पेठा मिठाई - Petha Recipe - How to make petha sweet
Latest Video at YouTube Channel

पेठा का नाम आते ही आगरा याद आ जाता है, जी हां पेठा मुख्य रूप से आगरा में ही बनाया जाता है. पेठा मिठाई (Petha Sweets) बनाने में घी या तेल का प्रयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता. पेठा बनाने के लिये पेठे का फल अच्छा पका होना चाहिये, पके फल का कलर हल्का हो जाता है और उसका छिलका सख्त होता है.
पेठा का फल (Petha Fruit) कद्दू के बराबर बड़ा लौकी के कलर का होता है. पेठा कई प्रकार का बनाया जाता है, सबसे ज्यादा सूखा या सामान्य पेठा (Dry Petha Sweets) बनाया जाता है. अंगूरी पेठा (Angoori Petha) जो रस में डूबा रहता है, नारियल पेठा (Nariyal Petha or Coconut Petha) जिसमें नारियल का क्रस डालकर, बनाया जाता है. इसके अतिरिक्त पेठे को अनेकों शेप, रंग व एसेंस मिलाकर बनाया जाता है.
हम आज सामान्य पेठा मिठाई (Petha Sweet Recipe) बना रहे है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Petha Sweets
- पेठा फल - 1 कि.ग्राम
- चीनी - 700 ग्राम (3 1/2 कप)
- केवड़ा एसेन्स - 4-5 बूंदे (यदि आप चाहें)
विधि - How to make petha sweet
पेठे के फल को छीलिये, बीज और बीज के साथ का मुलायम गूदा निकाल कर हटा दीजिये, बचे हुये भाग को 1 इंच से लेकर 2 इंच तक के चौकोर या आयताकार टुकड़ों में काट लीजिये.
पेठे के कटे हुये टुकड़ों को फोर्क से थोड़ा थोड़ा गोद लीजिये.
किसी बर्तन में इतना पानी लीजिये जिसमें पेठे के टुकड़े डूब सके, पानी में 2 मटर के दाने के बराबर फिटकिरी डाल कर घोल लीजिये. फिटकिरी के पानी में पेठे के टुकड़े डाल कर डुबा दीजिये और 2 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
पेठे के टुकड़े फिटकिरी के पानी से निकाल कर, एक बार साफ पानी से और धो लीजिये.

अब बर्तन में इतना पानी लेकर गरम करने रखिये कि पेठे के टुकड़े अच्छी तरह पानी में ड्ब जाय. पानी में उबाल आने पर पेठे के टुकड़े पानी में डालिये और ढककर 4-5 मिनिट उबलने दीजिये. पेठे का हल्का कलर बदलने पर आग बन्द कर दीजिये. पेठे के टुकड़े छलनी में निकालिये, अतिरिक्त पानी निकलने दीजिये.
पेठे के टुकड़े उबालते समय ज्यादा नरम मत होने दीजिये. उबाले हुये पेठे के टुकड़ो को चीनी के साथ पकाने के लिये कोई बर्तन लीजिये, जिसमें पेठे के टुकड़े डालिये और चीनी मिलाकर, आधा घंटे के लिये ढककर छोड़ दीजिये. पेठे के टुकड़ो से पानी निकल कर चीनी में घुलकर चाशनी बना लेता है, चाशनी के लिये अलग से पानी डालने की आवयश्यकता नही हैं.
पेठे को पकाने के लिये इस बर्तन को आग पर रखिये, धीमी आग पर चीनी को पिघलने दीजिये, चीनी के पूरी तरह पिघलने के बाद, आग मध्यम कर दीजिये और मध्यम आग पर पेठे को पकाइये.

सूखा पेठा (Dry Petha Sweets) बनाने के लिये पेठे में जो चाशनी बन रही है, वह एकदम जमने वाली कनसिसटैन्सी की होने तक पेठे को पकाते रहिये, बीच बीच में चमचे से चलाते अवश्य रहें, चाशनी या पेठा कहीं से जले नहीं. जब चाशनी एक दम जमने वाली हो जाय तब आग बन्द कर दीजिये, पेठे को 6-7 घंटे या रात भर, इसी बर्तन में चाशनी में रहने दीजिये, ताकि पेठे में अन्दर तक चाशनी और चली जाय.
