अंकुरित मूंग दाल का चीला । Sprouts chilla recipe । Nutritious sprouts Cheela Recipe With Palak

📅 21 जनवरी 2019 👁 30.5 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 2.5 (4)

खाने को लेकर जल्दबाजी में हम कई बार पौष्टिकता और पोषण से भी समझौता कर बैठते हैं, ऎसे में स्प्राउट चीला से बना नाशता आपकी इस कमी को पूरी तरह से दूर करने में बहुत फायदेमंद होगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sprouts chilla recipe

मूंग स्प्राउट - 1.5 कप

पालक - 1 कप (बारीक कटा हुआ)

बेसन - 1/2 कप

तेल - 2-3 टेबल स्पून

हींग - 1/2 पिंच

अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)

अदरक 1/2 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

नमक - 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा ज्यादा

विधि - How to make Sprouts chilla recipe

मूंग स्प्राउट को मिक्सर जार में डाल कर थोड़ा सा पानी डाल कर दरदरा पिस लीजिए.

एक प्याले में बेसन डाल कर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना गाढ़ा घोल बना कर तैयार कर लीजिए. बेसन के घोल में स्प्राउट का पेस्ट डाल कर मिक्स कीजिए. (अगर घोल ज्यादा गाढा़ लग रहा हो तो इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर इसे ठीक किया जा सकता है). चीला की कंसीस्टेंसी जैसा गाढा़ घोल तैयार कर लीजिए.

अब इस घोल में बारीक कटा हुआ पालक, हींग, अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पाउडर और नमक डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. बैटर गाढा़ होने पर इसमें थोड़ा पानी मिला सकते हैं और इतना मिश्रण बनाने में 1 कप पानी का यूज हुआ है. चीला बनाने के लिए बैटर तैयार है.

Sprouts cheela recipes

चीला सेकने के लिए, तवे को गैस पर गरम होने रख दीजिए. तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर चारों ओर एक जैसा फैला दीजिए और तवे को और गरम होने दीजिए. तवे के गरम होने के बाद, चीला फैलाने के लिए चमचा भरकर बैटर तवे पर डाल दीजिए और चमचे को गोल-गोल घुमाते हुए चीला फैला लीजिए. चीला फैलाने के बाद,  चीले के चारों ओर थोड़ा-थोड़ा तेल डाल दीजिए. जरा सा तेल चीले के ऊपर भी डाल दीजिए. चीले को ढक कर 2 से 3 मिनिट के लिए पकने दीजिए.

3 मिनिट बाद चीला चैक कीजिए और चीले को पलट दीजिए और चीले को दूसरी ओर से भी सिकने दीजिए. 3 मिनिट बाद चीला चैक कीजिए. चीला दोनों ओर से अच्छा सिक कर तैयार है चीले को तवे से उतार कर प्लेट में निकाल लीजिए.  इसी तरीके से सारे चीले बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने मिश्रण से 6 चीले बन कर तैयार हो जाते हैं और 1 चीले को सिकने में 5 से 6 मिनिट का समय लग जाता है.

सुझाव

  • अदरक और हरी मिर्च को चाहें तो स्प्राउट के साथ पीस कर भी यूज कर सकते हैं.
  • सब्जियां आप अपनी पसंद अनुसार बारीक कटी हुई लौकी, गोभी, गाजर, आलू, प्याज या जो भी सब्जी आपको पसंद हो उसे ले सकते हैं.
  • अगर घोल ज्यादा गाढा़ लग रहा हो तो उसमें पानी डाल कर मिक्स कर दीजिए.
  • लाल मिर्च की मात्रा अपने अनुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं.

Sprouts chilla recipe । अंकुरित मूंग दाल का चीला । Nutritious sprouts Cheela Recipe With Palak

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.5 / 5 (4 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jagadish singh
Nice dish
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Jagadish singh
Pratima Dubey
बहुत हीं अच्छे तरीके से सिखाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद ।
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Pratima Dubey