बैगन का रायता - Baingan Raita Recipe

रायता खाने के साथ होना ही चाहिये, वे खाने के स्वाद को बड़ाने के साथ, उसे पचाने में भी मदद करते हैं. अलग अलग के तरह के रायते खाने के जायके दुगना कर देते हैं. आइये आज के खाने के साथ हम बैगन का रायता बनायें.
Read - Baingan Raita Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baingan Ka Raita
- ताजा दही - 400 ग्राम (2 कप) (फैंटा हुआ)
- बैगन - 4 छोटे बैंगन
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कतर लीजिये)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच से आधा या स्वादानुसार
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- घी या तेल- बैगन तलने के लिये
विधि - How to make Baingan Ka Raita
बैगन का डंठल हटा दीजिए और बैंगन के पतले-पतले टुकड़े काट लीजिये.
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में बैगन के टुकड़ों को डालिये और हल्का ब्राउन तल लीजिये, तले बैगन कढ़ाई से निकाल कर प्लेट में रखिये.
फैटे हुये दही में तले हुये बैगन, काला नमक, हरी मिर्च और नमक मिला दीजिये. साथ ही आधा हरा धनिया भी डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
तड़का बनाइए
पैन में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा और हींग डालिए. जीरा चटखने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये. इस तड़के को रायते में मिलाइये.
बैगन का स्वादिष्ट रायता तैयार है. बैगन के रायते को प्याले में निकालिये. रायते के ऊपर बचा हुआ हरा धनियां डालकर सजाइये. इस तैयार रायते को लंच या डिनर में खाने के साथ परोसिए.
सुझाव
बैंगन को पहले से काटकर मत रखिए, ये काले हो जाते हैं.
कमेंट (14)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नफीस जी, बना सकते हैं.
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Message...
thanks.
निशा: अक्षता जी, एसा कर सकते हैं.
निशा:
बलजीत, बैगन को भून कर भी रायता बना सकते हैं, लेकिन भुने बैगन क्रिस्प हो जाते हैं उनका स्वाद ज्यादा अच्छा लगता है.
निशा: लिप्सा, हम दही बैगन बनाकर खायेंगे, अपने अनुभव शेयर करने के लिये, धन्यवाद.
निशा: सोनिका, आप सही कह रही हैं.