चाशनी के बर्तन से निकाल कर पेठा किसी जाली पर रख दीजिये. यदि आप चाहें तो इस पर केवड़ा जल भी छिड़क सकते है. यदि आपको रसदार पेठा के बजाय एकदम सूखा पेठा पसंद है तो जाली पर रखे पेठे को पंखे की हवा में खुला 3-4 घंटे या और भी ज्यादा देर तक खुला सूखने दीजिये.

पेठा मिठाई तैयार है, पेठा की मिठाई आप अभी खाइये और बचा हुआ पेठा कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, 1 महिने तक जब भी आपका मन करे कन्टेनर से पेठा मिठाई निकालिये और खाइये.
पेठा - पेठा कद्दू से थोड़ा छोटा सफेद रंग का फल होता है जिससे इसके कच्चे फल से सब्जी और पके हुये फल से हलवा और पेठा मिठाई (मुरब्बा) बनाई जाती है. पेठे की मिठाई इतना अधिक प्रसिद्ध है कि इसे ही पेठा कहा जाने लगा है. इस फल का चित्र निम्न है.

इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
- where we found this fruit? (Answer : 0)
- deepika dubey petha quari (Answer : 0)
- petha Dhodhi(Louki) se bana sakte hai (Answer : 0)
- petha mithai (Answer : 0)
- ASH GORD PETHA (Answer : 0)
- Pethe mithai (Answer : 1)
- petha mithayi (Answer : 0)
- how to make sonpapdi{patisa} (Answer : 0)
- There is so much of difficulty to make petha (Answer : 0)
- mithay sukhane ke lie? question (Answer : 0)
- petha recipe (Answer : 1)
- petha sweet (Answer : 1)
- pethe ka phal (Answer : 1)
-
More Question..
Latest Questions
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
-
By abha soni, 23 May, 2013
-
By SHEENU, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 132:
निशा: संध्या, मुझे आपने याद किया बहुत अच्छा लगा. मैं घर पर ही हूँ लेकिन थोड़ी व्यस्तता की वजह से रैसिपी नहीं लिख सकी थी, धन्यवाद.
निशा: रचना, अवश्य, इस सप्ताह के अंत तक इसकी फोटो लगाने की व्यवस्था करतीं हूं.
निशा: संध्या, उबाले पेठे के टुकड़ों पर चीनी डालकर ढककर रख दीजिये, पेठे के टुकड़ो से पानी निकल कर चीनी में घुलकर चाशनी बना लेता है, चाशनी के लिये अलग से पानी डालने की आवयश्यकता नही हैं.
निशा: मेनका मैं पेठे का फोटो डाल दूंगी.
निशा: संध्या. पेठा मुरब्बा ही होता है. इसे रसदार भी बनाया जाता है और सूखा भी. यदि आपने पेठे को बहुत ही अधिक नहीं पका लिया तो इस पेठे को किसी जाली पर सूखने दीजिये, सूख कर यह एकदम अच्छा बन जायेगा.
निशा:, रीना, सफेद फेटा ही प्रयोग में लाया जाता है, हम बहुत जल्द पेठे फल का फोटो डाल देंगे.
निशा: वरुना, खूखे पेठे के लिये, पेठे को चाशनी में तब तक पकायें जब तक चाशनी एक दम जमने वाली न हो जाय, पेठे को सुखाने के लिये जाली पर रख कर पंखे के नीचे सूखने दें.
निशा: मनु, फिटकरी, पेठे के खारेपन को दूर करती है.
Does any one know the English name for Petha fruit? Also, any idea if we can use pumpkin or butternut squash or spaghetti squash available in US instead of petha fruit? Any readers any idea what fruit available in US can be used for this recipe?
Also, what is fitkari in english?
निशा: फिटकरी को alum कहते हैं.
petha fal kya hota hai.Kya pumpkin se banaya ja sakta hai.
निशा: मनीषा, ये पमकिन नहीं है, इसे Ash gourd हैं इसी से पेठा मिठाई बनाई जाती है.
निशा: मनु, जी हाँ.
निशा: प्रिति, पेठा फल सब्जी वालों के पास मिल जाता है, मैं जल्दी ही इसका फोटो डाल दूंगी.
