साबूदाना पापड Sabudana Papad Recipe
Latest Video at YouTube Channel

आमतौर पर हम बाजार से ही पापड चिप्स, मगोडी आदि ले आते हैं लेकिन आप इन्हें घर पर बनाना चाहते हैं तो यह गर्मी का समय पापड़ और चिप्स बनाने के लिये सबसे बेहतर है. आज हम साबूदाने के पापड़(Sabudana Papad) बना रहे हैं.
Read this recipe in English - Sabudana Papad Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Papad
- साबूदाना - 250 ग्राम ( 2 कप)
- पानी - 2 लीटर ( 10 कप )
- नमक - स्वादानुसार ( 2/3 छोटी चम्मच)
विधि - How to make Sabudana Papad
साबूदाना पापड़ के लिये छोटा साइज का साबूदाना लिया जाता है.
साबूदाने को धो कर, साबूदाने की मात्रा से दुगना पानी यानी (चार कप) डालकर, 2 घंटे के लिये भिगो रख दीजिये.
किसी बड़े और भारे तले के बर्तन में छह कप पानी डालकर उबलने रख दीजिये. पानी में उबाल आने के बाद, भीगा हुआ साबूदाना और नमक डालिये, साबूदाना को थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते हुये पकाइये, ताकि वह तले में न लगे.

साबूदाना का घोल गाड़ा पारदर्शक हो जाने तक घोल को पका लीजिये, घोल को पकने में आधा घंटा लग जाता हैं, आग बन्द कर दीजिये. साबूदाने का गाड़ा पारदर्शल घोल साबूदाना पापड़ बनाने के लिये तैयार है.
पापड़ बनाइये - How to make sabudana papad at home
साबूदाना पापड़ आप स्टील की प्लेट या थाली में भी सुखा सकते हैं या पालीथीन पर भी. पालीथीन के बड़े साइज में इन्हें अधिक संख्या में सुखाया जा सकता है.
पापड़ बनाने के लिये कोई पारदर्शक बड़ी पोलिथिन शीट किसी चादर के ऊपर बिछा लीजिये.

साबूदाने के गरम घोल को पोलिथिन शीट या स्टील की थाली के पास ले जाइये और चमचे से एक बड़ा चमच्च भर कर साबूदाना घोल निकालिये, पोलिथिन शीट पर डालिये और उसी चमचे से गोल, 2 1/2 इंच या 3 इंच के व्यास में चपाती के जैसा मोटा फैला दीजिये. दूसरा चमचा घोल भर कर निकालिये और पहले पापड़ से एक इंच की दूरी रखते हुये दूसरा पापड़ उसी तरीके से फैलाइये, इसी तरह एक पापड़ से दूसरे पापड़ में दूरी रखते हुये, सारे घोल से पापड़ बना लीजिये.
पापड़ बनाने के 4-5 घंटे के बाद एक एक पापड़ को उठाकर पलट दीजिये, ज्यादा सूखने पर पापड़ पोलिथिन शीट से चिपक जाने के कारण पलटने पर टूट सकते हैं.
साबूदाने के पापड़ 2 दिन की धूप में सूख जाते हैं, तीसरे दिन पापड़ कुछ गीले लग रहे हों तो और सुखा लीजिये.
साबूदाने के पापड़ सूख कर तैयार हैं, साबूदाने के पापड़ को तल कर अभी खाइये और बचे हुये पापड़ कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, 6 माह से भी अधिक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से साबूदाना पापड़ निकालिये, तलिये और तले पापड़ के ऊपर चाट मसाला छिड़किये और खाइये.

