स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge Rasgulla Recipe
Latest Video at YouTube Channel

बंगाली रसगुल्ले ताजा छैना में अरारोट डालकर बनाये जाते हैं और बिना अरारोट डाले भी. अरारोट डालकर बने छैना रसगुल्ले थोड़े कम स्पंजी होते हैं, लेकिन स्वाद में बहुत जबर्दस्त. छैना में बिना अरारोट डाले बनाये गये रसगुल्ले अधिक स्पंजी होते हैं. आज हम बिना अरारोट डाले बंगाली स्पंज रसगुल्ले बनायेंगे लेकिन समय बचाने के लिये इन्हें कुकर के अन्दर उबाल कर बनायेंगे.
Read : Bengali Sponge Rasgulla Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
- दूध - 1 लीटर (5 कप, फुल क्रीम मिल्क)
- चीनी - 300 ग्राम (1. 5 कप)
- नीबू - 2 (रस निकाल लीजिये)
विधि - How to make Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla
किसी बर्तन को थोड़ा पानी डालकर धो लीजिये और दूध डालकर गरम करने के लिये रखिये. दूध में उबाल आने पर दूध को आग से नीचे उतार लीजिये, और थोड़ा सा ठंडा कर लीजिये(दूध को 80 प्रतिशत तक गरम रहने दीजिये). नीबू के रस में जितना रस है, उतना ही पानी मिला दीजिये.
दूध में थोड़ा थोड़ा 1 - 1 टेबल स्पून करके नीबू का रस डालिये और मिक्स कीजिये, दूध के अच्छी तरह फटने तक नीबू का रस डालिये, और मिक्स करते जाइये, जैसे ही दूध अच्छी तरह फट जाया नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये, और फटे हुये दूध को किसी सूती, साफ कपड़े में छान लीजिये. कपड़े को छलनी के ऊपर बिछाइये और नीचे कोई बर्तन रख दीजिये, फटे हुये दूध को कपड़े के ऊपर डालिये. फटे दूध से निकला पानी, नीचे रखे बर्तन में आ जायेगा और छैना कपड़े में रह जायेगा. छैना के ऊपर 1-2 कप ठंडा पानी डालिये, छैना ठंडा भी हो जायेगा और छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी खतम हो जायेगा. कपड़े को चारों ओर से उठाकर, हाथ से छैना को दबाते हुये छैना से सारा पानी निचोड़ दीजिये. नरम नरम छैना बनकर तैयार है.
छैना को किसी प्लेट में निकालिये, हाथ और उंगलियों से छैना को दबाते हुये, पलट पलट कर 4-5 मिनिट तक मल मल कर नरम और चिकना कीजिये. नरम किये हुये छैना को 10 - 12, भागों में बांट लीजिये. एक भाग उठाइये और हाथ से लड्डू की तरह दबाकर पहले उसे बाइन्ड कीजिये, और अब गोल आकार देकर चिकना कीजिये. तैयार गोले को किसी प्लेट में लगा कर रखिये. सारे गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

रसगुल्ले कुकर में पका लीजिये, कुकर में रसगुल्ले बहुत जल्दी पक जाते हैं, क्यों कि खुले भगोने की अपेक्षा कुकर में तापमान अधिक हो जाता है, रसगुल्ले पकाने के लिये, ज्यादा तापमान की आवश्यकता होती है.
कुकर में चीनी और 4 कप पानी डालिये, उबाल आने दीजिये, उबाल आने पर छैना के बने गोले कुकर में एक एक करके डालिये, और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, आग मीडियम कर दिजिये, और रसगुल्ले को 7-8 मिनिट तक और पकने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये.
किसी बर्तन में पानी ले लीजिये उसमें कुकर को रखकर, कुकर को ठंडा कीजिये या कुकर को नल के नीचे लगा दीजिये, ताकि वह जल्दी से ठंडा हो जाय और खुल जाय. सावधानी से ढक्कन खोलिये, कुकर से रसगुल्ले चाशनी के साथ निकाल कर किसी प्याले में रखिये और रसगुल्ले को ठंडे होने दीजिये, 5-6 घंटे के बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. ठंडे ठंडे स्पंज रसगुल्ले परोसिये और खाइये.
स्पंज रसगुल्ले (Ingredients for Bengali Sponge Rasgulla) को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खा सकते हैं.
सुझाव:
छैना बनाने के लिये दूध को थोड़ा ठंडा अवश्य करें. दूध में आधा कप पानी डालकर भी दूध तुरन्त ठंडा किया जा सकता है, एसा करने से छैना नरम बनता है, और इस छैना से बने रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बनते हैं.
छैना अगर सख्त बनता तो रसगुल्ले तो सख्त हो जाते हैं या बिखर जाते हैं.
छैना के गोले अगर उबलते पानी में न डाले जायें तो बे टूट कर बिखर जाते हैं. रसगुल्ले उबालते समय पानी में हमेशा उबाल रहना आवश्यक है.
