कच्चे केले का भुर्ता - Raw Banana Bharta Recipe - Kele ka bharta

कच्चे केले से हम कई रेसीपी बना चुके हैं जैसे कोफ्ता करी, टिक्का करी या केले के चिप्स. आज हम कच्चे केले का भुर्ता बनायेंगे.
Read - Raw Banana Bharta Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Banana Bhurta
- कच्चे केले - 4 (500 ग्राम)
- सरसों का तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 -3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हल्दी - ¼ छोटी चम्मच
- अमचूर - ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (1इंच टुकडा़ कद्दूकस किया हुआ)
विधि - How to make Raw Banana Bharta
कच्चे केलों को अच्छे से धोकर तीन भागों में काट लीजिए, किसी बर्तन में पानी उबलने रख दीजिए, पानी में उबाल आने पर आधा छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए और कटे हुए केले डाल दीजिए. केलों को 8-10 मिनिट और तक केले के नरम होने तक पका लीजिए.
उबले हुये केले पानी से निकल लीजिए. केलों को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए.

केले ठंडे होने पर इन्हें छील कर मैश कर लीजिए. पैन में तेल डालकर गर्म करें, तेल के गरम होने पर इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मसाले भून लीजिए. अब इसमें मैश किए हुए केले डाल दीजिए. लाल मिर्च, नमक, अमचूर पाउडर और हरा धनिया डाल दीजिए और सभी चीजों को 1-2 मिनिट अच्छे से मिक्स करते हुए मिला लीजिए.
केले का भर्ता बनकर तैयार है इसे आप प्लेट में निकाल लीजिए. केले के भर्ते को आप चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 20 मिनिट
कमेंट (12)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रीमा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Thanks for the recipe.
I was trying for this (पैन में तेल डालकर गर्म करें, तेल के गरम होने पर इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मसाले भून लीजिए) and all the spices instead of getting roasted, become very crude and burn. Can you please tell the sequence of putting the spices or any other alternative.
Thanks
Neel
निशा: नील जी, आपने सब कुछ सही किया है, बस फ्लेम को धीमा नहीं किया, प्लीज अगली बार मसाला भूनते समय गैस को एकदम धींमी रखें, मसाला बहुत अच्छा भुनेगा और सब्जी बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अनामिका जी, वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी है जिनमें तेल कम लगता है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च किया जा सकता है.
kacha kela lana pdega na market se phle
निशा: मंजू जी हां कच्चा केला तो चाहिये ही, इसके लिये.
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.