शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers
Latest Video at YouTube Channel

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- my babies 4month (Answer : 1)
- hii nisha ji mera 7 month ka baby hai mai usko kya kya khila sakti hu (Answer : 1)
- ranjana singh (Answer : 0)
- baby food according to weather (Answer : 1)
- sisu aahar ke liye (Answer : 2)
- Can I put salt in my baby's food? (Answer : 1)
- for feeding milk (Answer : 0)
- Baby food recepies (Answer : 2)
-
More Question..
Latest Questions
-
By Manu Purohit, 21 May, 2013
-
By jyotika tayal, 21 May, 2013
-
By anjil panchal, 21 May, 2013
-
By Sarita, 21 May, 2013
-
By Rajni mohod, 21 May, 2013
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 113:
you r 2 good. main to aapki bahut badi fan hoon.Aap jo bhi banati hai bo eak dum perfect hota hai.
Aap please 4 to 5 years old baby ke liye bhi kuch recipe likhe.
Thanks,
निशा: ज्योत्सना, धन्यवाद.
i was wondering if you can add some simple indian recipes that i can prepare for my 1yr old daughter..
i'm vegeteraian and outside india you just cant find enough of indian recipes for kids. most of them are non-vegetarian..
and after trying too hard i'm just not able to find easy meal ideas for her..
it'll be wonderful if you help..
cheers..
निशा: सुमिरन, ये सारी रैसिपी 2 साल तक के बच्चे को बनाकर खिलाई जा सकती है.
निशा: गौरी, डाक्टर कहते है कि आपका बेटा नारमल है तब वह बिलकुल ठीक है, आप उसको खाने में अब थोड़ा थोड़ा ठोस आहार दीजिये, वह अपने आप ही अच्छी तरह ग्रो करेगा.
निशा: मेनका, 9 महिने के बच्चे को खिचड़ी या दाल में आप बहुत ही थोड़ा सा एक चौथाई छोटी चम्मच या कम घी डाल कर खिला सकती हैं.
निशा: रंजीतामानु, ये सभी रैसिपी 6 महिने से लेकर 2 साल तक के बच्चे के लिये हैं.
निशा: दीपशिखा, आप ये सभी रैसिपी उसे खिला सकती हैं.
निशा: मीनक, जंक फूड आलू चिप्स, कुरकुरे, पिज्जा, बर्गर इत्यादि हैं जो बच्चे बड़े चाव से खाना पसन्द करते हैं, इन खानों में पोषक तत्व कम होते हैं.
निशा: पी एस, धन्यवाद. मैं बच्चों के स्कूल टिफिन के लिये लेख लिखूंगी.
shweta
thanks for sharing such a useful information.
my son is 4 months old.he is totally dependent on my feed.i want to add these recipes in his feed now.so i want to ask is this appropriate time for him to be able to digest these recipes?he has entered in his 5th month.please reply as soon as possible.am very worried.
निशा: प्रिया, घर में बाहर की चीजें कम लायें या हैल्दी चीजें ही लायें, आप बेटी को बदल बदल कर स्टफ्ड परांठे, दाल चावल, दाल चावल की खिचड़ी,साबूदाने की खिचड़ी या खीर, दाल का चीला, बेसन का चीला इत्यादी बदल कर वह जो भि पसन्द करे खिलाइये, वह खायेगी.
निशा: पिंकी, बच्चे को प्रत्येक 2 1/2 या 3 घंटे में फीड कराना ही होता है, अभी दिन में एक बार ठोस आहार, एक बार कोई फ्रूट अवश्य खिलायें, लेख में दिये हुये आहार से सभी आहार बनाकर बच्चे को खिला सकती हैं. रात के समय 1 या 2 बार फीड कराना पर्याप्त है, समय समय पर बच्चे के डाक्टर से सलाह लेती रहें.
meri daughter 1 saal 5 mahine ke hai pehle wo jo do kha leti thi bt ab wo kuch bhi nahi khati dudh bhi nahi piti sare din sirf dudh pe he rehti hai wo bhi kam piti hai...kuch bhi nahi khati thoda khake baki chor deti hai kya karu kuch aise recipe btao jo usko pasand aaye wo wo khale...