निशा: नेहा, वेवसाइट पर बहुत सारी रैसिपी हैं जो आप बच्चों के लिये बना कर टिफिन में रख सकती हैं, लेकिन ये रैसिपी बच्चों के लिये नाम से नहीं हैं, मैं कोशिश करूगी कि रैसिपीज को बच्चों के लिये कालम कर दिया जाय.
ble please help.
aap ka bahut bahut dhanyavaad is recipe ke liye.....apko yaad hoga 2-3 mahine pehle maine apse request ki thi is recipe ke liye aur apne kaha tha ki aap jarur likhengi. aap bahut achchi hai, subki jarurat ka dhyan rakhti hai, ab to mujhe aisa lagta hai ki meri do maa hai ek jinhone mujhe janam diya aur ek aap jo khane ke mamle mae hamesha mera margdarshan karti hai aur itna kuch sikha deti hai, mujhe tahe dil se khushi ho rahi hai apse milkar chahe through net hi sahi. ek baar fir se bahut bahut shukriya aur is recipe ke liye ek baar aur shukriya.....
ek baat aur agar fitkari na mile to kya kare koi substitute hai kya ??
निशा: रुचिका, धन्यवाद. फिटकरी (Alum) किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: नीतु, पेठे की सब्जी भी बनती है.
but mujhe ye samajh nhi aaya ki kewda jal kise kehte hain?
निशा: अंजू ये केवड़ा एसेन्स है.
निशा: शीतल, जी हाँ आप सही कह रही हैं, पके हुये पेठे का छिलका हार्ड और सफेद पन लिये होता है.
es chez ko koi or naam ho to batao!
निशा: पेठे को फल खाने वाले फोर्क से गोदा जा सकता है.
निशा: गीता, खाना मन लगाकर बनायें, खाना बनाते समय सारा ध्यान खाना बनाने पर ही रहे, आप बहुत ही स्वादिष्ट खाना बना सकेंगी.
निशा: सरिता, मैं लिखूंगी.
निशा: सरोज, अवश्य.
Phethe ke Phal ke liye sampark kare....sateeshonkar@gmail.com
निशा: कान्ता, मैं मिठाई के वीडियो अवश्य डालूंगी.
निशा: आहूजा, धन्यवाद.
निशा: पूनम, धन्यवाद.
निशा: जीना, अमेरिका में पेठा नहीं मिलता होगा.
Mem Mava keya hoti hai
.
निशा: सपना, सर्च बटन पर मावा रैसिपी लिखकर, मावा के वारे में डिटेल में पढ़ सकती हैं.
kya agra ka petha kaddu se bhi banaya ja sakta hai kya?
agar nahi to petha india me ki state me adhik paya jata hai, kya m.p. me bhi milta hai kya, maine kabhi petha ka fruit nahi dekha hai m.p. me
if you have any receipe for papaya tutti fruitti please tell me.
thanks.
निशा: रेनुका, धन्यवाद.
निशा: राजेश्वरी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रियंका, कोशिश करूंगी.
निशा: निम्मी, अधिक घी हो तो बेसन के भूनने पर घी अलग होकर निकलने लगता है, आप उसे हटा सकती है. तगार तो भूरी ही होती है. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने लड्डू बांधे जा सकते हैं.
निशा: पूजा, आपके जो भी जबाव हों आप रैसिपी पर लिखिये मैं उनके रिप्लाई कर दूंगी.
निशा: प्रभात, मैं कोशिश करूंगी
निशा: हेमलता, आप इस वेबसाईट की फीड सब्स्क्राइब कर सकतीं है.
सुजाव के लिये धन्यवाद. मैं आने वाले साल में इस वेबसाईट का साप्ताहिक न्यूजलेटर भेजते रहने की कोशिश करूंगी.
निशा: रीता, के ऊपर से पूरी तरह पका हुआ दिख रहा है, और चाकू की नोक पर लग कर आ रहा है, आप केक को देखें केक जो चिपक रहा है वह पतला दिख रहा या दाने जैसे हैं, अगर चाकू जरा भी खुरदरा हो तो केक चाकू से चिपकता है, चाकू पर हल्के दाने से लग कर आ रहे हैं तो आपका केक बन चुका है.
निशा: कविता, पेठा फल में बीज पड़ चुके होने चाहिये और छिलके का कलर सफेद हो जाना चाहिये. एकदम कच्चे फल से तो आप सब्जी बहुत अच्छी बना सकतीं हैं.
निशा: आयशा, पेठा फल को अंग्रेजी में Ash gourd or White gourd और गुजराती में Bhurukoholu, Dorokaru, Koholu कहते हैं
निशा: कविता, मैं पेठे की सब्जी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: कविता, मुझे बहुत खुशी हुई कि आपने अच्छा पेठा बना लिया, धन्यवाद.
निशा:भक्ति, ये एसेन्स डालना आवश्यक नहीं है.
