मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda - Indian Breaded Mushroom Recipe


क्रिस्पी और स्वादिष्ट मशरूम बोन्डा (Mushroom Bonda ) की खास बात है कि ये बहुत जल्दी बनते हैं, एक ओर चाय बनने रख रहे हों और दूसरी ओर मशरूम बोन्डा, मशरूम बोन्डा चाय के साथ ही बन कर तैयार हो जायेंगे. जब भी कभी फटाफट स्नेक्स रेसीपी बनानी हो तो मशरूम बोन्डा (Indian Breaded Mushroom Recipe) बनाकर देखिये

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Breaded Mushroom Recipe

  • मशरूम - 6-7
  • ब्रेड का चूरा - आधा कप
  • कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
  • बेसन - 2 टेबल स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • अदरक पेस्ट - अदरक पेस्ट
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Indian Breaded Mushroom or Mushroom Bonda

सबसे पहले कार्न फ्लोर और बेसन को मिक्स करके थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक चिकना घोल बनाकर तैयार कर लीजिये, घोल में थोड़ा सा और पानी डालकर, घोल को इतना गाढ़ा रख लीजिये कि मशरूम के ऊपर घोल की कोटिंग आ जाय.

सारे मशरूम को अच्छी तरह गीले कपड़े से पोंछ लीजिये, और दो भाग करते हुये काट लीजिये. आप चाहें तो साबुत मशरूम का भी मशरूम बोन्डा बना सकते हैं.

कढ़ाई में तेल गरम करने रख दीजिये. तेल गरम होता है तब तक एक एक मशरूम उठाकर घोल में डालिये और घोल से मशरूम निकाल कर ब्रेड क्रम्बस में लपेटिये, और किसी प्लेट में रख लीजिये, सारे मशरूम के


टुकड़े इसी तरह घोल और ब्रेड के चूरे में लपेट कर प्लेट में लगाकर रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल गरम हो गया है. गरम तेल में एक एक करके ब्रेड क्रम्बस लपेटे मशरूम डालिये, जितने मशरूम एक बार में कढ़ाई में आसानी से आ जाय उतने मशरूम कढ़ाई में डाल दीजिये, मशरूम को मीडियम और तेज आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे मशरूम इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम क्रिस्पी मशरुम बोन्डा, हरे धनिये की चटनी या टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.  

सावधानी
मशरूम बोन्डा अधिक देर तक मत तलिये. अधिक देर तक तलने से ये अपने अन्दर की नमी तेल में छोइने लगते हैं. बस इतना तलिये कि बाहर की परत कुरकुरी हो जाय.

मशरूम बोन्डा को धीमी आग पर तलने से मशरूम बोन्डा तेल एब्जोर्ब कर लेंगे, मशरूम बोन्डा को मीडियम और तेज आप पर गोल्डन ब्राउन होने के तुरन्त बाद, नेपकिन पेपर बिछी प्लेट पर निकाल कर रख लीजिये.

recipe

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.

क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.

Related Questions

Comment(s): 13:

  • on 27 August, 2012 21:15:20 PM
    ye mashrum kya hota hai
    निशा: रीता, मशरूम सब्जी है, स्पेशल सब्जी बेचने वाले जो ब्रोकली लाल पीले शिमला मिर्च बेचते हैं, उनके पास मिल जाता है.
    Reply Flag
    • on 28 August, 2012 09:10:31 AM
      Mashurm is a vegetable .
      Reply Flag
  • on 28 August, 2012 10:25:23 AM
    I lyk your recipes very useful and easy to make it home.....
    thanks
    mashroom bonda i will try today !!
    :)
    Reply Flag
  • on 28 August, 2012 17:05:38 PM
    thanx nishaji, apne meri request ko dhyan me rakha aur mashroom ki recipe bhi apni site pr dali, thanx. plz mashroom curry ki recipe ko b jaldi likhein.
    निशा: नमिता मैं अवश्य कोशिश करूंगी
    Reply Flag
  • on 01 October, 2012 15:44:51 PM
    thanx madhulika ji
    Reply Flag
  • on 06 October, 2012 11:44:52 AM
    Normally in Rajsthan & neighboring state MP
    Mushroom is rearly used in common kitchen,this recipe will make it good effort to introduce mushroom there. Thanks
    Reply Flag
  • on 26 November, 2012 13:55:05 PM
    Mere mom ko mushroom bonda recipe bhut pasand ayi aur unhe yakin nai hua ki woh recipe maine banayi hai thanxs madhulika ji .
    निशा: गुरजन्त, बहुत बहुत धन्यवाद.
    Reply Flag
  • on 11 December, 2012 13:40:29 PM
    hello mam how r u aapse meri request h ki mashrum s judi jitni bhi sabjiya hoti h plz aap jaldi likhne ki koshish kare
    निशा: प्रिया, जी हम कोशिश करते हैं.
    Reply Flag
  • on 01 February, 2013 13:38:23 PM
    Mujhe Bread ka chura karna hoga kya? fir uski main wo liquid main dip ki hui mashrum daalni hogi?
    निशा: सोनी, ब्रेड को मिक्सर में तोड़कर डालिये और पीस कर बारीक कर लीजिये. ब्रेड क्रम्ब्स तैयार हो जायेगे.
    Reply Flag
  • on 04 February, 2013 10:58:01 AM
    mujhe ye recipe achi lgi our main ise aj bnane wali hu.
    Reply Flag
  • on 05 March, 2013 21:55:05 PM
    hello nisha ji.. mai ye janna chahati hu ki kya mai masroom bonda ki trah gobhi pakoda bhi bna sakti hu kya...
    निशा: नेहा, जी हां बिलकुल बना सकती हैं.
    Reply Flag
  • on 17 April, 2013 16:41:55 PM
    Hello Nishaji,
    Apki kai receipe try ki hain maine...bahut acchi bahi thi!! share karne ke liye bahut dhanyavaad..Agar ho skae to plzzz Mushroom ke achhar ki receipe bhi share kareon..Main himachal se layi thi ek baar bahut pasand aaya tha..
    निशा: प्रीति, मैं कोशिश करती हूँ.
    Reply Flag
    • on 27 April, 2013 12:10:06 PM
      nishaji hume aapki banai hui recipes bahot pasand ati hai aap pls ek bar mashroom manchurian banaiye dhanyvad nishaji निशा: कोमल, मैं कोशिश करती हूँ.
      Reply Flag

Submit your question

Log in

Become a member free and get access to advanced features.

Latest Questions

More Questions >>

Latest Recipes

More Recipes >>