निशा: रुचिका, बच्ची को आप खाना बदल बदल बनाकर खिलाइये, फल भी मैस करके थोड़ी सी चीनी मिलाकर खिला सकती हैं, आप उसे घर में घुटी पिलाती हों तो वह भी पिला सकती है, ताकि उसका पेट सही रहे.
how r u?dr meri beti to kuch khati he nahi hai mane usse mithi sevaiya khilayi usne thodi se khai or fir chor di..main job krti hu mere pichey kya khati hai kya nahi mujhe nhi pta...bt main yaha se jane ke baad use sab se pehley juice deti hu uske baad use kuch khilati hu...bt wo jada nahi khati...or sab se badi baat wo mirch to jrasi bhi nahi khati...kya karu dr plz help me kya banu jo usse pasand aaye...main usse maggi khila sakti hu na koi problam to nahi hai....
निशा: रुचिका, आप अपनी बेटी को मैगी, पास्ता सब कुछ खिला सकती हैं, लेकिन 2 या 3 दिन में 1 बार, दाल चावल, खिचड़ी, दलिया, खीर, रोटी, परांठा, प्रत्येक सब्जी से 1-2 टुकड़े खिलाइये, उसे बदल बदल कर खाना खिलाती रहें, आप बेबी को ताजा जूस दीजिये, मिर्च वह नहीं पसन्द करती तो ये अच्छी बात है, चिन्ता मत कीजिये, बच्चा अपनी इच्छा से जितना खाता है, खिलाइये, बच्चे को समय समय पर घुटी देती रहें.
निशा: मानसी, मेरी वेवसाइट पर एपल खीर अभी डाली ही नही हैं, वह मुझे लिखनी है, याद दिलाने के लिये धन्यवाद.
how r u?main usse 2-3 din me ek baar he meggi khilati hu mujhe ina to malum tha ke meggi bacho ke liye achi nahi hoti isliye aapse pucha tha ke main maggi khila sakti h ya nahi...main usse badal badal ke he khilati hu...pestry khilati hu to wo sari kha jati hai..lekin ghar me kuch bhi bnao wo thoda khati hai or baki chor deti hai...or nishaji wo bahut kmjor hai wo moti he nahi hoti bahut ptli hai bt furtili bahut hai....kya karu jisse wo thodi to thik se ho jaye...plz help me.
निशा: रुचिका, बेबी पतला है, लेकिन फुर्तीला है तो आप चिन्ता बिलकुल न करें, कुछ बच्चे पतले रहते ही है, बस समय समय पर उसका खाने का ध्यान रखें, जितना भी खाये उसे घर पर बना कर कुछ कुछ हमेशा खिलाती रहें.
nisha ji wo ghar ka bana hua khati to hai bt bilkul thoda sa...wo bilkul bhi healhty nahi hai...nishaji mujhe kisi ne kaha ke agr main usse jada braid khilaungi to pet me kide ho jayenge kya yeh such hai wo kuch bhi nahi khati isliye main jam leke aayi taki wo braid ke saath aram se kha le...or wo khati hai main usse mitti braid bana kr bhi deti hu or wo kha leti hai...plz reply me.
निशा: रुचिका, ब्रेड खाने से कीड़े नहीं होते हैं, आप उसे ब्रेड जैम खिला सकती हैं.
jab mere paas baby hoga mein definatly try krungi.
निशा: पिंकी, आप बेटे को दाल का पानी, सब्जी का टुकड़ा मैस करके, मैस्ड फ्रूट, मैस्ड चावल, बिस्किट और सेरेलक आप दे रही हैं, अच्छा है बेबी स्वस्थ्य होना चाहिये, समय समय पर उसके खाने का ध्यान रखिये, मोटे के लिये परेशान न हों, वह कभी भी वेट गेन कर लेगा.