Bengali Sponge Rasgulla Recipe Video
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- रसगुल्ले गोल नहीं रह पाते है . (Answer : 0)
- not spongy.. (Answer : 0)
- sponge rasgulla (Answer : 0)
- Chena Rasgulla (Answer : 1)
- rasgulle me sponge nhi aya (Answer : 2)
- sponge rasgulla (Answer : 2)
- Bengali Sponge Rasgulla (Answer : 0)
- RASGULLA FATANE KA KARAN (Answer : 2)
- milk quality (Answer : 1)
- chhena powder se chhena (Answer : 0)
- how much sugar we have to mix in 4 cups of water ? (Answer : 1)
- chashni rasgula (Answer : 1)
- round shape me nahi bane (Answer : 1)
- sponge rusgulla (Answer : 1)
- rasgula bda kyun nai hua? (Answer : 1)
- american powder ke rasgulle (Answer : 0)
- Rasgulla gol nehi bane (Answer : 1)
- Petha Recapi (Answer : 1)
- chana ka rasgulla (Answer : 0)
- RASGULLA & USE OF ARAROTH (Answer : 0)
- sponge rasgulla getting dissolved in water (Answer : 2)
- flam sponge rasgulla (Answer : 0)
- how to make rasgulla (Answer : 0)
- question four rasgullah recipie? (Answer : 0)
- Query rasgulla recepie (Answer : 0)
- rasgulla pehle ubalte pani mee pakana hai (Answer : 0)
- cooking process of rasgulla (Answer : 0)
- sponge rasgulla (Answer : 0)
- रसगुल्ला अंत कठोर क्यु हो गया (Answer : 0)
- ragulla soft nhi bane (Answer : 1)
- Sponge rasgula fridze men rakhnen ken bad tite hon gya(without arhaaroot) (Answer : 0)
- चाशनी के गाढ़े होने का क्या संबंध है ? (Answer : 0)
- problem reagrding the color of rasgullas (Answer : 0)
- sponge rasgulla (Answer : 0)
- bengali sponge rasgulla (Answer : 0)
- bengali sponge rasgulla banane mein cooker ka upyog (Answer : 0)
- spng rusgulla (Answer : 1)
- problem regarding some ingredients (Answer : 1)
- Sponge Rasgulla (Answer : 1)
- Sponge Rasgulla (Answer : 1)
- how to make rasogulla (Answer : 0)
- songe rasgulla (Answer : 0)
- rasgulla spounge (Answer : 0)
- Rasgulla syrup not transparent (Answer : 1)
- Bengali Sandesh banane ki vidhi (Answer : 1)
- Awsom rasgullasss!! (Answer : 0)
- क्या बाजार के पनीर से रसगुल्ले बनाये जा सकते हैं? (Answer : 1)
- namaste nisha aunti (Answer : 0)
- सही और सरल विधि बताने के लिए हार्दिक धन्यवाद (Answer : 0)
-
More Question..
Latest Questions
-
By Manu Purohit, 21 May, 2013
-
By jyotika tayal, 21 May, 2013
-
By anjil panchal, 21 May, 2013
-
By Sarita, 21 May, 2013
-
By Rajni mohod, 21 May, 2013
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 210:
निशा: रसगुल्ले कई स्वादों में आते हैं. अरारोट मिलाकर रसगुल्ला कम स्पंजी होता है और बहुत से लोग इसके स्वाद को अधिक पसंद करते हैं. इसे दिल्ली में सेब रसगुल्ला भी कहते हैं. दोनों रसगुल्ले का अपना अपना स्वाद होता है,
DEEPIKA
निशा: दीपिका, आप बना कर देखिये, बनाना भी आसान है. हम इस चाशनी को दुबारा भी प्रयोग कर सकते हैं.
निशा: मनु, अवश्य बना सकते हैं. कुकर तो सिर्फ सुविधा के लिये है क्योंकि कुकर में रसगुल्ले बनाने में सामान्य समय से लगभग आधा समय लगता है. हम कुकर में चमचम आदि भी बना सकते है.
निशा: एकता, गुलाब जल की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, मैं उसके लिये लिंक दे रही हुँ, आप उसे देख लीजिये.
http://nishamadhulika.com/582-how-to-make-gulab-jal-at-home.html
another sweet dish is called "danadar" is very famous in bengal.Please try to show a video for danadar if you can.we will be really very happy.This looks like http://www.ifood.tv/photo/danadar
निशा: नीतू, छैना को अच्छी तरह मसल मसल कर मुलायम करना होता है, गोले आसानी से बन जाते हैं. किसी भी रैसिपी को सीखने के लिये थोड़ी प्रेक्टिस की आवश्यता तो होती ही है.
निशा: कविता, छैना के गोले जो आप बना रही हैं, पकने के बाद वह फूल कर लगभग दूगने हो जाते हैं.
निशा: मीनाक्षी, इतने छैना से 10-12 रसगुल्ले बन जाते हैं.
निशा: अजमा, आपकी मम्मी जल्दी ठीक हो जायेंगी, चिन्ता मत कीजिये.
निशा: परी, चाशनी थिक होने की आवश्यकता नहीं हैं, चीनी पानी में घुलनी चाहिये और उबाल आना चाहिये.
hours baad wo tite ho gaye.paneer ko bhi achha masal kar rasgulle banaye.plz reply
निशा: पूजा रसगुल्ले को चाशनी में रहने देना होता है, रसगुल्ला टाइट बिलकुल नहीं होते.
paayege. thanks
निशा: शिरोमनी, रसगुल्ले 1 दिन चाशनी में रखने के बाद मीठे होते हैं, धन्यवाद.
bahot acthe bane the lekin rasgulla
pakane ke bad chapta ho gaya tha
yasa kyon huwa?
