वेज पुलाव (Vegetable Rice Pulao)

📅 12 अक्टूबर 2007 👁 14.5 लाख बार देखी गई 💬 205 कमेंट ★ 3.1 (26854)

Vegetable Rice Pulao

चावल तो सभी पसन्द करते हैं, लेकिन इसमें हरी सब्जियाँ डाल कर पुलाव बना दें तो इसकी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है. तो बनाये हरी हरी सब्जियों का हरा हरा पुलाव. इस पुलाव में घी भी बहुत कम प्रयोग करूगी क्यों कि बहुत सारे लोग घी कम खाना चाहते है.

Read this recipe in English - Vegetable Rice Pulao Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Rice Pulao

  • बासमती चावल -  200 ग्राम या 2 छोटी कटोरी
  • नीबू -1
  • देशी घी या रिफाइन्ड तेल -एक बड़ी चम्मच या ओर भी कम
  • जीरा- एक छोटी चम्मच
  • लौंग- 3-4 टुकड़ों में तोड़ ले
  • बड़ी इलाइची - 1-2 छील कर दाने निकाल लें
  • हरी मिर्च - 1 ( बारीक कतरी हुई)
  • फ्रेन्च बीन्स - 50 ग्राम या 15-16
  • शिमला मिर्च- 2 बारीक काटी हुई
  • पत्ता गोभी - 50 ग्राम बारीक काटा हुआ
  • हरी ताजे मटर-एक कटोरी छीले हुये
  • हरा धनियाँ- आधी कटोरी बारीक काटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार

विधि - How to make Vegetable Rice Pulao

चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दें.

यदि  माइक्रोवेव में बनाना है तो

माइक्रोवेव में रखने वाले बाउल में भीगे हुये चावल डाल दें और उसमे चावलों से दुगना पानी मिला दें, और नीबू का रस और नमक मिला दें, अब चावलों को ढक कर माइक्रोवेव में 12 मिनिट तक पकायें. चावल को आप देख कर जान लेगें कि चावल पक गये हैं. माइक्रोवेव से बाहर निकाल लीजिये, और ढक्कन खोल दीजिये.

गैस पर कढ़ाई रखिये. घी डाल कर गरम कीजिये, और अब जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद लौंग,  इलाइची के दाने और हरी मिर्च डाल दीजिये, एक मिनिट भूनिये और अब सारी हरी सब्जी और नमक डाल दीजिये, 2-3 मिनिट तक कलछी से चला कर भूनिये. अब 2-3 मिनिट के लिये सब्जियों को ढक दीजिये. ढक्कन हटाइये और देखिये कि सब्जीयाँ हल्की पक गयीं हैं. अब इन सब्जियों में चावल मिलाकर 2 मिनिट तक कलछी से चलाते हुये भुनिये. पुलाव तैयार है.

यदि गैस पर चावल बनाने है

तो कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, अब जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद लौंग और इलाइची के दाने और हरी मिर्च डल कर 1 मिनिट भूनिये. अब सारी सब्जियँ डाल दीजिये. 2 मिनिट तक भूनिये, और अब चावल डाल कर 2 मिनिट तक फिर भूनिये. और चावल से दुगना पानी डाल दीजिये अब नीबू का रस और नमक डाल दीजिये. कुकर बन्द कर दीजिये. जैसे ही कुकर में प्रेसर आये आप गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट बाद कुकर खोलिये. पुलाव तैयार है.

पुलाव को बाउल या बड़े प्लेट में निकाल लीजिये. हरे धनिये से सजाइये. अचार या हरी चटनी के साथ परोसिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (26854 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (205)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

RANJANA GUPTA

how to make veg kbab


 

lata kawde

हमने यह रेसिपी पढकर बनायी .घर में ये पूलाव  सबकाे पसंत आया.अब हमारे यंहा हमेशा इस तरह का पूलाव बनता है.  हमे हर सब्जीया बनानेकी रेसिपी चाहीए.


निशा: लता जी, वेबसाइट पर अनेक प्रकार की सब्जियां बनाने की रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
shital chavan aurangabad

Plz nisha ji muje masala bhendi recipe batao


निशा: शीतल जी, मसाला भिन्डी रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Khushbu jha

Mujhe paira banane ni aata h...or main bannna chti hu...kya ap mujhe paira ka recipe bahe sakte h. thank u </p

अजय

कूकर मे बनाते समय चावल को बीघोंना है की नही।


निशा: अजय जी चावल कुकर में बनायें या एसे ही बर्तन में भिगोयें अवश्य, बहुत अच्छे चावल बनेंगे.
Priya ahir

Hello


    I am priya. Aapki Website Kafi achi hai jisse maine bahut kuch bnana sikh liya hai. so thanku mem...or kuch snacks ki recipe plz mere id par btaeyega..


Aapke reply ka intajar rahega..


                


 


निशा: प्रिया जी, वेबसाइट और चैनल पर अनेक प्रकार के स्नेक्स है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Rajni

Mam Agar gas pe banaun to kya chawal ko pehele se bhigona hoga ya nahin.?