निशा: जसमीत, आप शिशुयों के लिये आहार आर्टिकल पड़ सकती हैं इसमें बच्चे के लिये की चीजों के बारे में बताया गया है, आर्टिकल सर्च करने के लिये सर्च बटन पर लिखकर क्लिक करें.
निशा: रंजीत, बेबी को फलों का जूस दिया जा सकता है, इतना ध्यान रखें, बेबी को ठंड न हो रही हो, फल फ्रिज में न रखे हो.
निशा: रंजीता, आपकी बेटी को आप समय समय पर दूध और जो खाना आप दे रही हैं, वह देती रहें, अगर वह उलती कर देती हैं तो उसे 1-2 बार दिन घुटी दीजिये, लम्बाई की चिंता आप बिलकुल मत कीजिये, बेबी अपने आप लम्बी हो जायेगी, ये मेरा मानना है. अधिक जानकारी के लिये आप बच्चों के डाक्टर से सलाह ले सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: नवाजिया, आप उसको दाल चावल, दलिया, खिचड़ी, केला, दूध से खीर बनाकर, कुछ अलग अलग चीजें बना कर खिलाइये, थोड़ा थोड़ा खाना शुरू कर देगा तो वह अपनी मन पसन्द चीजें खाने लगेगा, आप डाक्टर से सलाह भी ले सकती है.
निशा: फिरोज, अभी तो आपका बेटा आपके दूध पर ही है, वह उसके लिये सबसे अच्छा आहार है, बच्चे का ठंड से बचाव रखें अगर उसे कुछ प्रोब्लम हो तो डाक्टर की सलाह लें.
meri bitiya 9 mnths ki ha aapki sooji ki kheer maine use banakar khilayi usne bahut pyar se khai.........thanks a lot
i think its much better than cerelac and its fresh too....
निशा: श्रुति, आप बिलकुल सच कह रही हैं, आप घर में उसे ताजा ताजा अपने हाथों से बनाकर खिला रहीं हैं, सैरेलक उसका मुकाबला कहां का कर सकता है, धन्यवाद.
निशा: निधि, एसा लगता है कि आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्शन की सुविधा नहीं है. केक - बेकिंग के लिये कन्वेक्शन की सुविधा वाले माइक्रोवेव या ओवन की आवश्यकता होती है. आप अपने माइक्रोवेव का मैनुअल पढिये. यदि मैनुअल आपके पास न हो तो नेट से अपने माइक्रोवेव के बारे में जानकारी ले लीजिये.
mera beta 14 months ka h. use getetics diseases h. uska mental development delay h. use sizzers bhi aate h. or cow or other milk use suit nahin karta. or vo jaisa ki upar likha h us diet ko bhi ache se nahin khata. use soya milk pilate h. kya is milk se curd or kheer bana kar khila sakti hoon. plz koi or recipe bhi bataiye . vo week bhi h
निशा: भूमिका, जी हाँ सोयामिल्क से टोफू बनाया जाता है, वह सोय कर्ड ही होता है, उसे आप बच्चे को खिला सकती हैं, सोय मिल्क से खीर भी बना सकती हैं, सूजी की खीर सोयमिल्क मिल्क से बनाकर खिला सकती हैं, पौष्टिक खाना ही वेवी को खिलायें, समय समय पर डाक्टर से सलाह लेती रहें, धन्यवाद.
निशा: जगसीर जी, इस लेख में इतने बड़े बच्चों के लिये खाने के वारे में दिया है, आप रोजाना बच्चों को बदल बदल कर उन्हैं नया नया खाना बना कर खिलायें, धन्यवाद.
mere beti 9 months ki he. main use breast feed karti hu. vo cow milk bilkul nahi leti mager kisi fruit me mix kiya hua le leti he.uski body avrage he but last week se uska pet fula hua rehta he . ges problem nahi he.so kya aap koi esi salah dengi , jisse ki uska pet body shep me bana rahe.
