व्हाइट ब्रेड - White Bread Recipe - Basic White Yeast Bread - Eggless White Bread

📅 22 मार्च 2017 👁 98.1 हज़ार बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 3.1 (804)

घर पर बनी ब्रेड एकदम ताजा और बढ़िया होती है. क्यों ना आज व्हाइट ब्रेड बनाई जाए. 

Read - White Bread Recipe - Egg less white bread Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless White Bread

  • मैदा- 2.5 कप
  • दूध- ⅓ कप
  • तेल- 2 टेबल स्पून
  • इन्सटेन्ट यीस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • नमक- ½ छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
  • चीनी- 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Basic White Yeast Bread

मैदा गूंथिए
एक डोंगे में मैदा लीजिए और इसके बीच में जगह बनाकर चीनी, नमक, इन्सटेन्ट यीस्ट और तेल डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. साथ ही दूध भी डालकर मैदे में मिलाते जाइए. फिर, गुनगुने पानी की सहायता से मैदा को चपाती के आटे जैसा नरम गूंथ लीजिए. इसे मसल-मसलकर एकदम चिकना तैयार कर लीजिए. इतना आटा लगाने में ½ कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगा है.

एक प्याले को थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए और उसमें गुंथे आटा रखिए. आटे को भी थोड़े से तेल से चिकना कर लीजिए और आटे को ढककर 20 से 25 मिनिट तक रख दीजिए.

25 मिनिट बाद, बेकिंग कन्टेनर को तेल से चिकना कर लीजिए और आटे को कन्टेनर में सैट कर लीजिए. इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालकर चिकना कर लीजिए और कन्टेनर को कपड़े से ढककर 2 घंटे के लिए किसी गरम जगह पर रख दीजिए ताकि ब्रेड का आटा फूलकर तैयार हो जाए.

बेक कीजिए
ओवन को 200 डिग्री सेन्टीग्रेड पर प्रिहीट कर लीजिए. ब्रेड के आटे के फूल जाने पर, इसे ओवन में रखिए और 25 मिनिट के लिए बेक कर लीजिए.

25 मिनिट बाद, ब्रेड के कन्टेनर को ओवन से बाहर निकालिए और जाली स्टेन्ड पर रखकर थोड़ी देर ब्रेड को ठंडा होने दीजिए.  इसके बाद, इसे काट लीजिए, व्हाइट ब्रेड बनकर तैयार है.

एकदम ताजा-ताजा व्हाइट ब्रेड से सेन्डविच, ब्रेड पिज़्ज़ा, ब्रेड रोल बनाइए या ऎसे ही ज़ैम या बटर लगाकर खाइए.

सुझाव

  • तेल की जगह बटर का उपयोग भी कर सकते हैं.
  • इन्सटेन्ट यीस्ट को पानी में डालकर एक्टिव करने की आवश्यकता नही होती. इसे सीधे मैदे में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं. 

White Bread Recipe - Basic White Yeast Bread - eggless white bread

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (804 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ranjana
White bread ko kitne din store kr k use kr skte hai
NishaMadhulika
Ranjana जी, आप इन्हें सामान्य ब्रेड के जितने दिन ही स्टोर करके रख सकते हैं.
Ranjana
Kya hm yeast ki jagah kuchh aur use kr skte hai? In bread ko kitne din tk use kr skte hai
NishaMadhulika
Ranjana जी, आप इसमें बेकिंग सोडा का यूज भी कर सकते हैं.
Parth
Kya hum otg oven me bread ya pav bna sakte h??
NishaMadhulika
Parth बना सकते हैं.
Parth
Aapke pas kon SA oven h???
Or konsa oven Lena chahie Jo bred or pav easy ban jaye??
NishaMadhulika
पार्थ जी, आप किसी भी अच्छे ब्रेड का ओवन खरीद सकते हैं. आजकल तो बाजार में बहुत सी वैरायटी के ओवन बाजार में मिल जाते हैं आप उनमे से जो चाहें ले सकते हैं.
mohini
hello mam,
mai bread maida ki jagah gehu ka aata use kar sakati hu kya
gehu ki aate kabreadkaisa lagega
NishaMadhulika
मोहिनी जी, आप आटे का उपयोग करके भी ब्रेड बना सकती हैं.
Sonu kumar
Garlic beard ka beard mai kaisa banana hai
Suman saini
निशा जी, कुकर मैं ब्रेड बनाने के लिए भी.. क्या कंटेनर के नीचे नमक की आवश्यकता हैं !