निशा: स्वीटी, जी मार्केट में पेठा का फल आने दीजिये, हम ये वीडियो अवश्य बनायेंगे.
निशा: सतिन्दर, सुगर में डस्ट है तो उसमे, सुगर की मात्रा का तिहाई हिस्सा पानी डालकर चाशनी तैयार कीजिये, 2 चमचा दूध डालिये, और ऊपर जो झाग आयेंगे उन्है चमचे से निकाल कर हटा दीजिये, इस तरह चीनी से सारी गन्दगी बाहर निकल जायेगी, और चीनी को बूरा बनाकर काम ले सकती हैं, बूरा बनाने का तरीका वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर बूरा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकती हैं.
I mean is it used to shave beard , same or different ?
निशा: यह किराना स्टोर्स या मेडिकल शॉप मिल जाती है. फिटकरी का शेव में भी प्रयोग की जाती है.
निशा: मीनाक्षी, जी मैं जल्दी ही करूंगी.
निशा: रश्मि मैं पेठे का वीडियो जल्दी ही बनाऊंगी.
15/9/12,Kolhapur, Maharashtra..
निशा: उर्मी, मूंग की दाल की बड़ी और उरद की दाल की बड़ी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: अन्तिमा, मुझे पेठे का वीडियो अभी बनाना है, पके पेठे से अच्छा पेठा बनेगा.
निशा: पूर्निमा, जी हां चूना डाला जा सकता है, चूना पान की दुकान में मिल जाता है, 1 लीटर पानी में 1 छोटी चम्मच चूना डाला जा सकता है.
निशा: विमल, hedro क्या है और इसे कैसे यूज करते हैं, प्लीज आप इसे डिटेल में बताइये, मुझे इसके बारे में बिलकुल जानकारी नहीं है, धन्यवाद.
i tried petha mithai also but wo thodi proper ni baithi ludgudi si ho gyi...mam aap ye bata sakti h ki jab chasni k sath hum pethe ko gas pe rakhte h to kitni der pakana h..or exact kitne minute sabse pehle pethe ko garam pani m boil krna h?...
निशा: अल्का, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pl. give me the reply in marathi name
Sanjana.
निशा: अंग्रेजी में इसे Ash Gourd और मराठी में कोहळा (Kohala) कहते हैं
निशा: कल्पना कच्चे पेठे को चूने या फिटकरी के पानी में से किसी में भी डाला जा सकता है
Thank u ! Thank u so much !
Nisha ji
me apki receipes ki diwani hu
aapki receipes se mujhe bahut kuch sikhne ko mila or me apne ghar me ek perfect cook ban gai
Thank u so much Nisha ji
ok
bhagwan apko hmesha achi achi receipes k idea de,
or ap phir hme do
or phir hm achi achi reciepes try kare.
निशा; किरन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आयुषी, अगली बार जब आप पेठा बनायें तो चाशनी को अभी की अपेक्षा हल्का पतला रखें.
निशा: गजानन्द, पेठा फल सब्जी वालों पर ही मिल जाता है, पेठा फल की जगह कद्दू नहीं लिया जा सकता.
agar possible ho to plzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz iska bhi video upload kariye :)
regds
ruchika
निशा: रुचिका, मैं पेठा बनाने का वीडियो अवश्य बनाऊंगी.
निशा: रामा, फिटकिरी की जगह चूना यूज कर सकते हैं, और फिटकिरी मेडिकल स्टोर पर मिल जाती है.
निशा: पूजा, पेठा और कद्दू अलग अलग है.
निशा: नेहा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: विवेक, पेठा बनाने के लिये पेठा फल ऊपर से ग्रीनिश व्हाइट और अन्दर से सफेद होता है, आप इस से सब्जी बना सकते हैं, हलवा बना सकते हैं.
निशा: नियति, पेठा फल और कद्दू अलग अलग है.
निशा: अलिशा, जी हां अवश्य.
:)
निशा: रैसिपी को इंगलिश में देखने के लिये वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये बाक्स में See our recipe in English पर क्लिक कीजिये, आप सारी रैसिपी को इंगलिश में देख सकते हैं.
निशा: अर्चना, जी हां मैं इसका वीडियो बना दूंगी.
निशा: स्वीटी जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: वैश्नवी, ये पपीता नहीं है, ये एकदम अलग है.
निशा: निधि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, मैं इसके लिये वीडियो बना दूंगी.
just i have made this.....awesome .....
thanks for sharing us this recipe .....
निशा: अर्चना, बहुत बहुत धन्यवाद.