चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi Recipe
Latest Video at YouTube Channel

मावा, चाकलेट और सूखे मेवे मिलाकर बनी भारतीय चाकलेट बर्फी का खास भारतीय स्वाद दूध पाउडर से बनी चाकलेट बर्फी से अलग होता है. ये चाकलेट बर्फी (Chocolate Fudge) बच्चों को तो बहुत पसन्द आती है. आप भी इसे बहुत पसंद करेंगे.
Read : Chocolate Barfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate Barfi
- मावा - 400 ग्राम ( 2 कप )
- पाउडर चीनी - 200 ग्राम (1 कप)
- काजू - आधा कप
- कोको पाउडर - 1/4 कप
- देशी घी - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chocolate Barfi
मावा को कद्दूकस से कस कर या हाथ से तोड़कर बारीक कर लीजिये. काजू को एक काजू के 7-8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
कढ़ाई गरम कीजिये, कढाई में 1 छोटी चम्मच घी डालिये, घी मेल्ट होने पर, क्रम्बल किया हुआ मावा कढ़ाई में डाल दीजिये, और लगातार चलाते हुये मीडियम आग पर हल्का कलर बदलने तक भून लीजिये.
भुने मावा में पाउडर चीनी डालिये और लगातार चलाते हुये मिक्स कीजिये, चीनी मावा में अच्छी तरह मिक्स होने पर कोकोअ पाउडर डालिये और कलछी से लगातार चलाते हुये मिश्रण को 3-4 मिनिट तक पकाइये.

मिश्रण में 2 टेबल स्पून काजू डालकर मिला दीजिये, और मिश्रण को चैक कीजिये कि वह जमने वाली कन्सिसटेन्सी तक हो गया है(चैक करने के लिये कढ़ाई से थोड़ा सा मिश्रण लेकर प्याली में गिरायें और ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे की सहायता से चिपका कर देंखें, मिश्रण हाथ पर जमने लग जाता है). बर्फी जमने के लिये मिश्रण तैयार है, अगर आप महसूस करें कि मिश्रण अभी जमने वाली कन्सिसटेन्सी पर नहीं हुआ है तो उसे थोड़ा और पकायें और चैक करें, और सही कन्सिसटेन्सी पर होने पर, बर्फी जमायें.
प्लेट या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर कीजिये, मिश्रण को प्लेट में डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, बचे हुये काजू मिश्रण के ऊपर डालकर, चम्मच से दबा दीजिये, ताकि काजू के टुकड़े बर्फी में सैट हो जाय.
जमने पर (2-4 घंटे में चौकलेट बर्फी जमकर तैयार हो जाती है) चौकलेट बर्फी को अपने मन पसन्द आकार के टुकड़ों में काट लीजिये. बहुत ही अच्छी चौकलेट बर्फी बनकर तैयार है, चौकलेट बर्फी को कन्टेनर में रखकर, फ्रिज में रख लीजिये, और 10 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव
चौकलेट बर्फी को कन्डेन्स्ड मिल्क से बनाने के लिये, 1 कप कन्डेन्स्ड मिल्क में 1 टेबल स्पून कोकोया पाउडर मिलाकर गरम कीजिये, जमने वाली कनिसिसटेन्सी तक पका लीजिये, काजू डालकर बर्फी को बिलकुल इसी तरह जमा दीजिये.
चौकलेट बर्फी को यदि आप मिल्क पाउडर से बना रहे हैं, तब 1 कप मिल्क पाउडर (200 ग्राम) में 2-3 टेबल स्पुन दूध डालकर धीमी आग पर, लगातार चलाते हुये पकाइये, वह मावा बन जाता है, अब आधा कप (100 ग्राम) चीनी पाउडर, और 1 टेबल स्पून कोको पाउडर डालकर जमने वाली कनिसिसटेन्सी तक पका लीजिये, काजू डालकर मिलाकर, बिलकुल मावा की बर्फी की तरह ही जमा दीजिये, चौकलेट बर्फी तैयार है.