निशा: अश्विनी, रसगुल्ला को चाशनी में ही रहने दीजिये, रसगुल्ले चपटे पिचके नहीं होते
निशा; रेनू, आपके सामने वीडियो है, ध्यान से देखिये ये रसगुल्ले बहुत ही आसानी से बनाये जा सकते हैं. छैना बनाते समय थोड़ा ध्यान रखें कि वह नरम बने, अच्छी तरह मसल कर चिकना करें और, गोले बनाकर चीनी के पानी में उबाल आने के बाद पकायें.
निशा: पूजा, पनीर को अच्छी वास कीजिये, और रसगुल्ले चीनी की चाशनी में पड़े रहते हैं, 10 - 12 घंटे में वे अच्छे मीठे होते हैं.
निशा: पवनदीप, छैना मुलायम न हो, छैना को अच्छी तरह मसल कर चिकना न किया गया हो, छैना अच्छी तरह वाइन्ड नहीं हो पाया हो तब रसगुल्ले बिखर सकते हैं.
निशा: प्रियंका, क्या आपने रसगुल्ला ज्यादा देर तक पकने दिये है?
huyi
निशा: लिप्सा, अगर छैना अच्छा न बने तो रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते है, छैना फाड़ने का वीडियो ध्यान से देखिये मै प्रत्येक रैसिपी में छैना बनाकर ही रैसिपी तैयार कर रही हूँ, दूध को थोड़ा ठंडा 80% तक गरम रहने पर नीबू का रस बराबर का पानी मिलाया हुआ थोड़ा थोड़ा डालिये और मिक्स कीजिये, जैसे ही दूध फट जाय रस डालना बन्द कर दिजिये, दूध अवश्य फटता है, प्लीज सारी चीजें पेसेन्स से कीजिये.
निशा: पूजा, छैना बनाने के लिये, नीबू का रस यूज करते हैं, और पनीर को वास करके ही खटास दूर कर किया जाता है.
निशा: शालू, रसगुल्ले को चाशनी के अन्दर ही डूबे हुये पहले ठंडे होने दीजिये और बाद में चाशनी के अन्दर ही फ्रिज में रखिये, रसगुल्ले थोड़े पहले से सख्त तो लगेंगे, क्यों फ्रिज म जाकर हर चीज ही सख्त हो जाती है, अगर आप उन्हैं फ्रिज से निकाल कर गरम करें तो वे फिर से मुलायम हो जायेंगे.
निशा: दविन्दर, मुझे लग रहा है कि आपने कपड़े में छैना को अच्छी तरह से पानी निकलने तक नहीं निचोड़ा है, आप उसको अच्छी तरह निचोड़े और फिर मलें, छैना बनाना तो बहुत ही आसान है, पहली बार आसान काम करने में भी परेशानी होती है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी चीजें ठीक हो जाती हैं.
thanx for this recipe,i realy like it so much.yor recipes make my intrest in cooking .u r sach a good cook .can u plz uplod somthing difrent types of the cake & cookies recipes .plz mam rply me im waiting ..........thnx......
निशा; प्रिया, जी हां मैं अवश्य केक और कुकीज की रैसिपी लिखूंगी.
i and my mom tried the rasgullas today.
but vo fule nahi aur bahut hard bhi the aur chashni bhi sirf bahar rahi ander bilkul bhi nahi thi, we followed the recipe step by step but the result wasnt the same.
we
निशा: प्रेरना,पहली बार में चीजें खराब होती हैं, लेकिन आप जब इसे बार बार कोशिश करेंगी, आप जल्दी ही अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगी.
निशा: मनु, आपने बिलकुल सही समझा है, अरारोट अधिक होने से रसगुल्ले सख्त होते हैं.
निशा: सुचि वीडियो को ध्यान से देखें, सारी चीजें नापकर लीजिये, छैना बनाते समय दूध को हल्का ठंडा करने के बाद फाड़े छैना नरम बनेगा तो रसगुल्ले अवश्य फूलेंगे
निशा:
निशा: ममता, आपने रसगुल्ला कुकर में पकाये थे या किसी और बर्तन में, रसगुल्ले ज्यादा पकने पर पीले हो जाते हैं.
निशा: मुकेश जी, रसगुल्ले बनाने के लिये फुल क्रीम दूध ही लिया जाता है, रसगुल्ले अच्छे स्पंजी बने हैं, तब उन्हैं कुकर से निकाल कर किसी दूसरे बर्तन में चाशनी में ही रखें, 8-10 घंटे बाद रसगुल्ला पूरी तरह मीठे और अच्छे लगते हैं,रसगुल्लों के स्वाद में और क्या कमी थी ये आप महसूस करके कि दूध अच्छा नहीं था, स्वाद का फरक दूध पर निर्भर तो होता ही है.
निशा: पूजा, जी हां रसगुल्ला बनने के बाद चाशनी में गुलाब जल डाला जा सकता है, जिससे रसगुल्ले में गुलाब की महक आयेगी.
Thankyou,meri baahut dino se rusgulla sikhnye ka maan tha.aap ki ye recipe mye jrur try krugi...
निशा: एकता आप सही समझ रही है, यही गलती है.
निशा: ममता, रसगुल्ला थोड़े अधिक पक जायं तो वे यलोइस हो जाते हैं.
