कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
Latest Video at YouTube Channel
कलौंजी (Kalonji) को कई नामों से जाना जाता है अंग्रेजी में स्माल फनेल, कालाजाजी, हिन्दी में कलौंजी, मंगरैला (Mangraila), बंगाली में मुगरेला, गुजराती में कलौंजी, इसे ब्लैक आॉनियन सीड्स (Black Onion Seeds) भी कहा जाता है लेकिन यह प्याज के बीज नहीं होते. इन बीजों का स्वाद हल्का कड़वा और तीखा होता है और ये सुगंध से भरे होते हैं. कलौंजी (Kalonji) रनुनकुलेसी परिवार का पौधा है.
Read : Kalonji | Black Cumin in English
कलौंजी का भोजन में उपयोग
कलौंजी एक बेहद उपयोगी मसाला है. इसका प्रयोग विभिन्न व्यंजनों जैसे दालों, सब्जियों, नान, ब्रेड, केक और आचार आदि में किया जाता है. कलौंजी की सब्जी भी बनाई जाती है. बिहारी लिट्टी में भी कलोंजी का प्रयोग किया जाता है. आकार में यह तिल के बीज की तरह होते हैं.
कलौंजी में उपस्थित पोषक तत्व
कलौंजी पौषक तत्वों से भरा होता है इसमें वसा, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होते हैं. इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, लोहा, मैग्नीशियम व जिंक आदि खनिज तत्व पाए जाते हैं. कलौंजी में एंटी-आक्सीडेंट भी मौजूद होता है जो कैंसर जैसी बिमारी से बचाती है.
कलौंजी का उपयोगी तेल
कलौंजी का तेल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है तथा शरीर को रोगों से बचाता है. कलौंजी का तेल कफ को नष्ट करता है एवं रक्त को साफ करता है. कलौंजी के चूर्ण को नारियल के तेल में मिलाकर त्वचा पर मालिश करने से त्वचा के विकार नष्ट होते हैं और त्वचा निखरती है. इस तेल के सेवन से पेट साफ रहता है एवं जोडों के दर्द, सिर दर्द, कमर दर्द आदि में कलौंजी के तेल की मालिश करने से आराम मिलता है.
कलौंजी के औषधीय उपयोग
कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. कलौंजी का भोजन में उपयोग करने से हाजमा दुरुस्त रहता है. इसके सेवन से पेट साफ रहता है. पेट में कृमि होने पर कलौंजी का शहद के साथ नियमित रुप से सेवन करना लाभदायक होता है. हाथों और पैरों मे सूजन होने पर कलौंजी को पीसकर उसका लेप करने से हाथ-पैरों की सूजन दूर होती है. मानसिक तनाव होने पर चाय के पानी में एक चम्मच कलौंजी का तेल डाल कर लेने से तनाव से राहत मिलती है. कलौंजी दिमाग को तेज करती है और स्मरण शक्ति को बढ़ाती है.
सौंदर्य को बढ़ाती कलौंजी
कलौंजी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ सुंदरता को भी बढ़ाता है. कलौंजी का तेल लोशन, क्रीम और ब्युटी आँयल आदि बनाने में भी प्रयोग होता है. चहरे को सुन्दर व आकर्षक बनाने के लिए कलौंजी के तेल में थोड़ा सा जैतुन का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें. इससे चेहरे के दाग़-धब्बे दूर होते हैं. बालों की समस्या जैसे बालों का झड़ना एवं रुसी में कलौंजी तेल की मालिश फायदेमंद होती है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By payal, 22 May, 2013
-
By POOJA, 22 May, 2013
-
By shallu singla, 22 May, 2013
-
By vishwanath prasad sinha, 22 May, 2013
-
By Anju, 22 May, 2013
-
By kiran soni, 22 May, 2013
-
By Manu Purohit, 21 May, 2013
-
By jyotika tayal, 21 May, 2013
-
By anjil panchal, 21 May, 2013
-
By Sarita, 21 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 4:
निशा: वर्षा, इसे कलौंजी कहते हैं, इसको अचार में और पंच फोरम तड़के में और कुछ सब्जियों को खास स्वाद देने के लिये यूज किया जाता है.
Kalonji is known by many names. In English it is called Samal fennel, in Hindi it is called Kalonji or mangraila, in Bengali it is called as mogrell, in Gujarati kalonji. It is even called as black onion seeds but they are not onion seeds. The taste of these seeds is bitter and spicy and they have a good aroma. It belongs to ‘Ranunculaceae’ family.
Use of kalonji in food:
It is one of the very useful spices. It is used in various dishes like dal, vegetables, naan, bread, cake and pickle etc. kalonji it self can be served as complete dish. It has a shape like that of sesame seeds.
Kalonji and its composition:
It is full of nutrition. It consists of protein and carbohydrates in large amounts. Along with these it has calcium, potassium, magnesium and zinc.
Kalonji oil:
Kalonji oil increases strength in body and also protects from getting many infections. This oil is beneficial for treating cough and also cleans up blood. This oil helps in digestion and also proved good for joint pain, headache, and back pain.
Medical usage of kalonji:
Intake of kalonji is very good for health. If used in meals then it helps in having good digestion. Grind kalonji and apply on swollen hands and feet’s for relief. Mix kalonji oil in tea water for getting relief from mental stress.
Kalonji for beauty:
Intake of kalonji also increases beauty along with health. Kalonji oil is used for making lotions, creams and beauty products. For better and attractive face mix kalonji oil in jaitun oil and apply on face and wash after few minutes.
निशा: नेहा, कलोंजी को मसाले की तरह प्रयोग करते है जैसे निमकी में इसे डालते हैं
Nimki recipe