केसर पिस्ता कुल्फी – Kesar Pista Kulfi – Saffron Pistachio Kulfi Recipe
Latest Video at YouTube Channel

हर किसी के बचपन की यादें किसी न किसी तरह की कुल्फी के साथ जुड़ी हुई होतीं है. आईये आज केसर पिस्ता मलाई कुल्फी (Kesar Pista MalaI KulfI) बनाकर अपने बचपन की याद ताजा करें
आइसक्रीम जहां नर्म मुलायम होती है जबकि कुल्फी रवेदार थोड़ा सख्त जमी हुई होती है. इसे एयर टाइट कन्टेनर में जमाने की आवश्यकता नहीं होती. इसे आप घर की कटोरियों में, छोटे कुल्हड़ नुमा मटकों में, छोटे ग्लास में या बाजार में उपलब्ध कुल्फी मोल्ड (Kulfi Moulds) में जमा लेते हैं,
पारम्परिक कुल्फी दूध को गाड़ा करके बनाई जाती है. इसमें दूध को इतना उबाला जाता है कि इसका आधे से भी कम भाग रह जाय. आजकल कुल्फी को घर में कन्डेंस्ड मिल्क और सूखे मिल्क पाउडर से भी बना लेते हैं लेकिन इसमें कुल्फी का वो स्वाद नहीं रहता. कुल्फी के स्वाद में दूध के रेशे होने चाहिये जैसे कि रबड़ी में रहते हैं. बल्कि आप कुल्फी को रबड़ी में थोड़ा दूध मिलाकर जमा हुआ रूप भी मान सकते हैं.
आप इस केसर पिस्ता कुल्फी में पिस्ते की जगह बादाम डालकर केसर बादाम कुल्फी (Kesar Badam Kulfi) या सिर्फ केसर डालकर केसर मलाई कुल्फी ( (Saffron Malai Kulfi) बना सकते है. केसर डालने से कुल्फी का रंग हल्का पीला होता है. बाजार में अधिक पीले कलर की कुल्फी में पीला रंग मिला होता है. इसलिये आपकी घर में बनी केसर कुल्फी अधिक पीलापन लिये नहीं होगी.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kesar Pista Kulfi
- दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम्)
- ब्रेड स्लाइस - 4
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (पतले पतले काट लीजिये)
- चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पाउडर बना लीजिये)
विधि - How to make Saffron, Pistachio Kulfi
दूध को भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये. उबाल आने के बाद एक कप दूध अलग निकाल लीजिये, बचे हुये दूध को आधा रहने तक उबालिये. थोड़ी थोड़ी देर में दूध को चमचे से चलाते रहिये ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे. दूध गाड़ा होने के बाद आग से इसे उतार कर ठंडा कर लीजिये.
ब्रेड स्लाइस के चारो ओर से किनारे हटा दीजिये. बचाये हुये एक कप दूध में केसर डालकर घोलिये.
अब गाड़ा किये दूध में ब्रेड तोड़ कर, चीनी अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाइये, केसर मिला दूध, इलाइची पाउडर और पिस्ते मिला कर चमचे से अच्छी तरह चलाये.
केसर पिस्ता कुल्फी जमाने के लिये मिश्रण तैयार है. इसे आइसक्रीम मोल्ड या मनचाहे बर्तन में जमा दीजिये. ये कुल्फी एकदम छोटे से मटके या छोटी कटोरियों में जमा सकते हैं. ये लगभग 4-8 घंटे में जम जायेंगी.
जमने के बाद केसर पिस्ता कुल्फी (Kesar Pista Kulfi) को काटकर ऊपर से एक दो पीस कतरे पिस्ते के डालकर परोसिये.
कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाइये: रैसिपी में दूध को गाढ़ा किया गया है, कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाने के लिये 500 दूध लीजिये, दूध को गाढ़ा करने की आवश्यकता नहीं है, दूध को गरम करना है, एक कप दूध में ब्रेड भिगो लीजिये. 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क और भीगी ब्रेड बचे हुये दूध में मिलाइये, चीनी नहीं डालनी है, मिश्रण को ठंडा होने पर, सारी चीजें इसी तरह डालकर कुल्फी बनाई जा सकती है.