निशा: मनोरमा, बच्चे को लेकर उसके शेप के वारे में मत चिन्तित होइये, बच्चा बीमार न हो, इतना ध्यान रखें, उसे ताजा और हैल्दी खिलाती रहें, फल के साथ मिक्स करके दूध बच्चा लेता है, बहुत अच्छा है़.
निशा: पायल, बेबी को आलू मत दीजिये, जूस और दाल, चावल का पानी उसे दीजिये, अभी वह छोटा है, थोड़ा और बड़ा हो जाय धीरे धीरे उसके अनुसार जो वह आसानी से खा सकता है, वह खिलाइये, धन्यवाद.
निशा: विकास, पहले तो बच्चे को डाक्टर के पास ले जाइये, बच्चे के लिये चीनी, नमक का घोल बना कर, हर आधा घंटे में पिलायें, पानी को उबाले और ठंडा करें, उसी पानी में घोल बनायें और वही पानी बच्चे को पिलायें, मां का दूध बच्चे को पिलाते रहें, डाक्टर से सलाह लें, धन्यवाद.
निशा: पिंकी, आप बेबी को ठीक खिला रही हैं, उसका वेट नार्मल है, आप परेशान न हो, आप जो भी सोलिड खाती हैं, उसके मुंह में थोड़ा थोड़ा रखती रहें, वह धीरे धीरे खाने लगेगा, धन्यवाद.
Thanks.
निशा: सोनी, आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
very very thanks
निशा: कविता, शिशुयों के आहार में बच्चे के लिये कई तरह के खाने हैं जो बच्चे को दे सकती हैं, बच्चा दूध नहीं पी रहा है, इसका मतलब उसे कोई परेशानी है, उसे डाक्टर को दिखाइये, पेट गड़बड़ी के लिये घर में बच्चे को घुटी दी जा सकती है, धन्यवाद.
निशा: शिक्षा, बेटे को अपनी मनपसंद आलू और केला खाने दीजिये. लेकिन साथ में दाल चावल खिचड़ी परांठा भी अपने साथ में खिलाईये.
निशा: तलविन्दर जी, बच्चा पतला है लेकिन स्वस्थ है, तब आप चिन्ता न करें, कुछ बच्चे पतले रहते ही हैं, बच्चे को समय समय पर अपने हाथों से ताजा बना खाना खिलाती रहें, सेहत कभी भी बन जाती है, धन्यवाद.
निशा: रश्मि, भुनी सूजी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर 1 माह से भी अधिक रखा जा सकता है.
निशा: बबिता, मैं कोशिश करूंगी
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद मैं कोशिश करूंगी
i have 5 month little boy.
may i give him above said solid food before 6 month?
निशा: उपासना, दाल का पानी, चावल का माड़, मैस्ड फ्रूट बेबी को दिये जा सकते हैं.
निशा: वहां सेब की खीर विस्तार से है. बेकिंग सोड़ा डालना आवश्यक नहीं लेकिन इसे डालने से दूध नहीं फटता
निशा: रश्मि, कुछ खास किस्म के सेब के साथ एसा हो सकता है. इन्हें पहले चीनी में पकाकर उबले हुये दूध में डाल लें तो अधिक अच्छा हो. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) की रेसीपी यहां है. इसे बिना मेवा डाले बना लीजिये
i want to ask one qut. meri beti naina, 10month ki he me use kitani bar khana khilau
निशा: नीता, आप बेबी को सोलिड फूड डाइट दिन में 2 -3 बार दे सकती हैं, मां का दूध हर 3 घंटे में बच्चे को पिलाती रहें.
