कश्मीरी पुलाव - Kashmiri Pulao Recipe

सूखे मेवे और स्वाद से भरपूर कश्मीरी पुलाव आप किसी विशेष मौके पर बना सकते हैं . इसके जायके को चख कर लोग आपकी तारीफ करना नहीं भूलेंगे.
Read - Kashmiri Pulao Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kashmiri Pulav
- बासमती चावल - 1 कप ( 200 ग्राम)
- घी - 2-3 बडे़ चम्मच
- हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटी हुई
- अदरक - 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़ों में कटा हुआ
- अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
- किशमिश - 3 बडे़ चम्मच
- काजू - 3 बडे़ चम्मच
- बादाम - 3 बडे़ चम्मच
- पिस्ते - 10-12
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- बडी़ इलायची - 2
- दालचीनी - 1 इंच
- लौंग - 4
- काली मिर्च - 8-10
- तेज पत्ता - 2
विधि - How to make Kashmiri Pulav
चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दीजिए और बाद में अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.
एक बादाम से 6-7 टुकड़े के हिसाब से लम्बाई में काट लीजिए और एक काजू को 3-4 टुकड़ों के हिसाब से काट लीजिए, पिस्ते को लम्बाई में बारीक काट कर तैयार कर लीजिए, किशमिश के डन्ठल तोड़ लें और साफ कपड़े से पोंछ लीजिए.

घी गरम होने पर, जीरा डालिये, भूनिये, जीरा भुनने के बाद, साबुत मसाला, और तेज पत्ता डाल कर हल्का सा भून लीजिए अब इसमें कटा हुआ अदरक और अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और ड्राई फ्रूट डालकर भून लीजिए. सभी चीजों के भुन जाने और अच्छी सी महक उठने पर इसमें सौंफ पाउडर, चावल, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 2 मिनिट अच्छे से मिक्स करते हुए भून लीजिए.
अब चावलों में 2 कप पानी डाल कर मिक्स कर दीजिए और ढककर इन्हें 5 मिनिट के लिए धीमी आंच पर पकने दीजिए और चैक कीजिए और अच्छी तरह चला दीजिये, फिर से 5 मिनिट के लिए पकने दीजिए, और अच्छी तरह चला दीजिये, फिर से ढककर, 3 मिनिट पकने दीजिये और चावल को चैक कीजिये, चावल पक कर तैयार हैं., गैस बन्द कर दीजिये और चावल को 10-15 मिनिट के लिए ढके रहने दीजिए और उसके बाद पुलाव को प्याले या प्लेट में निकाल लीजिये. हरे धनिये और ड्राई फ्रूट से सजाइये और परोसिये.
सुझाव -
कश्मीरी पुलाव के लिए आप पहले से पके हुए चावल भी ले सकते हैं. इसमें सिर्फ सारे मसाले और ड्राई फ्रूट भून लीजिए और इन्हें पहले से पके हुए चावलों में मिला कर मिक्स कर लीजिए, कश्मीरी पुलाव बनकर तैयार हो जायेगा.
पुलाव में ड्राई फ्रूट आप अपनी पसंद अनुसार, जो ड्राई फ्रूट ज्यादा पसन्द करते हैं वह ज्यादा ले सकते हैं और जो कम पसन्द करते हैं उन्हैं कम ले सकते हैं और अगर कोई ड्राई फ्रूट आपको पसन्द न हो उसे हटा सकते हैं.
कमेंट (28)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रिया जी, मुझे खुशी है कि आपको यह पसंद आया. धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, आप सही कर रही हैं, लेकिन ओरेन्ज चावल को पूरी तरह मसालों के साथ बनने के बाद, थोड़ा ठंडा करें, और व्हाइट चावल जो हल्के नमक के साथ पके हैं उन्हैं मिलायें, आप उन्हैं ढककर रखदें, आपको ये चावल 2 कलर में ही मिलेंगे, प्लीज ट्राई और अवश्य बतायें कि बिरयानी कैसी बनी ?
निशा: प्रिया जी, आप आधे चावल सादे पका लीजिए और आधे से कशमीरी पुलाव बना लीजिए, और बाद में इन्हैं मिलाया जा सकता है, नमक और सारे मसाले एडजैस्ट करते हुये डालें.
Please
निशा: रवि जी, हम इसे जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: सुनैना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कौसर जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: लोकेश जी, बास्मति राइस भिगोने के बाद बहुत अच्छा बनता है, ये अगर ओवर कुक न हो तो बहुत खिला खिला अलग अलग बनता है, आप इसे बना कर देखिये.
निशा: महेश जी, आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
निशा: इसमें हल्दी डालने की आवश्यकता नहीं है.
Mam u r too good. . . apki vjh se aj mein itna sb kch bnana sikh gyi hu .. or ye apki h vjh se h k aj meri ma mjse boht khush rehti h. . thnkyuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuuu so mch mam. . .
निशा: रुचि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ap se ekrai chaiye hai ji...b bhi cake ghar me banati hu toh woh uper se bht sakt ho jata hai barten se niklate waqt tuth bhi jata hai plzz koi upay bataye.. jisse me cake bht acha aur bilkul sahi bana sa
निशा: अर्पिता जी, केक का बैट सही बनाये, न अधिक पतला और न अधिक गाढ़ा. ओवन को पहले प्रीहीट करें. केक जिस बर्तन में बना रहें हैं उसे तेल या मक्खन लगा कर मैदा से से कोट करें, नीचे बटर पेपर बिछायें केक बहुत अच्छा बनता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
निशा: रेनू जी, चने को कच्चे आम के साथ डालकर अचार बनाया जाता है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
thanks 4 ur best recipes.
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दलिप जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: dalip ji, अदरक के जूलियन चाकू से ही काटे जाते हैं, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये बड़े आसानी से कट जाते हैं.
निशा: सोनियां जी, मिन्ट स्वाद में थोड़ा बिटर ही होता है, मिन्ट को कम मात्रा में यूज किया जाता है, चटनी में इसके साथ धनियां और अमचूर डालेंगी तो अच्छा स्वाद आयेगा.