पास्ता और मिक्स वेज - Pasta with mixed vegetables recipe
Latest Video at YouTube Channel

पास्ता सभी को और खास तौर पर बच्चों को तो बहुत ज्यादा पसन्द आता है,. इसे आप टिफिन या लंच बाक्स में भी रख सकते है. आज हम पास्ता, ब्रोकली, मशरूम की सब्जी के साथ (pasta with mixed vegetables) बनायेंगे.
पास्ता और मिक्स वेज (Pasta with mixed vegetables) बनाने के लिये आप उपलब्ध किसी भी आकार का पास्ता (Shells, Spiral Shaped etc) ले सकते हैं.
Read: Pasta with Mixed Vegetables Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pasta with Mix Veg
पास्ता के लिये - Ingredients for pasta
- पास्ता - 200 ग्राम
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- कैप्सकम - एक लाल और एक पीली
- पास्ता सास - 150 ग्राम
- अजीनोमोटो - 1/4 छोटी चम्मच से कम (Optional)
- ओलिव आइल - 1 1/2 टेबल स्पून
मिक्स वेज के लिये - Ingredients for mixed vegetables
- ब्रोकली - 200 ग्राम
- मशरूम - 200 ग्राम
- बीन्स - 50 ग्राम
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- आर्गानो पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - आधा छोटी चम्मच
- सोया सोस - एक छोटी चम्मच
- आलिव ओइल तेल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Pasta with Mix Veg
पास्ता उबालने के लिये किसी बर्तन में इतना पानी डालकर गरम करने रखिये, जिसमें पास्ता आसानी से डुब सके, पानी में नमक और एक छोटी चम्मच तेल डालकर मिला दीजिये. पास्ता को ढककर 10 मिनिट मीडियम फ्लेम पर पकने दीजिये. ये ध्यान रहे पास्ता नरम हो जाय लेकिन ज्यादा नरम न हो, नहीं तो वह फटने लगता है और स्वाद भी खराब हो जाता है. उबाले पास्ता को छलनी में डाले और पानी हटा दीजिये.
कैप्सकम को धोइये और बीज हटा कर पास्ता के बराबर के टुकड़े काट लीजिये.
कढ़ाई गरम कीजिये, गरम कढ़ाई में तेल डालिये और गरम तेल में कैप्सकम डालकर 1 से 1 1/2 मिनिट तक भूनिये, उबला पास्ता डालिये, पास्ता सास और अजीनोमोटो डालकर 1-2 मिनिट तक अच्छी तरह सारी चीजों के मिलने तक कलछी से चलाते हुये भूनिये. पास्ता तैयार है, पास्ता को ढककर अभी यहीं रहने देते हैं. मिक्स वेज सब्जी बनाकर तैयार करते हैं.

वेज मिक्स बनायें
बीन्स को धोइये मीडियम साइज के टुकड़े में काटिये और एक पिंच नमक मिलाकर 4-5 मिनिट तक स्टीम कर लीजिये., बीन्स का कलर एक जैसा और एकदम हरा हो जाना चाहिये.
ब्रोकली को मीडियम साइज के टुकड़े में काटिये, धोइये और 2 पिंच नमक मिलाकर 1-2 मिनिट स्टीम कर लीजिये.
मशरूम को धोइये, डंठल हटाइये और 2 टुकड़ों में काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में बीन्स डालिये, 30 सैकिन्ड तक कलछी से लगातार चलाते हुये भूनिये. अब ब्रोकली डाले और कलछी से लगातार चलाते हुये 30 सेकिन्ड तक भूनिये और अब मशरूम, नमक, अजीनोमोटो, ओरगेनो पाउडर, चिल्ली फ्लेक्स, सोयासास डालकर, 1- 2 मिनिट अच्छी तरह, सारी चीजों के मिक्स होने तक मिलाते रहें, गैस बन्द कर दीजिये, मिक्स वेज तैयार हैं.
पास्ता और मिक्सवेज को अलग अलग प्याले में निकालिये और गरमा गरम परोसिये और खाइये. इसे आप बच्चों के टिफिन या लंच बाक्स में भी रख दीजिये, सभी को बहुत पसंद आयेगा,
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By arti, 20 May, 2013
-
By kiran, 20 May, 2013
-
By Priti, 20 May, 2013
-
By monika, 20 May, 2013
-
By REKHA SHAILENDRA TADLEWAR, 20 May, 2013
-
By nevil, 19 May, 2013
-
By Rhythm Varshney, 19 May, 2013
-
By piya baidya, 19 May, 2013
-
By kirti yadav, 19 May, 2013
-
By tahsin khatoon, 19 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe




Comment(s): 35:
निशा: रुचिका, पास्ता सास बाजार में मिलता है, आप इसे घर में भी बना सकते हैं.
निशा: संदीप, ओरगनो पाउडर मारजोरम प्लान्ट की पत्तियों को सुखा कर बनाया जाता है, इसका स्वाद और महक बहुत अच्छे लगते हैं.
निशा: सरोज, आप अपने स्वाद और जो सब्जियां आसानी से उपलब्ध हो ले सकती है, पास्ता को इसी तरह उबालिये और बनाइये, धन्यवाद.
निशा: संदीप मैं कोशिश करूंगी.
निशा: बिनीता, धन्यवाद.
निशा: अमित, धन्यवाद.
निशा: सोनल, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: डम्बल, पास्ता सास और पिज्जा सास एक ही हैं, पिज्जा सास वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
can we use anything else in place of it. thanks
निशा: कनु, औरगनो पाउडर अजवायन के पत्ते का पाउडर होता है,अगर नहीं हैं तो आप इसे मत डालिये.
pls reply
निशा: कायनात, अजवाइन और ओरगानो दोनों अलग अलग हर्ब्स हैं.
Mam can u tell how to make creamy pasta....
निशा: क्रीमी पास्ता रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च वेवसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: हर्षिता, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: अनिशा, मैं पास्ता सास की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अनिशा, वेबसाइट पर पिज्जा सास की रेसिपी उपलब्ध है, पिज्जा सास और पास्ता सास एक ही हैं, आप सर्च बटन पर पिज्जा सास लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अनिशा, बताने के लिये धन्यवाद.
निशा: काजल जी, पास्ता बनाने के लिये ओलिव ओइल की जगह कोई भी कुकिंग ओइल यूज कर सकते हैं.