सेव की खीर - Apple Kheer Recipe - Sev Kheer Recipe

📅 17 दिसंबर 2011 👁 4.5 लाख बार देखी गई 💬 67 कमेंट ★ 3.3 (7166)


सामान्यतय सेब की खीर व्रत के दौरान बनाई जाती है लेकिन इसे आप किसी भी त्यौहार या जब भी मीठा खाने का मन करे, बना सकते हैं.  इलायची से महकती और सूखे मेवों के स्वाद वाली सेब की खीर आपको और आपके घर के बच्चों को बेहद पसंद आयेगी.

सेब की खीर को 2 तरीके से बनाते हैं. 1. सेब को कद्दूकस करके पकायें और दूध में डाल कर खीर बनालें.

2. सेब को कद्दूकस करके सीधे उबलते दूध में डालें और खीर बनालें, अगर सेब को बिना पकायें दूध में डालना हो तो पहले दूध में बिलकुल थोड़ा बेकिंग सोडा डालें ताकि दूध सेब डालने पर फटे नहीं.

हमने दोनों प्रकार से सेब की खीर बनाई है, वीडियो में सेब को पकाकर और लिखी हुई रैसिपी में सेब को सीधे दूध में डालकर, दोंनो ही तरीके से सेब की खीर बहुत स्वादिष्ट बनती है.  आइये सेब की खीर बनाना शुरू करते हैं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Apple Kheer Recipe

  • दूध फुलक्रीम - 1 लीटर (5 कप)
  • बेकिंग सोडा - आधा पिंच
  • सेब -  400 ग्राम (मीडियम आकार के 2 सेब)
  • चीनी - 75 ग्राम ( 1/3 कप)
  • काजू - 10
  • किशमिश - 15-20
  • पिस्ते - 7-8
  • छोटी इलाइची - 4

विधि - How to make Apple Kheer - Sev Kheer

दूध को किसी भारी तले की कढ़ाई में गरम करने के लिये गैस पर रख दीजिये. दूध को उबाल आने के बाद चमचे से चलाइये और दूध के आधा रहने तक उबाल लीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में उबलते दूध को चमचे से नीचे तले तक ले जाते हुये चलाइये ताकि दूध कढ़ाई के तले में लगे नहीं.

काजू को एक काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, चार काजू साबुत बचा लीजिये जो खीर को सजाने  के काम में आयेंगे.  किशमिश के डंठल तोड़्कर धो लीजिये. पिस्ते बारीक कतर लीजिये. छोटी इलाइची छील कर कूट लीजिये.


सेब को धोइये, छीलिये और बीच का सख्त हिस्सा हटा कर कद्दूकस कर लीजिये.

उबलते दूध में बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये, कद्दूकस किया हुआ सेब डालिये और खीर में फिर से उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये.

सेब के पकने और खीर के गाड़ा होने, एक जैसे मिलने के बाद सूखे मेवे और चीनी मिला दीजिये. खीर को चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट पकाइये. सेब की खीर बन चुकी है, आग बन्द कर दीजिये. खीर में कुटी इलाइची डालकर मिला दीजिये.

सेब की खीर को प्याले में निकालिये और ऊपर से बारीक कटे पिस्ते और काजू से सजाइये. सेब की खीर गरम या ठंडी जैसे चाहें परोसिये और खाइये.

सुझाव:
सेब की खीर में आप अपने मन पसन्द से सूखे मेवे डाल सकते हैं और जो आपको न पसन्द हों उन्हैं हटा सकते हैं. सेब की खीर छोटे बच्चों जो 2 साल से छोटे हैं, उनके लिये बना रहे हैं तब आप  सेब की खीर में सूखे मेवे नहीं डालें.

