करेला चाट – Karela Chaat Recipe

करेला चाट में करेला सब्जी का इस्तेमाल नहीं होता. इस चाट में करेला के आकार में मैदा के नमकीन बनाकर प्रयोग किये जाते हैं. ब्रज और इसके आस पास चाट करेला बहुत पसंद की जाती है.
इन नमकीन करेलों को आप चाट ही नहीं बल्कि सामान्य नमकीन की तरह चाय नाश्ते में उपयोग भी कर सकते हैं. तो आइये फिर हम जल्दी से करेला चाट बनायें.
Read - Karela Chaat Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Karela Chaat Recipe
करेला (Karela Namkeen) बनाने के लिये
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- जीरा - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच (दरदरी की हुई)
- तेल- 60 ग्राम (1/4 कप)
- तेल - तलने के लिये

चाट (Chaat) बनाने के लिये
- आलू - 2 (उबले हुये)
- दही - एक कप
- मीटी चटनी - आधा कप
- हरी चटनी - आधा कप
- भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च - स्वादानुसार
- बेसन के छोटे सेव - एक कप
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून( कतरा हुआ)
- अनार के दाने - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
विधि - How to make Karela Chaat Recipe
करेला कैसे तलें
मैदा को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये, तेल, नमक, अजवायन और काली मिर्च डाल कर मिलाइये और पानी की सहायता से कड़ा आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
गुथे हुये आटे से नींबू के आकार जितना आटा निकालिये, गोल कीजिये और 5-6 इंच के व्यास में गोल पतली पूरी की तरह बेल लीजिये, चाकू से चित्र में दिखाये अनुसार कट लगाइये, दोनों ओर से उठाते हुये रोल कीजिये, सारे करेले इसी तरह तैयार कीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में करेले डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, तले हुये करेले प्लेट में नैपकिन पेपर बिछा कर रखिये, सारे करेले इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. चाट बनाने के लिये करेले तैयार हैं.
इन करेलों की चाट बनायें
दही को छान कर पानी निकाल दीजिये, दही को फैट लीजिये.
प्लेट में 2 करेले रखिये, दही डालिये, सोंठ डालिये, हरी चटनी डालिये, उबले हुये आलू मैश करके ऊपर डाल दीजिये. थोड़ा सा दही और डालिये, काला नमक, सेव, भुना हुआ जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालिये, चाट को हरा धनियां और अनार दाने डाल कर सजाइये. लीजिये करेला चाट तैयार है. ये चाट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी.
करेला चाट ही नहीं करेला नमकीन भी आपको बहुत पसंद आयेगी.
आप बचे हुये करेले को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये और चाय के साथ नाश्ते या स्नेक्स के रूप में कभी भी खाइये, आपको चाय करेले बहुत पसन्द आयेंगे. इन्हें सामान्य नमकीन की तरह चार पांच हफ्ते तक रखा जा सकता है.
कमेंट (17)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शालिनी जी, गेहूं का आटा लिया जा सकता है, लेकिन टेक्सचर और स्वाद दोंनो में थोड़ा फरक हो जायेगा, लेकिन बहुत अच्छे बनेंगे.
ONE THING MORE........ JAB MAIN RECEPIE PADHTI HU TO LIKHA HOTA HAI-"FRY ON A LOW MEDIUM FLAME" ISKA KYA MATLAB HAI? PLZ JAWAB ZAROOR DIJIYE
निशा: ज्योति जी, मैं छेना मुर्की बनाने की कोशिश करूंगी, धीमी आग और मध्यम आग पर तलें.
निशा: प्रीती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: पारुल, आप के लिये हमने रैसिपी लिखी हुई हैं, आप ये सब बनाना सीख रही हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी मुझे यह सुनकर बहुत खुशी हुई और मेरा यही प्रयास रहेगा कि जो भी लिखू आप सब बना पायें.
nisha mujhe pizza bahut pasand hai plz pizza banane ki recipes bata do ....
thankx
ma ki yad aa gai
............bahut payar apko......
aapki sari recipes pad kar same to same mujhey apni mumma ke hath ka khana yaad aata hai infact main bhi lagbhag sabhi dishes asey hi banatai hoon without onion .......aur yeh karela chat to spl holi per banai jati hai hamarey yanhaa
very good web site plz keep uplaoding recipes like this
thankx