फ्रूट और नट्स केक - Egg less Fruit and Nut Cake Recipe

फ्रूट और नट्स से बना एगलैस फ्रूट और नट्स केक बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है, और ये केक सभी को बहुत ज्यादा पसन्द आता है. सर्दी के मौसम में बच्चों को भर पूर एनर्जी के लिये एगलैस ड्राई फ्रूट केक बनाकर बच्चों को अवश्य खिलाइये
Read : Egg less Fruit and Nut Cake Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Egg-less Fruit and Nut Cake
- मैदा - 1.5 कप (200 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 3/4 कप ( 75 ग्राम)
- मक्खन - 3/4 कप ( 150 ग्राम)
- दूध - 3/4 कप
- काजू - आधा कप
- अखरोट - आधा कप
- किशमिश - आधा कप
- बादाम - आधा कप
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- टूटी फ्रूटी - आधा कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क - आधा कप
विधि - How to make Eggless Fruit and Nut Cake
काजू, बादाम, अखरोट छोटे छोटे काट लीजिये, किशमिश के डंठल तोड़ कर कपड़े से पोंछ लीजिये.
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिला कर 2 बार छलनी से छान लीजिये, ये बहुत अच्छी तरह से मिक्स हो जाते हैं.
किसी बड़े प्याले में मक्खन को पिघला कर नार्मल तापमान पर करके डाल लीजिये, पाउडर चीनी और कन्डेन्स्ड मिल्क भी प्याले में डालकर, चमचे से मिक्स करते हुये फैटिये, सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाय और मिश्रण फूला हुआ दिखाई देने लगे, तब तक फैटिये.
मिश्रण में 1/2 दूध डालकर, फैट कर मिक्स कर लीजिये, अब आधा मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये बचा हुआ दूध डालकर मिक्स कर लीजिये और सारी मैदा मिक्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, कटे हुये ड्राई फूट और किशमिस और टूटी फ्रूटी डाल कर, अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. केक के लिये मिश्रण तैयार है.
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कर लीजिये.
केक कन्टेनर को चारों ओर मक्खन या तेल से चिकना कर लीजिये, और तले में उसके बराबर का गोल बटर पेपर काट कर रखिये और उसे भी चिकना कर दीजिये.

कन्टेनर में केक का मिश्रण डालिये और बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये. केक को ओवन में रखिये और 180 डि. से. पर 25 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 25 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक अभी ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10 मिनिट के लिये और बेक होने दीजिये. केक ब्राउन तो लग रहा है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कीजिये, चाकू यदि केक से बाह्र साफ निकलता है, तो केक बेक हो चुका है, और यदि चाकू के ऊपर केक का बैटर लग कर आ रहा है तब अभी केक अन्दर से कच्चा है. केक को और 10 मिनिट के लिये बेक कीजिये, अब केक को उसी तरह चैक करते हुये पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये. 40 - 50 मिनिट में केक अच्छी तरह बेक हो जाता है.
केक को ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर बर्तन से अलग कीजिये, और प्लेट को कन्टेनर के ऊपर रखकर बर्तन को उलटा करके, केक को प्लेट में निकाल लीजिये. अपने मन पसन्द टुकड़ों में केक को काटिये और खाइये.
केक को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाते रहिये.
सुझाव: अलग अलग ओवन में केक बेक होने का समय भी अलग अलग होता है, इसलिये पहले केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट का समय दीजिये, इसके बाद केक को चैक करते हुये समय आगे बड़ाइये, और केक को पूरी तरह बेक होने तक समय दीजिये.
कमेंट (178)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोंनो अलग अलग होते हैं, केक के लिये अकेला बेकिंग पाउडर यूज कर सकते हैं, लेकिन किसकी मात्रा बढ़ानी होगी, इसमें अगर हमने 1/2 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा लिया है तब उसकी जगह 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर और लेना होगा.
निशा: शक्ति, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर सैट करते हैं,यह अब बिलकुल ओवन की तरह काम करता है, इस मोड पर तापमान सामने आ जाता है उसे आप सैट कर लीजिये और 4-5 मिनिट गरम होने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
निशा: लक्ष्मी जी, तापमान सैट करके 4-5 मिनिट तक ओवन को गरम कर लीजिये.
निशा: कोमल, कुकर में केक बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
i love all your recipes.. every time i make something using your website it turns out lovely.Thanks for making me a good cook!Bless you!
निशा: मनु, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
टूटी फ्रूटी and कन्डेन्स्ड मिल्क kaya hota hai.
plese replay
निशा: अर्जुन, टूटी फ्रूटी कच्चे पपीते से बनाई जाती हैं, बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया है, सर्च बटन पर टूटी फ्रूटी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं,इसकी डिटेल जानकारी भी मिल जायेगी. कन्डेन्स्ड मिल्क दूध से बना होता है, नेश्ले का कन्डेन्स्ड मिल्क किराना स्टोर पर मिल जाता है, इसको भी बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया है.
निशा: पिंकी, माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन मोड लीजिये जिसमें सारी चीजें बनाई जा सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: ममता, जी हां सारे केक कुकर में इसी तरह बनाये जा सकते हैं, कुकर में साल्ट तो डालना ही होगा.