निशा: धीरज,कुछ चीजें बनाने के लिये ज्यादा प्रेक्टिस की आवश्यक्ता होती है, मैं यही कहूंगी कि विडियो को ध्यान से देखिये,और बनाइये, बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
Main aapki website par daily jaati hui aur haar baar kuch naya bananai ki koshish karti hui aur aapka bataya tarika se banati hui to perfect wasie hi banata hai .Muja aapka website par itna vishwas ho gaya hai ki main kisisi aur website par jana ki zaroot masoos nahi hoti hai
Bhaut bhaut Thanks
maine sponge rasgulla try kiya aur wasie hi bana jasie aapne batya.
aapse request hai ki imarti ki recipe post karne ki kosish kijiyaga.
Once again Many many Thanks.
निशा: गीतान्जली, मैं कोशिश करूंगी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका, छैना नरम नहीं बना हो, रसगुल्ले पकाते समय हीट बहुत कम हो तो एसा हो सकता है, आप परेशान न हो इस तरह की रैसिपी में एसा होता है, थोड़ी प्रेक्टिस के बाद रैसिपी अच्छी बनने लगती हैं.
निशा:, विवेक, रसगुल्ला पकाने के लिए तेज हीट चाहिये, हो सकता है कि हीट पर्याप्त न हो.
Thank you,
Kriti
निशा: क्रिति, रसगुल्ले पूरी तरह पके हो, उन्हैं कुकर से निकालते समय चाशनी के साथ ही निकालें तो उनका आकार वही रहेगा.
mene aapki reciepi k anusar hi rasgulle banae par wo hard bane aur usme wo jhare b nahi aaye means barik barik chhed kya aap plz bata enge k iska kya karan he???
निशा: दीप्ती, अगर छैना नरम न बना हो तो रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते, कुछ चीजों को बनाने के लिये थोड़ी सी प्रेक्टिस की आवश्यकता होती है.
i tried rasgulla recipe and it came very nice. everybody liked it in my house. Thnak u Nisha ji.
निशा: डेवल, रसगुल्ले हार्ड होने का कारण है, छैना का नरम न बनना, उसे अच्छी तरह मलमल कर नरम न करना.
i made resgullas,they were perfectly round and did,nt break after putting it in sugar syrup but as they were warm i mean in the utensil they were soft but when we ate they were tight as if paneer kha rahe hain why so? also pls mention for how long we should heat gulla balls in sugar syrup
निशा: दिव्या, रसगुल्ले को कुकर में 8-10 मिनिट तक उबाला जाता है, लेकिन रसगुल्ले चाशनी में 8-10 घंटे पड़े रहने के बाद ही मीठे हो पाते हैं.
mene aapke bataye tarike se rasgulle banaye vo bahut hi swadist of spongy bane...thank u for such a great receipe...:)
Mam pls try to right on how to make bread humare ghar pe bahar ki bread koi nahi khata...plz...
निशा: रुचिका, ब्रेड बनाने का तरीका वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर ब्रेड लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
agar 30 -35 pcs.rasgulle banane ho to 2bar me pakana hoga kya.
cooker me ek bar me maimum kitne rasgulle pakaye ja sakte hai
vahi chasni fir se use kar sakte hai kya
kya usme sugar aur dalni hogi
निशा: एकता, जी हां आप चाशनी में थोड़ी चीनी और पानी मिला कर वही चाशनी यूज कर सकते हैं. कुकर में 1 बार में 15 - 16 रसगुल्ले बनाये जा सकते हैं.
निशा: दीपिका, जी हां,रसगुल्ला चीनी पानी में डूबे रहने चाहिये.
निशा: सोम्या, छैना नरम नहीं बन, उसको अच्छी तरह मसल मसल कर स्पंजी न किया जाय, तो रसगुल्ले स्पंजी नहीं बनेंगे
bne bht brhiya the lekin thore hard bne the can u tell me the reason???????????
निशा: रसगुल्ले हार्ड बनने का कारण है, कि छैना नरम न बना हो या छैना को अच्छी तरह मसल कर नरम न किया हो.
पिछली बार मैने भैस के दूध से रसगुल्ले बनाये तो छेना ज्यादा oily हो गया था और रसगुल्ले फूले भी नाही थे.
और रसमलाई बनाने कि विधी भी जरूर बताइए.
रसमलाई बनाने के लिये क्या रसगुल्ले पेहले से बनाने चाहिये या हम रसगुल्ले बनाने के बाद तुरंत हि रसमलाई बना सकते हैं ???
निशा: मदुरा, छेना के लिये गाय का दूध अच्छा रहता है. रसमलाई के लिये रसगुल्ले तुरंत ही तैयार करने होते हैं.
chaina ki jagah hum bajar ka paneer use kar sakte hai kya. agar ha to kaise. plzzzzzzzzzz reply
निशा: मानसी, छैना रसगुल्ले के लिये ताजा छैना ही यूज किया जाता है.
निशा: निधि, रसगुल्ले हमेशा इतनी चाशनी में रखें कि वह चाशनी में डूबे रहें, वे उसी गोल आकार में रहेंगे.
निशा: प्रीति, रसगुल्ले के लिये छैना गाय के दूध से बना हो तो रसगुल्ले ज्यादा अच्छे बनते हैं.
निशा: मनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नियति,आप बटर मिल्क से भी दूध को फाड़ सकती हैं, दूध को फाड़ने के लिए खटास तो चाहिये, लेकिन छैना को वास करने के बाद ये खटास इतनी नहीं रहती कि वह स्वाद को खराब करे.
निशा: सारस, धन्यवाद.
निशा: शालिनी, रसगुल्ले यदि कम पके तो बाद में हार्ड हो सकते हैं.
