भरवां बेड़मी पूरी – Bedmi Poori Recipe – Urad Dal Bedmi Poori Recipe Video
Latest Video at YouTube Channel

बेडमी पूरी (Bedmi Poori) दिल्ली, आगरा, मथुरा क्षेत्र का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. सुबह सुबह नाश्ते में आलू मसाले की सब्जी के साथ खस्ता कुरकुरी बेडमी पूरी और सूजी का हलवा सभी को बेहद पसंद आते हैं.
बेडमी पूरी (Bedmi Poori) भीगी दाल को पीस कर आटे में गूंथ कर भी बनाई जाती है और दाल की पिट्ठी को बेडमी में भरकर भी. दाल को आटे में गूंथ कर बनाई हुई बेडमी पूरी की रेसीपी यहां (Moong Dal Bedmi Poori) है,
आज हम उरद की दाल की पिठ्ठी बनाकर, भर कर बेड़मी पूरी बना रहे हैं.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bedmi Poori
आटा लगाने के लिये.
- गेहूं का आटा - 250 ग्राम (2 कप)
- सूजी - 50 ग्राम (आधा कप से थोड़ा सा कम)
- तेल - 1 टेबल स्पून ऊपर तक भरकर
- खाना सोडा - 1 चुटकी
- नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
- तेल - बेड़मी पूरी तलने के लिये
पिठ्ठी बनाइये - Stuffing for Bedmi Poori
- उरद की दाल - 50 ग्राम (1/3 कप)
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हींग - 1-2 पिंच
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Bedmi Poori
आटा लगाइये - आटा और सूजी छान कर किसी डोंगे में निकालिये, आटे के बीच में जगह बनाइये, नमक , तेल, खाना सोडा, डालिये और अच्छी तरह मिलाइये. आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, सादा पूरी के आटे से थोड़ा मुलायम और परांठे के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूथिये. गुथे आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. बेड़मी पूरी के लिये आटा तैयार है.
पिट्ठी बनाइये - उरद की दाल में को चार घंटे पहले भिगो दीजिये और दरदरी पीस कर सारे मसाले डाल कर अच्छी तरह से मिला लीजिये. बेडमी पूरी में भरने के लिये पिट्ठी तैयार है.
पिठ्ठी को भून कर भी बना सकते हैं, कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और सारे मसाले और दाल डालकर मिलाइये, 2-3 मिनिट पिठ्ठी को लगातार चलाते हुये भून लीजिये. भुनी पिठ्ठी तैयार है, दोंनो ही तरीके से बेड़मी पूरी अच्छी बनती है, आप जैसे चाहें वैसे बना लें.

गुंथे आटे को खोलिये, तेल का हाथ लगाकर ठीक कीजिये. अब इस आटे से लोई बना लीजिये, इतने आटे से 20-22 लोई तोड़ लीजिये. सारी लोई को गोल कर लीजिये.
पिठ्ठी को 22 भागों में बांट लीजिये. एक लोई उठाइये और चकले पर रखिये, बेलन से थोड़ा सा बेलिये, बेली हुई लोई को उठाकर हथेली पर रखिये और उसके ऊपर एक भाग पिठ्ठी रखिये, बेली हुई लोई को चारों ओर से उठाकर उसमे रखी पिठ्ठी को बन्द कीजिये. अब भरी हुई लोई को दूसरी हाथ की हथेली से दबा कर चपटा करके थाली में एक ओर रखिये, सारी लोई इसी तरह भरकर चपटा करके रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. एक भरी हुई लोई उठाइये और कम दबाव डालते हुये, 3-4 इंच के व्यास में थोड़ी मोटी पूरी बेलिये, गरम तेल में पूरी को डालिये और मध्यम आग पर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये, तली हुई पूरी निकाल कर, बास्केट या प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर रखिये. एक एक करके, सारी बेड़मी पूरी इसी तरह से बेलकर और तल कर तैयार कर लीजिये.

