फालूदा - Faluda Kulfi Recipe - Falooda ice cream
Latest Video at YouTube Channel

गर्मियों की दोपहर या रात को खाने के बाद यदि फालूदा कुल्फी का एक गिलास खा लिया जाय तो फिर बाद में और कुछ खाने को मन ही नही करेगा. आईये आज दिल, दिमाग और शरीर को तृप्त कर देने वाली फालूदा कुल्फी (Falooda Kulfi) बनायें
Read in English - Faluda Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Falooda Kulfi
- कुल्फी -
- गुलाब का शर्बत
- कुटी हुई बर्फ
- चीनी- 2 कप (400 ग्राम)
- कार्न फ्लोर -1 कप (100 ग्राम)
- तुकमारिया या सब्जा के बीज 1 चम्मच
- फुल क्रीम दूध 1 लीटर (रबडी बनाने के लिये)
विधि - How to make Falooda Ice Cream at home
फालूदा बनाने के लिये हमें मीठा शरबत, फालूदा सेव, भीगे हुये तुकमारिया के बीज, कुटी हुई बर्फ, रबड़ी, कुल्फी और गुलाब का शरबत चाहिये. गुलाब के शर्बत न हो तो रूह अफजा या गुलाब के एसेंस का भी प्रयोग कर सकते हैं. कुल्फी की जगह आप वनीला आइसक्रीम भी प्रयोग कर सकते हैं. फालूदा सेव बनाने की जगह सिवईयां को उबाल कर प्रयोग कर सकते हैं लेकिन जितना समय और मेहनत लगती है उतने ही समय में फालूदा सेव तैयार हो जाते हैं, जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं.

तुकमारिया (Tukmaria) के बीज को सब्जा (Sabja), बबईया, बबुई तुलसी (Babui) या मीठी तुलसी (Sweet Basil) भी कहा जाता है. गर्मियों में होने वाले पेट और श्वसन संबन्धी विकारों के लिये इनका बहुत महत्व है. तुकमारिया के बीज (Tukmaria or Tukhm-e-Rehan) पंसारी की बड़ी दुकानों पर मिल जाते हैं.
आईये
कुल्फी - Kulfi for Falooda Ice Cream
कुल्फी आइसक्रीम जमा कर तैयार कर लीजिये या वनीला आइसक्रीम ले लीजिये
How to make Kulfi at home
तुकमारिया या सब्जा के बीज - Tukariya (Sabja) for Falooda
आधा कप पानी में 1 छोटी चम्मच चम्मच तुकमारिया (Tukmaria or Sabja Seeds) - बीज डाल कर भिगा दीजिये, 1 घंटे में ये बीज फूल कर भूरे हो जाते हैं.
चीनी का सादा शरबत How to make sharbat for Falooda Kulfi
400 ग्राम चीनी को 3/4 कप पानी में मिला कर, किसी बर्तन में डालिये और गरम करने के लिये गैस पर रखिये, पानी में उबाल आने के बाद और चीनी के घुलने के बाद, 2-3 मिनिट पकाइये और गैस बन्द कर दीजिये. शरबत को ठंडा होने पर छान लीजिये.
फालूदा सेव - How to make falooda sev
1 कप कार्न फ्लोर को 2 1/2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाइये, गुठलियां न रहने पर घोल को किसी बर्तन में डालिये और चमचे से चलाते हुये मध्यम आग पर, घोल के अच्छी तरह गाड़े और पारदर्शक होने तक पका लीजिये. मिश्रण को गरम गरम ही कलछी की सहायता से सेव मशीन में डालिये.

दूसरे बर्तन में बर्फ डाला हुआ ठंडा पानी लीजिये, सेव मशीन को दबाइये और मशीन से निकलते हुये सेव को सीधे बर्फ के ठंडे पानी में डालिये, सारे मिश्रण से सेव बना कर ठंडे पानी में डालिये, 5- 10 मिनिट तक सैट होने दीजिये, फालूदा प्रयोग में लाते समय, फालूदा सेव को चमचे से पानी से निकाल लीजिये और फालूदा आइस क्रीम में डालिये.
