क्रीम व्हिप कीजिये - Homemade Whipped Cream Recipe
Latest Video at YouTube Channel

केक और पेस्ट्री पर तो व्हिप की हुई क्रीम लगाई जाती ही है इसे हम पुडिंग और स्मूदी में भी ऊपर से डाल कर भी सर्व करते हैं. आईये आज हम घर पर ही अलग अलग फ्लेवर और अलग अलग रंग की व्हिप क्रीम बनायें
वनीला फ्लेवर और व्हाइट कलर की व्हिप क्रीम (Easy Whipped Cream Recipe - Vanila Flavour)
Read: Homemade Whipped Cream Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whipped Cream
- हैवी क्रीम - 250 मिली. (1 कप )
- वनीला एसेन्स - 3- 4 बूंदे
- पाउडर चीनी - 2-4 टेबल स्पून (स्वादानुसार)
विधि - How to whip cream
इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाय, बड़े प्याले में 1 ट्रे बर्फ के टुकड़े डाल दीजिये और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिये, उसमें हैवी क्रीम डालिये, इलेक्ट्रिक मिक्सर से क्रीम को व्हिप कीजिये, पहले स्पीड कम रखिये और धीरे धीरे स्पीड बड़ाते जांय, थोड़ा फैटने के बाद पाउडर चीनी और वनीला एसेन्स डालकर मिलायें और क्रीम को जब तक फैंटे तब तक कि वह इतनी गाढ़ी न हो जाय कि गिराने पर क्रीम जल्दी से न गिरे
क्रीम को व्हिप करने में 8 से 12 मिनिट का समय लग जाता है, क्रीम व्हिप होने के बाद आप इसे एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपको यूज करनी हो क्रीम को फ्रीजर से 10 मिनिट पहले निकालिये और यूज कीजिये, अगर क्रीम थोड़ी लूज हो गई हो तो उसे फिर से व्हिप कर लीजिये.
क्रीम व्हिप होने के बाद अपने आकार में दुगुनी हो जाती है.

मैन्गो फ्लेवर, मैन्गो कलर की व्हिप क्रीम (Whipped Cream Recipe - Mango or Strawberry Flavour)
आम के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें वनीला एसेंस की जगह पके हुये मीठे आम का पल्प आधा कप डाल कर फैंटिये. क्रीम का कलर डार्क दिखाने के लिये थोड़ा फूड कलर डाला जा सकता है.
इसी प्रकार आप स्ट्राबेरी के सास, स्ट्राबेरी का पल्प या चीकू का पल्प मिलाकर अन्य फलों के फ्लेवर की क्रीम व्हिप कर सकते हैं.
चाकलेट फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Chocolate Flavour)
चाकलेट के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 टेबुल स्पून कोको पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
काफी फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Coffee Flavour)
काफी के फ्लेवर की क्रीम व्हिप करते समय इसमें 2 छोटे चम्मच इंस्टैन्ट काफी पाउडर डाल कर व्हिप कीजिये.
नींबू फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Lemon Flavour)
दो नीम्बू को फ्रीजर में 30 मिनट तक रखकर फ्रीज कर लीजिये. जब नीबू फ्रीज हो जायें तो इनके छिलके की हल्की परत बारीक ग्रेटर पर ग्रेट करके उतार लीजिये और इस क्रीम व्हिप करते समय क्रीम में मिला दीजिये साथ ही एक नींबू का रस भी क्रीम में फैंटते समय मिला दीजिये.
इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम - (Whipped Cream Recipe - Cinnamon Flavour)
क्रीम व्हिप करते समय इसमें 1 छोटी चम्मच पिसी हुई इलायची मिला दीजिये. आपकी इलायची फ्लेवर की व्हिप क्रीम तैयार हो जायेगी.
सुझाव:
क्रीम को बहुत अधिक व्हिप न करें, मक्खन निकलने पर क्रीम इतनी अच्छी नहीं लगती.