सुझाव:
बच्चों के लिये कुल्फी आप किसी छोटे गिलास में जमा सकते हैं. जमने के समय इसमें पकड़ने के लिये कुल्फी स्टिक या छोटी चम्मच भी लगा सकते है.
कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाइये
Read this article in English - "Saffron Pistachio Kulfi Recipe"
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
-
By SWATI, 23 May, 2013
-
By sona, 23 May, 2013
-
By vijaylaxmi, 23 May, 2013
-
By jeswani, 23 May, 2013
-
By Aakanksha, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 87:
निशा: भक्ती, रबड़ी में ब्रेड मिलाने की आवश्यकता तो नहीं हैं. रबड़ी का स्वाद तो उसमें पड़ी मलाई के लच्छे से ही आता है.
Can u please write the recipe for the faluda, i like very much kulfi with faluda but i never find how to make faluda.
It will be very nice if u can provide.
well thanks a lot for these tasty and healthy dishes.
निशा: अनु रबड़ी में ब्रेड मिलाने की आवश्यकता तो नहीं हैं. रबड़ी का स्वाद तो उसमें पड़ी मलाई के लच्छे से ही आता है.
thankyou.
निशा: स्माइल आप पहले आग तेज रखे, दूध में उबाल आने के बाद धीमी या मीडियम आग पर दूध को आधा रहने तक उबाल लीजिये.
निशा: बीना, केसर के 20-25 टुकड़े प्रयोग में लाइये.
whenever i make icecream/kulfi i get icicles in it.
barf ka taste aane se vo acchi nahi lagti.
can u pls. tell any solution to it.
Thanks
aapki recipe bahut achchi hai.
सपना, कुल्फी को 4-5 मिनिट के लिये फ्रीजर से निकाल कर बाहर रखिये और अब खाइये,वह बिलकुल अच्छी हो जाती है.
thanx
How are you? Hope fine. You are doing a great job by providing this site. I really love your site, And have learn many things from the same.I desperately what you to please guide us hos to Make choco chip ice cream .As I have gone to many webistes bu they are making it with Eggs yolk. And being Vegetarian I want irt withiout them . Can you please help me in this.
Thanks in Advance.
निशा: सरोज आप दूध आधा होने तक गाढ़ा कीजिये और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये.
निशा: बाजार से रबड़ी लाकर भी जम जायेगी और ब्रेड नीचे भी नहीं जमती.
निशा: नीलम चल जायेगा लेकिन ब्रेड से अच्छा स्वाद बनता है.
thanks for sharing your receipes .
निशा: प्रीती, ब्रेड मिलाने के बाद, दूध को नहीं पकाना है.
निशा: किरन, कुल्फी तो हमने बिना मलाई के ही बनाई है.
निशा: किरन, मैं अवश्य लिखूंगी.
but i want the recipe of making a malai kofta!
निशा: शीतला, आप मलाई कोफ्ता रैसीपी सर्च बटन पर लिख कर देख सकती हैं
Kulfi main burf a rahi thi. please help me.
i want to know how to make creamroll
निशा; रेखा, इन्हैं डीप फ्राई करके, चाट मसाला डालकर, कुरकुरे स्नेक्स की तरह प्रयोग में ला सकती हैं.
Lajawab Kulfi bani thi, mere in-laws kha ke khush ho gaye thei, or mujhe bhi kulfi bahot pasand aayi, or iss kulfi ko khane ke baad aub market ki kulfi band or ghar ki kulfi bani shuru ho gayi hai...
Thanks Nisha ji
could you please help me with the recipe of falooda too?it tastes awesome with kulfi.
निशा: अर्चना, हम लिखेंगे.
निशा: पूनम, भारी पार्टीकल नीचे बैठने के कारण एसा हो सकता है, कुल्फी को 2 घंटे जमने के बाद, फ्रीजर से निकाल कर अच्छी तरह मिला दें तब सारी कुल्फी एक जैसी ही होगी.
Many thanks,
JMW
निशा: अनिशा, कुलफी को एअर टाइट कन्टेनर में जमाइये.
our badiya ayyega
निशा: निशाललित, शाही टुकड़ा की रैसिपी मुझे अभी लिखनी है.
Kaisi hein aap!
