पिज्जा परांठा - Pizza Paratha Recipe - Cheese Stuffed Paratha Recipe
Latest Video at YouTube Channel

स्टफ्ड परांठे सभी को बहुत पसन्द आते हैं , लेकिन चीज स्टफ्ड परांठा (Cheese Stuffed Paratha) यानि कि पिज्जा परांठा चीज और सब्जियों से भरा परांठा बहुत आपको और खास तौर पर बच्चों को ये पिज्जा परांठा बहुत अधिक पसन्द आयेगा.
Read: Pizza Paratha Recipe - Cheese Stuffed Paratha Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Paratha Recipe
पिज्जा परांठे के लिये आटा लगाने के लिये:
- मैदा - 2 कप
- नमक - 1/2 छोटा चम्मच
- तेल - 2 टेवल स्पून
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
स्टफिंग के लिये:
- बन्द गोभी - 1 कप, बारीक कटा हुआ
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
- बेबी कार्न - 2-3 बारीक कटे हुये
- हरा धनियां - 2- 3 टेबल स्पून
- मोजेरिला चीज - 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ 3/4 कप)
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा, पेस्ट बना लीजिये
- हरी मिर्च - 1 छोटी सी, बीज हटा कर बारीक काट लीजिये (यदि आप चाहें)
- तेल या घी- 2-3 टेबल स्पून, पिज्जा परांठे पर लगाने के लिये
विधि - How t make Pizza Paratha
मैदा को किसी बर्तन में निकाल लीजिये, नमक, चीनी, तेल और एक्टिव ड़ाई यीस्ट डालकर मिक्स होने तक मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से एकदम नरम चपाती के आटे जैसा आटा गूथिये, गुथे आटे को 5-6 मिनिट तक मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथ लीजिये, इतना आटा गूथने में 3/4 कप पानी लगा है. गुथे आटे पर तेल लगाकर ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, आटा डबल आकार में फूल कर तैयार हो जायेगा.
पिज्जा परांठे के लिये स्टफिंग तैयार कर लीजिये:
किसी बड़े प्याले में बारीक कटा हुआ पत्ता गोभी, बारीक कटी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई बेबी कार्न, और मोजेरिला चीज को कद्दूकस करके मिक्स कर लीजिये, सारे मसाले भी मिला कर सारी चीजें मिक्स करने तक मिला लीजिये.
पिज्जा परांठा बनाना शुरू करते हैं;
पिज्जा परांठे बनाने के लिये, स्टफिंग को 2 भागों में बांट लीजिये. आटे को पंच करके, थोड़ा मसल लीजिये, अब आटे को 2 भागों में बांट लीजिये. आटे के 1 भाग को सूखे आटे में लपेट कर, 4-5 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये. स्टफिंग का 1 भाग बेले गये परांठे के ऊपर रख लीजिये और परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, और गोल करके, सूखे मैदा में लपेट कर प्लेट में रख दीजिये. दूसरे गोले को भी इसी तरह भर कर गोल करके सूखे आटे में लपेट कर रख दीजिये. 10 मिनिट के लिये स्टफ्ड गोलों को ढककर रख लीजिये, ये गोले थोड़े फूल जाते हैं.

तवा को गैस पर रखने के लिये गरम कीजिये, परांठे का स्टफ्ड किया हुआ 1 गोला उठाइये, सूखा मैदा लगाकर, चकले पर रखकर, हाथ से हल्का हल्का दबाव देकर परांठे को थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, ताकि सब्जियां चारों ओर बराबर फैल जायं, अब परांठे को बेलन की सहायता से हल्का दबाव देते हुये 8-10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा बेलिये.
तवे को गैस पर गरम होने के लिये रख दीजिये, तवा गरम हो गया है, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चारों ओर फैला लीजिये. बेला गया परांठा तवे पर डालिये और धीमी आग पर परांठे को 2 मिनिट तक नीचली सतह पर सेक लीजिये, ऊपर की सतह पर तेल लगा दीजिये और परांठे को पलट दीजिये. इस सतह पर तेल थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये. पिज्जा परांठे को धीमी आग पर दोंनो और ब्राउन चित्ती आने तक पलट पलट कर, सेक लीजिये. पिज्जा परांठा बीच से ब्रेड की तरह स्पंज और दोनौं और से क्रिस्प हो कर तैयार है. दोंनो परांठे इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये.

