मैथी पुलाव – Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Receipe

सर्दियों की शाम में कुछ हल्का खाने का मन करे तो पुलाव बनाईये. यदिहरी मैथी डाल कर मैथी पुलाव बनायें तो क्या कहने. मैथी पुलाव पौष्टिक होने के साथ बड़ा ही स्वादिष्ट भी है, आइये आज मैथी पुलाव (Methi Rice Pulao) बनायें.
Read - Methi Pulao Recipe, Fenugreek Pulao Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Pulao
- बासमती चावल - 200 ग्राम ( एक कप)
- मैथी - 200 ग्राम (एक कप कटी हुई)
- घी 1 -2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 12 -15
- लौंग - 5-6
- बड़ी इलाइची - 2-3
- दाल चीनी - एक टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- मटर - 1/3 कप (छिले दाने)
- शिमला मिर्च - 1-2
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच)
विधि - How To Make Methi Pulao
चावल को साफ कीजिये और आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
मैथी की पत्तियां तोड़िये, 2 बार साफ पानी से धोइये, थाली में तिरछा करके रखिये या चलनी में रख कर अतिरिक्त पानी हटा दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये, अदरक को छीलिये और धो लीजिये.
मैथी को बारीक काट लीजिये, हरी मिर्च और अदरक बारीक काट लीजिये. काली मीर्च, लौंग, बड़ी इलाइची के दाने और दाल चीनी को दरदरा कूट लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर कुटे हुये मसाले डाल कर हल्का सा भूनिये, हरी मिर्च, अदरक, मटर और शिमला मिर्च डाल कर 2-3 मिनिट भूनिये, अब कटी हुई मैथी डालिये और फिर से 2-3 मिनिट तक भूनिये.
चावलों को पानी से निकालिये और इस भुने हुये मसाले मै मिलाइये और फिर से 2 मिनिट तक भूनिये.
ये चावल हम कुकर में या माइक्रोवेव किसी में पका सकते हैं, चावल कुकर में पकाने के लिये, चावल से दुगनी मात्रा का पानी मिलाइये, नमक डालिये और कुकर का ढक्कन बन्द करके एक सीटी आने तक पकाइये, सीटी आने पर गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये और कुकर से आधा प्रेसर निकाल दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलिये, देखिये ये मैथी स्वादिष्ट पुलाव बन चुका है. पुलाव को प्याले में निकालिये.
माइक्रोवेव में पुलाव बनाइये, मसाले मिले चावल, दुगना पानी और नमक प्याले में डालिये और 15 मिनिट के लिये माइक्रोवेव को सैट करके रख दीजिये, 15 बाद ये लजीज मैथी पुलाव (Methi Rice Pulao) तैयार है.
मैथी पुलाव (Methi Rice Pulav) को दही, चटनी या नीबू के अचार के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I m big fan of yours...
Maine cooking apki recipes se hi sikhi.. isse phle mujhe Kuch bhi nhi ata tha..simple Khana banana ata tha bas.now I m a good cook.sabhi bhut tareef karte he mere khane ki..apki recipes se dishes bnana bhut asan lgne lgta h..thank u ...sooooo much hhh
निशा: सोनाली जी, आपके इस प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और आप इसी तरह से अपने परिवार को प्यार से स्वादिष्ट खाना खिलाती रहें.
निशा: साहिल जी, बताने के लिये बहुत बहुत धन्यवाद, हम इसे सही कर देते हैं.
निशा: मयूरी जी, आप सोया बीन डाल कर पुलाव बना सकती है. मूंग दाल का चीला वेबसाइट पर उपलब्ध है और मूंग परांठा भी बनाया जा सकता है.
निशा: वर्षा, जी हां अपने पसन्द से सब्जी डाली जा सकती हैं.
निशा: लक्ष्मी जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, चावल को पहले पानी में आधा घंटे के लिये भीगने दीजिये, अतिरिक्त पानी हटा दीजिये, भीगे हुये चावल को कुकर मे या माइक्रोवेव में जैसे आप चाहे बना सकती है, चावल डालिये और दूगना पानी डालिये साथ में 1 -2 छोटी चम्मच घी या तेल डाल दीजिये, चावल एकदम खिले खिले बहुत अच्छे बनेंगे.
निशा: प्रदन्या जी, गार्निस के लिये फ्राइड ओनियन यूज कर सकती हैं.
निशा: शवाना, हमने जितनी मेथी यूज की है, उससे पुलाव कड़वा नहीं होगा.
maine 1cup chawal ke liye 3 cup methi use ki thi lekin phir bhi kya badhiya swad tha Thank u Auntyji
निशा: जी हम कोशिश करेंगे, कि सारी रैसिपी इंगलिश में मिल सकें.
निशा: ज्यो, जी हां की जा सकती है, 2 -3 टेबल स्पून कसूरी मेथी लीजिये, डंडियां हटा दीजिये, और जिस तरह से हमने हरी मैथी डालकर पुलाव बनाया है, उसी तरी के से कसूरी मेथी डालकर पुलाव बना सकती हैं.
निशा: रेनुका, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवनीत, धन्यवाद.
thanks 4 sharing your recipe.