निशा: सुमन जी, कंटेनर के नीचे नमक की आवश्यकता होती है.
amit
bina yeast ke bhi bana sakte h kya

निशा: अमित जी, बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है लेकिन यीस्ट ज्यादा अच्छा होता है.
Bindi Ahuja
I don't have oven. I have charcoal microwave. So how to bake bread in that?
riya bharati
Mam kya hum kisi bhi bread ko cooker m bna skte plc ek video bna dijiye

निशा: रिया जी, जी हां ब्रेड को कुकर में बना कर ट्राई कर सकती हैं, जिस तरह कुकर में केक बनाया है उसी तरह से इसे भी बनाया जा सकता है. मै जल्द ही कुकर में ब्रेड बनाने की विडियो बनाउंगी.
megha jain
nishaji ..i m a big fan of urs...i usually watch ur recipes nd follow them.plz share d recipe of fruit bread also

निशा: मेघा जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
sushma parik
Nishaji cake banane ke baad namak ko khane me use nahi karsakte kya?
निशा: सुषमा जी, इस नमक को खाने में यूज न करें, किसी डिब्बे में भर कर रख लें, और बाद में आप जब भी कुकर में बेकिंग करें तब इसे यूज कर लें.
sushma parik
Nishaji pl aapne jo cake banaya tha cooker me us me namak dala tha vo dubara use karsakte hai

निशा: यह नमक जब भी कुकर में केक बनायें दुबारा प्रयोग कर सकते हैं.
sushma parik
Nisha jiSoji golagpe pulte nahi hai kya karu bataye or aapne jo cake banya tha usko cooker me bake kara tha to usme namak dala tha use use kar sakte hai bataye
निशा: सुषमा जी, गोलगप्पे पलटने में मुश्किल होती है उन्हैं कलछी से तेल में घुमाते हुये तलिये, वे दोंनों ओर क्रस्पी हो जाते हैं. केक के लिये जो नमक यूज किया है उसे सब्जी में यूज न करें, उसे किसी डिब्बे में भर कर रखलें, और जब भी आप फिर से कुकर में बेकिंग करें तब यूज करे लें.
Vrinda
Hi nisha ji..oven Morphy richard52rsss mei function kya set karna hota hai
निशा: वृ्न्दा जी, ये ओवन के मैनुअल में रहते हैं और ओवन के ऊपर भी रहते हैं, आप उसे यूज करना शुरू करें आप जल्दी ही उसे यूज करना सीख जायेंगे.
Sushma parik
Dried instant yeast kya hota hai kaise banta hai jo. Bread me dalta hai

निशा: सुषमा जी, निशा: ज्योति जी, इंस्टेंट यीस्ट गोल बारीक क्रीम कलर के दाने होते हैं, ये घर पर नहीं बनाया जाता, किरना स्टोर पर आसानी से मिल जाते है.
rashmi
nishaji
i made this white bread this is awesome this came out just like ur bread
thanks for this wonderful recipe

निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह टेस्टी खाना बनाती रहें और अपने विचार हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Tenu soni
Yist nhi ho to kya use kre anty

निशा: टीनू जी, बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है लेकिन अच्छा यीस्ट ज्यादा अच्छा होता है.
vijaya jain
Nisha ji... yeast ki jagah much or use kr date hai kya?

निशा: विजया जी, ब्रेड के लिए यीस्ट ही अच्छा रहता है.
Babli gupta
Mujhe ye white bread to achche ssmjh AA gyi me use try bhi karungi but mam apne Jo dal papad bnate time to 'dal khar' btaya tha vo kya hota h mujhe vo samjh nhi aaya.
निशा:बबली जी, पापड़ खार बड़े किराना स्टोर पर मिल जाता है, अगर नही मिल रहा है तो आप इसकी जगह बेकिंग सोडा ले सकते हैं.
Pooja
Ye bread kitne din tk store kr skte hain?
निशा: पूजा जी, फ्रिज में रखकर 3 दिन तक यूज कर सकते हैं.
mohan
yeast ki jagah kuch or use kr skte h plss btaye dahi ya soda
निशा:मोहन जी, बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है लेकिन अच्छा यीस्ट ज्यादा अच्छा होता है.
priya jain
Hello mam
Please tell me yeast veg. Hai ya non veg
निशा:प्रिया जी, यीस्ट वेज होता है
Yogita
Hello nisha aunty..
Kya bread ko cake bnane wale oven m bnaya ja skta h ????

निशा: योगिता जी, बना सकते हैं.
Tajinder
Hi mam
Plz aap mere question ka ans de do.becoz I want to make it for my son.main aapne bête ko aapki recipes ko follow kar wheat free kuch Na kuch naya dene ki koshish karti hon.plz mam
mohan
white bread ko coocker me bhi bana sakte hai ?

निशा: मोहन जी, कुछ ब्रेड को कुकर बिलकुल उसी तरह बनाया जा सकता है जिस तरह हमने केक को कुकर मेम बनाया है, कुकर में केक की रेसिपी आप मेरे चैनल और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

vinod
dry active yeast ki jagah or kuch use nahi kar sakte?

निशा: विनोद जी, ब्रेड बनाने के लिए यीस्ट ही यूज करते हैं.
jyoti
nisha ji dried yeast kya h or hum ise kaha se prapt kar sakte hi
निशा: ज्योति जी, ड्राई यीस्ट गोल बारीक क्रीम कलर के दाने होते हैं, किरना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं,मोटे गोल दाने वाला ड्राई यीस्ट से एकदम बारीक दाने वाला यीस्ट ज्यादा अच्छा होता है, दुकानदार को बारीक दाने वाला यीस्ट बताकर ले सकते हैं.
Charu Dutt
microwave bana sakte hain?

निशा: चारू जी, इसे माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड पर बना सकते हैं.