बहुत ही स्वादिष्ट पिज्जा परांठे तैयार हैं. पिज्जा परांठे को टमाटो सास, मस्टर्ड सास ,जैंम या चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
बच्चों के लिये पिज्जा परांठा टिफन में बना कर दीजिये उन्हैं ये परांठा अपने टिफिन में बहुत पसन्द आयेगा.
सुझाव
- आटा लगाने के लिये ड्राई यीस्ट डाल रहे हैं तो उसे 2 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, चीनी मिला कर 10 मिनिट के लिये ढककर, रख कर एक्टिव कर लीजिये, और अब मैदा में मिला कर आटा गूथिये.
- पिज्जा परांठे में सब्जियां अपने मन पसन्द के अनुसार जो पसन्द हो ले सकते हैं, जो न पसंद हो छोड़ सकते हैं.
- आप पिज़्ज़ा परांठा मैदा के स्थान पर साधारण आटे से भी (Whole wheat flour Pizza Paratha) बना सकते हैं.
Cheese Stuffed Paratha Recipe Video - Pizza Paratha Recipe video
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By noor akhtar, 25 May, 2013
-
By HIMANI SINGH, 25 May, 2013
-
By Seema Garg, 25 May, 2013
-
By rashmi kumari, 25 May, 2013
-
By S, 25 May, 2013
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 43:
Stuffed parantha are liked by all but cheese stuffed parantha .i.e. pizza parantha made with cheese and vegetables are liked by all, especially kids.
Ingredients for Pizza Paratha Recipe
For making dough
Maida - 2 cup
Salt - ½ tsp
Oil - 2 tbsp
Sugar - 1 tsp
Dry active yeast - 1 tsp
For stuffing
Cabbage - 1 cup (finely chopped)
Capsicum - 1 (finely chopped)
Baby corn - 2-3 (finely chopped)
Green coriander - 2-3 tbsp
Mozzarella cheese - 50 grams (grated) (3/4 cup)
Black pepper - ¼ tsp
Salt - ¼ tsp
Ginger - ½ inch piece (paste)
Green chilly - 1 (remove seeds and cut finely)
Oil or ghee - 2-3 tbsp (to spread on parantha
How t make Pizza Paratha
Take maida in any utensil, add salt, sugar, oil and active dry yeast and mix all ingredients nicely. Add lukewarm water at a time and knead soft dough like that of chapatti. Knead dough for 5-6 minutes until it becomes even and softer. To knead this much quantity of flour we have used ¾ cup of water. Cover the dough and keep it aside for 2 hours so that it becomes puffy.
For stuffing:
Take a bib bowl and add finely chopped cabbage, finely chopped capsicum, finely chopped baby corn, grate mozzarella cheese and mix all ingredients really well. Also add all spices and mix again.
Start making pizza parantha:
For making pizza parantha divide stuffing into two equal parts. Punch the flour and knead it again. Also divide dough into two equal parts. Now take one part and dust it with dry flour. Flatten it into round circle with 4-5 inch diameter. Place one part of stuffing on top of the parantha and seal the parantha from all sides. Roll it again and dust with dry flour. Like wise make ball from second part as well and place them on plate. Cover the stuffed balls and keep them aside for 10 minutes more.
Preheat tawa on flame. Take one stuffed ball, dust it with dry flour, place it on rolling plate and flatten it with hands so that vegetables spread all around evenly. Now with help of rolling pin roll the parantha into a round circle into 8-10 inch diameter with ½ cm thickness.
When tawa gets hot, spread some oil on tawa. Place rolled parantha on tawa and cook for 2 minutes until the lower side gets little brown in color. Spread some oil on the upper side and flip the sides. Also spread some oil on this side as well and spread it evenly. Cook until it gets brown spots on both sides. Pizza parantha is spongy like bread from inside and crispy from both sides. Like wise prepare all paranthas.
Mouth drooling and yummy pizza parantha is ready. Serve pizza parantha with tomato sauce, mustard sauce, jam or chutney. Pack these parantha in kids tiffin they will love eating it.
Suggestion:
If using dry yeast for kneading dough then add 2 tbsp lukewarm water into it, also add sugar and keep it aside for 10 minutes so that it becomes active and then mix it in flour.
Use vegetables as per your preference.
You can also use parantha with wheat flour.