निशा: रजनी जी, चावल गैस पर बनायें या माइक्रोवेव में हमेशा ही उन्हैं आधा घंटा पहले भिगोये, इससे चावल खिले खिले बनते हैं.
shesadeva panda

Nice thanks for procdure of cooking pulao

Manisha Dwivedi

cooker mein pressure aane per gas band karna hai ya whistle aane per?


 


निशा: मनीषा जी, व्हिसल से पहले ही जब थोड़ी सी आवाज आयें, तभी गैस बन्द कर दीजिये और 5-6 मिनिट में कुकर से प्रेशर निकाल कर चावल चैक कीजिये, अच्छे खिले खिले चावल बनेंगे.
jalpesh

nishaji pulav me dahi dal sakte hai 


 


निशा: जलपेश जी, पुलाव में दही डाल सकते हैं.
tejaswini
Really delicious recipe.... I really like it...
neha
Plz add some interesting
Namnam
Nisha mam mujhe ye janna hai. Tahri kaise bnate hai. Plz racpi btaye tahri ki
sonia pagal
I have made it and it is a tasty dish
sonia dangi
MERE CHAWAL KHILE KHILE NAHI BANTE ISKE LIYE KYA KARU
himanshu sharma
Please tell me how to make kashmiri pulao.
pnk pinkesh
very nice reacipe
manju
Mam maine ye pulav banaya jasa aapne batiya pr mere chawal tut geye kya karen huwa pata nahi
निशा: मंजू जी, पुलाव के लिये बासमती चावल लीजिये, चावल को भिगोइये और पकाते समय घी डालकर मिलायें. ज्यादा पकने पर चावल मैस्ड होकर टूट सकते हैं.
manju
Hello mam
Otes ki kheer kise bante h kya 2 year ke baby ko khale sekte h
निशा: मंजू जी, ओट्स पैक बाजार से मिल जाता है, उबलते दूध में ओट्स डालकर थोड़ा सा पकायें, शुगर या शहद डालकर मीठा करें और बेबी को दीजिये, अच्छा खाना है.
manju
Mam shadi party's me jo plan pulav hota vo ek ek dane alg alg ekdm khule hote h ghar pr jo pulav banatu hu to vo soft nahi bante h plz batiye
निशा: मंजू जी, खिले हुये चावल पहले बनायें और उन्हैं सब्जी क्रंची सब्जियों या ड्राई फ्रूट के साथ मिलाकर पुलाव बनायें, एकदम खिला हुआ बहुत अच्छा पुलाव बनेगा. खिले चावल बनाने के लिये चावल से माड़ हटाकर चावल बनाये. 1 कप चावल को आधा घंटा पानी में भिगोये, किसी बर्तन में 4 कप पानी उबलने के लिये रखें, उबलते पानी में चावल डालें, 1 छोटी चम्मच तेल डालें, धीमी आग पर पकने दीजिये जैसे ही चावल लम्बे हो जायें, उन्हैं दबाकर चैककरें, चावल के नरम होने जाने पर, तुरन्त छानें, खिले चावल बन कर तैयार हो जायेंगे.
apurv jha
hi nisha mam,
m student of civil engineering, n roz roz hostel ka khana kha kha k bore ho jata tha.. Bt thanks to u aapke kafi sare dishes maine try kiye... Aaj pulao bnaya maza aa gya... Thank u soo much
निशा: अपूर्व जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Prithaviraj singh chouhan
Nisha ji apki racipe bhut kmal ke he ..mene ghar per akele me Rice pulao bna leye ,..thanx
निशा: पृ्थ्वीराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepak Bhakuni
Thanx mam.......
soni
its such very very nice
Farhan Akhter
Veg pulao ke saath kya khaya jata hai
निशा: फरहान जी, वेज पुलाव के साथ दही लिया जा सकता है, अचार या हरे धनिये की चटनी ले सकते हैं, और वेज पुलाव को बिना कुछ साथ में लिये भी खाया जा सकता है.
shahala naaz
kya is me lussan or piyaj ka past daal sakte hai
निशा: शहाला जी, अवश्य डालिये.
Kavita Jha
pulao mein nimbu kyon dala jata hai.
निशा: कविता जी, इससे पुलाव में हल्का खट्टा स्वाद मिलता है और चावल भी खिले खिले रहते हैं.
pallavi
Thank u mam
shipra
Maine pulao bnaye bahut hi tasty bne
Thankyou nisha mam
निशा: शिप्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mohini awasthi
i love ur recipes. aapke site par mujhe kafi simple recipes mil jato hai.meri nayi nayi shadi hui hai and mai aapka site use krke recipes bnati hu or apne in laws ko.nd hubby ko khilati hu. kya aap mujhe gobhi ka aachar bnane ki recipe bta skti ho without vinegar. pls. i will wait for ur reply. thank u so much
निशा: मोहिनी जी, गाजर गोभी और मटर का मिक्स अचार वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप सिर्फ गोभी का अचार भी बिलकुल इसी तरह बना सकती हैं, सिरका नहीं डालनी चाहती तो 1 नीबू का रस निकाल कर अचार मे मिला दीजिये, लेकिन सिरका से अचार ज्यादा दिन तक चलता है.