चाइनीज नूडल्स समोसा - Chinese Samosa Recipe
Latest Video at YouTube Channel

नूडल्स के साथ में कुछ सब्जियां मिलाकर स्टफिंग बनाकर भर कर बनाये गये समोसे नूडल्स समोसे (Noodles Samosa) या चाइनीज समोसे बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. आजकल नूडल्स समोसे इन्डोचाइनीज समोसा स्ट्रीट फूड के रूप में बहुत पसन्द किये जा रहे हैं. बच्चों को तो नूडल्स समोसे बहुत ज्यादा पसन्द आते हैं.
Read : Chinese Samosa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodles Samosa
- मैदा - 1 कप
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- नमक - 1/4 छोटी चमच्च (स्वादानुसार)
- घी - 2 टेबल स्पून
- स्टफिंग के लिये:
- नूडल्स - 1 कप (उबाले हुये)
- मशरूम - 2 छोटे छोटे कटे हुये
- गाजर - 1/4 कप (पतले और छोटे कटे हुये)
- हरे मटर के दाने - 1 /4 कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच
- सोया सास - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- अदरक - आधा इंच कद्दूकस किया हुआ या आधा छोटी चम्मच पेस्ट
विधि - How to make Chinese Samosa
समोसे के लिये सबसे पहले आटा गूथ कर तैयार कीजिये, मैदा को किसी डोंगे में डालिये, घी , नमक और अजवायन क्रस करके डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, थोड़ा थोड़ा पानी डालकर पूरी से भी सख्त आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को आधा घंटा ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. जब तक आटा सैट होता है तब तक समोसे के लिये स्टफिंग तैयार कर लीजिये.
स्टफिंग तैयार कीजिये - Stuffing for Chinese Samosa
कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में अदरक हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, मटर के दाने डालकर 2 मिनिट भूनिये, कटे हुये गाजर डालिये, 1 मिनिट चलाते हुये भूनिये, मसरूम डालिये, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, सोया सास और नीबू का रस डालिये, 1 मिनिट तक भूनिये, नूड्ल्स और हरा धनियां डालकर सभी चीजों के अच्छी तरह मिक्स करते हुये पका लीजिये. स्टफिंग तैयार है.

समोसे बनाइये:
गुंथे आटे को थोड़ा मसल कर चिकना कीजिये. आटे से चार बराबर आकार में लोइयां तोड़ कर गोले बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठाइये चकले पर बेलन की सहायता से पतला ओवल आकार में बेल कर तैयार कर लीजिये, बेली गई पूरी को बीच से काट कर 2 बराबर भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाकर बायें हाथ पर रखिये, कटे हुये आधा किनारे पर उंगली से पानी लगाइये, दूसरा आधा किनारा उसके ऊपर रखकर चिपका कर कोन बनाइये. कोन को बायें हाथ पर रखकर चम्मच से स्टफिंग भरिये. कोन ऊपर से आधा इंच खाली रख लीजिये, इस खाली भाग की पूरी गोलाई पर उंगली से पानी लगाइये, पीछे की ओर एक प्लेट डालिये और समोसे को चिपका कर तैयार कर लीजिये, इसे बनाते हुये वीडियो में देख सकते हैं. तैयार समोसे को किसी प्लेट में रख लीजिये. सारे समोसे इसी तरह से तैयार कर लीजिये.
समोसे फ्राइ कीजिये
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. मीडियम गरम तेल में 3-4 या जितने समोसे कढ़ाई में आ सके उतने डाल दीजिये. मीडियम और धीमी आग पर समोसे को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने पर तल कर निकाल लीजिये. सारे नूडल्स समोसे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम खस्ता कुरकुरे नूडल्स समोसे तैयार है. नूडल्स समोसे को हरे धनिये की तीखी चटनी, इमली की मीठी चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
स्टफिंग के लिये नूडल्स के साथ आप अपने मन पसन्द सब्जियां मिक्स कर सकते है.
नूडल्स उबालने के लिये: किसी बर्तन में इतना पानी ले लीजिए कि नूडल्स आसानी से उसमें डूब सकें, पानी में उबाल आने पर, 1 छोटी चम्मच तेल और नूडल्स को उबलते पानी में डाल दीजिये. नूडल्स के नरम होने पर नूडल्स को छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर नूडल्स को धो लीजिये. एकदम अलग अलग नूडल्स उबल कर तैयार हो जायेगी.
Chinese Samosa Recipe Video in Hindi
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By rajni, 18 Jun, 2013
-
By mamta, 18 Jun, 2013
-
By guddu goyal, 18 Jun, 2013
-
By nikita, 18 Jun, 2013
-
By nisha, 17 Jun, 2013
-
By priyanka gupta, 16 Jun, 2013
-
By priyanka gupta, 16 Jun, 2013
-
By zenab kapasi, 16 Jun, 2013
-
By aarti, 16 Jun, 2013
-
By sudhir Talegaonakar, 16 Jun, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes




Comment(s): 18:
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा, अवश्य बना सकते हैं.
निशा: वर्षा मैं कोशिश करूंगी.
Nisha ji aapki to sari recipes aachi lagti hai abhi tak maine jitni bhi recpies aapke website se banayi hai sab ki sab achi bani hai ab mai is recipe ko bhi try krungi. ok thanx byyyy.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जसप्रीत, फ्रिज में रखने के बाद रसगुल्ला सख्त हो जाते हैं, इन्है आप गरम करके सर्व कीजिये, ये फिर से नरम हो जायेंगे.
Noodles samosa or Chinese samosa made with noodles and some vegetables stuffing are very pleasing and appetizing. Nowadays noodles samosas are mostly liked as an Indo-Chinese street food. Kids really love eating them the most.
Ingredients for Noodles Samosa
Maida - 1 cup
Carom seeds - ¼ tsp
Salt - ¼ tsp (as per taste)
Ghee - 2 tbsp
For stuffing:
Noodles - 1 cup (boiled)
Mushrooms - 2 (finely chopped)
Carrot - ¼ cup (thinly sliced)
Green peas - ¼ tsp
Salt - ¼ tsp
Red chilly powder - ¼ tsp
Black pepper powder - ¼ tsp
Green coriander - 2-3 tbsp
Lemon juice - 1 tsp
Soya sauce - ½ tsp
Green chilly - 1 (finely chopped)
Ginger - ½ inch piece (grated) (½ tsp paste)
How to make Chinese Samosa
Firstly knead dough for making samosa. For this take maida in a bowl, add ghee, salt and carom seeds. Mix all ingredients really well. Add little water at a time and knead hard dough. Cover the dough and keep it aside for ½ hour for fermenting. Meanwhile prepare stuffing for the samosas.
Stuffing for Chinese samosas:
Add 2 tbsp oil in a pan and place it on flame for heating. Add ginger, green chilly, green peas and sauté for 2 minutes. Also add chopped carrots and sauté for 1 minute. Now add mushrooms, salt, red chilly powder, black pepper powder, soya sauce and lemon juice. Cook for 1 minute and add boiled noodles and green coriander leaves. Mix all ingredients nicely. Stuffing is ready.
How to make samosa:
Knead the dough and make it soft. Divide into four equal parts and make round balls. Take one ball, with help of rolling pin roll the ball in an oval shape thinly. Divide the rolled puri into two equal halves. Take one part and place it on your hand, put some water on the edges with help of finger and paste the second corner giving it a round shape. Now stuff it with filling. Keep ½ inch space empty from top and put water all around. Give a plate at the back and stick the samosa from top. You can watch this step in video. Place the ready samosa in any plate. Like wise make all samosas.
How to fry samosas:
Take oil in a pan and place it on flame for heating. When oil gets medium hot, gently place 3-4 or as many samosas as possible in the pan. Fry on medium or low flame until they turn golden brown in color. Like wise fry all samosas.
Piping hot and crusty noodles samosas are ready. Serve noodles samosas with green coriander chutney, tamarind sweet chutney or tomato sauce.
Suggestion:
For making stuffing you can use any of your favorite vegetables.
For boiling noodles: take enough water in a pan so that noodles get drenched nicely. When water starts boiling, add 1 tsp oil and noodles. When noodles become tender take them out and drain the excess water. Pour some cold water and wash them.
निशा: दीपाली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: घजल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शवेता, जी हां बिलकुल इसी तरह मैगी समोसा भी बनाये जा सकते हैं.
निशा: अमित, अवश्य जल्दी ही मोवाइल पर देख सकेंगे.
निशा: तेजिन्दर जी, आपने मेरे लिये इतना अच्छा कमेन्ट लिखा, मुझे बहुत खुशी हुई, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन, बच्चों के टिफिन के लिये वेबसाइट पर बहुत सारी रैसिपी उपलब्ध हैं, आप उनमें से रैसिपी सिलेक्ट कर सकती है.