वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable Biryani recipe
Latest Video at YouTube Channel

वेजिटेबल बिरयानी मुगलाई रैसिपी है, बासमती चावल, देशी घी, दही या क्रीम, हरी सब्जियां, मेवा और ढेर सारे मसालों को मिलकर हल्की सी लौ पर दम देने के बाद इतना अच्छा स्वाद बनता है, जिसकी सारी दुनिया दीवानी है.
Read : Vegetable Biryani recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Dum Biryani
- बासमती चावल - 1 कप
- देशी घी - 1/4 कप
- तेल - 1/4 कप
- दही - 1/4 कप
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटा हुआ
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (1.5 छोटी चम्मच )
- केसर - 20-25 धागे
- काजू - 2 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- साबुत गरम मसाले -
दाल चीनी -1.5 इंच,
काली मिर्च - 7-8,
बड़ी इलाइची- 2,
जायफल - 2 पिंच कुटा हुआ,
तेजपत्ता - 1,
लोंग - 5-6,
छोटी इलाइची - 3. - हरी सब्जियां -
फूल गोभी कटा हुआ - 1 कप,
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ,
शिमला मिर्च - 1 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
गाजर - 1 (1.5 इंच के टुकड़े पतले पतले कटे हुये),
फ्रेन्च बीन्स - 10 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
आलू - 2,
टमाटर - 2,
पोदीना - 10 - 12 पत्ते.
विधि - How to make Veg Biryani
सबसे पहले चावल उबाल कर तैयार कर लीजिये. चावल को साफ करके, धोइये और 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये, बाद में अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.
किसी बर्तन में 5 कप पानी डाल कर उबलने रखिये, पानी में 1 तेजपत्ता, 1 इंच दाल चीनी, बड़ी इलाइची छील कर और 3-4 लोंग डाल दीजिये. पानी में उबाल आने पर चावल को पानी में डाल दीजिये और 80 प्रतिशत पका लीजिये क्यों कि चावल को हमें बाद में दम देनी है, उसमें चावल पूरी तरह पक कर तैयार हो जायेंगे.
चावल जब तक उबल कर तैयार होते हैं तब तक, दूसरे तरफ सब्जियां तल कर तैयार कर लीजिये, कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेज आग पर सबसे पहले आलू को छील कर लम्बाई में टुकड़े करके, हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. गोभी और गाजर डालकर तेज आग पर 1-2 मिनिट तक तल कर निकाल लीजिये. शिमला मिर्च को भी तेल में डालिये और 1 मिनिट तक तल कर निकाल लीजिये (सारी सब्जियां हमने क्रन्ची रखनी है, ज्यादा देर तक तल कर नरम नही करनी है).
चावल पक कर तैयार होने पर छलनी में छान लीजिये, चावल से पानी नीचे बर्तन में निकल जायेगा , चावल की छलनी को पानी वाले बर्तन से उठा कर दूसरे बर्तन पर रख दीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडे हो जाय, चावल से तेज पत्ता इलाइची के छिलके निकाल दीजिये, और चावल ठंडे होने दीजिये.

सब्जियां तल कर कढ़ाई में तेल बचा है, उसमें मसाले भून कर तैयार कर लीजिये: गरम तेल में जीरा डालकर भूनिये, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये. हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ा सा भूनिये. टमाटर छोटे छोटे काट कर मसाले में डालिये और टमाटर को मैस होने तक भून लीजिये. नमक , लाल मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला (2 लोंग, काली मिर्च , आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा, छोटी इलाइची छील कर दरदरा कूट लिया है) डालकर मिला दीजिये, मसाले को भूनिये. अब मसाले में दही डालकर और थोड़ा भूनिये, मसाले भुन कर तैयार हो गया है. भुने मसाले में तली हुई सब्जियां डालकर मिलाइये. बिरयानी के लिये सब्जी बनकर तैयार हैं. चावल भी ठंडे हो कर तैयार हो गये है.
बिरयानी को दम दीजिये:
एक बड़ा और भारी तले का बर्तन लीजिये, तले में 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये, और आधा चावल डालकर चावल की एक परत बर्तन के तले में फैला दीजिये, अब तैयार सब्जी को चावल के ऊपर डाल दीजिये और एक जैसा फैला कर चावलों को ढक दीजिये, अब बचे हुये चावल सब्जी के ऊपर डालकर एक जैसा करके परत जमा दीजिये, चावलों के ऊपर काजू और किशमिश डाल दीजिये, हरा धनियां और पोदीना के पत्ते हाथ से तोड़ कर डाल दीजिये, ऊपर से 4 चम्मच पिघला घौ चारों ओर डालिये. केसर को पहले से 2 टेबल स्पून पानी में डालकर रखकर, केसर का घोल बिरयानी के ऊपर चारों तरफ डालिये और अब बिरयानी का ढक्कन अच्छी तरह बन्द करके, धीमी गैस पर 15 मिनिट तक दम दीजिये.
बर्तन का ढक्कन खोलिये, सारी चीजों को मिक्स कीजिये, गरमा गरम वेज दम बिरयानी (Vegetable Dum Biryani) तैयार है, बिरयानी को, दही की चटनी या रायते के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं, तब 2 प्याज लम्बे पतले काटिये और तल कर निकाल लीजिये, चावल की ऊपर की परत के ऊपर, तले प्याज भी डालकर लगा दीजिये, बाकी सारी चीजें इसी तरह से लगाकर तैयार करनी है, दम देने के बाद में सारी चीजें मिलाइये, बिरयानी तैयार है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
-
By kamal, 19 May, 2013
-
By lucky, 19 May, 2013
-
By Injila Ahmed, 19 May, 2013
-
By varsha sharma, 18 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -




Comment(s): 87:
Good Day !!!
Really you are doing very grt job...i was waiting for this recipe since such long time.Now i will cook today only..Thank you so much.
Reagrds
Thank
Best of Luck Nisha Ji
निशा: धन्यवाद
निशा: मैं अवश्य इसे लिखने की कोशिश करतीं हूं
निशा: अरबिन्द जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शवाना, आप गार्लिक पसन्द करती है तब गार्लिक पेस्ट डालकर विरियानी बनाइये, अच्छा टेस्ट आयेगा.
निशा: प्रिया, धन्यवाद.
निशा: दीक्षा, चावल को साफ कीजिये, धोइये और 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये, चावल से अतिरिक्त पानी हटा दीजिये, और अब चावल पकाने के लिये रखे गये पानी में उबाल आने पर चावल डाल कर पकने रखिये.
ik question puchna c
ki basmatti chawal lai inne cup pani hi kio purra purra pani nai pa sakde mean 1 cup chawal te 2 cup pani
निशा: चावल या पुलाव बनाने के लिये, 1 कप चावल में 2 कप पानी ही लिये जाते हैं, लेकिन बिरियानी के लिये हमने चावल ज्यादा पानी में अलग तरीके से बनाये हैं.
please rajasthani gatte ka pulao bhi bataye .
निशा: कनु, गट्टा पुलाव, वेबसाइट पर पहले से अपलब्ध है, वेबसाइट के होमे पेज पर दिये गये सर्च बटन पर गट्टा पुलाव लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिल्पी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रागिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mast hai good receipe
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल, केशर मिले तो मत डालिये. बिरयानी फिर भी बहुत अच्छी बनेगी.
Today we have made biryani using your recipe and its really great.We have been following your recipes recently and have learnt a lot like paneer kofta, veg munchurion, palak paneer , kele ka kofta, kadi, bread ka halwa , spring rolls...... these days whenever we think of cooking something different we simply refer your recipe. Thanks a lot.
निशा: राना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति, कोई भी एसा बर्तन ले लीजिये, जो अच्छी तरह ढका जा सके.
निशा: अमना, अभी तो कोई रैसिपी बुक नहीं है.
निशा, अल्का, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंदा, आपको भी दिपावली की शुभकामनायें.
निशा: मीना, जी हां सादा चावल से भी बना सकते हैं.
निशा: विश्वकर्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you
Surely will try very blessings
aap singapuri rice ki recipe bhi post kar digiye plz..
.निशा: निहारिका, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: आरिफ, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapke recrpi se to mere husband bahut khus rehte hain
you are great.....
निशा: रश्मि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वरांगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
my question is ke jab hum rice ko sabziyo me mix karte hai to wo halwe jaisa ban jata hai or chawal ke daane alag alag nahi dikhte,
fried rice me rice ko sabziyo wale masaale me add karte time kya kare jisse chawal ke daane khile khile rahe
निशा: भारती, चावल बनाने से पहले चावल को आधा घंटे के लिये पानी में भिगो लीजिये, चावल बनाते समय, चावल में 1 चम्मच घी या तेल डालिये और उन्हैं बहुत ज्यादा नरम होने तक मत पकाइये, चावल को हल्का सा ठंडा कीजिये इसके बाद सब्जियों को स्टर फ्राई क्रन्ची रहने तक फ्राई कीजिये और चावल मिक्स कीज्ये चावल अच्छे बनेंगे.
I have tried it and it is very yummyyyy and tasty Thank you so much :)
निशा: अम्रिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी हां अवश्य.
निशा: रुखसार, बहुत बहुत धन्यवाद.
nishaji your all recepi and cooking style very nice.. Thank u..
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विकास, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनीता, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
thanks
निशा: अनुप्रिया, बचे चावल से पुलाव तो बना ही सकते हैं, चावल के पराठे, उन्हैं फ्राई करके स्टफिंग बनाकर भर कर बहुत ही स्वादिष्ट परांठे बनते हैं, चावल को मिक्सर में पीस कर आटे में गूथ लीजिये और परांठे या रोटी बनाइये, चावल से पकोड़े भी बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं.
thank you very much, really all recopies which you describe in very easy method is very helpful for me & making my image in my family
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
your all recipe are very good--
veg-biryani----yah to humari KABULI ki copy hai----bus hum french-beans-or gajar-shimla mirch nhi daalte----baki same to same hai----aaj mene aapki side se pad kr biryani bnaai---really achi bni--
thankxxx
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डोली, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शमीम जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विशाल, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: अजीत, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सर्वेश, बहुत बह्तु धन्यवाद.
निशा: गीतान्जली, बहुत बहुत बहुत धन्यवाद.