मीठे शकरपारे - Suger Coated Sakarpara Recipe
Latest Video at YouTube Channel

शकर की परत चढे शकरपारे के ऊपर शकर की मिठास से भर पूर बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इन्हें किसी भी त्योहार के अवसर पर या कभी भी बना कर रख लीजिये और मीठा खाने का मन हो तब खाइये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Shakarpara
- मैदा - 200 ग्राम (2 कप)
- घी - 50 ग्राम (1/4 कप) मैदा में डालने के लिये
- चीनी = 200 ग्राम ( एक कप)
- घी - तलने के लिये
विधि - How to make Suger Coated Shakarpara
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, घी डालिये और हाथ से मैदा घी को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये.
पानी की सहायता से मैदा को पूरी से भी थोड़ा सख्त आटा गूथिये. आटे को सैट होने के लिये ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
गुथे हुये आटे से 2 लोई बना कर तैयार कीजिये. एक लोई को उठाइये और गोल करके 10-11 इंच के व्यास में, 1/4 सेमी. मोटी पूरी बेलिये. चाकू से आधा इंच की दूरी पर काटिये, दूसरी ओर से भी इसी तरह काटकर चौकोर शकर पारे बनाकर तैयार कीजिये. दूसरी लोई को भी इसी तरह बेल कर अपने मनपसन्द आकार और साइज के शकरपारे काट कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में जितने शकर पारे आ जायं डालिये और सभी तरफ से ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, शकर पारे धीमी और मीडियम गैस पर ही तलें. सारे शकर पारे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
चाशनी बनाइये - How to make Chashni
पैन में चीनी डालिये और आधा कप पानी मिलाइये, गैस पर उबलने रखिये, चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, चीनी घुलने के बाद चाशनी को टैस्ट कीजिए. एक बूंद चाशनी की किसी प्याले में टपकाइये और ठंडा होने के बाद चाशनी को उंगली से उठाइये, उंगली और अंगूठे के बीच चिपका कर देखिये, ऊंगली और अंगूठे को अलग करते समय चाशनी में तार निकलने चाहिये, 2 तार की चाशनी बनाकर तैयार कीजिये और गैस बन्द कर दीजिये.
तैयार चाशनी में, तले शकर पारे डालिये और शकर पारे अच्छी तरह शक्कर कोट होने तक चमचे से चला कर मिलाते रहिये. चीनी कोट होने के बाद शकरपारे अच्छी तरह ठंडा होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो 2 महिने तक शुगर कोटेड शकर पारे कन्टेनर (Sweet Shakarpara) से निकालिये और खाइये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Latest Questions
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
-
By mrs. preeti saraswat, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 50:
निशा: प्राची, चाशनी तैयार होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये, अब शकर पारे चाशनी में डालकर मिलाइये.
निशा: लवीना, पानी में चीनी घुलने के बाद, चाशनी को 2-3 मिनिट और पकने दें, चाशनी को 1 ड्रोप प्याली में टपकायें और उंगली पर लगायें, उंगली और अंगूठे को चिपका कर देंखे, चाशनी से तार निकलता दिखाई देता है, धन्यवाद.
Mem meine aapki waebsite ko kuch hi time se dekhna start kiya hai. Or mein bata nahi sakti ki meine kitni knowledge le hai.Shakkarpare mujhe bahut achhe lagte hein.So jaroor try karungi.
Thanks.
निशा: बनीता, धन्यवाद.
निशा: सुमन, धन्यवाद.
SAB KUCH THIK HAI
AAP SE KUCH KAHNA HAI PLZ HAM KO KUCH BREAKFAST RECIPE BATAYE JO MORNING KE TIME BANAYI JA SAKE
THANKS
निशा: प्राची, आप सर्च बटन पर कढ़ाई पनीर लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकती हैं.
Please tell me, Ki mede mein kis tarha ka ghee daalte hein.Mujhe pata nahi chal raha hai.Please relpy me.
