जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies Recipe - Ginger Nuts Biscuits
Latest Video at YouTube Channel

जिंजर नट्स (Ginger Nuts)कुछ स्पेशल मसाले और गोल्डन सीरप डालकर बनाई हूई, बहुत ही स्वादिष्ट स्पाइसी मुलायम कुकीज हैं. आप मीठा पसंद करते हों या नमकीन, दोनों की हालत में आपको यह खास स्वाद वाली जिंजर नट्स बहुत पसंद आयेंगे.
Read: Gingernuts Cookies Recipe - Ginger Nuts Biscuits
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ginger Nuts Biscuits
- मैदा - 1 1/2 कप (150 ग्राम)
- ब्राउन खाड़ - आधा कप (100 ग्राम)
- मक्खन - 1/4 कप (50 ग्राम)
- गोल्डन सीरप - 2 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 1 टेबल स्पून
- जिंजर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- लोंग - 4
- छोटी इलाइची - 4
- जायफल - 2 पिंच
विधि - How to make Gingernuts Cookies
किसी बड़े प्याले में मक्खन को मेल्ट करके ले लीजिये, मक्खन में खाड़ और गोल्डन सीरप डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुये फ्लफी होने तक फैंट लीजिये.
मैदा में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और जिंजर पाउडर को मिक्स करके छलनी से 2 बार छान लीजिये.
छोटी इलाइची को छील कर, लोंग और जायफल सभी को मिक्स करके पाउडर बना लीजिये.

मक्खन और खाड़ के मिश्रण में मैदा का मिश्रण और पाउडर मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाइये, इस मिश्रण को सख्त गुथे आटे की तरह तैयार करना है, यदि यह मिश्रण सूखा लग रहा है तब मिश्रण में 2 - 3 छोटी चम्मच दूध डालकर मिला लीजिये और मिश्रण को सख्त आटा जैसा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. जिंजर नट्स बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
बेकिंग ट्रे में थोड़ा मक्खन लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को 12 बराबर के टुकड़ों में तोड़ लीजिये, एक तोड़ा हुआ मिश्रण उठाइये और गोल कर लीजिये, सारे गोले बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, अब एक गोला उठाइये और हथेली पर रखकर चपटा कुकीज का आकार दीजिये और वापस ट्रे में लगा लीजिये, सारे गोले चपटे करके ट्रे में थोड़ी दूर दूर पर लगा दीजिये.
ओवन को 180 डि. सेग्रे पर प्रीहीट कर लीजिये, कुकीज को बेक करने के लिये ओवन में रखिये, ओवन को 180 डि. सेग्रे. पर 10 मिनिट के लिये सैट करके ओन कर दीजिये. 10 मिनिट बाद कुकीज को चैक कीजिये अगर आप महसूस करते हैं कि कुकीज बेक नहीं हुये है तब कुकीज को 2 मिनिट के लिये और बेक कीजिये, फिर चैक कीजिये, अगर अब भी कुकीज पूरी तरह से बेक नहीं हुये हैं तब और 2 मिनिट के लिये कुकीज को बेक कर लीजिये. 10-14 मिनिट में कुकीज बेक हो जाते हैं(अलग अलग ओवन में थोड़ा समय का अन्तर आ जाता है).
जिंजर नट्स बेक हो कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ट्रे से उठाकर, जाली पर रख कर ठंडा कर लीजिये, और पूरी तरह ठंडा होने के बाद जिंजर नट्स (Ginger Nuts) खाने के लिये तैयार है. जिंजर नट्स एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 महिने तक कन्टेनर से जिंजर नट्स निकालिये और खाइये.
Gingernuts Cookies Recipe Video
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By MEENAKSHI, 19 Jun, 2013
-
By anuja, 19 Jun, 2013
-
By pooja, 19 Jun, 2013
-
By pooja, 19 Jun, 2013
-
By sangeeta, 19 Jun, 2013
-
By Shilu, 19 Jun, 2013
-
By divya, 19 Jun, 2013
-
By bhuwan, 19 Jun, 2013
-
By KULDIP, 19 Jun, 2013
-
By kiran, 18 Jun, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes