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता, नीबू का रस में थोड़ा पानी मिलाकर यूज कीजिये, अगर जूस कम हो रहा है, तब थोड़ा और जूस डालकर फाड़ा जा सकता है.
निशा: श्वेता, नीबू का रस में थोड़ा पानी मिलाकर यूज कीजिये, अगर जूस कम हो रहा है, तब थोड़ा और जूस डालकर फाड़ा जा सकता है.
निशा: एन्नी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमा, कुकर में चीनी और पानी डाल कर उबाल आने दीजिये, अब छैना के तैयार गोले उबलते पानी में डालिये और कुकर का ढक्कन बन्द करके वीडियो के अनुसार रसगुल्ले पकाइये.
MAINE RASGULLE BANAYE PAR WOH TIGHT BANE PLS TELL ME K AISA Q HUA WOH BILKUL PEREFECT THE PAR TIGHT THE.PAR USME BAZAR JAISA TASTE NHI THA.PLS RPLY.
M W8TNG
निशा: शोबि, अगर छैना नरम नहीं बना हो या अच्छी तरह से मलमल कर नरम न किया हो तो रसगुल्ले टाइट हो सकते हैं.
धन्यवाद.
निशा: विवेक, छैना नरम होने तक ही मसलना है, 4-5 मिनिट छैना नरम होकर तैयार हो जाता है. प्लीज वीडियो को ध्यान से देखिये और कोशिश कीजिये स्पंज रसगुल्ले बनाना बहुत आसान है.
I'd tried bengali rasgulle but it wasnt dt spongy neithr grew in size...:(
Plz help!!!
निशा: शोबी, पनीर वाश करने के लिये सादा पानी ही लेना है, ज्यादा पानी से देर तक वाश कर सकते हैं स्मैल नहीं आयेगी, स्पंजी रसगुल्ले 10-12 घंटे रखने के बाद ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं, अब मैं कहूंगी इस तरह की रैसिपी में थोड़ी प्रेक्टिस की आवश्यकता तो होती है.
i hav made it same as per ur suggestions..also i knead chhena too hard bt still i m not finding where i go wrong...nishaji pls help me..
निशा: गीता, कुछ रैसिपी के लिये प्रेक्टिस करनी होती, थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, आप अच्छे स्पंज रसगुल्ले बना सकेंगे.
निशा: ज्योति, छैना नरम न होने या रसगुल्ले ज्यादा पकने से हार्ड हो सकते हैं.
निशा: मोना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिंयंका, रसगुल्ले स्पंजी नहीं बनेंगे तो वे सख्त हो जाते हैं, छैना नरम न बने या उसे अच्छी तरह मसल मसल कर नरम न किया जाय, तो रसगुल्ले स्पंजी नही होते हैं.
निशा: अभिलाशा, आप कुकर में रसगुल्ले पका रही हैं 8 मिनिट में रसगुल्ले पक जाते हैं, आप रसगुल्ले 10 मिनिट कुकर में पकाइये और गैस भी तेज रखिये, अब तो रसगुल्ले पक जाने चाहिये.
निशा: खुशबू, पनीर से रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते, रसगुल्ले बनाने के लिए ताजा छैना ही लिया जाता है.
निशा: ज्योति, छैना नरम बने, अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना कीजिये, गोले बिना चटके हुये गोल बनें, पानी में उबाल आने के बाद ही रसगुल्ले पकने के लिये पानी में डालें और बार बनाने से सारी प्रोब्लम्स दूर हो जाती हैं.
निशा: सुभाष, वीडियो में सब कुछ डिटेल बताया गया हैं, वीडियो देखिये और रसगुल्ले बनाइये कुछ चीजें बनाने के लिये प्रेक्टिस करनी पड़ती है, जब कोई भी कुछ नया सीखता है और सफलता नहीं मिलती तो उसके ऊपर घर वाले और बाहर वाले सभी हसते हैं, माइन्ड मत कीजिये, चीजें सभी से खराब होती है.
निशा: शशि, यदि छैना नरम न बने तो रसगुल्ले सख्त हो सख्त हो सकते हैं.
we have tried ,, its perfect !!! :)
aap ne paani neebu kyun milaya use aise hi kyu nahi dala, ye mughe samaj nahi aaya. pls reply. i m waitin 4 u.
निशा: सीमा, उस समय भी नीबू में पानी डाला जा सकता है.
aap ki recipes ke liye dhanyavad.
mai yah janana chahati hoon ki rasgulle banate samay kya pressure cooker ko aag se hatane ke baad turant thande pani me rakhna jaroori hai? agar use room temperature me thanda hone diya to kya hoga? kripaya apana suzaav dijiye.
dhanyavad
निशा: गौरी, रसगुल्ले कुकर में पकाने के बाद उन्हैं उसी चाशनी में जिसमें वे पकाये गये हैं, रखकर ही ठंडे होने देना है.
mera matlab hai, kya hum pressure cooker ko thande pani mein na rakhe aur vaisehi 8 ghante rakhein to kya asar hoga. apke turant jawab ke liye dhanyawad.
निशा: गौरी कुकर को ठंडे पानी में इसलिये रख लेते हैं ताकि वह जल्दी से खुल जाय, कुकर खुलने तक रसगुल्ले कुकर में रखे जा सकते हैं, जैसे ही कुकर खुल जाय रसगुल्ले निकाल कर किसी कांच या स्टील के प्याले में रख लीजिये, पकाने वाले बर्तनों में खाने को अधिक देर तक रखने से खाना का स्वाद अच्छा नहीं रहता हे.
