बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy Buttermilk Biscuit Recipe
Latest Video at YouTube Channel

ओवन से निकले हुये ताजा बटर मिल्क बिस्किट्स (Buttermilk Biscuit ) खाने का मजा कुछ खास ही है. मुलायम फूले फूले और कुरकुरे बटर मिल्क बिस्किट्स बनाना भी एकदम आसान है.
Read : Easy Buttermilk Biscuit Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Buttermilk Biscuit Ingredients
- मैदा - 2 कप (220 ग्राम)
- साल्टेड बटर - 1/2 कप ( 100 ग्राम )
- बटर मिल्क (मठ्ठा) - 3/4 कप
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Make the Best Buttermilk Biscuits from Scratch
बटर को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
सबसे पहले किसी बड़े प्याले में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चीनी यानि कि सभी ड्राई इन्ग्रेडियेन्ट्स डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. अब मक्खन के कटे हुये टुकड़े डालिये और हाथ से बटर को तोड़ते हुये मिक्स कर लीजिये, बटर मिल्क मिल्क डालिये और सारी चीजों को मिक्स करके आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. बटर मिल्क बिस्किट्स के लिये आटा तैयार है.
आटे को हाथ से गोल आकार दीजिये. किसी बोर्ड पर सूखा मैदा डालकर फैला लीजिये और आटे को सूखे मैदा के ऊपर रखकर, हाथ से सही आकार देते हुये थपथपा कर बड़ाकर आधा इंच मोटाई में शीट तैयार कर लीजिये. बिस्किट्स काटने के लिये कोई कटोरी या गिलास या कोई सांचा लीजिये, और जो शीट तैयार की है, सांचे को उसके ऊपर रखकर बिस्किट काट लीजिये. कटे बिस्किट बेकिंग ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाकर रखिये. बिस्किट काटने के बाद जो आटा बचता है उसे फिर से इकठ्ठा करके बिलकुल उसी प्रकार गोल करके, शीट बनाकर बिस्किट्स काट लीजिये और ट्रे में लगा दीजिये. सारे बिस्किट्स पर ब्रस से थोड़ा थोड़ा बटर लगा दीजिये.

ओवन को 180 डि. सेग्रे. पर प्रिहीट कीजिये. बिस्किट की ट्रे ओवन की मिडिल रैक पर रखिये, ओवन को 180 डि. सेग्रे पर 15 मिनिट के लिये सैट कर लीजिये, समय समाप्त होने पर बिस्किट को चैक कीजिये, बिस्किट गोल्डन ब्राउन हो गये हैं. बिस्किट बन कर तैयार है, अगर बिस्किट्स ब्राउन नहीं हुये हैं तब3-5 मिनिट के लिये और बेक कर सकते हैं.
बेक्ड बिस्किट को जाली पर रखकर ठंडे कर लीजिये. बिस्किट्स पूरी तरह ठंडे होने पर, क्रंची बटर मिल्क बिस्किट खाने के लिये तैयार है. बटर मिल्क बिस्किट को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और 15-20 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
- बटर मिल्क बिस्किट्स के लिये अगर आप साल्टेड बटर ले रहे हैं तब इसमें नमक मत डालिये, बटर अनसाल्टेड हो तो आधा छोटी चम्मच नमक डाल कर मिलाइये.
- बिस्किट को बेक करते समय, पहले बिस्किट को 10- 12 मिनिट के लिये ओवन में लगायें और इसके बाद बिस्किट को चैक करते हुये बेक कीजिये, बिस्किट्स बेक करने में अलग अलग ओवन में थोड़ा टाइम का फर्क आ जाता है.
Butter Milk Biscuits Recipe video
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 23:
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं भी आपकी तरह से सीखती रहती हूँ.
can i preapaired Gas owen ?
निशा: कल्पना जी हां गैस ओवन में भी बना सकते हैं.
निशा: सोनल जी हां कोशिश करते हैं.
Freshly oven made buttermilk biscuits have a very tempting taste. Making puffy and crusty buttermilk biscuits is more then easy.
Buttermilk Biscuit Ingredients
Maida - 2 cup (220 grams)
Butter - ½ cup (100 grams) (salted)
Buttermilk - ¾ cup (sweet)
Baking soda - ¼ tsp
Baking powder - 1 tsp
Sugar - 1 tsp
How to Make the Best Buttermilk Biscuits from Scratch
Cut butter in small pieces.