सुझाव:
- साबूदाना पापड़ में आप अपनी पसन्द के अनुसार, लाल मिर्च, काली मिर्च और जीरा इत्यादि मसाले मिला सकते हैं. लेकिन यदि आप साबूदाना पापड़ (Sabudana Papad) कम मसालों के साथ बनाते है तो इन्हें छोटे बच्चों को भी खिला सकते हैं.
- आप नमकीन साबूदाना पापड की जगह मीठे साबूदाना पापड (Sabudana sweet Papad) भी बना सकते हैं. इसके लिये साबूदाना उबालते समय नमक के स्थान पर चार चम्मच चीनी मिला दीजिये.
- टमाटर के स्वाद वाले साबूदाना पापड (Tomato Sabudana Papad) बनाने के लिये टमाटर प्यूरी या टमाटर को पीस कर छान लें और साबूदाना उबालते समय इसे मिलाकर उबाल लें.
- साबूदाना पापड़ व्रत में खाने के लिये लाहोरी नमक और जरा सी काली मिर्च पाउडर डाल कर बनाये जा सकते हैं.
- साबूदाना घोल से पापड़ जल्दी जल्दी ही बना लीजिये, घोल ठंडा होने पर वह गाड़ा हो जाता है, गाड़े घोल से पापड़ पतला नहीं फैलाया जा सकता.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
-
By nitin sinha, 18 May, 2013
-
By kunjal, 18 May, 2013
-
By SUMIT2013, 17 May, 2013
-
By sarita sharma, 17 May, 2013
-
By soni singh, 16 May, 2013
-
By nishtha, 16 May, 2013
-
By kirti yadav, 16 May, 2013
-
By siya Bachwani, 16 May, 2013
-
By mrs. preeti saraswat, 16 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 41:
निशा: ममता, 6 कप पानी उबालना है, भीगे हुये साबूदाने पानी सहित उबलते पानी में डालिये और साबूदाना पारदर्शक होने तक पका लीजिये.
Aap bahut achhi hai mam hume itni achhi aur badiya recipe ghar mein hi itni asaani se sikha deti hai......... ab to kuch bhi naya banane mein jhijhak nahi hoti aur dar bhi nahi lagta kyunki aap bahut easily samjha deti hai........... Mam main puchna chahti thi ki kasoori methi ka use kis tarah se karu????
निशा: नीति, कसूरी मैथी को सब्जियां में मसाले के रूप में प्रयोग किया जाता है, मैथी का मोसम न होने पर , कसूरी मैथी से मेथी के परांठे या पूरी बनाई जाती हैं.
निशा: अर्चना, 2 कप साबूदाना में 2 टेबल स्पून टमाटर पूरी पर्याप्त है.
ANAMIKA.
निशा: अनामिका जी, आप फलों, दूध और सूखे मेवे पर ही रहती हैं, इन चीजों से रैसिपी बनाना आप बेहतर जानती होंगी. हमारी छोटी सी कोशिश से इस वेवसाइट पर व्रत के लिये फलाहार कुछ रैसिपी दी हुई हैं, आप चाहें तो सर्च बटन पर व्रत के लिये रैसिपी लिखकर उन्हैं पढ़ सकती हैं, धन्यवाद.
निशा; रितु, sago palm, metroxylon sagu प्लान्ट के स्टार्च से साबूदाना बनाया जाता है.
निशा: पापड़ बनाये तो जा सकते हैं, लेकिन इन्हैं बनाना बताने के लिये मुझे समय चाहिये, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: राशि, बटर नान की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपल्ब्ध है, इसका लिंक निम्न हैं.
http://nishamadhulika.com/paratha_poori/butter_nan_recipe.
निशा: फातिमा, पापड़ बिना धूप के नहीं सूख सकते.
निशा: श्वेता, मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी
निशा: नेहा, पापड़ धूप में ही सुखाये जाते हैं.
निशा: गीतान्जली, चावल के पापड़ की रैसिपी में जल्दी ही लिखूंगी.
निशा: अनीता, साबूदान पापड़ बनाना बहुत ही आसान है, प्लीज आप इसका वीडियो देखिये, आप साबूदाने के पापड़ बना लेंगी.
निशा: डिम्पल, जी अवश्य, बड़े साबूदाने को पहले 7-8 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये, और इसी तरह पापड़ बना लीजिये.
Hum Navratr k vrat mein sirf ek time he namak khaate hain. Main vrat k liye ye receipe dekh rhi thi. receipe bahut achhe se batai hai aapne.
Mujhe ye puchna tha k kya hum ye papad bina namak k bhi bna sakte hain....???
Agar haan, toh kaise...??
Thanks
निशा: भावना, पापड़ बनाने का तरीका तो यही हे, इसमें नमक मत डालिये या लाहोरी नमक जो व्रत में खाया जाता है, उसे डालकर पापड़ बना लीजिये.
निशा: भावना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना, पोलिथिन एकदम पतली न हो और बहुत अधिक मोटी न हो, बस पापड़ उसमें अच्छी तरह रखकर बेला जा सके.
निशा: अनुझा, आपको पापड़ में किस तरह की प्रोब्लम आ रही हैं, प्लीज बताइये मैं उसका रिप्लाइ कर दूंगी.