फ्रूट और नट्स केक - Egg less Fruit and Nut Cake Recipe
Latest Video at YouTube Channel

फ्रूट और नट्स से बना एगलैस फ्रूट और नट्स केक बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है, और ये केक सभी को बहुत ज्यादा पसन्द आता है. सर्दी के मौसम में बच्चों को भर पूर एनर्जी के लिये एगलैस ड्राई फ्रूट केक बनाकर बच्चों को अवश्य खिलाइये
Read : Egg less Fruit and Nut Cake Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Egg-less Fruit and Nut Cake
- मैदा - 1.5 कप
- पाउडर चीनी - 3/4 कप
- मक्खन - 3/4 कप
- दूध - 3/4 कप
- काजू - आधा कप
- अखरोट - आधा कप
- किशमिश - आधा कप
- बादाम - आधा कप
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- टूटी फ्रूटी - आधा कप
- कन्डेन्स्ड मिल्क - आधा कप
विधि - How to make Eggless Fruit and Nut Cake
काजू, बादाम, अखरोट छोटे छोटे काट लीजिये, किशमिश के डंठल तोड़ कर कपड़े से पोंछ लीजिये.
मैदा में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिला कर 2 बार छलनी से छान लीजिये, ये बहुत अच्छी तरह से मिक्स हो जाते हैं.
किसी बड़े प्याले में मक्खन को पिघला कर नार्मल तापमान पर करके डाल लीजिये, पाउडर चीनी और कन्डेन्स्ड मिल्क भी प्याले में डालकर, चमचे से मिक्स करते हुये फैटिये, सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाय और मिश्रण फूला हुआ दिखाई देने लगे, तब तक फैटिये.
मिश्रण में 1/2 दूध डालकर, फैट कर मिक्स कर लीजिये, अब आधा मैदा मिक्स डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये बचा हुआ दूध डालकर मिक्स कर लीजिये और सारी मैदा मिक्स डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, कटे हुये ड्राई फूट और किशमिस और टूटी फ्रूटी डाल कर, अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. केक के लिये मिश्रण तैयार है.
ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कर लीजिये.
केक कन्टेनर को चारों ओर मक्खन या तेल से चिकना कर लीजिये, और तले में उसके बराबर का गोल बटर पेपर काट कर रखिये और उसे भी चिकना कर दीजिये.

कन्टेनर में केक का मिश्रण डालिये और बर्तन को खटखटा कर मिश्रण को प्लेन कर दीजिये. केक को ओवन में रखिये और 180 डि. से. पर 25 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 25 मिनिट बाद केक को चैक कीजिये, केक अभी ब्राउन नहीं हुआ है, केक को 10 मिनिट के लिये और बेक होने दीजिये. केक ब्राउन तो लग रहा है, केक के अन्दर चाकू डालकर चैक कीजिये, चाकू यदि केक से बाह्र साफ निकलता है, तो केक बेक हो चुका है, और यदि चाकू के ऊपर केक का बैटर लग कर आ रहा है तब अभी केक अन्दर से कच्चा है. केक को और 10 मिनिट के लिये बेक कीजिये, अब केक को उसी तरह चैक करते हुये पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये. 40 - 50 मिनिट में केक अच्छी तरह बेक हो जाता है.
केक को ठंडा होने के बाद, चाकू को केक के चारों ओर घुमा कर बर्तन से अलग कीजिये, और प्लेट को कन्टेनर के ऊपर रखकर बर्तन को उलटा करके, केक को प्लेट में निकाल लीजिये. अपने मन पसन्द टुकड़ों में केक को काटिये और खाइये.
केक को ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और फ्रिज में रखकर 1 माह तक खाते रहिये.
सुझाव: अलग अलग ओवन में केक बेक होने का समय भी अलग अलग होता है, इसलिये पहले केक को बेक करने के लिये पहले 25 मिनिट का समय दीजिये, इसके बाद केक को चैक करते हुये समय आगे बड़ाइये, और केक को पूरी तरह बेक होने तक समय दीजिये.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 56:
निशा: निधि, केक माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 4-5 मिनिट में बेक हो जायेगा.
निशा: वर्षा, जी हां आप ये केक कुकर में बना सकती हैं.
निशा: रश्मि, मैं कोशिश करुंगी.
निशा: अनु, आप ये केक भी कुकर में बना सकती हैं.
ye tuati futi kya hota hai ye market mai kis name se milte hai. is cake ko hum cooker mai bhi bana sakte hai kya
निशा: स्वेता, टूटी फ्रूटी नाम से ही बाजार में मिल जाती है, वेबसाइट पर टूटी फ्रूटी बनाना दिया गया है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये, सर्च बटन पर पर टूटी फ्रूटी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
please ap btaye k kya hm ye recipe cooker me bhi bna skte hai k nahi............ or please ap hame son - papdi ki bhi recipe btaye...
निशा: मिस्ठी, जी हां आप इस केक को कुकर में भी बना सकती हैं.
can we make this cake in cooker.
thankx
निशा: ज्योति, जी हां आप इस केक को कुकर में भी बना सकती हैं.
aap ki side per tuati fuati search karne per nhi mila kya aap bata saktihai ki us ko search kaise kare plzzz.
निशा: श्वेता Tutty Frutty Recipe Video का लिंक निम्न है
How to make Tutty Fruity - Indian Candies Fruits
निशा: अनु, जी हां इसके बाद चैक कीजिये और अगर केक पूरी तरह बेक नहीं हुआ है, तब केक को और समय देकर तब तक बेक कीजिये जब तक कि वह पूरी तरह बेक नहीं हो जाता.