रबड़ी - How to make Rabdi for Falooda
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर ( 5 कप) दूध को किसी बर्तन में डालकर उबालने रखिये और दूध में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, धीमी आग पर दूध को थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुये, आधा रहने तक पका लिजिये, यानि कि दूध गाड़ा होकर, 5 कप दूध का 2 1/2 कप दूध ही रह जायेगा. आप चाहें तो 1 कप दूध में, 250 ग्राम खोया मिलाकर, किसी बर्तन में डालकर पका कर, जल्दी से गाड़ी रबड़ी बना सकते है.
फालूदा आइस क्रीम में लगने वाली ये चीजें हमें पहले से तैयार करली है. फालूदा आइस क्रीम को सजाने के लिये गुलाब शरबत भी ले लीजिये. (How to make Rose Sharbat )

फालूदा आइस क्रीम बनायें - Making Falooda at home
फालूदा आइस क्रीम बनाने के लिये प्याली या गिलास जो भी आपको पसन्द हो ले लीजिये और सारी 7 चीजें क्रम से डालिये.
- गिलास में सबसे पहले 2 चम्मच कुटी बर्फ डालिये
- 1 बड़ी चम्मच शरबत डालिये.
- 2 बड़ी चम्मच फालूदा सेव डालिये.
- 1 छोटी चम्मच तुकमारिया के फूले हुये बीज डालिये
- 1 बड़ी चम्मच रबड़ी डालिये.
- 2 स्कूप कुल्फी आइसक्रीम रखिये.
- गुलाब शरबत डाल कर सजाइये.
लाजबाव फालूदा आइसक्रीम तैयार है. स्वादिष्ट फालूदा आइस क्रीम परोसिये और खाइये.
इस सामग्री से 10 गिलास फालूदा आइसक्रीम के बनाये जा सकते हैं.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By pooja, 19 Jun, 2013
-
By pooja, 19 Jun, 2013
-
By sangeeta, 19 Jun, 2013
-
By shilu, 19 Jun, 2013
-
By divya, 19 Jun, 2013
-
By bhuwan, 18 Jun, 2013
-
By rajni, 18 Jun, 2013
-
By mamta, 18 Jun, 2013
-
By guddu goyal, 18 Jun, 2013
-
By nikita, 18 Jun, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes




Comment(s): 73:
I requested you this and you send this recipe. Thank you so much it is looking very tempting. I will try this soon.
with regards
Shina
Thanks for sharing , Faluda is a professional cooking recipe and ur a master of all recipes. I would suggest u to plz go for master chef india.. M sure u will win ..
निशा: धन्यवाद नीति, मेरे लिये आप सभी का साथ और ये वेबसाईट सभी प्रतियोगिताओं से अधिक बढकर हैं.
निशा: संध्या, मुझे विश्वास है कि आपको इसे बनाने में कोई भी दिक्कत नहीं आयेगी.
निशा; पूजा, बेटे को मेरा ढेर सारा प्यार, धन्यवाद.
निशा: तुकमारिया या सब्जा के बीज छोटे छोटे दाने होते हैं जो पानी में डालने के बाद फूल जाते हैं. इनका आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं में बड़ा महत्व हैं. यह गर्मियों में होने वाले पेट व श्वसन संबन्धी विकारों के लिये बहुत अच्छे होते हैं और फालूदा आइसक्रीम में खाने में भी बहुत अच्छे लगते हैं.
यदि आपके यहां तुकमारिया (Sweet Basil Seeds) उपलब्ध न हो तो आप इनके बिना भी फालूदा आइसक्रीम बना सकते हैं.