  • 4-5 सदस्यों के लिये
  • समय - 30 मिनिट

Apple Kheer Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (7166 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (67)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rashmi
seb ki kheer me dhoodh fat jaye tab kya krna

निशा: रश्मि जी, सेब में कुछ एसिड पाये जाते हैं जिस कारण से दूध फट जाता है, दूध में गरम करते समय बिलकुल थोड़ा सा 1/2 पिंच बेकिंग सोडा डालकर मिला दिया जाय तो दूध बिलकुल नहीं फटता.
manoj choudhary
एक पिन्च मतलब कितना होता hai

निशा: मनोज जी, 1 पिंच का मतलब 1 चुटकी भर से है.
sunil kumar
My baby 3.month ka h uski mom medicine eat so self milk stop cow milk start after one month so you suggest to you extra food required my baby tall me please.
निशा: सुनील जी, बेबी गाय का दूध पी रहा है, अच्छा है आप चाहें तो बेबी एकदम पतला सोलिड फूड दाल का पानी, चावल का पानी दे सकते हैं धीरे बेबी को बिस्किट और पतला दलिया शुरू किया जा सकता है.
Gurjit
Mam, I love ur recipes. Mam kya baking soda 9 months baby ki sehat ke liye acha rahega. Koy side effect to nahi hoga. Pls mujhe ajj hi bta do. mene yeh recipe bnani hai. Thanks
निशा: गुरजीत जी, इसमें बेकिंग सोडा बहुत ही कम डाला जाता है, एपल खीर बेबी को दे सकते हैं ये बिलकुल हानिकारक नहीं है.
pragya choudhary
क्या चीनी की जगह शहद का प्रयोग भी कर सकते है???
Akhileh Rajbhar
Very nice kheer

निशा: अखिलेश जी, धन्यवाद.
mamta
Ager banking powder nahi daale to chlega kya

निशा: ममता जी, बिना इसके भी आप खीर बना सकती हैं, लेकिन कभी एपल के कारण दूध फट जाता है, बेकिंग सोडा उसे फटने से बचाता है.
sapne
hello nisha aunty apple ki kheer me apple ko kese paka kr dale apple ko kese pakaye dudh me dalme se phle or kya kheer 7month old baby ko de skhte hai
निशा: सपना जी, एपल खीर बनाने का तरीका वेबसाइट या वीडियो में देखा जा सकता है. छोटे बेबी को एपल खीर खिलाई जा सकती है.
Buwaji Bhingare
Ye Apple Ki Kheer 1 Sal Ke Bacche Ke LIye De Sakte Hai Kya Lpeas Batai
निशा: बुआजी, खीर बेबी को खिला सकते हैं लेकिन उसमें यदि मोटे ड्राई फ्रूट हों तो हटा दीजिये.
kirti gawaree
Thanks is vedio ko uplode krne k liye.m apne babby ko jrur bna k khilaungi.thanks

निशा: कृत्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rachana
Kheer acchi lagi

निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mahak
mam meri beti 7 months ki h usko winter m ye kheer khila skte h sardi to nhi hongi usko plzzz replyyy......
निशा: महक जी, आप ये खीर अवश्य खिला सकती हैं, बेबी को सर्दी नहीं होगी.
Jyoti

Hello Nisha Madam!


maine apple kheer try ki bilkul waise hi jaise aapne video mein btaya h. Par jaise hi Maine cooked Apple ko milk mein daala milk fatt gya. Jabki mai toh cooked Apple daalte time proper milk ko hila rhi thi. Please btaiye aisa kya kiya jaye ki milk na fatte!


Thanks


Jyoti


निशा: ज्योति जी, एपल में एसिड होने के कारण मिल्क फट जाता है, यदि मिल्क में 1 पिंच बेकिंग सोडा मिला दें तो बिलकुल नहीं फटता.
Renuka

Mam hum isme koi bhi soda dal de to chalega na matlab me agar hamare pass banking soda nahi he to hum dusra koi bhi soda use kar sakte hai 


