पिज्जा पोकेट्स - Cheese Pizza Pockets Recipe

📅 22 जनवरी 2015 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 29 कमेंट ★ 3.7 (2569)


मोजेरीला चीज और स्वीट कार्न भर कर बनाये गये, पिज़्ज़ा पैक बच्चों बच्चों को बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं. इन्हैं बच्चों को टिफिन में रख सकते हैं या शाम को हल्की फुल्की भूख में बनाकर खा सकते है.

Read - Cheese Pizza Pockets Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cheese Pizza Packet

आटा लगाने के लिए

  • मैदा - 2 कप
  • ओलिव आईल - 2 टेबल स्पून
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - ½ छोटी चम्मच

पिज्जा स्टफिंग के लिए

  • मोजेरीला चीज़ - कद्दूकस की हुई
  • पिज्जा सॉस - ¼ कप
  • बीन्स - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च -1 (लम्बाई में पतली-पतली कटी हुई)
  • स्वीट कॉर्न - ¼ कप
  • बंद गोभी - ½ कप
  • काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - ¼ छोटी चम्मच
  • ओलिव आईल - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Homemade Pizza pockets

मैदा को बडे़ प्याले में निकाल लीजिये, इसमें चीनी, नमक, ड्राई एक्क्टिव यीस्ट और ओलिव ओइल मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.

आटा लगाने के बाद, आटे को 5-6 मिनट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये. इतना आटा गूंथने में लगभग तीन चौथाई कप पानी लग जाता है.

आटे में तेल लगाकर, 2-3 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है, फूले हुये आटे को पंच करते हुये हल्का सा मसल लीजिए. पिज्जा पैक बनाने के लिये आटा तैयार है, इस आटे की 3-4 लोई बनाकर तैयार कर लीजिये.

स्टफिंग बनाएं  - पैन में तेल डालकर गरम करें अब इसमें फ्रैंच बीन्स डालकर 1 मिनिट के लिए भून लीजिए अब इसमें कॉर्न के दाने, शिमला मिर्च, बंद गोभी, काली मिर्च और नमक डालकर लगातार चलाते हुए 1 मिनिट के लिए भून लीजिए. सब्जियां भून कर तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिए.

1 लोई उठाएं गोल करें और बोर्ड पर थोडा़ सा मैदा छिड़क कर इस पर लोई रख कर ¼ सेंटीमीटर की मोटाई में बेलकर तैयार कर लीजिए.


इसके ऊपर पिज्जा सॉस की पतली सी लेयर बिछा लीजिए. अब आधे पिज्जा पर तैयार स्टफिंग डाल दीजिए और मोजेरीला चीज़ को कद्दूकस करके इस पर डालिये, अब इसे बंद कर दीजिए और किनारों को दबा दीजिए ताकि स्टफिंग बाहर न निकल पाए. बेकिंग ट्रे पर रख दीजिए और इसी तरह से बाकी दोनों लोई से भी इसी प्रकार का पिज्जा पैक तैयार कर लीजिए. अब इन पिज्जा पैक को आधे घंटे के लिए ढककर के रख दीजिए इसके बाद इन्हैं बेक कीजिए.

ओवन को 180 डि.से. पर प्री हीट कर लीजिए. पिज्जा ट्रे को ओवन में रखिये, ओवन को 180 डि.से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक कीजिये, पिज्जा को पलट कर 5 मि. इसी तापमान पर फिर से बेक कीजिये, चैक कीजिये, पिज्जा पैक बनकर के तैयार है.

स्वादिष्ट पिज्जा पैक को टमैटो सॉस या कसूंदी के साथ परोसें आपको इनका स्वाद बेहद पसंद आएगा.

सुझाव:

  • अगर आप एक्टिव ड्राई यीस्ट डाल रहें हैं, तब यीस्ट को अलग प्याली में 2-3 टेबल स्पून पानी और चीनी के साथ ढककर 10 मिनट के लिये रख दीजिये, पानी में बुलबुले दिखाई देने लगते हैं, अब इस पानी को आटे में डालकर आटा लगायें.
  • स्टफिंग में अपनी पसन्द के अनुसार सब्जियां गाजर, मशरूम फूल जो चाहें डाल सकते हैं.

Cheese Pizza Packet Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (2569 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (29)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

priya bajpai
Nice recepi

निशा: प्रिया जी, धन्यवाद.
deepa
we cannot make dis dish without micro-oven
nd any pizza cannot be made without microoven
निशा: दीपा जी, पिज्जा को सादा ओवन या माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है, लेकिन आप पिज्जा तवे पर भी बना सकते हैं, तवे पर भी पिज्जा अच्छा बनता है.
Sakshi
Sakshi on 22 June, 2016 20:19:04 PM
Hello Nisha ji meri aapse ek request thi pls mujhe ye bataiye ki aapne jis oven mai ye Pocket pizza bake kiya hai ye oven konsi company ka hai or kitne ltr ka hai mujhe aisa hi oven chahiye pls meri help kijiye or oven Ko kitni der preheat karna hota hai or har dish ke liye sab mai same preheat hota hai kya Nisha ji pls reply kijiye na mai wait kar rahi hu aapke reply ka pls reply kijiye