निशा: दीपिका, यीस्ट से ही आटा फूलता है, ड्राई यीस्ट या एक्टिव ड्राई यीस्ट किराना स्टोर पर मिल जाते हैं.
निशा: ममता, परांठे में दूसरा चीज डाला जा सकता है, लेकिन ये पिज्जा परांठा है, इसलिये हम मोजेरीला चीज डालते हैं.
निशा: यमन घर पर बना यीस्ट भी डाल सकते हैं, चीनी भी डाल दीजिये.
निशा: प्रियंका, आटे का पिज्जा भी बिलकुल इसी तरह बनायेंगे.
YEAST KI JAGAH 1 CHITKI ENO DAL SAKTE HAI KYA ?
निशा: मानसी, यीस्ट से आटा अच्छा स्पंजी हो जाता है, लेकिन अगर आप यीस्ट नहीं डालना चाहती तो आटे में 1/4 कप दही, आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा, 2 टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, आधा छोटी चम्मच नमक, सारी चीजों को मिक्स कीजिये और गुनगुने पानी से नरम आटा लगाकर, उसको डबल होने तक 2-3 घंटे रखकर बिलकुल इसी तरह पिज्जा परांठा बनाइये, बहुत अच्छा पिज्जा परांठा बनेगा.
निशा: मानसी, आप जल्दी से कोई भी स्टफ्ड परांठे बना लीजिये, बहुत सारी इस तरह की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है जो बहुत जल्द बन जाती है, मैं कोशिश करती हुँ कि किसी भी रैसिपी को बनाने में समय कम से कम लगे.
निशा; पिंकी, यीस्ट से आटा अच्छा स्पंजी हो जाता है, लेकिन अगर आप यीस्ट नहीं डालना चाहती तो आटे में 1/4 कप दही, आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा, 2 टेबल स्पून तेल, 1 छोटी चम्मच चीनी, आधा छोटी चम्मच नमक, सारी चीजों को मिक्स कीजिये और गुनगुने पानी से नरम आटा लगाकर, उसको डबल होने तक 2-3 घंटे रखकर बिलकुल इसी तरह पिज्जा परांठा बनाइये, बहुत अच्छा पिज्जा परांठा बनेगा.
निशा; गौरव, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतीक्षा, धन्यवाद.
निशा: मोनिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुरू भाई, अब आप ईनो लीजिये, और सारे दिन खाना मत खाइये, आगे से ध्यान रखें कि खाना कितना ही स्वादिष्ट हो लेकिन ज्यादा नहीं खाना है.
निशा: परमजीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति, जी हां रात को आटा तैयार करके रख सकते हैं.
because pizza is very testy
निशा: अंकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किंजल, पिज्जा परांठा माइक्रोवेव में नहीं लेकिन ओवन में बन सकता है.
निशा: बन्दना, ड्राई एक्टिव यीस्ट जल्दी काम करता है.
lekin mam mere pass baking powder available hai to hum use insted of backing soda use kar sakte hai?.
agar use kar sakte hai to kitne t/sp use kar sakte hai?
well, mam i must say ur all recipes are very teasty.. i tried donuts it become very yumiee..
निशा: कोमल, बेकिंग सोडा किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है. अगर आप बेकिंग पाउडर यूज कर रही हैं, तो दुगनी मात्रा में कीजिये.
निशा: सोनल परांठा अगर तेज आग पर सेका जाया तो अन्दर से कच्चा हो सकता है.
निशा: अनुराधा, आपका पिज्जा परांठा अच्छा बना होगा, धन्यवाद.
निशा: दीपिका, आटे में यीस्ट डालकर ही लगाना होगा.
निशा: कीर्ति, गेहूं के आटे में यीस्ट काम तो करता है, लेकिन मैदा जैसे अच्छे रिजल्ट नहीं आते.
निशा: स्वेता, यीस्ट, एक्टिव ड्राई यीस्ट एक ही है लेकिन इन्स्टेन्ट एक्टिव ड्राई यीस्ट बारीक होता है और इसे गर्म पानी में डालकर एक्टिव करने की आवश्यकता नहीं होती, इसे डायरेक्ट मैदा में डाल कर यूज किया जाता है.
निशा: वनीता, टमाटर से स्टफिंग गीली हो जायेगी, ओनियन डाली जा सकती है.
निशा: विभूति, जी हां डाल सकते हैं.