आलू का रायता (Aloo Raita Recipe)

खाने के साथ रायता हो तो खाने में मजा दुगुना हो जाता है. रायते खाने के स्वाद को तो बढ़ाते ही हैं साथ ही पाचन को दुरुस्त रखते हैं. आलू का रायता (Potatoes With Curd Sauce) झटपट बन जाता है. आईये आलू का रायता (Aloo Rayta,) बनायें.
Read - Aloo Raita Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Raita Recipe
- दही - 400 ग्राम (2 कप) (फैंटा हुआ)
- आलू - 2 ( उबले हुये )
- हरी मिर्च - 1 ( बारीक कटी हुई )
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच ( भुना हुआ पाउडर )
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ)
- सादा नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
विधि - How to make Aloo Raita Recipe
आलू को छील लीजिए और इसे तोड़कर दही में मिला दीजिए. इसमें सारे मसाले- हरी मिर्च, आधा हरा धनिया. लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक और आधा जीरा पाउडर मिला दीजिए. चमचे से चलाइए, रायता तैयार है.
रायते को प्याले में निकाल लें. बचा हुआ जीरा पाउडर डाल कर सजायें. हरे धनिये से भी रायते को ऊपर से डाल कर सजा दीजिए.
आलू के रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में रख सकते हैं, और खाने के समय निकालें. ठंडा आलू का रायता गरमागरम खाने के साथे परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आलू के रायते को व्रत में खाने के लिये, सादा और काला नमक की जगह सैधा (व्रत में प्रयोग होने वाला लाहोरी) नमक डाल कर बनायें.
आप चाहे तो आलू को उबालने की जगह माइक्रोवेव भी कर सकते हैं.
समय - 10 मिनिट, 4 सदस्यों के लिये.
कमेंट (27)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मधु जी, मुझे खाना बनाना बहुत अच्छा लगता है और जब आप कोई भी कार्य लगन और मेहनत से करते हैं तो उस काम में आपको सफलता भी मिलती है. साथ ही आप सभी लोगों का स्नेह और सहयोग मुझे इस कार्य में आगे बढा़ता है.
mam plz tell me the quantity of ingredients required. My mumma wants to make it as early as possible. She likes your receipes so much that she is alwayz busy in viewing your receipes.
निशा:प्रेमा जी,प्लीज इसका वीडियो देख लीजिये, उसमें सारी चीजों की मात्रा दी गई है, इसमें हमने 250 ग्राम पालक और एक कप सोया चंक्स यूज किये हैं.
Maine try kiya . not bad . I liked
निशा: मधु जी, धन्यवाद.
निशा:शिखाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी जी कमी तो कोई नहीं रहेगी लेकिन काला नमक से स्वाद के साथ सेहत भी अच्छी होती है.
निशा: पार्वती जी, हरा धनियां नहीं हैं तो न डालें, लेकिन धनियां पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
Garnish with one red chillie,mustard seeds,and a few curry leaves.
Best eaten with puries.......
निशा: लक्ष्मी, मैं चुकन्दर के रायते की रैसिपी लिखुंगी, धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, अगर मसाला अच्छी तरह भुनता है, तो सब्जी का कलर और स्वाद दोंनो ज्यादा अच्छे होते हैं.
निशा: पूजा, मेरी रैसिपी बुक नहीं है, मेरी सारी रैसिपी वेवसाइट पर ही हैं, धन्यवाद.
निशा: पूजा, सब्जी जो आपको या आपके हजबेन्ड को ज्यादा पसन्द हो , आप वही बनाइये, तरीका आप वेवसाइट से देख सकती हैं, मुझे विस्वास कि आप अच्छी सब्जी बना लेंगी.
निशा: कविता, रसगुल्ला बनाने में थोड़ा ज्यादा ध्यान से चीजें लेना और पेसेन्स के साथ बनाना होता है, एक बार बनाने से सही नहीं बने हैं, दूसरी बार कोशिश कीजिये, धीरे धीरे सारी चीजें आसान हो जाती हैं, आप अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.