क्रीम व्हिप के लिये अमूल क्रीम प्रयोग
अमूल क्रीम में फैट 25% के लगभग होती है जबकि क्रीम व्हिप करने के लिये फैट 30% से 36 प्रतिशत होना चाहिये. आम तौर पर दूध डेयरी पर हैवी फैट क्रीम मिल जाती है जिसमें फैट का प्रतिशत अधिक होता है और वह क्रीम व्हिप करने के लिये बहुत अच्छी होती है.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- agar electric mixer na ho (Answer : 1)
- cream from butter (Answer : 1)
- whipped cream (Answer : 2)
- USE OF MIXTURE FOR WHIPPING (Answer : 1)
- Hand whipping (Answer : 2)
- whipped cream (Answer : 2)
- malai se whip cream bana sakte hai (Answer : 4)
- Homemade whipped cream (Answer : 0)
- whipped cream.. (Answer : 0)
- for whip cream (Answer : 0)
- how to make cream at home (Answer : 1)
- what is heavy cream? (Answer : 2)
- where we use cocoa powder..?? (Answer : 1)
- what is heavy cream ? (Answer : 1)
- whipping cream (Answer : 2)
- Homemade whipped cream receipe (Answer : 1)
- icing sugar (Answer : 2)
-
More Question..
Latest Questions
-
By KULDIP, 19 Jun, 2013
-
By kiran, 18 Jun, 2013
-
By vinita, 18 Jun, 2013
-
By anuja garg, 18 Jun, 2013
-
By rajni, 18 Jun, 2013
-
By mamta, 18 Jun, 2013
-
By guddu goyal, 18 Jun, 2013
-
By nikita, 18 Jun, 2013
-
By nisha, 17 Jun, 2013
-
By priyanka gupta, 16 Jun, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes




Comment(s): 96:
निशा: अनुश्री, बननी चाहिये.
निशा: सरिता, क्रीम कच्चे दूध को मथ कर निकाली जाती है, बाजार में तैयार क्रीम डेयरी पर मिल जाती है.
in all recepies of icecreams you have used cream. I would like to ask you which cream you use. Is t amul tetra pack cream used for cooking or fresh cream to be used. which cream to use.
thanks
parul
निशा: पारुल, व्हिप क्रीम के लिये हैवी क्रीम यूज कीजिये, जो आपको डेयरी पर खुली हुई मिल जायेगी, धन्यवाद.
mai apse poochna chahti hu ki apne blog kaise create kiya tha, mai kaafi dino se try akr rahe hu, apki recipees padti hu, try be krti hu, unhe post akrna chahti hu, please meri help akr dijiye. aap chaho to muje mere email id par reply akr do. thanks
निशा: शिखा, नार्मल हैन्ड मिक्सर से क्रीम को व्हिप कर सकते हैं, लेकिन समय बहुत लगता है.
Heavy Cream kya hai? Ye kaha se milegi?
Thanks
निशा: सिमरन, हैवी क्रीम में फैट की मात्रा अधिक होती है, हैवी क्रीम डेयरी पर मिल जाती है.
cream banane ka tarika batane ke lie dhnybad
hamne aapki bahut si recpi banai hai bahut hi achi banti hai
hamare fmaily ke traph se aapko thanku
thank u paricash
निशा: साधना जी हां कर सकती हैं.
निशा: दीपिका, मैं अभी केक डेकोरेशन के लिये डिटेल वीडियो करूंगी, प्लीज थोड़ा सा वेट और कर लीजिये.
निशा: अवश्य कर सकते हैं
निशा: ताया, कच्चे दूध से क्रीम बनाने के लिये हाथ से इलेक्ट्रिक से चलाने वाले सैपरेटर्स की जरूरत होती है. वैसे हम फ्रिज में कच्चा दूध 10 घंटे तक रखा रहने दें तब भी उसके ऊपर क्रीम की सतह आ जाती है लेकिन यह तरीका व्यावहारिक नहीं है.
I know abt heavy cream
निशा: मैं अवश्य कोशिश करूंगी
aapki sari recipe bahut hi achchi aur simple tarike se banayi jaa sakti hai.thanks a lot
निशा: जी हां मैं कोशिश करती हुँ.
