चमचम Bengali Chum Chum recipe | Cham-Cham Recipe
Latest Video at YouTube Channel

चमचम बंगाली ट्रेडिशनल मिठाई है, चमचम को छैना रसगुल्ले की तरह ही ताजा छैना बनाकर बनाया जाता है, लेकिन चमचम को उबालने के बाद ठंडा करके इसमें मनचाही स्टफिंग भरते हैं चमचम का स्वाद छैना रसगुल्ले से भी अच्छा होता है.
Read: Bengali Chum Chum recipe | Cham-Cham Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Cham Cham
- दूध - 1 लीटर ( 5 कप )
- नीबू का रस - 2 -3 टेबल स्पून ( 2 नीबू का रस)
- चीनी - 2 कप (450 ग्राम)
- अरारोट - 1 टेबल स्पून
- स्टफिंग के लिये:
- मावा 1/4 कप - 60 ग्राम
- चीनी पाउडर - 2-3 टेबल स्पून (30 ग्राम)
- इलाइची - 3 - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये
- पिस्ते - 7-8 (पतले बारीक कटे हुये)
- केवड़ा एसेन्स - 2-3 बूंद
- पीला कलर - 1 पिंच से कम
विधि - How to make Bengali Chum Chum

छैना बनाईये.
किसी बर्तन में दूध को उबलने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये, दूध को थोड़ा ठंडा होने दीजिये (दूध को 80% तक गरम रख लीजिये).
नीबू के रस में जितना नीबू का रस है, उतना ही पानी मिला लीजिये. गरम दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालिये, और मिक्स कीजिये, दूध फटना शुरू हो जाता है, जैसे ही दूध पूरी तरह फट जाय, नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये. अब फटे दूध को पतले मलमल के कपड़े में छानिये (कपड़े को किसी छलनी में रखिये और दूध को कपड़े के ऊपर डालिये) दूध से पानी निकल कर नीचे बर्तन में चला जायेगा और छैना कपड़े के ऊपर रह जायेगा. छैना के ऊपर ठंडा पानी डालकर छैना को वास कर लीजिये, छैना ठंडा हो जाता है और, छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जाता है.
कपड़े को चारों ओर से पकड़ कर उठाइये और छैना को हाथों से दबाकर सारा पानी निचोड़ दीजिये. अब छैना को कपड़े से प्लेट में निकालिये और हाथ से 4-5 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कीजिये. चिकने किये गये छैना में अरारोट डालिये और अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये, आधे छैना में पीला कलर मिला लीजिये. चमचम बनाने के लिये छैना तैयार है.

चमचम उबाल लीजिये
कुकर में चीनी 2 कप और 4 कप पानी मिला कर गैस पर गरम होने रख दीजिये, और जब तक पानी में उबाल आता है तब तक छैना से चमचम को आकार देकर तैयार कर लीजिये.
बिना कलर के छैना को 4 बराबर भागों में बांटिये, और पीले कलर वाले छैना को भी 4 बराबर के भागों में बांट लीजिये, एक भाग को हाथ में उठाइये, लड्डू की तरह दबाते हुये छैना को बाइन्ड कीजिये, और अब छैना को चमचम का ओवल आकार दीजिये, चमचम को आकार देकर प्लेट में लगाइये, और सारे छैना से इसी तरह आकार देकर चमचम तैयार करके प्लेट में रख लीजिये.
कुकर के चीनी पानी में उबाल आ गया है (चीनी से तार वाली चाशनी नहीं बनानी है, वस चीनी को पानी में घुल जाना चाहिये और पानी में उबाल आना चाहिये), तैयार सारे चमचम एक एक करके उबलते पानी में डालिये, कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, और कुकर में सीटी आने के बाद, गैस को इतना धीमी करके चमचम को पकने दीजिये कि बार बार कुकर में सीटी न आये, चमचम को 7-8 मिनिट तक पकने दीजिये. समय खतम होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेशर खतम करने के लिये, कुकर को ठंडा करने के लिये, कुकर को किसी पानी भरे बर्तन में रख लीजिये या नल के नीचे लगा दीजिये.

कुकर खोलिये और चमचम को चाशनी सहित दूसरे प्याले में निकाल दीजिये, हम चमचम को ठंडा होने पर ही स्टफिंग कर सकते हैं.
चमचम के अन्दर स्टफिंग भरिये
इलाइची को छील कर पाउडर कर लीजिये. मावा को अच्छी तरह चम्मच से मैस कर लीजिये, मावा में चीनी पाउडर और इलाइची का पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, स्टफिंग तैयार है.
चमचम के ठंडे होने के बाद, 3-4 घंटे तक चाशनी में रहने के बाद, स्टफिंग के लिये चमचम को पानी चाशनी से बाहर निकाल लीजिये, चमचम ठंडे, मीठे और थोड़े सख्त हो गये हैं, अब एक चमचम उठाइये, और उसमें इस तरह पूरी लम्बाई में कट लगाइये कि चमचम एक ओर से जुड़ी रहे. एक हाथ में चमचम रखिये और द्सरे हाथ में थोड़ी स्टफिंग उठाकर चमचम के कटे भाग में रखकर भरिये, और ऊपर से 5-6 पिस्ते के टुकड़े लगाकर गार्निश करिये. सारे चमचम इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये.