निशा: अनुराग, बहुत बहुत धन्यवाद.
maine rasgulle apki recipe k according hi bnae but wo ban ne k bad fat gye or taste b unka bilkul market k rasgulllo jaisa nhi tha .
to ma'am plz bataiye mere rsgulle fatne ka ky reason raha...
निशा: खुशबू, रसगुल्ले फटने का कारण छैना का नरम न होना है, या फिर गोले चाशनी में उबाल आने से पहले डाल दिये जाय, बाद में भी चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे.
Rasgulle bahut hi acche bane per chipte bane esa kyu reply plz.............................
निशा: प्रिया, रसगुल्ले पकते समय चाशनी, अधिक गाढ़ी हो जाय, तब रसगुल्ले पिचक जाते हैं.
निशा: राखी, थोड़ी सी लगन और मेहनत से बार बार कोशिश करने से हर काम आसान हो जाता है, प्लीज आप वीडियो देखिये और फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगी.
निशा; अर्चना, रसगुल्ले के लिये छैना तुरन्त बना ही अच्छा होता है.
निशा: भूमि, 1 लीटर दूध से बने छैना में 1 छोटी चम्मच अरारोट पर्याप्त है.
recipe
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Please let me know, should be go for another 2nd सीटी because after 1st सीटी one more another सीटी happen... will that effect its become harder.
निशा: प्रीती, कुकर में दूसरी सीटी आने से रसगुल्ले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. क्या आपने छैना में कुछ मिलाया है? रसगुल्ले सख्त होने का कारण है छैना में अरारोट या मैदा अधिक मिला दिया जाय या छैना ही नरम न बना हो.
निशा: चंदा, एसा था तो थोड़ा सा नीबू का रस और डाला जा सकता है.
Thanks for so many different recipes. I tried sponge rasgullas but my rasgullas didn't rise or double in size. What should i do for make them perfect.
निशा: सुलेखा, रसगुल्ला बनाने के लिये छैना नरम हो तो रसगुल्ले अच्छे बनते हैं. कृ्पया वीडियो देखें और प्रेक्टिस करें आप अवश्य अच्छे रसगुल्ले बना लेंगे.
निशा; डिम्पल रसगुल्ला अधिक पकने पर एसा हो सकता है.
bt they taste very delicious . thank u.
निशा: ऊषा, रसगुल्ला अधिक पकने से डार्क कलर हो जाते हैं.
निशा: चंदा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयुषी, अमूल फुल क्रीम दूध यूज किया जा सकता है.
निशा: राशि, छैना नरम बने, उसे अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना करके रसगुल्ला बनायें जाय, तो रसगुल्ले साफ्ट बनते हैं, प्लीज वीडियो ध्यान से देखिये और रसगुल्ले बनाइये, बार बार बनाने से सारी प्रोब्लम सोल्व हो जाती है.
निशा: राशि, बेकिंग पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
but rasgulle chena gol gol banake ubalte hue chasni mai daal tha , phir bhi rasgulle chapte ho gay kya karun
please reply nisha ji
निशा: नवीन, रसगुल्ला एकदम गोल नहीं बन पाते आकार थोड़ा चपटा ही बनता है.
निशा: लोकेश प्लीज वीडियो देखिये, छैना के गोलों को चाशनी में ही उबालना है.
but dono baar rasgulle gol banake ubalte hue chasni mai daal tha , phir bhi rasgulle chapte ho gay kya karun
please reply
निशा: प्रकाश, रसगुल्ले चपटे हैं लेकिन वे अच्छे स्पंजी है, तब रसगुल्ले ठीक बने हैं.
निशा: रेनू, रसगुल्ले बनाने में दूध का भी फर्क पढ़ता है, दूध गाय का हो तो रिजल्ट बहुत अच्छे मिलते हैं, दूध भैस का हो तो भी रसगुल्ले अच्छे बनते हैं,लेकिन दूध में मिलाबट न हो. ध्यान रखना है कि छैना नरम बने और छैना को मसल मसल कर चिकना कर लिया जाय, और उबलती चाशनी में रसगुल्ले डाल कर उबाले जाये. प्लीज वीडियो ध्यान से देखिये, और बार बार कोशिश करते रहिये, आप रसगुल्ले अच्छे बना लेंगी.
Mene rasgulle banaye the...nd bahut acchhe bane
bt unme khattapan rah gya tha
lemon ka tast aa rha tha
to aap mujhe bataenge ki kya krenge to khattapan nhi rhega
निशा: निकिता, आप जो भी खट्टा दूध फाड़ने के लिये डाल रही हैं ज्यादा नहीं, जैसे ही दूध फट जाय उसे डालना बन्द कर दीजिये, छैना को पानी से अच्छी तरह चला कर वास कर लीजिये.
निशा: जसप्रीत, रसगुल्ले चाशनी में ही रहने दीजिये, 10-12 घंटे बाहर रहने के बाद उन्हैं फ्रिज में रख दीजिये, फ्रिज में जाकर रसगुल्ले थोड़े हार्ड हो जाते हैं, उन्हैं आप गरम करके परोसिये, वे फिर से सोफ्ट हो जायेंगे.
mene rasgulle banye bht soft bhi bne but vo jada spanji ni hue ar unka size bhi jada ni hua.....me kya kru ki vo si bne
निशा: सौम्या प्लीज वीडियो देखिये, रैसिपी को पढिये और बार कोशिश कीजिये, आप अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगी.
receipe
निशा: सौम्या, बहुत बहुत धन्यवाद. सुगर फ्री के लिये कोशिश करती हूँ.
