायता से सख्त आटे की तरह गूथ लीजिये. आटे को 10 - 12 घंटे के लिये ढक कर रख दीजिये, आटा नरम हो कर सैट हो जाता है.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये(कढ़ाई में घी इतना डालिये कि अनरसे अच्छी तरह डुब कर तले जा सकें).
गोल अनरसे बनाने के लिये आटे से छोटी छोटी लोइयां लेकर, तिल में लपेट कर, गोल करके, 4-5 अनरसे कढ़ाई में डालिये, करछी से हिला डुला कर ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले हुये अनरसे प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये और अनरसे बनाकर फिर से घी में डालिये इन्हैं भी तल कर निकाल लीजिये, इसी तरह सारे आटे से अनरसे बनाकर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम अनरसे तैयार हैं.
चपटे अनरसे के लिये आटे से छोटी छोटी लोइयां बनायें, तिल में लपेटे, फिर से गोल करें तिल आटे में पूरी तरह चिपक जायं, अब हथेली से दबाकर चपटा कीजिये, गरम घी में डालिये, एक बार में 2-3 -4 अनरसे बना कर घी में डाल दीजिये, अनरसे के ऊपर गरम घी उछाल कर, या हल्के हाथ से पलट कर, हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये अनरसे प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाकर, निकाल कर रखिये. दूसरे अनरसे बनाकर फिर से घी में डालिये और तल कर निकाल लीजिये, इसी तरह सारे आटे से अनरसे बनाकर तैयार कर लीजिये. लीजिये गरमा गरम अनरसे तैयार हैं.
आप इन अनरसों को अभी खाइये बहुत स्वादिष्ट बने हैं. ठंडे होने पर कन्टेनर में भरकर रख दीजिये और फिर 15 दिन तक कभी भी खाइये.
सुझाव:
अनरसे को तलते समय आग न तो अधिक धीमी रहे, धीमी आग पर तलने से अनरसे सख्त हो जाते हैं, और न अधिक तेज, तेज आग पर वे अन्दर से कच्चे रह जाते हैं. मीडियम आग पर अनरसे तलें तो अनरसे ज्यादा सख्त नहीं बनते, अच्छे बनते हैं.
Anarsa Recipe video in Hindi
कमेंट (110)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रिया जी, ज्यादा चीनी होने की वजह से अनरसे तलते समय बिखर जाते हैं,
निशा: वैशाली जी, 500 ग्राम चावल में 150 ग्राम चीनी और 3 -4 टेबल स्पून घी डालना होता है.
निशा: किरन जी हां आप बिलकुल सही समझ रहें हैं.
Mere anarse talte samay vikhar rahe h suggestion de....
निशा: यश जी, ज्यादा चीनी होने की वजह से अनरसे तलते समय बिखर जाते हैं,
निशा: माया जी, अगर मिश्रण मोट हो रखा है तो आप उसे एक बार फिर से पिस लीजिए.
निशा: ज्यादा चीनी होने की वजह से अनरसे तलते समय घी में बिखर जाते हैं,
please help me soon i am pretty much sad.
reply me soon.
निशा: अनरसे के आटे में चीनी अधिक होने से अनरसे घी में बिखर जाते हैं.
निशा: निखिल जी, अनरसे साइज में बड़े बनाये जाय तब ये पूरी जैसे दिखाई देते हैं, गुड़ के अनरसे डार्क कलर के और चीनी मावा के अनरसे व्हाइट होते हैं. वेबसाइट पर दोंनो प्रकार के अनरसे उपलब्ध हैं.
Hello nisha mam,
3cup rice k dough me kitta milk use hoga jald se jald btaae mai pahli baar anarsa bnane jaa rhi hooo mai apki hi recipes try krti hoo aur sasural k logo ko apke recipe k jariye impressd kr deti hooo thnk you so much nisha ji itte saare achhe achhe recipe btane k liye aur plz aage bhi likhte rahe aise hi achhe achhe recipe aur chanaa daal ka halwa kese bnta hai ye bhi likhe
निशा: नेहा जी, आप अनरसे के लिये थोड़ा मावा अवश्य मिला लीजिये, आपको दूध तो जरूरत पड़ी तो 1-2 छोटी चम्मच डालिये, मावा डालने से अनरसे अच्छे नरम बनते हैं.
Nisha ki kya hum rice ko bina bhigoye mixi me pis kar anrase nahi bana sakte ya phir ready made rice flour se bana sakte h pls tell us
निशा: अनु, सूखे चावल बारीक नहीं पीसे जा सकते हैं, चावल को भिगो कर आटा बनाना होता है, तैयार आटे से भी अनरसे बनाये जा सकते हैं, उसे गूंथ कर 24 घंटे के लिये रख दीजिये और बिलकुल इसी तरह अनरसे बनायें.
निशा: आभा जी, आप इसमें मैदा के वजाय सूजी मिलाइये वह ज्यादा अच्छा है.
my anarse become very hard is there anything I can do to make it soft taste is good but due to hardness I don't like to give to anyone.....
निशा: अनरसे के लिये चावल कच्चा वाला यूज करते हैं, और चावल को 3 दिन तक पानी में भिगोना है, पीसते समय चावल हलेक नरम ही गीले ही होने चाहिये, अनरसे के लिये मिश्रण बनाया है उसे 10-12 घंटे तक रखना होता है. और नरम अनरसे बनाने के लिये मिश्रण में 100 ग्राम मावा मिला कर रख दीजिये, बहुत ही नरम अनरसे बन कर तैयार होंगे.
निशा: स्वाति जी, बना सकते हैं, लेकिन अनरसे थोड़े सख्त बनते हैं.
निशा: सुनन्दा जी, इसमें चावल से आधा गुड़ ले सकते हैं, चावल 200 ग्राम है तब गुड़ 100 ग्राम ले लीजिये.
निशा: नेहा जी, अनरसे को 1 साइड से भी तला जाता है, और आप चाहें तो हल्के हाथ से पलट कर थोड़ा सा तल भी सकते हैं.
निशा: निशा, ठंडे होने के बाद एअर टाइट करके पैकिंग कर दिये जाये तो ज्यादा दिन तक ताजा और क्रस्प रहेंगे.
chawal ka atta use kar sakte he?
निशा: पायल जी, इसके लिये ताजा और हल्का मोटा आटा यूज किया जाता है, आटा ताजा बनायें जो ज्यादा अच्छा है.
निशा: जानकी जी, कोई परेशानी नहीं होगी अच्छे अनरसे बनेंगे.
निशा: वंदना जी, आटा गीला होने पर एसा हो जाता है, या उसमें चीनी अधिक हो तो भी एसा हो सकता है. आटे में थोड़ा चावल का आटा और मिलाकर अनरसे बनाये जा सकते हैं,
निशा: रमन जी, अनरसे चावल भिगो कर ही बनाये जाते हैं, उस आटे को दोसा बनाने में काम में लिया जा सकता है.
निशा: लता, घी डालने से अनरसे सोफ्ट बनते है.
Can we use the ready made chawal atta? Or is it necessary to prepare the atta as you have suggested.
Do write back.
निशा: नेहा, हमने अनरसे हमेशा घर में ही आटा तैयार करके बनाये हैं, लेकिन बाजार से आटा खरीदकर भी अनरसे बनाये जा सकते हैं, आप अनरसे बनाइये और बताइये और अनरसे कैसे बने.
anarse me til chipkaane se til tel me phail jaate hai ..Aisa kuch paaye btaaye ki we anarse se til chipke rhe?????