निशा: नेहा, 3/4 कप का मतलब पोना कप( 1/2 + 1/4 कप)
निशा: रिचा, केक में एग डाल रही हैं तो कन्डेन्स्ड मिल्क मत डालिये और जैसे कन्डेन्स्ड मिल्क मिला रहे हैं उसी तरह एग को मिलाकर फैटना है, लेकिन चीनी की मात्रा बढ़ानी है, कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी काफी मात्रा में होती है, 100 - 125 ग्राम चीनी और एड कर लीजिये, धन्यवाद.
aap ko bahoot hi saral tarah say samjhati hai... mainaye cake, dokla, paneer pasanda, kaju kalti bahoot si dishes aap ki website kay help say baniyii hai.... sab bahtaran bani hai...
ma'am kaya hum white butter use kar saktaye hai amul butter ki jagah cake may?
thanks and please isi tarah nayi nayi recepies share karye and ho sakye to black forest cake ki receipe bhi sahre karye
निशा: हेमा, जी हां व्हाइट बटर यूज कर सकते हैं, मैं केक बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रीत, ज्यादा मक्खन या क्रीम डालने से केक सोफ्ट बन सकता है.
1. kya convection mode par glass baking dish use kar sakte hain ?
2. aapne saari cheeze cup mein batayi hain par 1 cup kitni quantity hoti hai kyonki cup to different sizes mein different capacity mein hote hain ?
3. agar condensed milk ki jagah malai use karno ho to kis quantity mein replace kar sakte hain ?
Regards
निशा: प्रीत, कन्वेक्सन मोड पर किसी भी मेटल को यूज किया जा सकता है.
कप नाप के लिये स्टेन्डर्ड आते है, अगर आप घर के कप से नाप रही हैं तो एक ही कप से सारी चीजें नाप लें तो भी नाप सही होगा.
कन्डेन्स्ड मिल्क यदि आधा कप लिया है, वह ग्राम में 200 ग्राम है, उसकी जगह 100 ग्राम मलाई (1/4 कप) और 100 ग्राम (आधा कप) चीनी और ले लीजिये.
thank you
निशा: किंजल, जी मैं कोशिश करूंगी.
Nishaji mare bache aap k fen he aap ki mix frut and nut cack ki resipe dekhi us me condensed milk ki jagah dusra kuch lesakte he ya nahi lesakte he to kya nahi lesakte to condensed milk ki resipe kya he batayega plz...
निशा: अली, केक बनाने के लिये किसी बाइन्डर की आवश्यकता होती है. वेज केक बनाने के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क यूज करते हैं, क्रीम और घर के निकले दूध की मलाई भी यूज कर सकते हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Thankyou so much for sharing these wonderfull recipes. I tried this fruit and nut cake in cooker and it was so yummy . All my family mambers liked it.
निशा: दिव्यान्शी, बहुत बहुत धन्यवाद
Mein cake ko banate samey glass dish ka istemaal karti hoon aur usse revolving glass tray par rakhti hoon. Please mujhe bataiye ke cake banane ke lie glass dish use karna theek hia. Glass dish or aluminium dish use karne mein temperature ka farak padhta hia kya?? Jaisa ke apne kaha ke 35 min mein cake bake ho jayega to phir kya temperature 180 degree hi rakhoo ya kam ya zyada karoo.
निशा: वंदना, ओवन में केक बना रहे हैं तो एल्यूमिनियम के बर्तन में बनायें, ग्लास के बर्तन का यूज मत कीजिये. केक को 180 डि. से, पर बेक कीजिये, केक को बेक होने में 35-50 मिनिट तक समय लग जाता है, अलग अलग ओवन में अलग समय लगता है.
Kya aap bata sakti hia ke agar mein 140-150 degree par cake bana rahi hoon (recipe mein 180 degree likha hia) to kya mjhe time increase karna hoga (e.g. recipe mein likha hia 40-45 min)...aur karna hoga to kitna??
Awaiting your reply.
mere paas IFB ka convection oven hia...mein cake ki recipe pure tarikhe se follow karti hoon...but mera cake upar se jal jata hia..
jaise ki cake recipe mein likha hota hia 180 degree Celcius par 40-45 min ...to mein vaisa hi karti hoon ..phir mera cake kyun jalta hia upar se
निशा: वंदना, अगर आप केक को बेक करने के लिये किसी ऊंची जाली स्टेन्ड पर रख रही हों तो अगली बार असके ऊपर न रखें क्यों कि केक ऊपर से जलने का कारण है कि केक को ऊपर की ओर से हीट अधिक मिल रही है, दूसरा आप केक को 35 मिनिट में ही चैक कर लीजिये, अगर केक उतने समय में ब्राउन हो गया है तो उसे ज्यादा बेक करने की आवश्यकता नहीं है, धन्यवाद.
निशा: अल्का मैं कोशिश करूंगी.
Ar makkan butter hi hota he na?
निशा: सोनाली, केक में क्रीम की आवश्यकता नहीं है. जी हां मक्खन बटर ही होता है, धन्यवाद.
निशा: साइमन थोड़ी सी पेक्टिस से केक बहुत अच्छा बनने लगेगा.
d is not appeared equally in the whole cake.
Why it happens so?
निशा: नीलू, केक का बैटर थोड़ा गाढ़ा रखें, ड्राई फ्रूट को सबसे बाद में फोल्ड कर दें, वे नीचे नहीं जायेंगे.