निशा: बनिता, शकरपारे हमने देशी घी से बनाये हैं.
Sunday ko meine shakkarpare banaye.Chashni ka koat to badhiya ho gaya,Lekin jab meine unhe fry kiya to shakkarpare puri ki tarha fool gaye or soft nahi huye.Kya kami reh gayi.Please
निशा: बनीता, आटा थोड़ा पतला गुथा गया हो तब शकर पारे ज्यादा फूलते हैं, शकर पारे खस्ता हैं, चीनी कोटेड भी अच्छा है, तब तो शकरपारे, बहुत स्वादिष्ट होने चाहिये, अगली बार आप और भी अच्छे शकरपारे बना लेंगी.
निशा: पूनम, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आपने इतनी मेहनत करके सारा कुछ सीख लिया, धन्यवाद.
I really like ur recipies and making them in video is awesome.
If u could let us know how to make khoya in home and post a video it will really help us when we cann't find khoya.
Thanks you.
निशा: राशि, खोया बनाने की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से दी है, आप सर्च बटन पर मावा कैसे बनाये लिखकर सर्च कर सकती हैं, इसके लिये वीडियो अभी बनाना है.
निशा: प्रियंका, मेरे लेख को आप इतना पसन्द करती है, मुझे यह जानकर बहुत खुशी हो रही है, बुक पब्लिश करने के सुझाव के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
Sunday ko meine doosri bar shakkarpare banaye or ye bahut achhe bane.jaise aapke bane the.Or Nisha ji mujhe please cooker mein cake banane ka vedeo bheje.Ye mere liye urgent hai.
निशा: बनिता, धन्यवाद. कुकर में केक बनाने का वीडियो हम जल्दी ही बनायेंगे.
mam aap ki banai hue shakarpare hum sbh ko bhot ache lagae. nd plz aap muje namkeen mathi kese banate hai uske recipie bhejiye...
निशा: इंदू, धन्यवाद.
निशा: गरिमा, कुकर में केक रैसिपी पहले से वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: मनप्रीत, नानखताई के लिये कन्वेक्शन की सुविधा वाला माइक्रोवेव ही प्रयोग किया जा सकता है. इसे माइकोवेव के ग्रिल मोड पर नहीं बनाया जा सकता.
आप बेकिंग के लिये सामान्य ओवन खरीद लीजिये तो अच्छा है,.
निशा: मंजीत, चाशनी 1,2,3 तार की होती है, 1 तार की चाशनी हल्की सी चिपकती है, 2 तार की चाशनी 2 तार या मोटा तार बनता है और 3 तार की चाशनी में 3 तार बनते हैं, चाशनी जमने वाली कनसिसटैन्सी की होती है.
निशा: मंजीत, शकर पाते तलने के बाद, थोड़े से मोटे (ये लगभग 20%)बड़े हो जाते हैं.
khasta jasa bazar ma khub fully fully h0ti hai.
निशा: कविता, गुड़ की मात्रा 300 - 400 ग्राम तक ली जा सकती है.
Your website is awsome! Your racipies are very helpful for me for winning the battle of my kitchen and I hope you continuously provide us racipies of delicious dishes.
निशा: सरोज, 1 कि. चीनी में 500 ग्राम पानी 2 1/2 कप डालकर चाशनी बना लीजिये.
निशा: गीतिका, रसगुल्ले पूरी तरह पके नहीं होने पर एसा हो सकता है.
निशा: रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, मैं अच्छी हूँ, आप कैसी हैं?
निशा: रूबी, वेबसाइट पर सादा मालपूआ और मावा मालपूआ दोंनो की रैसिपी है, वेबसाइट के होम पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: मोहिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनप्रीत, आप शकरपारे सूजी और गेहूं के आटे से बना सकती है, 1 कप आटे में, 1/4 कप सूजी मिलायें और बिलकुल उसी अनुसार मोयन डाले और शकर पारे बना लीजिये.
mene shakarpaare try kiye bhut hi ache bane.
thanx a lot maam.