I coulnd not check ur full video as it stopped in between, i tried many times. same happened with other recipes also like rice pitha n rice roti...others all fine...plz try to fix this error...thanx
निशा: राजदीप, यहां तो सभी वीडियो पूरी तरह चल रहें हैं, हो सकता है कि आपके यहां ही कुछ प्रोब्लम आ रही हो, प्लीज देख लीजिये.
mam now its summer season so upload some recipes by which children can take milk willingly.....
& thanx mene aapki kafi recipi try ki h jo acchi tarah se bani h ok thanx a lot.....
निशा: अक्षय, जी ही ब्रेड न मिलाने पर कुल्फी बन जायेगी.
apki batayi kulfi bhut bhut tasty bni aur bilkul traditional kulfi ka taste tha.......thank u very much 4 this receipe
nisha ji
aapko pata hai meine yeh ice cream banai aur mere husband ko bahut pasand aaye thanks nisha ji kyunki mujhein khud wishvaas nahi hua ki meine itni achchi ice cream banai.
निशा: ममता, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
Thankuuuu sooo much aap ke ya kulfi mane apne ghat par bana kar sab ko kheliye sab ko kafi pasand aayi mera husband sugar ka marig hai wo phir bhi bahar ja kar ya sab kha lata hai mujha kafi tenshion heti the lakin aaj mane unha Sugarfree kulfi khilayi to unha maja he aa Gaya aur mujha bhi tenshion nahi hue ab to unhona mujha promise kiya hai ke wo ab ghar ke icecream khayage AGAin Thankuuu sooo much aap hai to koi tenshion nahi hai love uuuu nisha g
निशा: नेहा, मुझे बहुत खुशी हुई, धन्यवाद.
निशा: शिल्पा, कुल्फी को सर्व करने के 5 मिनिट पहले टेबल पर निकाल कर रखिये, वह नरम हो जाती है.
निशा: शिल्पा, दूध ज्यादा गाड़ा कर लिया जाये तो कुल्फी में बर्फी का टेस्ट आ जायेगा.
maine kulfi mold mein kulfi banayi lekin 24 hrs se zyada hone per bhi woh nahi bani.kulfi ko freezer mein dhakkan laga ke rakhte hain ya bina dhakkan ke plz reply karein
निशा: कुल्फी मोल्ड को ढक्क्कन लगाकर रखिये और आपका रेफरीजरेटर का तापमान भी सही होना चाहिये.
निशा: आरती, केसर न हो तो मत डालिये कुल्फी फिर भी अच्छी लगेगी.
निशा: डौली, कुल्फी में दूध का स्वाद बिलकुल नहीं आता.
निशा: त्रिखा, रैसिपी में दूध को गाढ़ा किया गया है, कन्डेन्स्ड मिल्क से कुल्फी बनाने के लिये 500 दूध लीजिये, दूध को गाढ़ा करने की आवश्यकता नहीं है, दूध को गरम करना है, एक कप दूध में ब्रेड भिगो लीजिये, 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क और भीगी ब्रेड बचे हुये दूध में मिलाइये, चीनी नहीं डालनी है, मिश्रण को ठंडा होने पर, सारी चीजें इसी तरह डालकर कुल्फी बनाई जा सकती है.
निशा: त्रिखा, आप दूध को बोइल कर सकती हैं, गरम दूध में सारी चीजें मिक्स की जा सकती हैं, लेकिन कुल्फी जमाने के लिये दूध को ठंडा करना होगा.
can u tell me recipe of hot doggs
निशा: राज, मैं कोशिश करूंगी.
thanks for your recipe...nisha ji.....
mai bahut dino se kulfi recipe dhundh rahi thi. aapne meri mushkil ko aasan kar diya.jaije aapne bataya maine thik waise hi banaya bahut hi achhchhi kulfi bani hai thanx a lot
निशा: आफरीन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी मैं कोशिश करती हूँ.....
निशा: अनवर जी, कन्डेनस्ड मिल्क दूध कन्सन्ट्रेट दूध और चीनी का मिश्रण है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
I AM WAITING
निशा: आरजू, ब्रेड को दूध में भिगोने पर वह नरम हो जाती है, उसे अच्छी तरह से मिक्स करके मिलाना है.
निशा: निशा मैं अब ठीक हूँ, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
bread dalna zaroori hai kya? bread ki jagah hum kuchh aur nahi dal sakte..
निशा: पिंकी कुल्फी को एअर टाइट कन्टेनर में जमाइये, अच्छी बनेगी.