निशा: रेनुका जी, खाने मीठा सोडा यानि कि बेकिंग सोडा ही यूज करते हैं, ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Nimrat
Hlo mam.... Maine abhi Apple ki kheer do baar try Ki lekin dono tym dud phat gaya... Aur Us phati kheer Ko kha skate hai....aur meri Beti 2 and half year Ki use kha sakti hai..... Plz reply
निशा: निमरत जी, खीर खाई जा सकती है, लेकिन खीर न फटे उसके लिये, दूध में एक पिंच बेकिंग सोडा डाल दीजिये.
pooja rohilla
nishaji maine apple ki kheer ghar pe banai to ye sabko bahut jyada pasand aai thanks for this recipes

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pinki
निशा जी कोनसा वाला सोडा डालना है । बैकिंग पाउडर या खाने वाला सोडा ?????
archana madal
Nisha ki aap ki recipi bhut achhi h
ruchi aphale
Nisha Ji aapki kheer ki recipe bohot aachi he.pr kya ye 7 month ke baby KO de skate he?
निशा: रुचि जी, हां अवश्य दे सकते हैं.
priya singh
very nice recipe.
Aashif
nisha ji jase aapne recipes me bataya ki pehle apple ko alag bana brown hone tak.
fir maine garam milk me apple dal diya par 1 se 2 mint bad milk usme phat gaya.
aap bataiye jesa aapne bataya baise hi kia tha.
निशा: आशिफ जी आपने सही किया है, लेकिन कुछ एपल में एसिड होता है ,जिसके कारण दूध फट जाता है, इसलिये प्लीज दूध में 1 पिंच बेकिंग सोडा डाल दें और दूध के उबाल आने पर एपल डालें दूध बिलकुल नहीं फटेगा.
Faisal
निशा जी प्लीज बताएं मै इस खीर को कैसे सही करुं।
निशा: Faisal jI, खीर को आप इसी तरह खा सकते हैं, खीर स्वाद में खराब नहीं है, आप चाहें तो 1 कप दूध में आधा पिंच से कम बेकिंग सोडा डालें, गरम करें और खीर में मिक्स कर दें,खीर दिखने में भी अच्छी हो जायेगी.
faisal
मैम मैने अापकी सभी रेसेपी बनाता हूं पर पहली बार इस रेसेपी मेरा दूध फट गया प्लीज़ कोई उपाय बताएं
निशा: faisal ji, सेव में एसिड पाये जाते हैं जिस कारण से दूध फट जाता है, दूध में गरम करते समय बिलकुल थोड़ा सा 1/2 पिंच बेकिंग सोडा डालकर मिला दिया जाय तो दूध बिलकुल नहीं फटता.
Heena
Hello Nisha ji,Aapke batae anusaar apple ki kheer banana chaha lekin ubaltey doodh me jaise hi apple (proper pakae with suga)ko milaya,doodh futt gya ..pls guide ..
निशा: हीना, कुछ एपल एसे होते हैं जिनसे दूध फट जाता है. दूध को उबालते समय अगर 1 पिंच मीठा सोडा दूध में डालकर मिला दिया जाय तो एपल डालने पर दूध नहीं फटेगा.
Amit Raj Soni
nisha ji apple kheer bahut badiya bani aur mujhe apki sabhi recipe bahut pasand ati h.
निशा: अमित, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha
khir bahut achha th
Kamal
Hello mam mera baby 11 month ka hae use kush bhi khilao to wo Khata Nhi bhut mushkil se kush khilate hae plz koi idea do k wo jaldi se kha le and juice to bilkul Nhi pita please mam help me
निशा: कोमल, आप बेबी को खिलाती रहें, हर चीज का उसे स्वाद देती रहें, वह अपने आप ही खाने में रुचि लेना सीख लेगा, परेशान न हो.
leena mangla
hlo nisha g muje apki ye recipi bahut achi lgi,but nisha g ap muje appe bnnana ki recipi btayengi plz
निशा: लीना जी मैं कोशिश करूंगी.
nitu
nisha ji,mera dud apple dalne ke bat fat gaya,so what to do?
निशा: नीतू जी, कभी एपल डालने के बाद दूध फट जाता है, दूध में 1 पिंच सोडा डाल दिया जाय तो दूध नहीं फटेगा.
jyoti umrao
Very nice recipy