निशा: निमिषा,बेबी को पालक मूंग दाल बनाकर छान कर दे सकती, 2-3 बार दिन में दे सकती हैं. चुकन्दर का जूस,गरम करके, चीनी डालकर 2 टेबल स्पून बेबी को 1-2 बार दिन में पिला सकती हैं, मां का दूध तो 2-3 घंटे में 1 बार पिलाना बच्चे के लिये अच्छा होता है. डाक्टर से सलाह अवश्य लीजिये.
निशा: प्रिया, आप थोड़ा थोड़ा सा खिला सकती हैं.
Di humara beta 2 year ka hai wo meetha kam.khata hai.bachho ki namkeen recipes bataiy jo aasani se ban bhi jaye aur bachho k liy healthy bhi rhey.ek upma hi jhatpat bna pati hoon....kuch aur bhi aap bataiy.
निशा: सारिका, बेबी को बेसन का चीला, आटे का नमकीन चीला, चावल और दाल मिक्स आटे का चीला, स्टफ्ड परांठा, इडली, दाल चावल, खिचड़ी आदि बनाकर दे सकती हैं, वेबसाइट पर ये सारी रैसिपी उपलब्ध हैं.
निशा: सारिका, अभी मेरी बुक या सीडी नहीं हैं.
निशा: राम बेबी को हर खाने की चीज टेस्ट कराते रहें, खाने की चीज उसके हाथ में दें और खाने को कहें भी. अवश्य उसे कुछ तो पसन्द आयेगा, और आप डाक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.
mera beta 5th ka ho chuka hai to kya mai use dal ka pani chawal ka maad de sakti hun agr han to kitna kitna or use konsa fruit dun plz reply me i m waiting for ur reply plz
निशा: प्रियंका, आप उसे दाल का पानी और माड़ 1 बार 1/4 कप पिला दीजिये, दिन में 2 -3 बार पिला सकती हैं, केला, पपाया और चीकू मैस करके दिया जा सकता है.
mera beta 5th month ka but uska weight bahut kam hai uska weight badhane ke liye kya kya khilaun plz nisha ji reply me
निशा: प्रियंका, बेबी अभी ज्यादा कुछ नहीं खा सकता है, उसे आप दाल का पानी, चावल का स्टार्च (मांड़), मैस्ड केला, मैस्ड पपाया, दे सकती हैं, और मां का दूध जो सबसे गुड़कारी हर 2-3 घंटे में फीड कराती रहें, डाक्टर से सलाह अवश्य लीजिये.
निशा: लता, बेबी को केला मैस करके दीजिये, मिक्सी में केला और दूध डालकर मिक्स करके बच्चे को खिला सकती हैं. सेब की खीर बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: सुमन, बहुत बहुत धन्यवाद.
mera bachha 10 maah me run kar raha he dr. ne uska himoglobin bahut kam bataya he kis tarah ke ahar banakar use khilau me use halwa or khichdi khilati hu anar ka juce deti hu pls mujhe batayiaga
निशा: सरिता, आप बेबी को बहुत अच्छा खाना दे रही हैं, अनार का जूस, केला मैस्ड चीकू मैस्ड और पपाया मैस्ड करके खिलायें, गाजर का मोसम आ रहा है, गाजर का जूस भी बेबी को दे सकती है, मां का दूध उसे अवश्य पिलाती रहें, समय समय पर डाक्टर से सलाह लेती रहें, बेबी जल्दी ही ठीक हो जायेगा.
निशा: रंजना मैं इसके ऊपर और लिखने की कोशिश करूंगी
निशा: विकास बेबी को लेक्टोजन या अमूल का दूध देना ही ठीक है, बच्चे को 2-3 घंटे में दूध चाहिये, दूध की बोटल पानी में उबाल कर वास करें, बच्ची का ध्यान हर पल रखना होगा, आपकी मां या बहन से आप मदद लें तो ज्यादा अच्छा है, बेबी के लिये मेरी बहुत बहुत शुभकामानायें.