बेड़मी पूरी(Bedmi Poori) के साथ आलू मसाला की सब्जी बनाइये और गरमा गरम बेड़मी पूरी आलू मसाला (Aloo Masala Curry) सब्जी, हरे धनिये की (Coriander Chutney) चटनी और रायते के साथ परोसिये.
सुझाव
बेड़मी पूरी (Bedmi Poori) को उरद दाल की जगह मूंग की दाल की पिठ्ठी बनाकर भी बना सकते है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 40:
निशा: पुष्पांजलि, लौकी का रायता आप सर्च बटन पर लिखकर देख सकती हैं , वेवसाइट पर पहले से दिया है, पाइन एपल रायता मैं आपके लिये लिखूंगी.
निशा:, रुपाली, वीडियो के साथ रैसिपी भी लिखी हुई है, अगर आप एक बार पढ़ लेंगी तो सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
निशा: दीपा, प्याज को काटो मसाला मिलायो और परांठे में भरों और परांठा सेक कर तैयार कर लो.
निशा: नीति, 2 घंटे भिगो दीजिये.
निशा: लता जी , आप सब मुझे बहुत प्यार दे रहे हैं, धन्यवाद.
PLS REPLY.
निशा: टीना, घर के दूध से निकली ताजा मलाई भी यूज कर सकते हैं.
निशा: रुचि, मैं लिखूंगी.
LATA ji video se Nisha ji ki awaaz suniye unki recipes ki tarah unki awaaz bhi bahut pyaari hai...
:)
निशा:संध्या, वो इतनी बड़ी हस्ती और मैं, कोई कमपैरिजन नहीं.
निशा: मोनिका, बना सकते हैं.
liked ur recipe of bedmi puri reminded me of my mother
can u plz help me out to know the difference misal pav and usal pav???
regards.
निशा: अनीशा, हम लिखेंगे.
Nice site, impressed.
I love to experiment with Indian dishes and will certainly try yours in Singapore.
I love pratas and rotis, but hate Pooris.
Too oily ! I dont want to add too much weight.
I hope you can feature the Indian sweet called jangree.
Love, Angie
you have no more recipe made by soya granules instead of Soya Chunks Pulaw in your Website and we all know that how much nutritious fact soya granuals have so if you don't mide nisha ji please publish some recipes made by Soya granules, Oats and Oat meal. please.
निशा: वर्षा, जी हां मैं लिखने की कोशिश करूगी.
निशा: इंदरा, टेबल स्पून मीन्स वह स्पून जो टेबल पर सर्व करने के काम आता है, उसे 1 सर्विंग स्पून कह सकते हैं. जी हां वीडियो में टेबल स्पून थोड़ा बड़ा दिख रहा है, उससे आप परेशान न हो.
निशा: मेनका, अभी थोडे से ही वीडियो हैं इसलिये होमपेज पर लिंक नहीं है. इस सप्ताह के अंत तक वीडियो रेसीपीज का लिंक आ जायेगा. वीडियो सहित रेसीपीज का फिलहाल निम्न लिंक है.
Recipe Videos in Hindi
निशा: दीपिका, नहीं बना सकते.
निशा: संध्या, मै आप सबके प्रश्नों के उत्तर लगभग रोजाना ही देने की कोशिश करती हूँ, अभी वीडियो बनाने की वजह से नई रैसिपी के लिये समय नहीं मिल पा रहा है, धन्यवाद.
निशा: रागिनी, दाल बेड़मी पूरी के साथ सिक जाती है, लेकिन आप चाहें तो थोड़ा सा तेल कढ़ाई में डालकर इन्हैं तल भी सकती हैं.
निशा: श्रुति, बेड़मी पूरी में दाल मसाले आटे में मिक्स करके भी बनाये जाते हैं.
निशा: शीजा, धन्यवाद.
apki recipies lajawab hoti hai.pahle mera khana bnane me bilkul v interest nai tha lekin jab se apki reciepies try k hai tab cooking me interest aa gaya hai.
ek sawal hai k "agar khana kadwa ho to uski kadwahat kaise door karenge?"
thanks'u
निशा: विजयलक्षमी, खाने कड़वा यानि कि उसमें मिर्च अधिक होने के कारण है, तो आप उसमें टमाटर का पेस्ट डालकर मिलाकर नमक एडजैस्ट कर सकती हैं, क्रीम डाल सकती हैं, मक्खन और घी डाल सकती है, और बेसन भून कर भी मिलाया जा सकता है.
निशा: श्वेता, धन्यवाद.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद. मैं कोशिश करूंगी
निशा: सुनील, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता, बिना छिलके वाली दाल लेनी है, यदि दाल छिलके वाली हो तो पानी में भिगो कर उसका छिलका उतार लीजिये.
निशा: विनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.