निशा: साक्षी जी, आप अपनी पसंद अनुसार जो ओवन लेना चाहती हैं ले सकती हैं- ओवन को 180 डि.से. पर प्री हीट कर लीजिए. पिज्जा ट्रे को ओवन में रखिये, ओवन को 180 डि.से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक कीजिये, पिज्जा को पलट कर 5 मि. इसी तापमान पर फिर से बेक कीजिये, चैक कीजिये, अच्छे पिज्जा पैक बनकर तैयार होंगे.
Sakshi
Hello Nisha ji meri aapse ek request thi pls mujhe ye bataiye ki aapne jis oven mai ye Pocket pizza bake kiya hai ye oven konsi company ka hai or kitne ltr ka hai mujhe aisa hi oven chahiye pls meri help kijiye or oven Ko kitni der preheat karna hota hai or har dish ke liye sab mai same preheat hota hai
Kushagra rajput
Calazone pocket me paneer ko fry karke stuff kare to aur tasty banegi.
priti
Aunty..hm pizza pack ko tawa par bana sakte h kya? Agar ha to kaise..plz rply
निशा: प्रीती जी, ये रेसिपी तो ओवन के लिये है, तवे पर पिज्जा परांठा बनायें,बहुत अच्छे बनते हैं, रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
hayyat aslam
Hello mam me ye French bins k bare me janna chahti hu ise Hindi me Kya kahte h taki me dukan se khrid SKU plz reply me mam me ye recipes bhi bnanaa chahugi Jo aap ne bnai h

निशा: फ्रेंच बीन्स को हरी फली के नाम से जाना जाता है. आप रेसिपी बनाईये और अपने अनुभव मेरे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
shubhi

Nisha ji dry active yest kya hota hai???


Can u hel me???


 

Arundhuti Bhattacharya
Hello Ma'am, U are our households favourite name. Have tried many of ur recipes. Just one query as these days doctors keep suggesting of lesser use of All purpose flour (maida) in the dishes can I replace it with Atta in this recipe with a little more yeast to make a healthier version of Pizza? Also will RST of the process remain the same?
निशा: अरुनधति जी, आप पिज्जा को आटे से बना सकती हैं, बिलकुल इसी तरह से, थोड़े अलग टेक्स्चर और अलग स्वाद में हैल्दी पिज्जा बन कर तैयार हो जायेगा.
Mini
Hi nisha ji aap ki recipes achi h but pizza pockets mere thode kache reh gye pta nhi kyun maine half aata aur 1/2maida liya tha please aata use kar k pizza bnane ki recipe bta de and thanks for all recipes
निशा: मिनी जी, आप इन्हैं थोड़ी देर और बेक होने देती तो ये बिलकुल भी कच्चे नहीं रहते है, आप मैदा में आटा मिला सकती है, बनाने का तरीका तो सेम ही होगा. बहुत बहुत धन्यवाद.
honey
hello nisha ji,

pizza pack kaphi accha he but kya ise without microwave own ke nahi banaya ja sakta he. please batae qunki mai ise banana chahti hu.
निशा: हनी इसे ओवन में अच्छा बनाया जा सकता है, तवा पर पिज्जा परांठा बड़ी आसानी से बन जाता है, सर्च बटन पर पिज्जा परांठा लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
Srikant
can i cook this in microwave (without convection) as i am not having OTG (normal Oven).
Mamta Gola
Hello ,
Nishaji agar oven na ho to ye recipe kaise banayi ja sakti h
rakhee
मैंने यह घर पर बनाया
बहुत अच्छा बना
धन्यवाद
Kapil
Kya pizza electric rice cooker me bn sakta hai
sonika jain
Nisha g main recipe try krne k liye aapke reply ka wait kr rhi hu plss reply...can v use eno as yeast.
shweta
Microwave me ya fir electric tanoor me isko kaise bnate hai
Shivani Singh
Nice one I'll try it
sandy
Agar oven n ho to phir kaise bnaye?
sonika Jain
Nisha get aapne btaya ni kya hum eno ko yeast ki trh use kr skta h kya?
urmila kasana
nish ji aap ki sabhi recipies bahut lazawab hoti hai.
निशा: उर्मिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sahil
Mozzarella cheese kya hai recipes batya please...........
निशा: साहिल जी, मोजेरीला चीज, प्रोसेस्ड चीज है जो गरम होने पर मेल्ट होता है, आप इसे किराना शोप से ले सकते हैं.

learn
Please tell me the recipe of soyabean dal as I can't find it in the website or just give me the link....

निशा: learn, इसे मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
priya
Thanks for the recipe,Dominoz me calzone esi tarah se banate hai kya ?bahut testy hote hai please calzone ki recipe bhi batay....
Vartika Singla
Nisha mam I want d recipe for making smileys for my kids.. Please help me
निशा: वर्तिका जी, मैं इसको बनाने की कोशिश करूंगी.
Shruti
निशा जी क्या हम यीस्ट की जगह किसी और वस्तु का पृयोग कर सकते है |
निशा: श्रुति जी, यीस्ट की जगह बेकिंग सोडा का यूज किया जा सकता है, तरीका देखने के लिये नो यीस्ट पिज्जा रेसिपी सर्च करके देख सकती है.
sonika jain
Can we use eno packets as a yeast please reply jarur karei
निशा: सोनिका जी, ईनो का यूज किया जा सकता है.





neha
can i use any other thing in place of yeast??? plz tell
निशा: नेहा जी, यीस्ट की जगह बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
Girija
very tasty recipe