निशा: व्हिप्प्ड क्रीम बाजार में मिल जाती है. यदि न मिले तो आप फुल क्रीम लेकर इसे घर पर भी बना सकते हैं.
निशा: उमा, व्हिप क्रीम के लिये सबसे मुख्य बात है कि उसके नीचे बर्फ का प्याला चाहिये, हैन्ड ब्लेन्डर से थोड़ी देर लगेगी लेकिन क्रीम व्हिप हो जायेगी.
निशा: अनुश्री फ्रिज में हम इसे तीन दिन तक रख सकते हैः. अधिक समय तक रखने के लिये आप इसे फ्रीजर में रखिये.
Mam i buy fresh cream from market, and i put that in mixer jar and kept in freezer for 3 hours because the electricity was not there, and when electricity came after half an hour i take that jar out from freezer and after 2 minutes i run mixer for 1 minute then i added crushed sugar but when i put that i cone and started icing the cake then with cream some water also came out and the cream is also not as smooth as it should be. So please tell mam where i was wrong. pleaseeeeee reply... thank you so much for being with us... :
निशा: महक, मुझे लग रहा है, कि क्रीम से मक्खन अलग होने के कारण एसा हुआ है.
निशा: किरन, जी हां खुली हैवी क्रीम मिलती है, वह अच्छी होती है.
Mam, Please let us know for how long (timings) we have to whipped the cream so that it will not convert into the butter.
Thanks a lot in advance :)
निशा: मीनाक्षी, हमने वीडियो में बताया है, और समय इसके लिये एकदम फिक्स नहीं होता है, मौसम, क्रीम की मात्रा, कमरे का तापमान सारी चीजें समय को अलग करती हैं, आपको व्हिप करते समय क्रीम के ऊपर नजर रखनी होती है, वह आप आसानी से कर सकती हैं.
निशा: वन्दना, अगर आप 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क यूज कर रही हैं, तो उसे 100 ग्राम मिल्क पाउडर और 100 पाउडर चीनी में बदल सकती हैं.
निशा: किरण, दूधकी मलाई में अधिक घी रहता है और इसे व्हिप करने से इसका मक्खन निकल आता है.
निशा: वेशू जी हाँ आइसिंग सुगर यूज कर सकते हैं.
I want to know that
1 can i add ice in the cream only?
2 can i use mixer blender?
3 is it necessary to use food colour?
Plz reply soon.....
Nisha mam......
Thankyou.........
Love,
Komal........
egarly waiting for your reply!!!
निशा: कोमल, आपको भी बहुत बहुत प्यार, आइस को क्रीम में नहीं मिलाना होता है, आइस क्रीम के बर्तन के नीचे वाले बर्तन में रहती है. मिक्सर यूज इसलिये नहीं कर सकते है क्यों कि उसमें बर्तन के नीचे आइस नहीं रख पाते. व्हाइट क्रीम में कोई फूड कलर नहीं होता, कोकोआ पाउडर मिला कर ब्राउन कलर क्रीम तैयार कर लीजिये, लेकिन कोई और कलर चाहिये तो आपको फूड कलर यूज करना ही होगा.
निशा: सविता, क्रीम के साथ बर्फ मिलाकर क्रीम नहीं बन सकती.
MAIN KAI DAIRY PER GAYI MAGAR MUJHE KAHI BHI KHULI CRAEM NAHI MILI SAB KE PASS AMUL FRESH CREAM KA 200GM PACK THA.AMUL CREAM PANI KI TARAH HOTI HOTI BLEND KARNE K BAAD BHI GADI NAHI HOTI HE MUJHE APNE BETE BIRTHDAY PER CAKE DECORATE KARNA HAI BATAE KAISE KARU.
निशा: रचना, व्हिप क्रीम हैवी क्रीम से ही अच्छी बनती है, कुछ डेयरी पर मिल तो जाती है, उन्ही डेयरी वालों से पूछे, डेयरी वाले बतायेंगे कि खुली हैवी क्रीम कहां से ली जा सकती है.