बहुत ही अच्छे चमचम बनकर तैयार है, चमचम को आप अभी खा सकते हैं, चमचम फ्रिज में रखकर ठंडे होने के बाद और ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं. चमचम को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकताहैं.
सुझाव:
- चमचम के लिये स्टफिंग अपने पसन्द के अनुसार काजू , मलाई , रबड़ी, अंजीर, या खजूर का पेस्ट बनाकर ड्राई फ्रूट मिक्स करके ड्राई फ्रूट स्टफिंग तैयार कर सकते हैं.
- मावा की स्टफिंग के लिये मावा को पहले हल्का सा भून लीजिये, या 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, मावा का स्वाद और सेल्फ लाइफ बढ़ जाते है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- cham cham kaise subhare (Answer : 0)
- pressure cooker problem (Answer : 0)
- white chum chum (Answer : 0)
- bengali chamcham (Answer : 0)
- advice fr chamcham (Answer : 1)
- chum chum kitne dino tak ghar me rakh skte hai? (Answer : 1)
- ararot kya h (Answer : 1)
- cham cham become not so soft (Answer : 0)
- chenna tost (Answer : 0)
- chenna tost (Answer : 0)
-
More Question..
Latest Questions
-
By Manu Purohit, 21 May, 2013
-
By jyotika tayal, 21 May, 2013
-
By anjil panchal, 21 May, 2013
-
By Sarita, 21 May, 2013
-
By Rajni mohod, 21 May, 2013
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 51:
निशा: अरुन, अरारोट स्टार्च है, इसकी जगह कार्न स्टार्च यूज कर सकते हैं, इसे मिलाने से चमचम अच्छे बनते हैं.
निशा: अल्का, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: संगीता, दोंनो एक ही हैं.
निशा: गिनी मैं कोशिश करूंगी.
chum chum ko cold hone per he niklana hai. chasni mai se ya pehle he nikal kar rakhna hai.
निशा: श्वेता, चमचम को ठंडा होने पर ही निकालिये.
निशा; मन्नू, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर (कार्न स्टार्च ) ली जा सकती है.
निशा; रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine pahle bhi bahai thi apki ras malai ka reference dekhakar bahut hi tasty bana ttha kya chenna double tonned se bhi ban sakta hai kya? ek our baat aunti ji pls kalari ki recepie bhi batane ki kripa kare.
निशा: उमा, छैना फुल क्रीम दूध का अच्छा बनता है.
निशा: प्रिया, आपको भी करवा चौथ की शुभकामनायें, हम कभी अवश्य मिलेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू, खजूर का पेस्ट बनाकर काजू पाउडर मिक्स करके, या ड्राई फ्रूट बारीक काट कर पीसकर कन्डेन्स्ड मिल्क मिलाकर या रबड़ी या मलाई अपने पसन्द के अनुसार स्टफिंग भर सकते हैं.
kay hum milkpowder ka chenna banakar chum chum bana sakte hai
निशा: कविता, नहीं, छैना गाय के दूध का अच्छा बनता है.
निशा: रुपल, कुकर में बिना स्टफिंग के चमचम पकाते हैं, स्टफिंग बाद में करते हैं.
निशा: प्रमोद, छैना के पतले रहने पर आप थोड़ा सा अरारोट और डाल सकते हैं, लेकिन अधिक अरारोट होने से चमचम सख्त हो सकते हैं.
ye "mawa" kise kehte hai.?? khoye ko.?
निशा: आशि, चाशनी में यदि उबाल न आया हो तब तक छैना के गोले पकने के लिये डाल दिये जाय तो वे फट सकते हैं.
निशा: काजू पीस कर पाउडर बनाकर चाशनी के साथ मिलाकर और ड्राई फ्रूट मिलायें और यूज कीजिये.
निशा: कालूराम जी, आपको जब भी मन हो खाइये, लेकिन एकबार में 1 -2 चमचम ही खाना ठीक है.
Aapko bhaut bhaut Thanks ki aapna chum chum banana seekhaya.Maine aapka tarika se banaya bhaut acha bana aur ghar main sabhi ko acha laga.Aapka website se maine bhaut kuch banaya hai aur sabhi acha bana hai.Thanks for the nice website and to you too.
निशा: गीतान्जलि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता, रसगुल्ले या चमचम का न फूलना ही सख्त होने का कारण है, छैना नरम न हो, छैना में अरारोट कुछ अधिक मिला दिया जाय, और ये भी कि पहली बार में ये रैसिपी बनाना कई बार मुशिक्ल होता है, प्लीज रैसिपी को ध्यान से देखिये और पढ़िये और बनाइये, धीरे धीरे सारी प्रोब्लम्स खतम हो जायेंगी.
निशा: शालिनी, उबालते समय दूध फट जाता है उस दूध से चमचम नहीं बनाई जाती, चमचम पकाने के लिये कुकर में सीटी आने के बाद गैस इतनी कम कर दीजिये, कि चमचम उसी तापमान पर उबलती रहे, अगर और सीटी आयें तो गैस और कम कर दीजिये.
निशा: पूजा, अरारोट की मात्रा के बराबर ले लीजिये.
निशा: रेनू, पीली चमचम के लिये छैना में पीला कलर मिलाना होगा.
thanks
निशा: प्रवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिन्की, डाला जा सकता है, लेकिन अरारोट ज्यादा अच्छा होता है.
Thanks Nisha ji, you are my kind of cook appreciate it! Keep up the Good work!
निशा: विपिन, बहुत बहुत धन्यवाद.
mawa or chiana alag-alag hota hai .Inke bare main mujha bataiye.
निशा: जहानवी, दोंनो अलग होते हैं, छैना चमचम के लिये बनाया है, और मावा कैसे बनायें आप वेबसाइट के सर्च बटन पर मावा लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती है, आप समझ जायेंगी कि दोंनो में क्या फर्क है.