निशा: स्नेहल, बेबी दाल चावल, स्टभ्ड परांठे, बेसन का चीला, दोसा, इडली, और घर में जो भी खाना आप ताजा बनाकर खायें बच्चे को साथ में अवश्य खिलायें, वह अब सबकुछ खा सकता है.
meri beti 4 months ki hai, but wo 3-4 din se Green aur Patli Laitring kr rhi hai, wo b 1 din me 4-5 bar aur khatti Smell aa rhi hai.
Please koi solution bataye
निशा: मिली, बच्चे को सर्दी हो रही लगती है, प्लीज बेबी को तुरन्त डा.के पास लेजाइये.
Dabar Janam Ghutti baby ko kab se dena suru karte hai? aur isse kya fayda hai? aur sardi ke dino me de sakte hai ya nhi?
निशा: घुटी बच्चे को 2 महिने के बाद से दी जा सकती है, इससे बच्चे का पाचन सही रहता है,प्लीज डा. से सलाह लीजिये.
what can i give to my five month girl baby
निशा: विकास अभी बेबी को मां का दूध ही पर्याप्त है.
Humara Anadi 5 mahine ka hain. Hum Anadi ko bottel se dodh dete hain koi problem to nahi hai. Hum ko kuch logo ne kaha ki bacche do bottel se dodh nahi dena chahiye. Kya hum jan sakte hai Kyun ?.
निशा: मेधा जी, बच्चे के लिये मां का दूध सबसे अच्छा है, लेकिन जब मां का दूध बच्चे के लिये पर्याप्त न हो तब बच्चे को बोटल से दूध देने में कोई प्रोब्लम नहीं है.
Apke recipes bahut achee hain....apka bahut bahut dhanyabad....I am so happy....apke recipes se sab ko bahut help mil jaati hai....main apka bahut bada fen hun.......Madam mera baby 2 year 3 month ka hai..o khana bahut kam khaata hai,or na hi fruits khaata hai...or use sweets ,kurkure,namkeen ets,s ye sab achaa lagta hai...or ja na do to rota hai....or madam g boil egg khaata hai..1 time me kitne egg dene chahiye.... or maa ka dhoodh pita hai...bahar se dhoodh nhi pita hai..last 2nd month me uska weight 12.300kg some think tha....Please guide me what is best for my baby....
निशा: रजनी, आपका बेबी एकदम स्वस्थ है, कुछ बच्चे कम खाते हैं, लेकिन आप उसे कुरकुरे की जगह कुछ घर में उसके लिये नमकीन बना लीजिये, बेसन के सेव बनाकर रख सकती हैं, ड्राई फ्रूट नमकीन बना सकती हैं. चीला, नमकीन स्टफ्ड परांठा, दोसा घर की बनी चीजें खिलायें तो फ्यूचर के हिसाब से अच्छा है.
निशा: स्नेहा, बेबी को जो पसन्द हो वह दीजिये, बिस्किट मीठे या नमकीन, बेसन का चीला, दाल का दोसा, रोटी परांठा और दूध जो वह पसन्द करती हो आप उसे अपने हाथ से खिलाइये, उसका वेट ठीक है, बेबी की स्वस्थ है तो चिन्ता न करे बच्चे अपने आप ही धीरे धीरे खाना सीख जाते हैं.
निशा: मधु, बेबी सेरेलक खाता है, अच्छा है इसके साथ में आप घर में जो खाना बनता है, उसमें से बच्चे को कुछ कुछ खिलाती रहें, दाल से बिना मिर्च डाले डाल का पानी बच्चे को दीजिये, सब्जी का टुकड़ा मैस करके दीजिये, चावल मैस करके दीजिये, बच्चे के लिये मैस्ड खिचड़ी बनाइये, रोटी परांठे का टुकड़ा बच्चे के हाथ में दे सकती हैं, बच्चा इन चीजों को स्वाद से खाने लगता है, तब आप सेरेलक बन्द कर सकती है, सेरेलक से घर में बना हुआ खाना ज्यादा अच्छा है.