निशा: चेतन, फालूदा सेव बनाने के लिये, सेव मशीन तो चाहिये ही इसके बिना फालूदा से नहीं बनाये जा सकते, इस तरह के फालूदा के बजाय सिवइयों को उबाल कर काम में लाया जा सकता है.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद पूजा, मैं कोशिश करूंगी
निशा: निधि, अरारोट और कार्नफ्लोर अलग अलग होते हैं लेकिन यह एक जैसे ही दिखते हैं.
निशा: चेतन, आप ये बर्तन की दुकान से खरीद सकते हैं.
Mere pas ghar par computer nahi hai isliye mai meri shop se aapki achhi achhi aur nai nai receipe ke print out ghar lekar jata hun aur Alka (my wife) unhe padhkar nai nai dishes banati hai. Par kuch dino se apki receipe ka print out nahi le pa raha hun aisa kyun ho raha hai? Thanks & Regards
निशा: प्रीति, घर का खाना सेहत और स्वाद दोंनो में अच्छा होता है, धन्यवाद.
Aaj sunday nikal gaya or aapne kuch naya nahi dala. main subah se 50 bar site khol kar dekh chuki hoon. I am waiting for your new miracle. Bye.
निशा: ममता, हम जल्दी ही बना देंगे.
निशा: पूजा, हम मैसूर पाक बनाना लिखेंगे.
निशा: रूपाली, सिर्फ कुल्फी फालूदा की आइसक्रीम बनानी हो तो पहले कुल्फी के दो स्कूप डालिये, इसके ऊपर फालूदा डालिये और फालूदा के ऊपर शरबत डाल दीजिये
फालूदा फ्रिज में दो दिन तक अच्छी तरह रखा जा सकता है.
Mere pas ghar par computer nahi hai isliye mai meri shop se aapki achhi achhi aur nai nai receipe ke print out ghar lekar jata hun aur Alka (my wife) unhe padhkar nai nai dishes banati hai. Par kuch dino se apki receipe ka print out nahi le pa raha hun ( Khas kar page no. 1 ) aisa kyun ho raha hai?
निशा: बग बताने के लिये धन्यवाद, उम्मीद है कि जल्द ही यह कमी दूर हो जायेगी
I have a problem in making falooda. I dont have this sev machine. Can i make it in anything else which is easily available at home.
Please reply.
with regards
Shina
निशा: शाइना, फालूदा बनाने के लिये तो सेव मशीन चाहिये ही आप सिवंई (वरमीसैली) को पानी में उवाल कर फालूदा के जगह यूज कर सकती हैं.
nisha ji icecreams me cream ki jagah malai use karne se kya taste me koi farq aata hai?
aur kitne din tak ki malai use kar sakte hai
aur yeh bhi custard ki recipee bhi btaye
with regards
ruchi.
निशा: रुचि, आइसक्रीम में ताजा मलाई या एक दिन फ्रिज में रखी मलाई डाल सकती हैं.
निशा: अनु, कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च होता है.
निशा: सोनम आप इस वेबसाईट के हैडर में बने सर्च बाक्स पर रेसीपी लिखकर खोज सकतीं हैं. कुल्फी की रेसीपी बनाने का तरीका निम्न है.
How to make Kesar Pista Kulfi
निशा: पूनम आप रेसीपी को खोजने के लिये ऊपर सर्च बाक्स में लिखकर खोजें, यह सबसे अच्छा तरीका है. मैं सभी लिंक के पेज पर देने की कोशिश भी करूंगी
निशा: कुल्फी की रैसिपी पहले से दी हुई है, आइसक्रीम कालम में आप ये रैसिपी पढ़ सकती हैं.
plzzzzzzzzzz replyyyyyyyy me i very confuse to make this
निशा: स्वाति, तुकमारिया, बेसिल या सब्जा के बीज होते हैं. कार्न फ्लोर मक्का का रिफाइन्ड फ्लोर है.
ye tukmaria kya hai ye kaha milega eska tast kya hai? plzzzzzzzzz Mam reply
निशा: ज्योति, ये सब्जा के बीज, तुलसी जैसा प्लान्ट होता है, ये बीज बड़े किराना स्टोर पर मिल जाते हैं.