निशा: शबनम, केक बनाने में कुछ भी बाइन्डर तो डालना ही होता है, जो लोग एग खाते हैं वे एग डालकर केक बनाते हैं, एगलैस केक के लिये कन्डेन्स्ड मिल्क, या क्रीम, या एपल सास या अलसी या मिल्कपाउडर कुछ भी डाल सकते हैं.
निशा: प्रीति, क्रीम और मलाई या मिल्क पाउडर यूज कर सकती हैं.
निशा: मोनिका, हमने एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बनाने का वीडियो डाल दिया है, आप उसे देख सकती हैं, सारे केक उसी तरह से बनाये जाते हैं.
निशा: हेमा, केक को कुकर में 40-60 मिनिट में बनाया जा सकता है, कुकर में केक बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया हुआ है.
निशा: निशालवीना, इतने बड़े केक में 2 अंडे डाले जा सकते हैं.
mam apki di hui recipe se mai kafi acchha cake bana leti hu lekin mera cake banne ke samay beech se uth jata hai aur beech me pakne me jyada time lagta hai aur cake neeche se thoda jal jata hai....mai kya kru ki cake beech se uthe nhi aur jale bhi nhi..
निशा: दिया, ये प्रोब्लम ओवन में हीट एक जैसी न लगने के कारण होती है, केक बेक करते समय ओवन के फैन का यूज अवश्य करें.
निशा: रेनू, मक्खन की जगह वेजिटेबल ओइल डाला जा सकता है, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह नहीं.
निशा: शगुन, जी हां इस नमक को आप हमेशा जब भी केक बनायें यूज कर सकती हैं.
निशा: म्रनाली, 100 ग्राम मिल्क पाउडर ले लीजिये और 100 ग्राम चीनी पाउडर और प्लस कर लीजिये.
निशा: रामदीप, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रश्मि, हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: रेखा, केक को ऊपर से हीट अधिक लगने के कारण वह ऊपर से जल सकता है, प्लीज केक को नीचे की रैक में रखिये, आप इस प्रोब्ल्सम को सोल्व कर लेंगी.
निशा: आकांक्षा, दूध और चीनी का गाढ़ा किया हुया मिक्चर है, कन्डेन्स्ड मिल्क किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: शविता, मैं आटे का केक बहुत जल्द बनाऊंगी.
निशा: ज्योति, कुकर में केक रैसिपी बहुत पहले से उपलब्ध है, आप वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: तरुना, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर केक को दिये हुये तापमान पर ही बेक कीजिये.
jb b mai cake bnati hu thodi kdwahat or soft nai hoti..upar se bilkul b soft nai n andr se thodi undercook hoti..mai kya kru
निशा: ममता, केक अच्छी तरह नहीं फूला है.
निशा: नीलम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता, अगली बार केक को दूसरे उससे अधिक चौड़े बर्तन में बेक करके देखिये और बताइये कि केक अच्छा बेक हुआ है.
Hum microwave mein cake banate hai toh uska color nahi atta..white color k hi cake ban jate hai and thanda hone pe khane mein taste nahi aate... kya hum microwave mein normal cake nahi bana sakte?
निशा: रितु, माइक्रोवेव में केक बेक हो जाता है, ब्राउन नहीं होता है. माइक्रोवेव में ओवन की तरह से बेकिंग नहीं होती है.
cake mai baking powder or baking soda dono daalna jaruri hai kya..
निशा: शालिनी, यदि दोंनो डाले जायं तो अच्छा केक बनता है.
condensed milk kya hota hai . ghar par banaya ja sakta hai kya
please give some tips
निशा: शरीफा, कन्डेन्स्ड मिल्क, मिल्क और चीनी कन्सन्ट्रेट हैं, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: दिव्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रक्षा, माइक्रोवेव में केक बना रही हैं तो माइक्रोवेव सेफ ग्लास बर्तन यूज कीजिये, नीचे तले में बटर पेपर गोल काट कर लगाइये, केक नहीं चिपकेगा. कन्वेक्सन मोड पर केक बनाने के लिये किसी भी मेटल के बर्तन का यूज किया जा सकता है.
aunty ji kya sugar free and butter free cake ban skta h........plz help
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती, उत्तपम की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर उत्तपम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पूजा, आप पुराना रखा हुआ बेकिंग पाउडर यूज मत कीजिये, ये खराब हो जाता है, और सारी चीजें नापकर लीजिये, केक अच्छा बनेगा.
निशा: ज्योति, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रिया, पिज्जा रैसिपी और वीडियो दोनौ ही पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हें.
निशा: शिल्पी, वेबसाइट पर इनके अन्तर के लिये आर्टीकल दिया गया है, इसका लिंक निम्न है.
http://nishamadhulika.com/545-baking-soda-and-baking-powder.html
निशा: उम्मी, एसा होता है, ओवन में बेक करने पर केक के ऊपर क्रस्ट तो आता है, बैटर को पहले की अपेक्षा थोड़ा सा पतला कर लीजिये, दरार नहीं आयेंगी.
निश: लवली, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अर्चना, केक को माइक्रोवेव करते हैं तो यह 4-6 मिनिट में बनकर तैयार हो जाता है, लेकिन अगर माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर केक बनाये तो वह बिलकुल ओवन की तरह काम करता है और केक 40 -45 मिनिट में बेक होकर तैयार होता है.
निशा: शगुन अवश्य कर सकते हैं.
Apke cake no doubt ache hai mare bachhe bahut pasand karte hai par kya hum maide ki jagah kuch aur use kar sakte hai jisse bachho ka pet sahi rahe.
निशा: अनु, केक को गेहूं के आटे से भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन केक तो मिठाई के रूप में खाया जाता है,थोड़ा कम खायें तो पेट खराब नहीं होगा.