निशा: सविता, क्रीम कच्चे दूध को मथ कर निकाली जाती है, मलाई दूध को उबालने पर ठंडा होने के बाद जो परत उसके ऊपर आ जाती है उसे उतार लीजिये, वह मलाई है. क्रीम या मलाई को मथ कर मक्खन निकाला जाता है.
निशा: मनप्रिति, व्हिप क्रीम के लिये, हैवी क्रीम लेनी होगी, जिस प्याले में व्हिप क्रीम व्हिप करेंगी, उसके नीचे बर्फ से भरा हुआ प्याला रखना है, आप कीजिये, अच्छी व्हिप क्रीम बनेगी.
निशा: जी स्पून से मथकर क्रीम नहीं बनाई जा सकती है.
can i this reachis cream for bangali sweet toping derocation
निशा: रिचा, मैं नोयडा में रहती हूँ, यहां क्रीम चौकलेट से. 51 में बेकरी सोप पर मिल जाती हैं.
kya hum hand blender ka use kar sakte hain , if yes , to lagbhag kitni der tak cream ko blend karna hoga??
pls. reply soon!!
निशा: प्राची, हैन्ड ब्लैडर से व्हिप तो कर सकते हैं, लेकिन आधा घंटा तक लग सकता है.
निशा: आरना, जी हां एगलैस केक पर आइसिंग की जा सकती है.
निशा: प्रीती, अमूल क्रीम से व्हिप क्रीम नहीं बन पाती, व्हिप क्रीम बनाने के लिये फुल फैट वाली फ्रेस क्रीम चाहिये होती है.
pl tell me how many recipe we can made at home by malai of milk...bcoz there is a lot of malai in village...that's why i am asking for that only...pl reply soon....thanking you nisha ji
निशा: हितेश, मलाई को मथकर मक्खन निकाला जा सकता है, मक्खन और मलाई दोनों से ही केक और कुकीज बनाये जा सकते हैं और मक्खन को गरम करके घी बनाया जा सकता है, जिसके यूज तो आप अच्छी तरह जानते होंगे.
pleaaaaaaaaaas tell .
निशा: प्रियंका, क्रीम को बीट करने का टाइम तापमान पर निर्भर करता है प्लीज जैसे ही क्रीम थिक हो जाय उसको और मत फैटिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल केक को काटिये और कटे केक पर चीनी का घोल बनाकर चम्मच से डालिये जिससे केक एकदम नरम हो जाता है, व्हिप क्रीम लगाइये और फ्रिज में रख दीजिये और अब केक काटिये क्रीम बाहर नहीं आयेगी.
mene cream whip krne ki koshish kii hand blender se--wase hi jese aapne btaya magar wo whip na hokr makhan ki dlii bn gyi---ab uska kuch use ho saktaa h kya?---
निशा: सीमा, मक्खन को बहुत सारी जगह यूज किया जा सकता है, मक्खन को ब्रेड लगाकर सेन्डविच बनाकर यूज कर लीजिये.
निशा: सीमा,जी हां ब्लेन्डर से क्रीक अच्छी व्हिप होती है.
निशा: संध्या आप जो भी केक बनाना चाहती है, उस केक पर मैजरमेन्ट देखिये और उसे मल्टीप्लाई करके जितना बड़ा आप केक बनाना चाहती हैं बना सकती हैं.
thanx a lot.......plz aap kuch or ice cream recepies upload kijiye kyoki ab summer season aa raha hai.......or kuch fasting food or upload kijiye
निशा: पंकज जी हरे कृ्ष्ण, मैं कोशिश करती हूँ.
Aunty agr dairy vali heavy cream na available ho paye to kya koi or substitute hai jis se ghr pe hi whipped cream bnayi ja sake.. plz help me out.. plz reply.