चौकलेट बर्फी (Chocolate Burfi) अगर न जमी हो तो बर्फी की प्लेट को खुले ही फ्रिज में रख दीजिये, दूसरे दिन तक चौकलेट बर्फी जमकर तैयार हो जायेगी, और अगर आप महसूस करें कि वह नही जमेगी तो चौकलेट बर्फी को प्लेट से निकालिये कढ़ाई में डालकर एकदम धीमी आग पर थोड़ा और पकाइये और चैक करके फिर से उसी तरह जमा दीजिये, चौकलेट बर्फी जम कर तैयार हो जायेगी.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By Harman Preet Singh, 26 May, 2013
-
By noor akhtar, 25 May, 2013
-
By HIMANI SINGH, 25 May, 2013
-
By Seema Garg, 25 May, 2013
-
By rashmi kumari, 25 May, 2013
-
By S, 25 May, 2013
-
By dev sharma, 25 May, 2013
-
By Vandana Gupta, 25 May, 2013
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 33:
to hame 5kg bundi ke liye kya samagri lagegi
aur uskeliye praman kitna lena padega
plz jaldi replay dijiye
निशा: अश्विनी, जिस रैसिपी से रिलेटेड सवाल पूछ रहे हैं, उसी पर सवाल लिखा जाय तो मुझे जवाब देने में आसानी होती है.
baki saari cooking website aapki website ke aage fail hai.....aap jo likhte ho dikhate ho waise hi cheez banti hai kuch aur nahi....
i appreciate ur efforts...
निशा: सुनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुचि, आपके लिये हमने कन्डेन्स्ड और मिल्क पाउडर दोनों की मात्रा रैसिपी के नीचे लिख दी है, अब आप आसानी से चौकलेट बर्फी बना सकेंगी.
निशा: किशोर, जी हां, उत्तर प्रदेश में खोया कहते हैं.
निशा: सरिता, धन्यवाद.
निशा: नैन्सी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप चौकलेट सीरप डाल कर भी चौकलेट बर्फी बना सकती हैं.
निशा: निशा, रैसिपी के फोटो पर जो सिम्बल है उस पर क्लिक कीजिये वीडियो देखा जा सकता, या निशा मधुलिका चैनल के सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: मीनाक्षी, दोंनो एक ही हैं, कुछ भी यूज कर सकती हैं.
निशा: दिव्या,जी हाँ , मैं जल्दी ही चौकलेट बनाऊंगी.
निशा: ताशु, घी की मात्रा रैसिपी में दी गई हैं, 2 छोटी चम्मच घी लिया गया है, 1 छोटी चम्मच मावा भूनने में यूज किया है, और 1 छोटी चम्मच प्लेट को चिकना करते समय यूज किया है.
निशा: सलमान, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जस्ट ये घर में यूज होने वाली चीनी है, उसे पीस कर पाउडर बनाया कर यूज कीजिये.
jab m kaam se aata hu to meri wife puchti hai k kya khaoge to m kehta hu k abhi nisha bua ji se puch k bataata hu
m aapko nisha bhua keh k bulaata hu hope u dont mind
neeraj bhargav from italy
thanx for ur tasty tasty n easy recipes
निशा: नीरज, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki vidhi se besan burfi aasani se aur achchi bani. Bus ek kami ye lagi ki dikhne me sunder nahi thi. me agli baar usme thoda rang aur chandi ka vark kaam me lungi to shayad sunder bhi ho jayegi. thanks.
plz resolve my problem.
proper quantity of ingridients.
thx
निशा: पूनम, दिये गये तरीके से बर्फि बनाइये, बहुत अच्छी बेसन बर्फी बनेगी, थोड़ी सी प्रेक्टिस करने पर चीजें बहुत अच्छी बनने लगती हैं.
i saw ur vedio making of cake they r very simple & nice..thanks
but i want ask will u plzzz tell me any recipies regarding ice cream...:)
निशा: सुवर्ना, वेबासाइट और यू ट्यूब चैनल पर कई तरह की आइसक्रीम बनाना दिया गया है, प्लीज सर्च बटन पर आइसक्रीम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मीनू. जी हां कर सकते हैं.