निशा: श्रेया, बच्चे को चीकू खिलाया जा सकता है, दाल का पानी, सब्जी का पानी, मैस्ड चावल दाल के पानी के साथ बच्चे के हाथ में बिस्किट दे सकती हैं, अभी थोड़े दिन बाद मौसम अच्छा हो जायेगा तब आप और भी फल बेबी को खिला पायेंगी, धन्यवाद.
निशा: सीमा, बेबी को 1-2 बादाम पानी में भिगो कर पीस कर दिये जा सकते हैं,पीस कर दूध में मिला कर बेबी को दे सकते हैं.
मेरी पोती पांच हफ्ते की है डॉक्टर का कहना है कि पानी बिल्कुल नहीं पिलाना दूध में पानी उसको मिल जाता है.
Please repply..
निशा: विजय, डाक्टर सही कह रहे हैं, अभी बेबी को पानी देने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: राजेश जी हां बेबी को रोटी का टुकड़ा दिया जा सकता है, और सोफ्ट फूड खिच़ड़ी, दलिया, दाल चावल, सूजी की खीर बेबी को दे सकती हैं. शिशु का आहार लेख पढ़ सकते है, जिसमें बेबी के लिये आहार की जानकारी दी गई है.
maine apko pehele bhi msg kra tha but apka rply ni aya... so plz tell me k mera 2 saal ka baby hai dhang se khana ni khata so esa kya kru jo kuch ache se kha sake..
thanx & regard
vandana
निशा: वंदना, बेबी जितना खाता है, या जो भी पसन्द करता है, आप उसे वह खिलायें, बेबी स्वस्थ हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है, धीरे धीरे ये बच्चे खाना सीख लेते हैं, धन्यवाद.
निशा: अन्नपूर्णा जी, बेबी की हैल्थ ठीक है तो चिन्ता की कोई बात नहीं है, आप उसकी रोजाना अच्छी तरह मसाज करती रहें, बेबी पकड़ कर खड़े होता है, उसे वाकर में खड़े कीजिये वह बहुत जल्द चलना सीख जायेगा, कुछ बच्चे देर से चलते हैं.
निशा: पूजा, दलिया को थोड़ा सा देशी घी डालकर भून कर रख लीजिये, बाकी सभी चीजें भूनने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: रजनी, आर्टीकल शिशुयों के लिये आहार में 6 महिने से लेकर 2 साल तक के बच्चों के लिये खाने के लिये हैं, आप इसे पढ़े इसमें बहुत सारे खाने के बारे में लिखा है जो बच्चे को दिया जा सकता है, धन्यवाद.
निशा: निधि जी, इस आर्टीकल में बहुत सारे खाने बेबी के लिये बताये गये हैं, आप जो भी पसन्द करती हो वह बेबी को दे सकती हैं.
निशा: राधिका, बहुत सारे बच्चे इसी तरह खाने में प्रोब्लम करते हैं, उनको अलग अलग खाने बना कर देते रहें, और उन्हैं जो भी टेस्ट पसन्द आयें उसी स्वाद में उन्हैं खाना दीजिये, आप जो भी खाना खा रहे थोड़ा सा उसके मूंहे में डालते रहें, धीरे धीरे बेबी खाना सीख लेगा.
निशा: रीना, जी हां आप उसे थोड़ी सी रोटी खिला सकती है, उसके लिये सोलिड फूड में दलिया,खिचड़ी मैस्ड चावल और दाल, सूजी की खीर, साबूदाने की खीर आदि अवश्य दीजिये
निशा: कल्पना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेन्द्र जी बच्चे के लिये मां का दूध सबसे अच्छा होता है और इतना छोटा बच्चा तो 3-4 बार पोटी करता है, और अगर आप महसूस करते हैं कि कुछ ज्यादा है तो बच्चे को तुरन्त डाक्टर को दिखायें, धन्यवाद.