निशा: महक, मक्खन और आइसिंग सुगर से भी फ्रोस्टिंग बना सकते हैं, चौकलेट से और बटर से भी बनाई जा सकती हैं.
me try karugi .....
ham cream ghar pe kaise banaye
tnx nisha ji mujhe aap baje se bhut khuch shikhne ko mila hai
plz nisha ji reply plzzzzz
निशा: श्रद्धा, घर पर क्रीम उतनी अच्छी नहीं बानती.
kya heavy krim ko hath se masal sakte hai...... aur amul dudh se heavy krim ban sakta hai agar ha to kese.......plz mam reply jarur karna.
निशा: ज्योति, हाथ से फैटने पर उतनी अच्छी व्हिप क्रीम नही बनती, घर में क्रीम के लिये दूध को बिना उबाले फ्रिज में 12-14 घंटे रख दिजिये, दूध के ऊपर जमी क्रीम को चम्मच से निकाल कर प्याली में रख लीजिये, लेकिन ये क्रीम हैवी क्रीम नहीं है, इससे व्हिप क्रीम नहीं बनाई जा सकती.
निशा: सत्यजीत, केक के लिये व्हिप क्रीम बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया हुआ है, सर्च बटन व्हिप क्रीम लिखकर रैसिपी को देख सकते हैं.
mein shimla mein rehti hun, aur yahan koi dairy nai hai, isliye yahan par heavy cream milna mushkil hai, aur condensed milk bhi yahan kam hi milta hai kyonki yahan log readymade saman karid kar khate hain. aur mein ghar mein icing banana chahti hun isliye mujhe kuch aise ingredients batayein jo mujhe asaani se mil jaye jaise sookha doodh, butter aur milk se icing kaise banyi jaye? aur haan mujhe please egless sponge cake ki bhi recepie chahiye. mujhe jald reply karein.
Thanks.
waiting for your response.................
निशा: ज्योति, मेरे वेबसाइट और चैनल पर कई एगलैस केक रैसिपी हैं, सर्च बटन पर एगलैस केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. फ्रोस्टिंग के लिये कोशिश करती हूँ.
निशा: मधु मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: मधु, आपका सुझाव बहुत अच्छा है, ट्राई कीजिये, मुझे लग रहा है कि व्हिप क्रीम बननी चाहिये.
kachhe dudh ko mathna h ya fir kacche dudh ki upar ki cream ko??? plz tell
निशा: रश्मि, क्रीम कच्चे दूध को मथ कर बनाई जाती है, इसके लिये प्रोपर इक्विपमेन्ट की आवश्यकता होती है जो डेयरी पर होते हैं और क्रीम बन पाती है.
निशा: उपहार, आप सोच तो सही रहे हैं करके देखिये और बताइये कि क्रीम कैसी व्हिप हुई.
aa[ne isme kaunsi cream use ki hai?
whipped cream heavy cream ya freash cream?
निशा: रिया, व्हिप क्रीम बनाने के लिये हैवी क्रीम ली है.
aapki recipies bahut achhi hain!!
isme aapne kaunsi cream use ki hai?
whipped cream, heavy cream ya fresh cream?
निशा: रिया, बहुत बहुत धन्यवाद. व्हिप क्रीम के लिये हमने हैवी क्रीम यूज की है.
निशा: फ्रेस क्रीम हैवी क्रीम होनी चाहिये, हैवी क्रीम में घी की मात्रा अधिक होती है.
क्या इस को केक per उपयोग कर सकते है
निशा: अनुज इसे केक पर और मफिन्स पर यूज किया जाता है.
निशा: सर्बजीत, क्रीम को सब्जी की ग्रेवी बनाने के काम में लिया जा सकता है, आटे में डालकर गूंथ कर खस्ता परांठे बनाये जा सकते हैं, मैदा में मिलाकर कुकीज बनाई जा सकती हैं, धन्यवाद.
whip cream bahut he achi bani . kya aap ice cream cone banana bata sakti hai kya . plzzzz
please reply ass early as possible.
निशा: मिक्सी से क्रीम अच्छी व्हिप नहीं होती.
agar use kar sakti hoon toh kitna time lagega cake banane mein...thanks