Aaj meine aapki recipe sey rasgulle banaye, lekin woh flat ho gaye , round nahi bane, kya muje meri galti bata sakte hai, taki agli bar mein inhe thik se bana pau . Ekdum flat bane aur wo spread ho gaye
निशा: श्रुति, रसगुल्ले बनाने के लिये छैना नरम बने, उसे अच्छी तरह निचोड़कर पानी निकाल दीजिये और उसे मथ कर और नरम कर लिया जाय, रसगुल्ले अच्छे बनेंगे, छैना में पानी की मात्रा रह जाने से एसा हो सकता है.
निशा: हुसेन जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जीत, छैना को अच्छी तरह वास कर लिया जाय तो नीबू की महक नहीं आती.
gulle banay or vo aache bhe bane pr me enhe rasmali k liya use karna chati hu or uske liya rasgulle or soft hone chiye . enha soft karne ka liya me kya karu . pls help me :(
निशा: दूध को गाढ़ा करके, चीनी और ड्राई फ्रूट डालिये और उसमें रसगुल्ले डाल दीजिये, रसमलाई तैयार हो जायेगी.
निशा: रितु, रसगुल्ले के लिये ताजा छैना की आवश्यकता होती है.
nice receipe, maine rasgulle try kiye the but wo fulle hi nahi, kya galati hui hogi
निशा: शीतल छैना नरम न हो तो रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते.
निशा: निशा, दूध को फाड़ने के लिये नीबू के रस या सिरका का यूज कीजिये और गरम दूध में थोड़ा थोड़ा करके मिलाइये, जैसे ही दूध फट जाय रस या सिरका मिलाना बन्द कर दीजिये, दूध बिना फटे कैसे रह सकता है.
निशा: निशा, आपने पहली बार में अच्छे रसगुल्ले बनाये हैं, धन्यवाद, कोशिश करती रहिये, सारा कुछ अच्छा कर सकेंगी.
निशा: अमन, छैना, अगर नरम बना हो, छैना को फैट कर और भी नरम करना होता है, तो रसगुल्ले अच्छे बनते हैं.
Rasgullo ka aakar gol nahi bana.Please Help...
निशा: राजेन्द्र, अगर चीनी अच्छी साफ न हो या उसका कलर ही पीले पन पर हो तब चाशनी का कलर भी अच्छा नहीं बनता, चाशनी बनाते समय अगर उसमें 1-2 टेबल स्पून दूध डाल दें, चाशनी के ऊपर जो गन्दे झाग आयें उन्हैं चमचे से निकाल कर अलग कर दें तब चाशनी एकदम अच्छे पारदर्शी कलर की बनती है. रसगुल्ले गोल न होने का कारण चाशनी का कम होना होता है, या वे अच्छी तरह स्पंजी न हों.
with the recipe of rasogulla ??
निशा: निशा, चीनी घुलने तक चाशनी बनानी होती है.
निशा: निशिका, छैना बनाने के लिये विनेगर भी यूज किया जा सकता है, विनेगर में जितना विनेगर है उतना ही पानी डालकर यूज कीजिये.
main ne rasgule banane ki koshi ki par wo sapngi nahi bane bohat hard go gay the plz help me
निशा: अमित, छैना नरम हो तो रसगुल्ले नरम बनते हैं, छैना के अच्छा न बनने पर रसगुल्ले हार्ड हो जाते हैं.
निशा: निशिका, जी हां कर सकते हैं.
ap bohat ache se sikhati h or mujhe bohat achi lagti h...or aap ne apne videos ko hum logo se share kiya oske liye thank's
u'r to goood
निशा: स्वाति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशिका जी हां विनेगर यूज किया जा सकता है.
निशा: किरन, रसगुल्ला का वीडियो 3 बार देख लीजिये और रैसिपी भी पड़ सकती है, छैना नरम बनाइये अच्छी तरह मथिये गोल कीजिये, रसगुल्ले अच्छे बनेंगे और थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी चीजें अच्छी बन जाती हैं.
निशा: कविता, रसगुल्ले कम पके रह गये हों तब एसा हो सकता है.
निशा: सोनू, मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है, धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका, रसगुल्ले हल्के चपटे ही रहते हैं, लेकिन वे स्पंजी और खाने में स्वादिष्ट हो तो क्या प्रोब्लम है, धन्यवाद.
निशा, प्रीति, अगर आप ताजा रसगुल्ला खायें तो पनीर का स्वाद आता है, रसगुल्ले 10-12 घंटे चाशनी में पड़े रहने के बाद ही स्वादिष्ट लगते हैं.
निशा: बर्खा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि, छैना जितना नरम बतना है, रसगुल्ला उतने ही स्पंजी अच्छे होते हैं.
निशा: स्वाति, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप बहुत अच्छे रसगुल्ले बना लेंगी.
निशा: भावना, छैना नरम न बना हो, या छैना के गोले कम गरम पानी में डालें जाय तो बिखर जाते हैं, पानी अच्छी तरह उबल रहा हो तभी छैना के गोले डाले जायं और जब तक रसगुल्ले पकें तब तक पानी को उबलते ही रहना चाहिये. मिक्सर को छान कर, उसमें तोड़ी मेवा मिला कर खाइये बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा.