निशा: शाजिया, फालूदा सेव बनाना तो रैसिपी में बताया गया है, कुछ लोग वर्मीसैली का यूज भी करते हैं.
निशा: शाजिया, वरमीसैली को उबलते पानी में डालिये और जैसे ही हल्की नरम हो जाय आग बन्द कर दीजिये, वरमीसैली को पानी से छान कर एक दम ठंडे पानी में डाल दीजिये.
निशा: सरिता, अरारोट से भी फालूदा बनाये जा सकते हैं.
वाह,मै पहली बार फलूदा बनाने की विधि ढूंढ पाया हूँ/ मैं करीब ४ साल से यह विधि जानना चाह रहा था मगर कहीं नहीं ढूंढ पाया, अब जा कर यह विधि मिली है/
धन्यवाद/
निशा: अर्पिता, आप ठीक कह रही हैं.
Anubha Mathur
निशा: अनुभा, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको बहुत बहुत और धन्यवाद.
.
निशा: शवाना, हम जल्दी ही लिखेंगे.
निशा: रश्मि, जी हां फालूदा सेव को पानी में डालकर फ्रिज में रखना है.
yummmmmyyy...
Thank you so much nisha ji.
u r great.
falooda sev ko 4-5 day continue paani mai he rahne dena hai kya ya us ko banae ke baat nikal sakte hai.
निशा: श्वेता, फालूदा सेव पानी में ही रखे जाते हैं.
jab use faluda mein dala to sara taste bigad gaya.
please guide.
निशा: प्रीति, इन्हैं पैक्ड खरीदिये, बिलकुल मिट्टी नहीं होती है, अगर मिट्टी है तो साफ तो करनी ही होगी.
निशा: नितिन, समोसा रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर समोसा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: निमरा, मैं समझ नहीं पा रही हूं आप क्या पूंछ रही हैं.
Nisha g Tukmareia or sabja keya hota hai ...kehi app Gund-Kateera ko to nahi es naam se bulate .....agar nahi to esko Punjabi or English me keya kehte hai Nisha g ......pliz reply
निशा: तुकमारिया या सब्जा के बीज ये काले सरसों के दाने के बराबर होते हैं,ये basil seeds होते हैं.
ye kya cheezz h ? and kanha milengee........?
plz reply soon..........thank you....:-)
निशा: निधि, ये मीठी तुलसी के बीज होते हैं.
निशा: तुकमारिया सब्जा के बीज को कहते हैं. यह ड्राय फ्रूट बेचने वालों के पास मिल जाते हैं. यदि न मिले तो आप बिना सब्जा के बीज के भी फालूदा बना लीजिये
निशा: केशनी, रूआफ्जा या जो शर्बत आपको पसन्द हो वह कर सकती हैं.
निशा: रौशनी, तुकमारिया के बीज पारंपरिक फालूदा में डाले जाते हैं, इसे बबुई, बबईया भी कहते हैं. यदि तुकमारिया के बीज न मिले तो आप बिना तुकमारिया के बीज के ही फालूदा बना डालिये. गुलाब शर्बत के लिये रूह अफजा बहुत अच्छा रहता है. हम भी रूह अफजा ही प्रयोग करते हैं
निशा: दीप्ती, कार्न फ्लोर, कार्न से बना स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: स्वाति, तुकमारिया तुलसी के बीज होते हैं, इन्हैं सब्जा के बीज भी कहा जाता है.
निशा: रिचा ही अरारोट भी यूज कर सकते हैं.
निशा: उपहार, फालूदा की जगह मैगी नहीं दाल सकते हैं, फालूदा की जगह वर्मीसैली (सिमई) डाल सकते हैं.