Comment(s): 15:
निशा: अराधना, जी हां कर सकते हैं.
what is golden syrup?
निशा: कविता, गोल्डन सीरप चीनी को कैरमलाइज करके बना हुआ सीरप होता है.
Ginger nuts are prepared using some special spices and golden syrup. These are very spicy and soft cookies. Whether you love eating salty or sweet, in both ways you will like it unique and special taste.
Ingredients for Ginger Nuts Biscuits
Maida - 1.5 cup (150 grams)
Brown sugar - ½ cup (100 grams)
Butter - ¼ cup (50 grams)
Golden syrup - 2 tbsp
Powdered sugar - 1 tbsp
Ginger powder - 1 tsp
Baking powder - ½ tsp
Baking soda - ¼ tsp
Clove - 4
Green cardamom - 4
Nutmeg - 2 pinch
How to make Gingernuts Cookies
Take melted butter in any big utensil. Add golden syrup and brown sugar in melted butter and mix nicely it becomes puffy.
Add baking powder, baking soda and ginger paste in maida and strain it with sieve twice.
Take clove, nutmeg and peeled cardamom and make powder.
Add maida mixture and powder spices in butter-sugar mixture and mix well. Knead it hard dough. If the dough appears to be dry add 2-3 tsp milk and knead hard dough. Dough for making ginger nuts is ready
Grease baking tray with butter. Divide the dough into 12 equal parts. Take 1 part and roll it. Like wise prepare all balls and keep them in the tray. Now take 1 ball and flatten it with your palm giving it a shape of cookies and place it back on the tray. Flatten al balls and place them at distance.
Preheat oven at 180 degree centigrade and place cookies in oven for baking. Bake for 10 minute on 180 degree centigrade. Check after 10 minutes. If you find that they are not baked properly then bake for 2 minutes more and again check them with a knife, if you still find that the cookies are not baked bake for 2 minutes more. It takes 10-14 minutes to bake the cookies (time variations may occur in different ovens).
Ginger nuts are now ready, place, place them on a net so that they become cool quickly. Once the ginger nuts are cooled down completely they are ready to eat. Store ginger nuts in air tight container and enjoy eating for up to 2 months.
maine golden syrup search kiya tha per nhi mila kya aap bata sakti hai ki wo kis name se hai . plzzz
निशा: श्वेता, उसमें कुछ प्रोब्लम थी, अभी आप उसको देख सकेंगी.
निशा: आराधना, ब्राउन खाड़ चीनी की ही बैराइटी है, जो कलर में ब्राउन और पतले दानेदार होती है.
निशा: गौरव, गोल्डन सीरप के बारे में वेबसाइट पर देख सकते हैं, रैसिपी दी हुई है. ब्राउन खाड़ चीनी की ही वैरायटी होती है, रवा की तरह दाने दार होती है, कलर ब्राउन होता है.
regards
Loveena
निशा; लवीना, ब्राउन खाड़, ब्राउन सुगर ही है, आप अवश्य यूज कीजिये.
निशा: मंजू, जिंजर नट्स कुकीज में गोल्डन सीरप का खास स्वाद होता है, वह नहीं मिल पायेगा, कुकीज तो बनाई जा सकती हैं.
after 10 min when I opened the oven cookies thodi upar se naram lag rahe this, is liye meine aur 3 min bake kar li. is this wrong.
Pls tell me how to check cookies and if there is any standing time after removing from oven.
Thank you very much
निशा: शिल्पा, गरम कुकीज नरम ही होती है, अलग अलग ओवन कुकीज बेक होने के समय में थोड़ा फरक रहता है, गोल्डन सीरप वाली कुकीज खाने में एकदम क्रन्ची न होकर हल्की चीयू होती हैं, मुझे लग रहा है कि कुकीज अच्छी बनी है, धन्यवाद.
निशा: ज्योति, आप बिना अजीनोमोटो के ही बनाइये, अजीनोमोटो आवश्यक नहीं है, लेकिन यहां आपका कमेन्ट जिंजर नट्स पर है, उसमें अजीनोमोटो नहीं डाला गया है.