निशा: आलिया, छैना के लिये फुल क्रीम मिल्क ही लिया जाता है.
ab mere paas chasni bach gyi h, kya mai isse dubara rasgulla bnane ke liye use kr sakti hu..plz reply..
निशा: मनीषा, जी हां अवश्य कर सकती हैं, उसमें थोड़ा चीनी पानी और मिला दीजिये.
निशा: आलिया जी हां इन्हैं भी पकाया जा सकता है.
निशा: रसगुल्ले फूल कर स्पंजी नहीं हुये, छैना नर्म न बना हो और उसे मसल मसल कर चिकना न किया हो तो रसगुल्ले अच्छे नहीं बनते.
निशा: याशु, कोशिश तो करनी ही होगी, और कोशिश करने से हर काम हो जाता है, धन्यवाद.
निशा: किरन, ओफ व्हाइट कलर दूध या चीनी के कलर की वजह से भी हो सकत है
निशा: कृ्ष्णा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फातिमा जी, छैना नरम बने और उसे मसल कर अच्छी तरह चिकना कर लिया जाय तो रसगुल्ले स्पंजी बनते हैं.
निशा: रीना बिलकुल नहीं.
Dhanyawad..
निशा: प्रशान्त जी, छैना नरम बने, चाशनी भर पूर हो और रसगुल्ले पकाते समय चाशनी में हमेशा उबाल रहे, रसगुल्ले अच्छे बनते हैं और दूध गाय का हो तो रसगुल्ले बहुत अच्छे बनते है.
निशा: शशि, गाय का दूध से छैना बनायें तो उसके रसगुल्ला बहुत अच्छे बनते हैं.
:D
निशा: मलाइका जी बिलकुल भी नहीं फटेंगे.
निशा: मलाइका जी, छैना नरम न बने, या अरारोट थोड़ा अधिक मिला दिया हो तो रसगुल्ला हार्ड बनते हैं.
निशा: ज्योत्सना, रसगुल्ले कम पके हो तब एसा हो सकता है.
निशा: दीप्ती, रसगुल्ला अच्छे बनना छैना के ऊपर निर्भर करता है, छैना अगर नरम बना है, उसे अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना किया गया, कुकर में उबलती चाशनी में रसगुल्ले पकाइये, रसगुल्ले नहीं फटेंगे.
निशा: नेहा, राजभोग बिलकुल इसी तरह से कुकर में बनाया जा सकता है, राजभोग बनाने का तरीका आप मेरे चैनल पर देख सकते हैं और मैं अभी आपके लिये रैसिपी भी लिख कर प्लेस कर देती हूँ, धन्यवाद.
निशा: शुभानिग, रसगुल्ले के लिये छैना में मिल्क पाउडर मिलाने की आवश्यकता नहीं है, दूध को हल्का ठंडा होने के बाद थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालकर दूध को फाड़िये, फटे दूध का पानी अच्छी तरह हाथ से दबा दबाकर नोचोड़ दीजिये, प्रेक्टिस से सारी चीजें अच्छी बनने लग जाती है. रसमलाई और काजू कतली वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रसमलाई और काजू कतली लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. बंगाली सेन्डविच मिठाई को बनाने की कोशिश करूंगी.
maine pehle ak baar rasgule ghar par banane chaahe the par pata nahi kya gadbad huyee thi k sare rasgule pani mein ghul gaye the........... aaj aapk aap ka tareeke se bana kar dekhta hoon......... umeed karta hoon k rasgule theek banege or mom ki daant se bacha rahunga.............
thank you so much Nisha ji......
निशा: दीपिका, रसगुल्ले पकाते समय चाशनी गाड़ी होने पर थोड़ा थोड़ा पानी डाल दीजिये, ताकि चाशनी पतली होति रहे, रसगुल्ले अच्छी तरह 18-20 मिनिट तक पकाइये, रसगुल्ले कम पके होने पर बाद में पिचक जाते हैं.
निशा: शेफाली, हो सकता है उबलने पर छैना से घी निकल गया हो और ठंडा होने पर चाशनी के ऊपर जम गया है, रसगुल्ले अच्छे बने है तो इसके लिये परेशान न हो.
निशा: आयुषी, छैना का नरम न हो तो रसगुल्ले फट जाते हैं, या रसगुल्ले पकाते समय चाशनी का तापमान कम हो जाय उसमें उबाल न आ रहा हो तो भी रसगुल्ला फट सकते हैं.
निशा: नियति, सही हो सकता है, लेकिन घर में अधिकतर दूध फाड़ने के लिये टाटरी और नीबू रस यूज किया जाता है.
ek or bat jo main poochhna chahta hoon k kya hum ghar par banaye paneer ya bazaar wale paneeer se pizza bana sakte hain.........
Thank you nisha ji
निशा: राजीव जी, छैना नरम न हो तो रसगुल्ले बनाते समय दरार आ जाती है, ज्यादा दरार हो तो रसगुल्ले फट भी सकते हैं. रसगुल्ले ताजा निकाले गये छैना से ही बनाये जाते हैं.
निशा: चंदा, आप पानी को निचोड़ दीजिये वह गाड़ा हो जायेगा. उसे आप यूज करने के लिये, पतला है थोड़ा बेसन भून कर मिलाइये और मसाले मिलाकर परांठे में भर परांठे बना लीजिये, या चीनी डालकर, पकाकर जमा दीजिये बर्फी बनाकर खतम कर दीजिये.