Firstly take big bowl and add maida, baking soda, baking powder and sugar. Mix all these dry ingredients very nicely. Now add butter chunks into it and mix with hands nicely. Add buttermilk as well and mix all ingredients and bind the dough. Dough for buttermilk biscuits is ready.
Roll dough giving it a round shape. Spread some dry flour on a board and place dough on it. With help of your hands flatten it in with ½ inch thickness. Take a glass or bowl for cutting biscuits. Place the mild on top of the prepared sheet and cut biscuits. Keep the biscuits in a baking tray at distance. Make biscuits form rest of the dough like wise. Grease all biscuits with butter with help of a brush.
Preheat oven at 180 degree centigrade. Place the biscuits tray at the middle rack and set oven at 180 degree centigrade for 15 minutes. Check after 15 minutes. Biscuits have become golden brown, they are now ready. If biscuits have not turned brown then bake them for 3-5 more minutes.
Keep the baked biscuits on wire rack so that they turn frigid. Crusty-brittle buttermilk biscuits are ready. Store the biscuits in air tight container for up to 15-20 minutes and enjoy eating.
Suggestion:
If you are using slated butter for making buttermilk biscuits then don’t add salt in the batter, but if using unsalted butter then add ½ tsp butter.
While baking biscuits keep a constant check as time varies in different oven models.
निशा: स्वेता, ये बटर मिल्क बिस्किट है, दही से मथकर बटर मिल्क बनाकर बिस्किट बनाये जा सकते हैं.
kari?
निशा: स्वेता, अलग अलग ओवन थोड़ा थोड़ा अन्तर रहता है, बिस्किट बेक करते समय ओवन को फैन पर अवश्य सैट कीजिये ताकि हीट चारों ओर फैल सके, बिस्किट को नीचे की ओर पलट के और सेके जा सकते हैं, या नीचे की रोड बन्द करके बिस्किट को ऊपर से दूसरी रैक पर रखकर और ऊपर की रोड ओन पर 1-2 मिनिट के लिये बेक कर लीजिये, बिस्किट ऊपर से भी अच्छे बेक हो जायेंगे. बिस्किट का बेकिंग समय कम मात्रा में कम समय और अधिक मात्रा में अधिक समय हो जाता है.
निशा: सोनिया, बटर मिल्क मीन्स मठ्ठा, दही में पानी डालकर मथकर बन जाता है. माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर सारी चीजें बेक की जा सकती हैं.
निशा: मनप्रीत, बटर मिल्क के लिये दही के बराबर ही जैसे आधा कप दही में आधा कप पानी डाल दीजिये, और मथ लीजिये.
निशा: तंदूर का तापमान बहुत ज्यादा होता है,बिस्किट्स नहीं बना सकते हैं.
निशा: अमूल का बटर साल्टेड आता है.
method mention kr deejiye.
निशा: संध्या, ओवन को जिस तापमान पर सैट करना चाहती है, सैट कर दीजिये और ओन कर दीजिये ओवन अपने आप हीट हो जाता है, और गरम हो कर बन्द हो जाता है, इसे ही प्रीहीट कहते हैं.
निशा: शीला, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह काम करता है, बिस्किट के लिये प्रीहीट करना आवश्यक है.
निशा: शीला जी, बिस्किट के लिये ओवन की आवश्यकता होती है, अगर आप बिना ओवन के बिस्किट बनाना चाहती हैं तो जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है उसी तरह बिस्किट बनाये जा सकते हैं,
निशा: पूनम, अगली बार आप मैदा यूज करके बिस्किट बनाइये, बहुत अच्छे बटर मिल्क बिस्किट बनते हैं.
निशा: नाजनीन, बेकिंग पाउडर नहीं डाल रही हैं, तो बेकिंग सोडा 3/4 छोटी चम्मच डाल दीजिये, अच्छे बटर मिल्क बिस्किट बनेंगे.
निशा: रोहित, दही में उसके बराबर पानी मिलाकर फैट दीजिये बटरमिल्क बन कर तैयार हो जायेगा. डेयरी से तैयार बटरमिल्क खरीदा जा सकता है.
निशा: शगुन, जी हां बना सकते हैं, बनाने का तरी का और समय बिलकुल उसी तरह देखना होगा जिस तरह बेसन की नानखताई को बनाने लिये दिया गया है.